करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
by सतगुरु मधु परमहंस जी
Source: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (origin)
About this granth
Karun Jagat Se Nyaar (करूँ जगत से न्यार, 'I will set you apart from the world') is a Hindi book of teachings by Satguru Madhu Paramhans Ji, head of the Sahib Bandgi movement based at the Sant Ashram in Ranjri, Samba district, Jammu and Kashmir. The movement follows the sant tradition of Kabir and the devotion to Satyanaam. This first edition was published by the ashram in May 2010. The title page quotes Kabir's lines that a guru who cannot remove one's doubts should be left without delay.
In the preface, 'My aim', the author presents the path of the sants as one of self-knowledge, distinct from the common forms of devotion to God with or without form. The chapters then explain, in a plain question-and-answer manner, why a guru is necessary, how a guru differs from a satguru, what a satguru does, life before and after initiation into the Name, the day of initiation, the path and its rules, how to practise devotion to the satguru, the 'easy path', how to avoid false teachers, and answers to common doubts. For readers interested in the Sahib Bandgi path and the modern sant movement, the book is a direct statement of its teaching.
एक मनोवैज्ञानिक मिला; वो एक ही सवाल में ढेर हो गया। मैंने कहा कि मन क्या है ? कहाँ रहता है ? जब पूरी बात हुई तो कहने लगा कि महाराज, जो बात आप कर रहे हैं, वो आजतक किसी स्लेबस में नहीं है । मैं ड्राइवर पर भी नज़र रखता हूँ। चलते-चलते लड़की पर नज़र टिके तो टोक देता हूँ। क्योंकि आदत बन गयी है यह । कभी फ़ालतू हार्न बजाए तो टोकता हूँ,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inहर एक आदेश पालन किया जाता है । जो भी चाहता है, करवा लेता है। इस मन की हुकुमत बहुत बड़ी है। बहुत सेना है । बहुत ताक़त है इस मन में। मन एक संदेश देता है। सभी इंद्रियाँ इस आदेश का पालन करती हैं। मन के चार रूप हैं- मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार । चारों ये मन के रूप हैं । यह बुद्धि आदेश देती है कि फ़लाने को तमाचे लगाने हैं तो हाथ, शरीर, आत्मा सभी उस मन की आज्ञा का अनुकरण करते हैं । मन के मिनीस्टर हैं—
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inको कहते हैं । इसका परिवार भी बड़ा ख़तरनाक है । इन सबने मिलकर जीव को घेरा है।
इन सब मिल जीवहि घेरा । बिना परिचय भया यम को चेरा॥
फिर मोह |
मोह सकल व्याधिन को मूल । ताते उपजत बहु विधि सूला ॥
यह क्या है मोह ? जब आदमी में मोह आता है तो अनर्थ कार्य करने लगता है। मोह की पत्नी है, पूरा परिवार है। इसकी वधु है—लोलुपता । पुत्र
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inके लिए आत्मदेव अज्ञानवश स्वयं अपनी ही उर्जा लगा रहा है। आत्मा के लिए तो शास्त्रों में कहा कि नाश नहीं होता, अजर-अमर है । वासुदेव कृष्ण ने जब कहा कि मैं गीता का संदेश पहले भी सूर्य को दे चुका हूँ। अर्जुन ने कहा कि आप तो इसी युग में हुए हैं और सूर्य पुरातनकाल से है, फिर यह कैसे संभव है? तब वासुदेव ने कहा कि तेरे और मेरे बहुत से जन्म हो चुके हैं, पर अन्तर यह है कि वो सब तुझे याद
