Skip to content
SarvaKosh
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

by महर्षि वेदव्यास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,098 pages

Page 250 of 1098

Read in context
Page 250
२४०* मत्स्यपुराण *

साठवाँ अध्याय

सौभाग्यशयन-व्रत तथा जगद्धात्री सतीकी आराधना

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
मत्स्य उवाच
तथैवान्यत् प्रवक्ष्यामि सर्वकामफलप्रदम्।
सौभाग्यशयनं नाम यत् पुराणविदो विदुः॥ १**मत्स्यभगवान्ने कहा—**राजन्! इसी प्रकार एक दूसरा व्रत बतलाता हूँ, जो समस्त मनोवाञ्छित फलोंको देनेवाला है। उसका नाम है—'सौभाग्यशयन'। इसे पुराणोंके विद्वान् ही जानते हैं।
पुरा दग्धेषु लोकेषु भूर्भुवःस्वर्महादिषु।
सौभाग्यं सर्वभूतानामेकस्थमभवत् तदा।
वैकुण्ठं स्वर्गमासाद्य विष्णोर्वक्षःस्थलस्थितम्॥ २पूर्वकालमें जब भूर्लोक, भुवर्लोक, स्वर्लोक तथा महर्लोक आदि सम्पूर्ण लोक दग्ध हो गये, तब समस्त प्राणियोंका सौभाग्य एकत्रित हो गया। वह वैकुण्ठलोकमें जाकर भगवान् श्रीविष्णुके वक्षःस्थलमें स्थित हो गया।
ततः कालेन महता पुनः सर्गविधौ नृप।
अहङ्कारावृते लोके प्रधानपुरुषान्विते॥ ३तदनन्तर दीर्घकालके पश्चात् जब पुनः सृष्टि-रचनाका समय आया, तब प्रकृति और पुरुषसे युक्त सम्पूर्ण लोकोंके अहंकारसे आवृत हो जानेपर श्रीब्रह्माजी तथा भगवान् श्रीविष्णुमें स्पर्धा जाग्रत् हुई।
स्पर्धायां च प्रवृत्तायां कमलासनकृष्णयोः।
पिङ्गाकारा* समुद्भूता वह्नेर्ज्वालातिभीषणा।
तयाभितप्तस्य हरेर्वक्षसस्तद् विनिःसृतम्॥ ४उस समय एक पीले रंगकी (अथवा शिवलिङ्गके आकारकी) अत्यन्त भयंकर अग्निज्वाला प्रकट हुई। उससे भगवान्का वक्षःस्थल तप उठा, जिससे वह सौभाग्यपुञ्ज वहाँसे गलित हो गया।
वक्षःस्थलं समाश्रित्य विष्णौ सौभाग्यमास्थितम्।
रसं रूपं न तद् यावत् प्राप्नोति वसुधातले॥ ५श्रीविष्णुके वक्षःस्थलका आश्रय लेकर स्थित वह सौभाग्य अभी रसरूप होकर धरतीपर गिरने भी न पाया था कि
उत्क्षिप्तमन्तरिक्षे तद् ब्रह्मपुत्रेण धीमता।
दक्षेण पीतमात्रं तद् रूपलावण्यकारकम्॥ ६ब्रह्माजीके बुद्धिमान् पुत्र दक्षने उसे आकाशमें ही रोककर पी लिया। दक्षके पीते ही वह अद्भुत रूप और लावण्य प्रदान करनेवाला सिद्ध हुआ।
बलं तेजो महज्जातं दक्षस्य परमेष्ठिनः।
शेषं यदपतद् भूमावष्टधा तद् व्यजायत॥ ७ब्रह्म-पुत्र दक्षका बल और तेज बढ़ गया। उनके पीनेसे बचा हुआ जो अंश पृथ्वीपर गिर पड़ा, वह आठ भागोंमें बँट गया।
ततस्त्वोषधयो जाताः सप्त सौभाग्यदायिकाः।
इक्षवो रसराजश्च निष्पावा राजधान्यकम्॥ ८उनमेंसे सात भागोंसे सात सौभाग्यदायिनी ओषधियाँ उत्पन्न हुईं, जिनके नाम इस प्रकार हैं—ईंख, रसराज (पारा), निष्पाव (सेम), राजधान्य (शालि या अगहनी),
विकारवच्च गोक्षीरं कुसुम्भं कुङ्कुमं तथा।
लवणं चाष्टमं तद्वत् सौभाग्याष्टकमुच्यते॥ ९गोक्षीर (क्षीरजीरक), कुसुम्भ (कुसुम नामक) पुष्प, कुङ्कुम (केसर) तथा आठवाँ पदार्थ नमक है। इन आठोंको सौभाग्याष्टक कहते हैं॥ १—९॥

* कहीं-कहीं लिङ्गाकारा पाठ है; जिसका शिव, स्कन्द आदि पुराणोंकी तथा शिवरात्रि-व्रत कथाके लिङ्गोद्भव-वृत्तान्तसे तात्पर्य माना जाना चाहिये।