Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

करूँ जगत से न्यार

Karun Jagat Se Nyaar

by सतगुरु मधु परमहंस जी

Source: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished264 pages

About this granth

Karun Jagat Se Nyaar (करूँ जगत से न्यार, 'I will set you apart from the world') is a Hindi book of teachings by Satguru Madhu Paramhans Ji, head of the Sahib Bandgi movement based at the Sant Ashram in Ranjri, Samba district, Jammu and Kashmir. The movement follows the sant tradition of Kabir and the devotion to Satyanaam. This first edition was published by the ashram in May 2010. The title page quotes Kabir's lines that a guru who cannot remove one's doubts should be left without delay.

In the preface, 'My aim', the author presents the path of the sants as one of self-knowledge, distinct from the common forms of devotion to God with or without form. The chapters then explain, in a plain question-and-answer manner, why a guru is necessary, how a guru differs from a satguru, what a satguru does, life before and after initiation into the Name, the day of initiation, the path and its rules, how to practise devotion to the satguru, the 'easy path', how to avoid false teachers, and answers to common doubts. For readers interested in the Sahib Bandgi path and the modern sant movement, the book is a direct statement of its teaching.

Page 207
Page 207 scan

गुरु-दर्शन करना। यह गुरु- भक्ति है । गुरु दर्शन का बड़ा महत्त्व है। इसलिए तो साहिब कह रहे हैं कि दिन में एक नहीं बल्कि हो सके तो अनेक बार गुरु का दर्शन करना चाहिए । आख़िर गुरु- दर्शन का इतना महत्त्व क्यों कहा गया ? क्या मिलेगा हमें गुरु-दर्शन से ? आओ, इस ओर चलते हैं । मनुष्य के पास तीन शक्तियाँ हैं – भौतिक, दिव्य तथा - आध्यात्मिक । भौतिक दृष्टि से मनुष्य बड़ा सक्षम जीव है। भौतिक शक्तियों के बल से ही इसने पृथ्वी को सजाया तथा सँवारा है। बड़ी-बड़ी निराली चीज़ें बना डाली हैं। जैसे हमारे अधुरे काम को आगे चलकर हमारे बच्चे पूरा करते हैं, इसी तरह परमात्मा ने कुल सृजन तो स्वयं किया, यानी उसने चाँद, तारे, सूर्य, पृथ्वी, जल, पहाड़ आदि बनाए; पर यदि पृथ्वी को किसी ने सुन्दर बनाया तो केवल मानव ने। कहीं पहाड़ों को काट-काट कर सड़कें बनाईं, कहीं मकान बनाए, कहीं बड़ी-बड़ी ईमारतें खड़ी कर दीं। यह सब परमात्मा ने नहीं बनाया था। फिर कहीं टेलिफोन, कहीं हवाई जहाज़ और न जाने क्या-क्या ! ये चीज़ें परमात्मा ने आकाश से नहीं टपकाईं; मनुष्य ने ही इनका सृजन किया। इन सबके पीछे इन्सान की भौतिक शक्ति काम कर रही है । पर इस भौतिक शक्ति की एक सीमा है। जैसे यदि कोई सोचे कि वह उड़े तो वो उड़ नहीं पाता है। यह क्षमता इन्सान में नहीं है । हमारी आँखें कुछ दूर तक ही देख पाती है। अधिक दूर होने पर कोई भी चीज़ हमें स्पष्ट नज़र नहीं आती है। इसलिए इन आँखों की एक सीमा है । हमारे कानों की क्षमता भी सीमित दायरे में है । एक किलोमीटर दूर अगर कोई चिल्ला-चिल्ला कर भी बोल रहा हो तो हमें उसकी आवाज़ सुनाई नहीं पड़ती है । इस तरह भौतिक शक्तियों की एक सीमा है। पर फिर भी इनसे हम बड़े-बड़े काम कर लेते हैं। इसके ऊपर फिर दिव्य शक्तियों का स्थान आता है । ये दिव्य शक्तियाँ भी प्रत्येक मानव की पकड़ में हैं; पर अफ़सोस ! मानव इनसे परिचित नहीं है। ये दिव्य शक्तियाँ हमारे शरीर में पाँच स्थानों पर स्थित हैं। आम आदमी इन शक्तियों से बेख़बर है; वो इनका इस्तेमाल नहीं करता है । किसी भी चीज़ का यदि हम अधिक देर तक इस्तेमाल न करें तो वो काम करना बंद कर देती है। जैसे कोई गाड़ी यदि दो-तीन महीने ऐसे ही पड़ी रहे तो वो सीज़ हो जाती है;

