Skip to content
SarvaKosh
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

by महर्षि वेदव्यास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,098 pages

Page 19 of 1098

Read in context
Page 19

* अध्याय २ *
१७

अग्निप्रस्वेदसम्भूतां प्लावयिष्यन्ति मेदिनीम्।
समुद्राः क्षोभमागत्य चैकत्वेन व्यवस्थिताः॥ ९
एतदेकार्णवं सर्वं करिष्यन्ति जगत्त्रयम्।
वेदनावमिमां गृह्य सत्त्वबीजानि सर्वशः॥ १०
आरोप्य रज्जुयोगेन मत्प्रदत्तेन सुव्रत।
संयम्य नावं मच्छृङ्गे मत्प्रभावाभिरक्षितः॥ ११
एकः स्थास्यसि देवेषु दग्धेष्वपि परंतप।
सोमसूर्यावहं ब्रह्मा चतुर्लोकसमन्वितः॥ १२
नर्मदा च नदी पुण्या मार्कण्डेयो महानृषिः।
भवो वेदाः पुराणानि विद्याभिः सर्वतोवृतम्॥ १३
त्वया सार्धमिदं विश्वं स्थास्यत्यन्तरसंक्षये।
एवमेकार्णवे जाते चाक्षुषान्तरसंक्षये॥ १४
वेदान् प्रवर्तयिष्यामि त्वत्सर्गादौ महीपते।
एवमुक्त्वा स भगवांस्तत्रैवान्तरधीयत॥ १५
मनुरप्यास्थितो योगं वासुदेवप्रसादजम्।
अभ्यसन् यावदाभूतसम्प्लवं पूर्वसूचितम्॥ १६अग्निके प्रस्वेदसे उत्पन्न हुए जलकी घोर वृष्टि करके सारी पृथ्वीको आप्लावित कर देंगे। तब सातों समुद्र क्षुब्ध होकर एकमेक हो जायँगे और इन तीनों लोकोंको पूर्णरूपसे एकार्णवके आकारमें परिणत कर देंगे। सुव्रत! उस समय तुम इस वेदरूपी नौकाको ग्रहण करके इसपर समस्त जीवों और बीजोंको लाद देना तथा मेरे द्वारा प्रदान की गयी रस्सीके बन्धनसे इस नावको मेरे सींगमें बाँध देना। परंतप! (ऐसे भीषण कालमें जब कि) सारा देव-समूह जलकर भस्म हो जायगा तो भी मेरे प्रभावसे सुरक्षित होनेके कारण एकमात्र तुम्हीं अवशेष रह जाओगे। इस आन्तर-प्रलयमें सोम, सूर्य, मैं, चारों लोकोंसहित ब्रह्मा, पुण्यतोया नर्मदा नदी, महर्षि मार्कण्डेय, शंकर, चारों वेद, विद्याओंद्वारा सब ओरसे घिरे हुए पुराण और तुम्हारे साथ यह (नौका-स्थित) विश्व—ये ही बचेंगे। महीपते! चाक्षुष-मन्वन्तरके प्रलयकालमें जब इसी प्रकार सारी पृथ्वी एकार्णवमें निमग्न हो जायगी और तुम्हारे द्वारा सृष्टिका प्रारम्भ होगा, तब मैं वेदोंका (पुनः) प्रवर्तन करूँगा।' ऐसा कहकर भगवान् मत्स्य वहीं अन्तर्धान हो गये तथा मनु भी वहीं स्थित रहकर भगवान् वासुदेवकी कृपासे प्राप्त हुए योगका तबतक अभ्यास करते रहे, जबतक पूर्वसूचित प्रलयका समय उपस्थित न हुआ॥ ३—१६॥
काले यथोक्ते सञ्जाते वासुदेवमुखोद्गते।
शृङ्गी प्रादुर्बभूवाथ मत्स्यरूपी जनार्दनः॥ १७
भुजङ्गो रज्जुरूपेण मनोः पार्श्वमुपागमत्।
भूतान् सर्वान् समाकृष्य योगेनारोप्य धर्मवित्॥ १८
भुजङ्गरज्ज्वा मत्स्यस्य शृङ्गे नावमयोजयत्।
उपर्युपस्थितस्तस्याः प्रणिपत्य जनार्दनम्॥ १९
आभूतसम्प्लवे तस्मिन्नतीते योगशायिना।
पृष्टेन मनुना प्रोक्तं पुराणं मत्स्यरूपिणा।
तदिदानीं प्रवक्ष्यामि शृणुध्वमृषिसत्तमाः॥ २०
यद् भवद्भिः पुरा पृष्टः सृष्ट्यादिकमहं द्विजाः।
तदेवैकार्णवे तस्मिन् मनुः पप्रच्छ केशवम्॥ २१तदनन्तर भगवान् वासुदेवके मुखसे कहे गये पूर्वोक्त प्रलयकालके उपस्थित होनेपर भगवान् जनार्दन एक सींगवाले मत्स्यके रूपमें प्रादुर्भूत हुए। उसी समय एक सर्प भी रज्जु-रूपसे बहता हुआ मनुके पार्श्वभागमें आ पहुँचा। तब धर्मज्ञ मनुने अपने योगबलसे समस्त जीवोंको खींचकर नौकापर लाद लिया और उसे सर्परूपी रस्सीसे मत्स्यके सींगमें बाँध दिया। तत्पश्चात् भगवान् जनार्दनको प्रणाम करके वे स्वयं भी उस नौकापर बैठ गये। श्रेष्ठ ऋषियो! इस प्रकार उस अतीत प्रलयके अवसरपर योगाभ्यासी मनुद्वारा पूछे जानेपर मत्स्यरूपी भगवान्ने जिस पुराणका वर्णन किया था, उसीका मैं इस समय आपलोगोंके समक्ष प्रवचन करूँगा, सावधान होकर श्रवण कीजिये। द्विजवरो! पहले आपलोगोंने मुझसे जिस सृष्टि आदिके विषयमें प्रश्न किया है, उन्हीं विषयोंको उस एकार्णवके समय मनुने भी भगवान् केशवसे पूछा था॥ १७—२१॥