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inनहीं। इसमें ज्ञान है, विचार है, दोष नहीं हैं, निर्मल है, क्रोध नहीं है, लोभ भी नहीं है, हिंसा भी नहीं है, विकार भी नहीं हैं । विवेक है, आनन्द है । शील भी है, संतोष भी है। वे ही सद्गुण हैं, जो प्रभु में हैं। रामायण भी कह रही है—
ईश्वर अंश जीव अविनाशी । चेतन अमल सहज सुखरासी ॥
सो माया बस भयो गुसाईं । बंध्यो कीर मरकट की नाईं ॥
यह अनाश्रित भी है। इसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअब मधुमय बना दिया। नहीं तो पहले मन की ही हुकूमत थी। कई जन्मों की तपस्या से भी नहीं बदल सकते थे, इतने शुद्ध नहीं हो सकते थे। तभी तो साहिब कह रहे हैं-
यह सब साहिब तुम्हीं कीना । बरना मैं था परम मलीना ॥
यह सब कैसे हुआ? नाम के बाद आपके पास दूसरी ताकतें आ गयीं, जिन्होंने काम, क्रोध आदि गंदी ताक़तों से युद्ध
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inरूप ने मोहित कर लिया । इसे मामूली नहीं समझना ।
तब रति देख दीन है गयऊ। विनती करत विषय तन भयऊ॥
जब रति देखि दीन है आई । विनती करी तब लखि पाई ॥
सृष्टि न होय न चलै संसारा । महा रुद्र तुम करहु विचारा ॥
जब शिव देख दया मन लावा । ता दुख मेटन मन में आवा ॥
तब ति जानि बहुरि निर्मयऊ । अंगहीन सो अति बलि भयऊ ॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inइस तरह यह काम बड़ा ख़तरनाक है । इसका अपना एक परिवार भी है। इस काम की स्त्री है—रति, पुत्र है – लालच और बंधु है—लोलुपता । ये सभी बुरा काम करने वाले हैं। बहुत ही बुरे हैं ये सब | तो आगे कह रहे हैं-
श्रृंगी ऋषि जो वन महँ जाये । कन्द मूल खनी बन फल खाये ॥
ऐसन ज्ञान ध्यान मन धरई । सोउ काम वसि फिरि फिरि परई ॥
शृंगी ऋषि ने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inयह क्रोध भी बड़ा ख़तरनाक है । जब यह हृदय में आता है तो शरीर काँपता है। तब भौहें टेढ़ी हो जाती हैं, आँखें लाल, अनाप-शनाप बकता है। मुँह से तब झार निकलती है, रोम-रोम में क्रोध की अग्नि जलने लगती है । तब इंसान को अपना-पराया, हित-अनहित कुछ भी नहीं सूझता है । उसके मस्तिष्क पर एक पर्दा-सा छा जाता है और वो बड़े-बड़े मूर्खों वाले
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसंतों की शरण में जाकर ही इससे बचा जा सकता है, अन्यथा पूरा संसार इस क्रोध की आग में जल रहा है।
कहैं कबीर क्रोध परहरै । सोई प्राणी भवसागर तरै ॥
क्षण क्षण क्रोध हृदय में आवै । जप तप ज्ञान रहन नहिं पावै ॥
पंडित गुणी योगी वैरागी । ये सब जरैं क्रोध की आगी ॥
**पंच अग्नि ग्रीष्म ऋतु धरई । ऐसी विधि त्रिकाल तप
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबीस जोरि मन बाढ़ी आशा । अब जो कैसेहु के जुरे पचासा ॥
जोर पसाच गाँठ सो दीन्हा । तब सहस्र को उद्यम कीन्हा ॥
जोरि सहस्र तृष्णा नहिं साखू । अब लागै जोरन लाखू ॥
लाख जोरि विनवै कर जोरी। अब परमेश्वर मोहि देहि करोरी ॥
जोरि करोर क्षण कल नहिं परै । लोभ अग्नि छिन छिन तनु जरै ॥
**ज्यों ज्यों लोभ मिलै
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inभगत मुड़िया जटाधारी, ज्ञानी गुनी अपार ।
षट दर्शन भटकत फिरे, एक लोभ की लार ॥
इसके बाद आता है— मोह | यह तो सबका राजा है । साहिब कह रहे हैं—
मोह सकल व्याधिन को मूला । ता ते उपजत बहु विधि सूला॥
यह सभी बीमारियों की जड़ है । इसकी उत्पत्ति ही माया से है।