Page 208
Page 208 scan

उसकी सब चीजें काम करना बंद कर देती हैं; फिर यदि उसे चलाना हो तो दिक्कत आयेगी। इसी तरह इन शक्तियों का इस्तेमाल मानव ने नहीं किया, इसलिए ये भी सोयी पड़ी हैं । योगी लोग ध्यान करके इन शक्तियों को जगाते हैं; इसलिए ज़रूर वे आम आदमी से श्रेष्ठ हैं, ताक़तवर हैं । कुछ योगी आँखों के मध्य छिद्र में ध्यान करके वहाँ सोयी पड़ी शक्तियों को जगाते हैं, उन्हें प्राप्त करते हैं और साधारण आदमी से बहुत ऊँचे उठ जाते हैं । साधारण मनुष्य तो उनसे आँख नहीं मिला पाते, क्योंकि उनके मस्तिष्क का हिस्सा बहुत तेज़ हो जाता है । फिर कुछ योगी आज्ञाचक्र पर अपने ध्यान को रोककर वहाँ की दिव्य शक्तियों को जगाते हैं । कुछ योगी बंकनाल में अपने ध्यान को रोकते हैं; वहाँ वे अनहद धुनें सुनते हैं और अनेक दिव्य शक्तियों को प्राप्त करते हैं । इसके बाद फिर आध्यात्मिक शक्तियों का स्थान आता है । ये भी प्रत्येक मनुष्य के अन्दर हैं, पर इन शक्तियों को मनुष्य अपने ज़ोर से प्राप्त नहीं कर सकता। ‘बिन सतगुरु पावे नहीं, कोई कोटिन करे उपाय ।' अतः आध्यात्मिक शक्तियों का ख़ज़ाना केवल संत-सद्गुरुओं के पास है । इसलिए संत - सद्गुरु की कृपा के बिना इस ख़ज़ाने को प्राप्त नहीं किया जा सकता । जैसे बालक स्तन-पान करता है । वो बालक की उर्जा का स्त्रोत है। ऐसे ही गुरु स्त्रोत है। उनका ध्यान स्त्रोत है उर्जा का, लेते जाना । यह है- आसान मार्ग । कोई साधना आपने नहीं की, आप बदलते जायेंगे । एक फौजी आया, कहा- पहले मैं बड़ा बुरा इंसान था, किसी को देखते ही मारना शुरू कर देता था, पर अब बिलकुल बदल चुका हूँ; मुझे खुद भी पता नहीं चला कि यह सब कैसे हुआ । मैं उसे समझाने लगा। मैं : यह ध्यान की ताक़त है । : कभी किया ही नहीं ध्यान । ठाठ : वो भी नहीं किया करता हूँ । यह नाम की ताक़त है । सत्संग का कमाल है ।

