Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

करूँ जगत से न्यार

Karun Jagat Se Nyaar

by सतगुरु मधु परमहंस जी

Source: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished264 pages

About this granth

Karun Jagat Se Nyaar (करूँ जगत से न्यार, 'I will set you apart from the world') is a Hindi book of teachings by Satguru Madhu Paramhans Ji, head of the Sahib Bandgi movement based at the Sant Ashram in Ranjri, Samba district, Jammu and Kashmir. The movement follows the sant tradition of Kabir and the devotion to Satyanaam. This first edition was published by the ashram in May 2010. The title page quotes Kabir's lines that a guru who cannot remove one's doubts should be left without delay.

In the preface, 'My aim', the author presents the path of the sants as one of self-knowledge, distinct from the common forms of devotion to God with or without form. The chapters then explain, in a plain question-and-answer manner, why a guru is necessary, how a guru differs from a satguru, what a satguru does, life before and after initiation into the Name, the day of initiation, the path and its rules, how to practise devotion to the satguru, the 'easy path', how to avoid false teachers, and answers to common doubts. For readers interested in the Sahib Bandgi path and the modern sant movement, the book is a direct statement of its teaching.

Page 69
Page 69 scan

यह क्रोध भी बड़ा ख़तरनाक है । जब यह हृदय में आता है तो शरीर काँपता है। तब भौहें टेढ़ी हो जाती हैं, आँखें लाल, अनाप-शनाप बकता है। मुँह से तब झार निकलती है, रोम-रोम में क्रोध की अग्नि जलने लगती है । तब इंसान को अपना-पराया, हित-अनहित कुछ भी नहीं सूझता है । उसके मस्तिष्क पर एक पर्दा-सा छा जाता है और वो बड़े-बड़े मूर्खों वाले

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 70
Page 70 scan

संतों की शरण में जाकर ही इससे बचा जा सकता है, अन्यथा पूरा संसार इस क्रोध की आग में जल रहा है।

कहैं कबीर क्रोध परहरै । सोई प्राणी भवसागर तरै ॥

क्षण क्षण क्रोध हृदय में आवै । जप तप ज्ञान रहन नहिं पावै ॥

पंडित गुणी योगी वैरागी । ये सब जरैं क्रोध की आगी ॥

**पंच अग्नि ग्रीष्म ऋतु धरई । ऐसी विधि त्रिकाल तप

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 71
Page 71 scan

बीस जोरि मन बाढ़ी आशा । अब जो कैसेहु के जुरे पचासा ॥

जोर पसाच गाँठ सो दीन्हा । तब सहस्र को उद्यम कीन्हा ॥

जोरि सहस्र तृष्णा नहिं साखू । अब लागै जोरन लाखू ॥

लाख जोरि विनवै कर जोरी। अब परमेश्वर मोहि देहि करोरी ॥

जोरि करोर क्षण कल नहिं परै । लोभ अग्नि छिन छिन तनु जरै ॥

**ज्यों ज्यों लोभ मिलै

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 72
Page 72 scan

भगत मुड़िया जटाधारी, ज्ञानी गुनी अपार ।

षट दर्शन भटकत फिरे, एक लोभ की लार ॥

इसके बाद आता है— मोह | यह तो सबका राजा है । साहिब कह रहे हैं—

मोह सकल व्याधिन को मूला । ता ते उपजत बहु विधि सूला॥

यह सभी बीमारियों की जड़ है । इसकी उत्पत्ति ही माया से है।

मोह नृपति माया ते भयऊ। प्रबल घटा तिहूँ पुर सी छयऊ॥

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 73
Page 73 scan

छिन छिन गर्व हिया में आवे । आगे कुटिल सबही दिखलावे ॥

ऐंठत चलै निहारत पागा । गर्व खबीस तबहिं उठि लागा ॥

ऐंठ अकड़ अभिमानी माहीं । अभिमानी नीचा हों नाहीं ॥

मूँछे ताव निहारत छांही। काँधे धरे अवर की बाँहीं ॥

टेढ़ी पाग गर्व मन धरई । मन महँ ऊमतवालो फिरई ॥

**अनीति वचन औरन सों बकै, हमरी बरोबरी को करि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 74
Page 74 scan

हैं तो कीड़ा नहीं लगता है । क्योंकि जैसे ही खाता है, कीड़ा मर जाता है। इस तरह गुरु नाम के द्वारा अन्दर से सुरक्षित कर देता है । गुरु माया से सुरक्षित कर देता है, गुरु मन से सुरक्षित कर देता है । माया प्रूफ बना देता है । जैसे वाटर प्रूफ घड़ियाँ बनाई गयी हैं, इस तरह पूरा गुरु माया से सुरक्षित कर देता है । आप खुद नहीं कर सकते

