करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
by सतगुरु मधु परमहंस जी
Source: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (origin)
About this granth
Karun Jagat Se Nyaar (करूँ जगत से न्यार, 'I will set you apart from the world') is a Hindi book of teachings by Satguru Madhu Paramhans Ji, head of the Sahib Bandgi movement based at the Sant Ashram in Ranjri, Samba district, Jammu and Kashmir. The movement follows the sant tradition of Kabir and the devotion to Satyanaam. This first edition was published by the ashram in May 2010. The title page quotes Kabir's lines that a guru who cannot remove one's doubts should be left without delay.
In the preface, 'My aim', the author presents the path of the sants as one of self-knowledge, distinct from the common forms of devotion to God with or without form. The chapters then explain, in a plain question-and-answer manner, why a guru is necessary, how a guru differs from a satguru, what a satguru does, life before and after initiation into the Name, the day of initiation, the path and its rules, how to practise devotion to the satguru, the 'easy path', how to avoid false teachers, and answers to common doubts. For readers interested in the Sahib Bandgi path and the modern sant movement, the book is a direct statement of its teaching.
सुमिरन करना है। यदि सुमिरन नहीं चल रहा है तो समझो कि मन ने भटका दिया है। यह सुमिरन मन को बाँधने के लिए है।
सुमिरन मन की रीत है, भावे जहाँ लगाय ।
भावे गुरु की भक्ति कर, भावे विषय कमाय ॥
यह फ्री नहीं रह सकेगा । जैसे आँख खुली है तो कुछ-न-कुछ दिखेगा। ऐसे ही मन कहीं-न-कहीं लगेगा । इसलिए-
चिंता तो गुरु नाम की, और न चितवे दास।
**जो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inमन की ताक़त ख़त्म हो जायेगी। क्योंकि आत्मा को बाँधने वाला कोई नहीं है। इसने स्वयं अपनी ही ताक़त अपने ख़िलाफ़ लगा रखी है।
आपा को आपा ही बंध्यो ॥
साहिब कह रहे हैं कि इस आत्मा ने स्वयं अपनी ताक़त से अपने को बाँध दिया है। जैसे स्वान काँच मंदिल में, भरमत भूँक परयो । जैसे काँच के महल में रहने वाला कुत्ता शीशे में अपनी ही परछाई को दूसरे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inक्योंकि पहले मैं लेटे - 2 भी ध्यान - भजन के लिए बोल देता था । पर अब नहीं बोलता हूँ । यह तो मैंने उनके लिए कहा कि जो बैठकर न कर सकें । पर जवान आदमी को तो बैठकर करना चाहिए । तो यह शौक से होना चाहिए । बैठने की फार्मेलिटी नहीं हो । जब भी ध्यान में बैठें तो कोई हरकत न हो। अगर हरकत हो रही है तो वो ध्यान नहीं है फिर । साहिब ने सरल शब्दों में कहा - मन की तरंग
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inकि बदला कैसे लें। देखा, इतनी चीजें एक-साथ आ गयीं । आप उलझ गये और ध्यान कहीं का कहीं चला गया। मानत नहीं मन मोरा साधो, मानत नहीं मन मोरा....... मन बहाए जा रहा है। कहीं कल्पनाओं में, कहीं इच्छाओं में। इच्छा करनी है, तो भी आत्मा का साथ चाहिए ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in10. ऐसे करें सतगुरु भक्ति
ऐसे करें सतगुरु भक्ति
क्यों करें गुरु भक्ति गुरु-भक्ति क्यों करें? क्या पड़ी है गुरु- सेवा की ? सीधा परमात्मा (परम- पुरुष) की भक्ति कर लेते हैं। आख़िर गुरु-भक्ति के लिए क्यों बोला गया ?
शिष्य को ऐसा चाहिए, गुरु रिझाय आपा खोई ॥
समझें। वो परमात्मा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inगुरुमुख लाहा चले, मनमुख मूल गँवाय ॥
लाहा व्याज को कहते हैं ।
मनमुख चले मूल गँवाय ॥
वो तो मूल ही गँवा देता है। यानी जो गुरु ने पूंजी दी, वो ही गँवा देगा । इसलिए गुरु-भक्ति को समझें । मनमुखता से बचें अब आपको सद्गुरु के अलावा कहीं और भटकना नहीं है। नहीं तो भक्ति दूषित हो जायेगी। जो-जो सद्गुरु कहे, वही
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inपानी पीने के बहाने बैठ जाता है । अब यहाँ-वहाँ देखकर कहेगा कि आपके घर तो कुछ ग़लत लग रहा है, ज़रूर कोई चीज़ है । तो काकू की बीबी झट से कहती है कि हाँ, हाँ, हमें भी लगता है। अब वो कहता है कि बहुत बड़े सयाने का नाम सुना है; वो वहाँ है; पूरा तो पता नहीं, पर रहता वार्ड नम्बर इतने में है शायद। यानी सब पता दे देता है। शाम को काकू घर आता है तो बीबी कहती है कि परेशानी है । वो कहता है कि क्या करें ?