Page 209
Page 209 scan

वो : सत्संग नहीं सुनता हूँ।

: यह दर्शन की ताक़त है । वो : हाँ! दर्शन बहुत करता हूँ । सच यह था कि मैं जल्दी यह बात बोलना नहीं चाहता था, पर अंत में मजबूर होकर यह कहना पड़ा मुझे। दर्शन से बड़ी उर्जा मिलती है। ध्यान तो दर्शन न कर पाने के विकल्प में किया जाता है | जब हम संत-सद्गुरुओं के पास जाते हैं तो तीन तरह से यह आध्यात्मिक ऊर्जा हमें प्राप्त होती है । दृष्टि द्वारा: सबसे पहले जब गुरुजनों की दृष्टि हम पर पड़ती है तो वह आध्यात्मिक ऊर्जा हमारे अन्दर आती है । इसलिए हम गुरुजनों के पास जाकर कहते हैं कि कृपा की दृष्टि रखना । देखो, गाँधारी ने दृष्टि से ही तो दुर्योधन के शरीर को वज्र के समान किया था न ! यानी दृष्टि से दिव्य शक्तियाँ चल सकती हैं तो आध्यात्मिक शक्तियाँ क्यों नहीं चलेंगी ! वाणी द्वारा: फिर दूसरे वाणी द्वारा ये शक्तियाँ हम तक पहुँचती हैं। इसलिए सत्संग का बड़ा महत्व है । 'धन्य घड़ी जब हो सत्संगा'। आपने सुना होगा कि फलाने ऋषि ने शाप देकर फलाने को भस्म कर दिया। यानी वाणी द्वारा दिव्य शक्तियाँ चलीं। इस तरह आध्यात्मिक शक्तियाँ भी चलती हैं। स्पर्श द्वारा: इसी तरह तीसरे यह उर्जा हमें स्पर्श द्वारा भी मिलती है। कहीं भी स्पर्श करके यह उर्जा ली जा सकती है, पर अदब के लिए केवल पाँव छूना ही नियम बना दिया गया। इसी कारण से गुरु-दर्शन का इतना महत्त्व है । जब भी गुरु-जन हमारे निकट हों तो हमें उनका दर्शन करते रहना चाहिए। इसलिए साहिब कह रहे हैं-

कई बार न होइ सके, दोय वक्त कर लेइ ।

सद्गुरु दर्शन के किये, काल दग़ा नहि देइ ॥

कह रहे हैं कि दिन में ज़्यादा बार नहीं हो सके तो दो बार ही कर लो । इससे काल का ज़ोर नहीं चल सकेगा। लेकिन यदि इतना भी सम्भव न हो सके तो इस पर साहिब कह रहे हैं-

Page 210
Page 210 scan

दोय वक्त न हो सके, दिन में करै इक बार ।

सद्गुरु दर्शन के किये, उतरे भवजल पार ॥

कह रहे हैं कि फिर दिन में एक बार ही कर लो; संसार-सागर से पार हो जाओगे। जैसे हम एक दिन खाना नहीं खाएँ तो हमारा शरीर कमज़ोर होने लगता है, शरीर की क्षमता थोड़ी कम हो जाती है, क्योंकि रोटी से ही तो शरीर को उर्जा मिलती है; पर यदि दूसरे दिन भी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 211
Page 211 scan

उतने करने चाहिए। गुरु-दर्शन में बहुत सारी बाधाएँ भी आयेंगी, पर हमें उन बाधाओं के होते भी रुकना नहीं है । साहिब कह रहे हैं- माता पिता सुत स्त्री, बन्धु कुटम्ब को जान । गुरु दर्शन उनका अटका ना रहे, गुरु दर्शन को जाय।

को जब चले, ये अटकावे आन ॥

कहै कबीर सो सन्त जन, मोक्ष मुक्ति फल पाय ॥

ये सब गुरु-दर्शन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 212
Page 212 scan

सिद्धि भी आ जाए तो भी समझो पूर्ण नहीं हुआ । ओह ! अभी भी अपूर्ण ही रहा । जो कोइ कहे पुरुष अविनाशी, ज्योति स्वरूप लखावेगा।

वेद विविध के मारग छाने, तन लक्कड़ करि डारेगा ।

तबहूँ नाहिं गुरु कै बच्चा, अबहीं कच्चा रे कच्चा॥

यदि चारों वेदों का ज्ञान हो जाए; तपस्या

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 213
Page 213 scan

योग और भोग-दानों से ऊपर उठकर जब सद्गुरु द्वारा 'नाम' की प्राप्ति करेगा, तभी गुरु का बच्चा बन सकेगा, तभी पूर्ण हो पायेगा; अन्यथा कच्चा ही रह जायेगा, अपूर्ण ही रह जायेगा । इसका मतलब है कि गुरु ने जो 'नाम' दिया, वो मूल आध्यात्मिक उर्जा थी। उसके बिना जीव संसार-सागर से पार नहीं हो सकता। गुरु के दर्शन से यह उर्जा बढ़ती जाती है।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 214
Page 214 scan

