मत्स्य महापुराण

DevanagariHindipublished1,098 pages
Page 244 of 1098
Read in contextPage 244
| २३४ | * मत्स्यपुराण * |

| संस्कृत | हिन्दी |

| अश्वत्थोदुम्बरप्लक्षवटशाखाकृतानि तु।
मण्डपस्य प्रतिदिशं द्वाराण्येतानि कारयेत्॥ १०
शुभास्तत्राष्ट होतारो द्वारपालास्तथाष्ट वै।
अष्टौ तु जापकाः कार्या ब्राह्मणा वेदपारगाः॥ ११
सर्वलक्षणसम्पूणों मन्त्रविद् विजितेन्द्रियः।
कुलशीलसमायुक्तः पुरोधाः स्याद् द्विजोत्तमः॥ १२
प्रतिगर्तेषु कलशा यज्ञोपकरणानि च।
व्यजनं चामरे शुभ्रे ताम्रपात्रे सुविस्तृते॥ १३ | मण्डपके चारों ओर क्रमशः पीपल, गूलर, पाकड़ और बरगदकी शाखाओंके दरवाजे बनाये जायँ। वहाँ आठ होता, आठ द्वारपाल तथा आठ जप करनेवाले ब्राह्मणोंका वरण किया जाय। वे सभी ब्राह्मण वेदोंके पारगामी विद्वान् होने चाहिये। सब प्रकारके शुभ लक्षणोंसे सम्पन्न, मन्त्रोंके ज्ञाता, जितेन्द्रिय, कुलीन, शीलवान् एवं श्रेष्ठ ब्राह्मणको ही इस कार्यमें पुरोहित-पदपर नियुक्त करना चाहिये। प्रत्येक कुण्डके पास कलश, यज्ञ-सामग्री, पंखा, दो चँवर और दो दिव्य एवं विस्तृत ताम्रपात्र प्रस्तुत रहें॥ ४—१३॥ |
| ततस्त्वनेकवर्णाः स्युश्चरवः प्रतिदैवतम्।
आचार्यः प्रक्षिपेद् भूमावनुमन्त्र्य विचक्षणः॥ १४ | तदनन्तर प्रत्येक देवताके लिये नाना प्रकारकी चरु (पुरोडास, खीर, दही, अक्षत आदि उत्तम भक्ष्य पदार्थ) उपस्थित करे। विद्वान् आचार्य मन्त्र पढ़कर उन सामग्रियोंको पृथ्वीपर सब देवताओंको समर्पित करे। |
| त्र्यरत्निमात्रो यूपः स्यात् क्षीरवृक्षविनिर्मितः।
यजमानप्रमाणो वा संस्थाप्यो भूतिमिच्छता॥ १५ | तीन अरत्निके बराबर एक यूप (यज्ञस्तम्भ) स्थापित किया जाय, जो किसी दूधवाले वृक्ष (वट, पाकड़ आदि)-की शाखाका बना हुआ हो। ऐश्वर्य चाहनेवाले पुरुषको यजमानके शरीरके बराबर ऊँचा यूप स्थापित करना चाहिये। |
| हेमालङ्कारिणः कार्याः पञ्चविंशति ऋत्विजः।
कुण्डलानि च हैमानि केयूरकटकानि च॥ १६
तथाङ्गुल्यः पवित्राणि वासांसि विविधानि च।
पूजयेत् तु समं सर्वानाचार्यो द्विगुणं पुनः।
दद्याच्छयनसंयुक्तमात्मनश्चापि यत् प्रियम्॥ १७ | उसके बाद पचीस ऋत्विजोंका वरण करके उन्हें सोनेके आभूषणोंसे विभूषित करे। सोनेके बने कुण्डल, बाजूबंद, कड़े, अँगूठी, पवित्री तथा नाना प्रकारके वस्त्र—ये सभी आभूषणादि प्रत्येक ऋत्विज्को बराबर-बराबर दे और आचार्यको दूना अर्पण करे। इसके सिवा उन्हें शय्या तथा अपनेको प्रिय लगनेवाली अन्यान्य वस्तुएँ भी प्रदान करे। |
| सौवर्णौ कूर्ममकरौ राजतौ मत्स्यदुण्डुभौ।
ताम्रौ कुलीरमण्डूका वायसः शिशुमारकः।
एवमासाद्य तत् सर्वमादावेव विशाम्पते॥ १८ | सोनेका बना हुआ कछुआ और मगर, चाँदीके मत्स्य और दुण्डुभ (गिरगिट), ताँबेके केंकड़ा और मेढक तथा लोहेके दो सूँस बनवाये (और सबको सोनेके पात्रमें रखे)। राजन्! इन सभी वस्तुओंको पहलेसे ही बनवाकर ठीक रखना चाहिये। |
| शुक्लमाल्याम्बरधरः शुक्लगन्धानुलेपनः।
सर्वौषध्युदकैस्तत्र स्नापितो वेदपारगैः॥ १९
यजमानः सपत्नीकः पुत्रपौत्रसमन्वितः।
पश्चिमं द्वारमासाद्य प्रविशेद् यागमण्डपम्॥ २०
ततो मङ्गलशब्देन भेरीणां निःस्वनेन च। | इसके बाद यजमान वेदज्ञ विद्वानोंकी बतायी हुई विधिके अनुसार सर्वौषधिमिश्रित जलसे स्नान करके श्वेत वस्त्र और श्वेत माला धारण करे। फिर श्वेत चन्दन लगाकर पत्नी और पुत्र-पौत्रोंके साथ पश्चिम द्वारसे यज्ञमण्डपमें प्रवेश करे। उस समय माङ्गलिक शब्द होने चाहिये और भेरी आदि बाजे बजने चाहिये॥ १४—२० १/२॥ |
| चूर्णेन मण्डलं कुर्यात् पञ्चवर्णेन तत्त्ववित्॥ २१ | तदनन्तर विद्वान् पुरुष पाँच रंगके चूर्णोंसे मण्डल बनाये |