Skip to content
SarvaKosh
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

by महर्षि वेदव्यास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,098 pages

Page 324 of 1098

Read in context
Page 324
३१४* मत्स्यपुराण *

| सप्तद्वीपपतिर्जातः सूर्यायुतसमप्रभः।

यथा सुवर्णकारस्य तरवो हेमनिर्मिताः।

सम्यगुज्ज्वलिताः पत्न्या सेयं भानुमती तव॥ ३० | जो दस हजार सूर्योंके समान कान्तिमान् और सातों द्वीपोंके अधीश्वररूपसे उत्पन्न हुए हो। सोनारकी जिस पत्नीने स्वर्णनिर्मित वृक्षों एवं देव-मूर्तियोंको अत्यन्त चमकीला बनाया था, वही यह भानुमती तुम्हारी पटरानी है॥ २३-३०॥ |
| उज्ज्वलनादुज्ज्वलरूपमस्याः
संजातमस्मिन् भुवनाधिपत्यम्।
यस्मात् कृतं तत् परिकर्म रात्रा-
वनुद्धताभ्यां लवणाचलस्य॥ ३१

तस्माच्च लोकेष्वपराजितत्व-
मारोग्यसौभाग्ययुता च लक्ष्मीः।
तस्मात्त्वमप्यत्र विधानपूर्वं
धान्याचलादीन् दशधा कुरुष्व॥ ३२

तथेति सत्कृत्य स धर्ममूर्ति-
र्वचो वसिष्ठस्य ददौ च सर्वान्।
धान्याचलादीञ्शतशो मुरारे-
र्लोकं जगामामरपूज्यमानः ॥ ३३

पश्येदपीमानधनोऽतिभक्त्या
स्पृशेन्मनुष्यैरपि दीयमानान्।
शृणोति भक्त्याथ मतिं ददाति
विकल्मषः सोऽपि दिवं प्रयाति॥ ३४

दुःस्वप्नं प्रशममुपैति पाठ्यमानैः
शैलेन्द्रैर्भवभयभेदनैर्मनुष्यैः ।
यः कुर्यात् किमु मुनिपुंगवेह सम्यक्
शान्तात्मा सकलगिरीन्द्रसम्प्रदानम्॥ ३५ | मूर्तियोंको उज्ज्वल करनेके कारण इसे इस जन्ममें सुन्दर गौरवर्णका शरीर और भुवनेश्वरीका पद प्राप्त हुआ है। चूँकि तुम दोनोंने दत्तचित्त होकर रात्रिमें लवणाचलके दान-प्रसंगमें सहायक रूपसे कर्म किया था, इसीलिये तुम्हें लोकमें अजेयता, नीरोगता और सौभाग्यसम्पन्नता लक्ष्मीकी प्राप्ति हुई है। इस कारण तुम भी इस जन्ममें विधानपूर्वक दस प्रकारके धान्याचल आदि पर्वतोंका दान करो। तब राजा धर्ममूर्तिने 'तथेति—ऐसा ही करूँगा' कहकर वसिष्ठजीके वचनोंका आदर किया और सैकड़ों बार धान्याचल आदि सभी पर्वतोंका दान किया, जिसके फलस्वरूप देवगणोंद्वारा पूजित होकर भगवान् मुरारिके लोकको प्राप्त हुआ। निर्धन मनुष्य भी यदि उत्कृष्ट भक्तिपूर्वक इन पर्वत-दानोंको देखता है, मनुष्योंद्वारा दान करते समय उनका स्पर्श कर लेता है, उनकी कथाएँ सुनता है और उन्हें करनेके लिये सम्मति देता है तो वह भी पापरहित होकर स्वर्गलोकको चला जाता है। मुनिपुंगव! जब इस लोकमें मनुष्यद्वारा भव-भयको विदीर्ण करनेवाले इन शैलेन्द्रोंके प्रसङ्गका पाठ करनेसे दुःस्वप्न शान्त हो जाते हैं, तब जो मनुष्य स्वयं शान्तचित्तसे विधिपूर्वक इन सम्पूर्ण पर्वतदानोंको करता है, उसके लिये तो कहना ही क्या है?॥ ३१-३५॥ |

इति श्रीमात्स्ये महापुराणे पर्वतप्रदानमाहात्म्यं नाम द्विनवतितमोऽध्यायः॥ ९२॥
इस प्रकार श्रीमत्स्यमहापुराणमें पर्वतप्रदानमाहात्म्य नामक बानबेवाँ अध्याय सम्पूर्ण हुआ॥ ९२॥