मोह नृपति माया ते भयऊ। प्रबल घटा तिहूँ पुर सी छयऊ॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inछिन छिन गर्व हिया में आवे । आगे कुटिल सबही दिखलावे ॥
ऐंठत चलै निहारत पागा । गर्व खबीस तबहिं उठि लागा ॥
ऐंठ अकड़ अभिमानी माहीं । अभिमानी नीचा हों नाहीं ॥
मूँछे ताव निहारत छांही। काँधे धरे अवर की बाँहीं ॥
टेढ़ी पाग गर्व मन धरई । मन महँ ऊमतवालो फिरई ॥
**अनीति वचन औरन सों बकै, हमरी बरोबरी को करि
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inहैं तो कीड़ा नहीं लगता है । क्योंकि जैसे ही खाता है, कीड़ा मर जाता है। इस तरह गुरु नाम के द्वारा अन्दर से सुरक्षित कर देता है । गुरु माया से सुरक्षित कर देता है, गुरु मन से सुरक्षित कर देता है । माया प्रूफ बना देता है । जैसे वाटर प्रूफ घड़ियाँ बनाई गयी हैं, इस तरह पूरा गुरु माया से सुरक्षित कर देता है । आप खुद नहीं कर सकते
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inआप चाहकर भी खोटे कर्म नहीं कर पाते हैं। वो ताकत अंत:करण को आकर रोकती है। ऐसी ही नहीं कह रहे-
सतगुरु शब्द सहाई॥
तो आगे कह रहे हैं—
अठवन पठवन दृष्टि न लागे, उलटे तिहि धर खाई ।
मारन मोहन वशीकरन कर, मन ही मन पछिताई ।।
कह रहे हैं कि बुरी नजर भी नहीं लगेगी । उलटा बुरी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inऐसे परम पुरुष के अंशू । प्रकटें प्रेम विवेक सुख वंशू ॥
अब यह रहता कहाँ है ?
ज्ञान देश प्रकाश राजधानी । आनन्द रूपी विवेक परवानी ॥
विवेक ज्ञान के देश में रहता है और जहाँ भी रहेगा, वहाँ ज्ञान का प्रकाश होगा। इसलिए यह आनन्द देने वाला है ।
सुनहु विवेक राज की सैना । जाके राज सकल सुख चैना ॥
**उमरा धीरज धर्म
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inजैसे छिन बदरी की छाया । ऐसे गहे देत सुख माया ॥
ये सब सुख सपने को राजू । जागि परे कुछ सरे न काजू ॥
झूठे आहि देह को नाता । ये सब माया केर समातो ॥
तन जारे भस्म होय जाई । मेहरी मातु नातु नहिं काई ॥
ऐसो ज्ञान मन प्रगटे आयी । तो कहु मोह कहाँ ठहराई॥
धैर्य, धर्म और ज्ञान विवेक राजा की सहायता करने वाले हैं। जब ज्ञान हृदय
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inआगे आगे काम रह भरपूरी । ज्ञान विवेक जाहि सब दूरी ॥
तबहिं कम कहँ आयसु दियऊ। दल बादल सह रन सो गयऊ॥
मोह परेशान होकर अपने मित्र पाखण्ड को पास बुलाता है और कहता है कि विवेक की सेना ने हमारे देश पर कब्जा कर लिया है, अब हमारी कुछ नहीं चल रही है। ऐसे में पाखण्ड कहता है कि तुम काम को बुलाकर रण भूमि में भेजो। उसके रहते
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसे गंदगी-ही-गंदगी निकलती है । विष्ठा और मूत्र से उसकी इंद्रियाँ भरी हैं । मुख से लार और कफ, आँखों से कीच ...... । इनमें खोकर तो दुख ही पाना है। इसमें तो सपने में भी सुख नहीं मिल सकता है। यह तो नरक में गिरने वाली बात है। इस तरह ज्ञान की बात सुनकर काम की सेना विचलित हो जाती है और उसका कुछ भी बस नहीं चलता है। वो ज्ञान को हराने की
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inतन में आई कियो परवेशा । छाड़ो ज्ञान हमारो देशा ॥
जो तुम निश्चय जीतो कामा । तो अब मोसों करो संग्रामा ॥
यह सुनकर क्रोध आता है और कहता है कि हे ज्ञान, हमारा देश छोड़ दो। अगर तुमने काम को जीत लिया है तो अब मुझसे युद्ध करके बताओ। हम राक्षसों की कहानियाँ सुनाते हैं अपने बच्चों को कि कितने क्रूर थे, भयानक थे। भाइयो, ये सबसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in