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 75
Page 75 scan

आप चाहकर भी खोटे कर्म नहीं कर पाते हैं। वो ताकत अंत:करण को आकर रोकती है। ऐसी ही नहीं कह रहे-

सतगुरु शब्द सहाई॥

तो आगे कह रहे हैं—

अठवन पठवन दृष्टि न लागे, उलटे तिहि धर खाई ।

मारन मोहन वशीकरन कर, मन ही मन पछिताई ।।

कह रहे हैं कि बुरी नजर भी नहीं लगेगी । उलटा बुरी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 76
Page 76 scan

ऐसे परम पुरुष के अंशू । प्रकटें प्रेम विवेक सुख वंशू ॥

अब यह रहता कहाँ है ?

ज्ञान देश प्रकाश राजधानी । आनन्द रूपी विवेक परवानी ॥

विवेक ज्ञान के देश में रहता है और जहाँ भी रहेगा, वहाँ ज्ञान का प्रकाश होगा। इसलिए यह आनन्द देने वाला है ।

सुनहु विवेक राज की सैना । जाके राज सकल सुख चैना ॥

**उमरा धीरज धर्म

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 77
Page 77 scan

जैसे छिन बदरी की छाया । ऐसे गहे देत सुख माया ॥

ये सब सुख सपने को राजू । जागि परे कुछ सरे न काजू ॥

झूठे आहि देह को नाता । ये सब माया केर समातो ॥

तन जारे भस्म होय जाई । मेहरी मातु नातु नहिं काई ॥

ऐसो ज्ञान मन प्रगटे आयी । तो कहु मोह कहाँ ठहराई॥

धैर्य, धर्म और ज्ञान विवेक राजा की सहायता करने वाले हैं। जब ज्ञान हृदय

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 78
Page 78 scan

आगे आगे काम रह भरपूरी । ज्ञान विवेक जाहि सब दूरी ॥

तबहिं कम कहँ आयसु दियऊ। दल बादल सह रन सो गयऊ॥

मोह परेशान होकर अपने मित्र पाखण्ड को पास बुलाता है और कहता है कि विवेक की सेना ने हमारे देश पर कब्जा कर लिया है, अब हमारी कुछ नहीं चल रही है। ऐसे में पाखण्ड कहता है कि तुम काम को बुलाकर रण भूमि में भेजो। उसके रहते

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 79
Page 79 scan

से गंदगी-ही-गंदगी निकलती है । विष्ठा और मूत्र से उसकी इंद्रियाँ भरी हैं । मुख से लार और कफ, आँखों से कीच ...... । इनमें खोकर तो दुख ही पाना है। इसमें तो सपने में भी सुख नहीं मिल सकता है। यह तो नरक में गिरने वाली बात है। इस तरह ज्ञान की बात सुनकर काम की सेना विचलित हो जाती है और उसका कुछ भी बस नहीं चलता है। वो ज्ञान को हराने की

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 80
Page 80 scan

तन में आई कियो परवेशा । छाड़ो ज्ञान हमारो देशा ॥

जो तुम निश्चय जीतो कामा । तो अब मोसों करो संग्रामा ॥

यह सुनकर क्रोध आता है और कहता है कि हे ज्ञान, हमारा देश छोड़ दो। अगर तुमने काम को जीत लिया है तो अब मुझसे युद्ध करके बताओ। हम राक्षसों की कहानियाँ सुनाते हैं अपने बच्चों को कि कितने क्रूर थे, भयानक थे। भाइयो, ये सबसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 81
Page 81 scan

भलो भलो सब कोई कहै, रहि गइ क्षमा दुहाई । कहैं कबीर शीतल भये, गयी सो अनि बुझाई || क्षमा से ही क्रोध की आग बुझाई जा सकती है। जब भी क्रोध आता है तो आदमी का दिल करता है कि बस मारूँ, यूँ । गाली बकता है वो। इसलिए साहिब कह रहे हैं-

