Skip to content
SarvaKosh
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

by महर्षि वेदव्यास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,098 pages

Page 235 of 1098

Read in context
Page 235
* अध्याय ५५ *२२५

पचपनवाँ अध्याय

आदित्यशयन*-व्रतकी विधि और उसका माहात्म्य

नारद उवाचनारदजीने पूछा— भगवन्! जो अभ्यास न होनेके कारण अथवा रोगवश उपवास करनेमें असमर्थ है, किंतु उसका फल चाहता है, उसके लिये कौन-सा व्रत उत्तम है—यह बताइये॥ १॥
उपवासेष्वशक्तस्य तदेव फलमिच्छतः।
अनभ्यासेन रोगाद् वा किमिष्टं व्रतमुत्तमम्॥ १
ईश्वर उवाचभगवान् शंकरने कहा— नारद! जो लोग उपवास करनेमें असमर्थ हैं, उनके लिये वही व्रत अभीष्ट है, जिसमें दिनभर उपवास करके रात्रिमें भोजनका विधान हो; मैं ऐसे महान् एवं अक्षय फल देनेवाले व्रतका परिचय देता हूँ, सुनो। उस व्रतका नाम है—'आदित्यशयन'। उसमें विधिपूर्वक भगवान् शङ्करकी पूजा की जाती है। पुराणोंके ज्ञाता महर्षि जिन नक्षत्रोंके योगमें इस व्रतका उपदेश करते हैं, उन्हें बताता हूँ। जब सप्तमी तिथिको हस्तनक्षत्रके साथ रविवार हो अथवा सूर्यकी संक्रान्ति हो, वह तिथि समस्त कामनाओंको पूर्ण करनेवाली होती है। उस दिन सूर्यके नामोंसे भगवती पार्वती और महादेवजीकी पूजा करनी चाहिये। सूर्यदेवकी प्रतिमा तथा शिवलिङ्गका भी भक्तिपूर्वक पूजन करना उचित है; क्योंकि मुनिश्रेष्ठ! उमापति शङ्कर अथवा सूर्यमें कहीं भेद नहीं देखा जाता; इसलिये अपने घरमें शङ्करजीकी अर्चना करनी चाहिये। हस्तनक्षत्रमें 'सूर्याय नमः' का उच्चारण करके सूर्यदेवके चरणोंकी, चित्रा-नक्षत्रमें 'अर्काय नमः' कहकर उनके गुल्फों (घुट्टियों)-की, स्वातीनक्षत्रमें 'पुरुषोत्तमाय नमः' से पिंडलियोंकी, विशाखामें 'धात्रे नमः' से घुटनोंकी तथा अनुराधामें 'सहस्रभानवे नमः' से दोनों जाँघोंकी पूजा करनी चाहिये। ज्येष्ठानक्षत्रमें 'अनङ्गाय नमः' से गुह्य प्रदेशकी, मूलमें 'इन्द्राय नमः' और 'भीमाय नमः' से कटिभागकी पूजा करे॥ २—८॥
उपवासेष्वशक्तानां नक्तं भोजनमिष्यते।
यस्मिन् व्रते तदप्यत्र श्रूयतामक्षयं महत्॥ २
आदित्यशयनं नाम यथावच्छङ्करार्चनम्।
येषु नक्षत्रयोगेषु पुराणज्ञाः प्रचक्षते॥ ३
यदा हस्तेन सप्तम्यामादित्यस्य दिनं भवेत्।
सूर्यस्य चाथ संक्रान्तिस्तिथिः सा सार्वकामिकी॥ ४
उमामहेश्वरस्यार्चामर्चयेत् सूर्यनामभिः।
सूर्यार्चां शिवलिङ्गं च प्रकुर्वन् पूजयेद् यतः॥ ५
उमापते रवेर्वापि न भेदो दृश्यते क्वचित्।
यस्मात् तस्मान्मुनिश्रेष्ठ गृहे शम्भुं (भानुं) समर्चयेत्॥ ६
हस्ते च सूर्याय नमोऽस्तु पादाव-
कार्य चित्रासु च गुल्फदेशम्।
स्वातीषु जङ्घे पुरुषोत्तमाय
धात्रे विशाखासु च जानुदेशम्॥ ७
तथानुराधासु नमोऽभिपूज्य-
मूरुद्वयं चैव सहस्रभानोः।
ज्येष्ठास्वनङ्गाय नमोऽस्तु गुह्य-
मिन्द्राय भीमाय कटिं च मूले॥ ८

* इस अध्यायमें आदित्यशयन नामक बड़े सरस व्रतधर्मका उल्लेख है। सूर्यके नामोंमें वेद, वाल्मीकीय रामायण युद्धकाण्ड एवं भविष्यपुराणके आदित्यहृदयादिमें भी आये हुए नाम हैं। मत्स्यपुराणकी सभी प्रतियाँ यहाँ बहुत अशुद्ध हैं। अन्य पुराणों तथा व्रतनिबन्धोंके सहारे ये पाठ शुद्ध किये गये हैं।