Skip to content
SarvaKosh
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

by महर्षि वेदव्यास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,098 pages

Page 29 of 1098

Read in context
Page 29
* अध्याय ५ *२७
दक्षादनन्तरं वृक्षानौषधानि च सर्वशः।
अजीजनत् सोमकन्या नदीं चन्द्रवतीं तथा॥ ५०
सोमांशस्य च तस्यापि दक्षस्याशीतिकोटयः।
तासां तु विस्तरं वक्ष्ये लोके यः सुप्रतिष्ठितः॥ ५१
द्विपदश्चाभवन् केचित् केचिद् बहुपदा नराः।
वलीमुखाः शङ्कुकर्णाः कर्णप्रावरणास्तथा॥ ५२
अश्वऋक्षमुखाः केचित् केचित् सिंहाननास्तथा।
श्वसूकरमुखाः केचित् केचिदुष्ट्रमुखास्तथा॥ ५३
जनयामास धर्मात्मा म्लेच्छान् सर्वाननेकंशः।
स सृष्ट्वा मनसा दक्षः स्त्रियः पश्चादजीजनत्॥ ५४
ददौ स दश धर्माय कश्यपाय त्रयोदश।
सप्तविंशति सोमाय ददौ नक्षत्रसंज्ञिताः।
देवासुरमनुष्यादि ताभ्यः सर्वमभूज्जगत्॥ ५५दक्षकी उत्पत्तिके पश्चात् उस सोमकन्याने समस्त वृक्षों और ओषधियोंको तथा चन्द्रवती नामकी नदीको उत्पन्न किया। चन्द्रमाके अंशसे उत्पन्न हुए उस दक्ष प्रजापतिकी अस्सी करोड़ संतानें हुईं, जो इस समय लोकमें सर्वत्र फैली हुई हैं और जिनका विस्तार मैं आगे वर्णन करूँगा। उनमेंसे किन्हींके दो पैर थे तो किन्हींके अनेकों पैर थे। किन्हींके मुख टेढ़े-मेढ़े थे तो किन्हींके कान खूँटे-जैसे थे तथा किन्हींके कान (बालोंसे) आच्छादित थे। किन्हींके मुख घोड़े और रीछके सदृश थे तथा कोई सिंहके समान मुखवाले थे। कुछ लोग कुत्ते और सूअरके सदृश मुखवाले थे तो किन्हींका मुख ऊँटके समान था। इस प्रकार धर्मात्मा दक्षने अपने मनसे अनेकों प्रकारके सभी म्लेच्छोंकी सृष्टि की, तत्पश्चात् स्त्रियोंको उत्पन्न किया। उनमेंसे उन्होंने दस धर्मको, तेरह कश्यपको तथा नक्षत्र नामवाली सत्ताईस स्त्रियोंको चन्द्रमाको प्रदान किया। उन्हीं कन्याओंसे देवता, असुर और मानव आदिसे परिपूर्ण यह सारा जगत् प्रादुर्भूत हुआ है॥ ५०—५५॥

इति श्रीमत्स्ये महापुराणे आदिसर्गे चतुर्थोऽध्यायः॥ ४॥
इस प्रकार श्रीमत्स्यमहापुराणके आदिसर्गमें चौथा अध्याय सम्पूर्ण हुआ॥ ४॥

पाँचवाँ अध्याय

दक्ष-कन्याओंकी उत्पत्ति, कुमार कार्तिकेयका जन्म तथा दक्ष-कन्याओंद्धारा देवयोनियोंका प्रादुर्भाव

ऋषय ऊचुः
देवानां दानवानां च गन्धर्वोरगरक्षसाम्।
उत्पत्तिं विस्तरेणैव सूत ब्रूहि यथातथम्॥ १

सूत उवाच
संकल्पाद दर्शनात् स्पर्शात् पूर्वेषां सृष्टिरुच्यते।
दक्षात् प्राचेतसादूर्ध्वं सृष्टिर्मैथुनसम्भवा॥ २
प्रजाः सृजेति व्यादिष्टः पूर्वं दक्षः स्वयम्भुवा।
यथा ससर्ज चैवादौ तथैव शृणुत द्विजाः॥ ३
यदा तु सृजतस्तस्य देवर्षिगणपन्नगान्।
न वृद्धिमगमल्लोकस्तदा मैथुनयोगतः।
दक्षः पुत्रसहस्राणि पाञ्चजन्यामजीजनत्॥ ४**(शौनक आदि) ऋषियोंने पूछा—**सूतजी! देवता, दानव, गन्धर्व, नाग और राक्षस—इन सबकी उत्पत्ति कैसे हुई? इसका यथार्थरूपसे विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिये॥ १॥

**सूतजी कहते हैं—**द्विजवरो! प्रचेता-पुत्र दक्षसे पूर्व उत्पन्न हुए लोगोंकी सृष्टि संकल्प, दर्शन और स्पर्शमात्रसे हुई है, ऐसा कहा जाता है; किंतु दक्षके पश्चात् स्त्री-पुरुषके संयोगद्वारा सृष्टि प्रचलित हुई है। पूर्वकालमें जब ब्रह्मा प्रजाकी आज्ञा दी कि तुम प्रजाओंकी सृष्टि करो, तब दक्षने पहले-पहल जैसी सृष्टि-रचना की, उसे (मैं) उसी प्रकार (वर्णन करता हूँ, आपलोग) श्रवण करें। जब (संकल्प, दर्शन और स्पर्शद्वारा) देव, ऋषि और नागोंकी सृष्टि करनेपर जीव-लोकका विस्तार नहीं हुआ, तब दक्षने पाञ्चजनीके गर्भसे एक हजार