गाली आवत एक है, उलटत होत अनेक ।

**कहैं कबीर न पलटिये, रहे एक

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 82
Page 82 scan

चिन्ता शक्ति पाप को मूला । कोउ न जानै मम डर भूला ॥

आशा तृष्णा तहाँ अति बहै । सुनत ज्ञान तहाँ नहिं रहै ॥

नहिं जानो तुम क्रोध औ कामा । हौं अति प्रबल लोभ मोहि नामा॥

छाड़हु ज्ञान हमारो ठाऊँ । नहिं तो तोहि धरि धरि खाऊँ ॥

लोभ जानकर ज्ञान से कहता है कि हमारा देश छोड़ दो, तुम नहीं जानते हो कि मेरा नाम लोभ है, मैं बड़ा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 83
Page 83 scan

अब संतोष और लोभ का घमासान युद्ध होता है। लोभ हृदय में चिंता शक्ति छोड़ता है कि पैसे के बिना कुछ नहीं होगा, पर संतोष ज्ञान की शक्ति द्वारा उसका वार निष्फल कर देता है। लोभ पैसे का, सोने का, हीरे का लालच देता है, पर संतोष कहता है कि कुछ चाहिए ही नहीं, क्योंकि बड़े - बड़े राजा भी इसे यहीं छोड़ गये, कुछ भी साथ नहीं जाने वाला है और फिर जीवन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 84
Page 84 scan

देख्यो गर्व मोह सकाना। करी क्रोध बाण संधाना ॥

बहु बड़ाई सो बोलन लाग्यो । ज्ञान विवेक कहाँ अब भाग्यो॥

आवे सन्मुख मोसे सब काहू । सुनत वचन नोह उत्साहू॥

बेसुध बाण गर्व तब धारा। उतते चैतन बाण सम्भारा॥

बल करि गर्व उठे समुदाई । तबहिं खवास गयो ठहराई॥

**उग्रज्ञान राजा पहँ गयऊ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 85
Page 85 scan

सुनत मोह क्रोध तब कीन्हा । धनुष उठाय कर गहि लीन्हा ॥

ममता बाण तबहीं ताना । विचित्र बाण विवेक संधाना ॥

आलस शक्ति मोह उपजाई । चैतन शक्ति विवेक चलाई ॥

तब क्रोध करके मोह ममता रूपी बाण चलाता है । इधर विवेक विचित्र बाण चलाता है । मोह आलस्य शक्ति मारता है तो विवेक चेतन शक्ति मारता है। घोर युद्ध होता है ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 86
Page 86 scan

कहाँ से आया नाम साहिब (परम पुरुष) से बिछुड़ने के बाद आत्माएँ निरंजन की कैद में आ गयीं । अब निरंजन ने एक भी जीव को अमर लोक वापिस नहीं जाने दिया। बड़े बड़े ऋषि, मुनि, योगी, तपस्वी, सन्यासी आदि सब मन के इशारे पर नाचने लगे। निरंजन ने पाप और पुण्य में जीवों को बाँध दिया। नरक और स्वर्ग में अपने पाप और पुण्य का फल भोगकर जीव

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 87
Page 87 scan

यह लो गुप्त वस्तु (नाम) । जिस घट में यह वस्तु दे दोगे, उसपर काल का जोर नहीं चलेगा। तब परम-पुरुष को प्रणाम करके उनकी आज्ञा से साहिब शून्य में निरंजन के लोक की ओर आए। जब साहिब आने लगे तो निरंजन झांझरी दीप साहिब के सम्मुख आया, बोला- यहाँ क्यों आए हो ? वापिस जाओ । यहाँ पर निरंजन और साहिब के मध्य बड़ी गोष्ठी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 88
Page 88 scan

जहाँ तहाँ जग भरमावै । ज्ञान संधि कुछ रहन न पावै ।।

एक शब्द की केतिक आशा । मेरे हैं चौरासी फाँसा ।।

कहा कि तुम जीवों को मुझसे छुड़ाकर नहीं ले जा सकते हो। मैंने पाँच तत्वों से शरीर की रचना की है। उस पर फिर पाप पुण्य में जीवों को बाँध दिया है। फिर मन रूप में खुद भी अन्दर समाया हुआ हूँ। किसी को सोचने भी नहीं दे रहा हूँ कि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in