जिन परिस्थितियों में हम गुरु का दर्शन नहीं कर पाते हैं, उन परिस्थितियों में हमें गुरु का ध्यान करना चाहिए । सम्भव हो सके तो गुरु का दर्शन करना चाहिए, पर यदि ऐसा सम्भव न हो सके तो फिर उसका विकल्प है—‘ध्यान'। पर दर्शन तो फिर भी करने - ही करने हैं। अगर कुछ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in

11. सहज मार्ग है हमारा

Page 215
Page 215 scan

सहज-मार्ग है हमारा

परमात्म-तत्व की प्राप्ति के लिए तीन सूत्र नज़र आ रहे हैं- 1. योग - मार्ग 2. ज्ञान - योग 3. भक्ति - योग कोई योग-मार्ग बोल रहा है, कोई ज्ञान - योग बोल रहा है तो कोई भक्ति-योग बोल रहा है। तीन मार्ग दिखाई दे रहे हैं। अगर खामोशी से देखें

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 216
Page 216 scan

कर सकते हैं। क्योंकि घोर साधनाएँ करने वाले भी इनसे प्रभावित हुए।

जब तक मनुष्य मन-माया के नियंत्रण में है, तब तक मोक्ष का प्रश्न ही नहीं उठता है । साहिब कह रहे हैं- हे हंसा तू अमर लोक का, पड़ा काल बस आई ।

पाँच पचीस तीन का पिंजड़ा, जामें तोहि राखा भरमाई ॥

आपका बैरी मन के अलावा और कोई नहीं है । इसलिए योग

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 217
Page 217 scan

इन मुद्राओं से हम कतई अमर - लोक नहीं जा सकते हैं। इसलिए साहिब ने तथा संतों ने ऋषि-मुनियों, पीर पैगंबरों आदि का उदाहरण नहीं दिया, देव- चरित्र पर भी ज़्यादा व्याख्या नहीं की। क्या निंदा की ? नहीं, वो कह रहे हैं कि ये सब तीन-लोक के दायरे में हैं । साहिब की वाणी कह रही है कि पहले जितने भी लोग आए, तीन- लोक तक ही गये, आगे का यात्रा कोई नहीं कर पाया। आप

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 218
Page 218 scan

फिर आप देखें कि इन शक्तियों को प्राप्त करके ऋषि-मुनियों ने हिंसा, क्रूरता ही तो दिखाई। इस शक्तियों को प्राप्त करके दूसरों को कष्ट ही तो दिया । पर एक महात्मा किसी को कष्ट नहीं देता है । उनकी निंदा नहीं कर रहे, क्योंकि उनकी ग़लती नहीं थी, निरंजन के दायरे में थे न । मौका आने पर कपिल मुनि ने राजा सगर के 60 हज़ार पुत्रों को जो भस्म किया, वो क्या था! यानी अंदर के विकारों को नहीं जीत पाए

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 219
Page 219 scan

निकल सकता है। मन बहुत ताक़तवर है, प्रमाण मिलते हैं कि योग-साधनाएँ करने के बाद भी मनुष्य अपने मन को नहीं जीत पाया । क्या है ज्ञान-मार्ग ज्ञान-मार्ग का मतलब है कि ज्ञान के द्वारा परम-तत्व की प्राप्ति करना । क्या हम ज्ञान के विरोधी हैं ? नहीं। रावण बहुत बड़ा ज्ञानी था, लेकिन कामातुर होकर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 220
Page 220 scan

महात्म है। शिष्य को केवल गुरु की शरणागत में रहना है। सारा काम गुरु का है । साहिब कह रहे हैं- तीन लोक नव खण्ड में, गुरु से बड़ा ना कोय |

कर्त्ता करे ना कर सके, गुरु करे सो होय ॥

गुरु ही सब करेगा। साहिब की वाणियाँ गुरुत्व को स्थापित कर रही हैं।

कबीर हरि के रूठते, गुरु की शरणी जाय ।

**कहैं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 221
Page 221 scan

शरणागत कह सब गुण आवै । ज्ञान भक्ति तेहि माहिं समावै ।।

शरण हो जब यह निश्चय आई । प्रभु मोहि दोनो सकल सहाई ।।

सकल पाप ताको जरि जावै । जो सतगुरु की शरण में आवै ।।

सद्गुरुकी, प्रभु की शरण में होता है, उसके सब काम वे स्वयं ही कर लेते हैं । यही बात किसी सत्संग में एक महात्मा जी कह रहे थे । एक बंदा वहाँ पर बैठा हुआ था। उसने कहा- अगर हम खाना नहीं खाएँ तो क्या प्रभु खिलाएगा?

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 222
Page 222 scan

एक ने कहा तो खा फिर लड्डू । उसने कहा कि नहीं, मुझे नहीं खाना लड्डू । दूसरे चोर ने कहा कि पक्का कोई बात है। मारे दो- -चार तमाचे और ठूंस दिये लड्डू उसके मुँह में। फिर पहले चोर ने धीरे से कहा कि पूड़ी भी खिलाओ। वो फिर कहने लगा कि मुझे नहीं खानी पूड़ी। फिर पड़े 5-6 तमाचे...... खा पूड़ी। खिला दी वो भी । इस तरह फिर हलवा, फिर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 223
Page 223 scan

नहीं करना । यदि कहा है कि माँस नहीं खाना, तो कभी नहीं खाना । जुआ नहीं खेलना कहा है तो कभी नहीं खेलना । यदि किसी भी नियम का उल्लंघन करोगे तो बुद्धि पर कुप्रभाव पड़ेगा, कुंद हो जायेगी बुद्धि। आपको ज़रूरत ही क्या पड़ी है छल, कपट की, चोरी की । एक समय खाना मिले तो उसी में गुज़ारा कर लेना, उसी में खुश रह लेना, पर भूले से भी कभी चोरी नहीं करना । किसी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 224
Page 224 scan

इसी से पूरी दुनिया है, इसी कारण आत्मा मेरा-मेरा कह रही है। जब मन गुरु ने ले लिया तो आपका अपना मान कैसा रहा ! इसलिए गुरुजनों से कभी मान नहीं चाहना । उनकी बात काटकर कभी अपनी न चलाना ।

गुरु की बात मान सब लीजे । सत्य असत्य विचार न कीजे ॥

अपना दिमाग़ नहीं लड़ाना कि गुरु जी सत्य कह रहे हैं या असत्य। जो कहें, मान

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 225
Page 225 scan

योग दान जप तीर्थ नहाना । गुरु सेवा बिनु निष्फल जाना ॥

गुरु सेवा बिनु बहु पछतावे । फिरि फिरि यम के द्वारे जावे ॥

गुरु सेवा बिनु कौन जो तारे । भव सागर से बाहर डारे ॥

गुरु सेवा बिनु कछु न सरि है । महाअन्ध कूपै महँ परि है ॥

गुरु सेवा बिनु घट अँधियारा । कैसे प्रकटे ज्ञान उजियारा॥

**गुरु सेवा बिनु द्वन्द अँधेरा । गुरु सेवा बिनु काल को

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 226
Page 226 scan

जितनी महिमा गुरु-सेवा की है, उतनी किसी अन्य चीज़ की नहीं । साहिब कह रहे हैं— नामवंत कहैं कबीर धर्मदास से, गुरुवंता कोई एक ॥ बहुते मिले, ज्ञानवंत अनेक । गुरु-सेवा में सब फल मिल जायेंगे, सब सुखों को प्राप्ति हो जायेगी। साहिब कह रहे हैं—

गंगा यमुना बद्रीश समेते । जगन्नाथादि धाम हैं तेते॥

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in