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inनहीं खा सकते। तो जागराते वाले ही सयाने बन गये । फिर वही टीम अब शास्त्री बन गये हैं । जितने शास्त्री हैं, भूत-प्रेत वाला काम भी कर रहे हैं । आपको जो नाम दिया, उससे भूत-प्रेत की नानी भी भाग जायेगी । अन्दर में बैठे यम के 14 दूतों की भी वो नाम ख़बर लेता है । फिर बाहर के भूत क्या करेंगे !
अद्भुत नाम सदा रखवाला ॥
इन चीज़ों पर आदमी नहीं चल रहा है ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसतगुरु शब्द सहाई ॥
निकट गये तन रोग न व्यापै, पाप ताप मिट जाई ॥
जादू यंत्र जुक्ति न लागे, शब्द के बाण डहाई ॥
ओझा डायन उर डर डरपे, जहर जूड़ हो जाई ॥
कहैं कबीर कादूँ यम फँसा, सुकृत लाख दुहाई ॥
तो नाम के बाद बड़ी ताक़त आ जाती है । पहले जब मेरे पास बंदा आया तो ज्ञान- - दृष्टि से नहीं आया। किसी को भूत नचा रहा था तो किसी को कोई और समस्या
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in4-6 माइयों को उधर ही हत्या आ जाती थी । यहाँ पर तीन कार्रवाही करते हैं । पहला तो चिल्लाने वाला नाटक होता है, फिर डरावनी शक्ल बना लेते हैं और अंत में सिर घुमाना शुरू कर देते हैं। मैंने पहले सोचा कि यह यहाँ नयी किस्म की बीमारी है शायद। पहले तो लिहाज़ किया। फिर मैंने कहा कि यह सब नहीं चलेगा। दो-तीन तगड़ी लड़कियों को तैयार किया; कहा कि जो भी ऐसा करे, उसका जूड़ा पकड़कर कसना । उसके बाद कोई नहीं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inमाई कहती कि झगड़े का मूड भी नहीं होता तो पता नहीं क्यों हो जाता है। तो मैंने बंदे को कहा कि तुमको क्या पड़ी इनके काम बिगाड़ने की ? इनको नुक़सान क्यों कर रहा है ? कहा कि 400 साल से इस ख़ानदान के पीछे लगा हूँ। वो बोला कि मैं प्रेत-योनि में हूँ । ये प्रेत तीन तरह से मिलते हैं । एक तो सामने आ जाते हैं, एक चिंतन में आते हैं और एक नींद में दबाव डालते हैं। जो चिंतन
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inएक चीज़ आप देखते होंगे कि आप नाम के बाद बड़े सुरक्षित हैं । एक सुरक्षा कवच आपके ऊपर है । आप देखते हैं कि आप सुरक्षित हैं, आप पाते हैं कि कोई ताक़त आपको सुरक्षा दे रही है। आपके पास भूत-प्रेत आदि नहीं आ पा रहे हैं। आपके विश्वास के पीछे आधार है । आप अपने को सुरक्षित पा रहे हैं । जैसे बुलिटप्रूफ पहन लिया तो सुरक्षित महसूस करते हैं । गोली कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इस तरह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inघुमा रहा है । वही इसे ग़लत दिशा की ओर ले जा रहा है । पर नाम के बाद यह नहीं ले पाता है ।
नाम होय तो माथ नमावे ॥
... तो केवल नाम की ताक़त से ही यह सुरक्षित हो सकता है। ज्योतिषियों के पास नहीं जाना है न जन्म के समय, न विवाह आदि के समय, न अन्य किसी कारण से ज्योतिषियों के पास जाना है। ज़रूरत ही नहीं है आपको। ग्रह-नक्षत्रों
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inआपको इनमें नहीं उलझना है। अब तो आपको गुरु भक्ति की ऊँची सीढ़ी पर आगे-ही-आगे बढ़ना है । फिर गुरु की भक्ति से पूरे ब्रह्माण्ड की भक्ति एक साथ हो जाती है।
देवी देवल जगत में, कोटिन पूजे कोय ।
सतगुरु की पूजा किये, सबकी पूजा होय ।।
तथा-
**कोटिन
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inनाम के साथ ही आपके पितरों का भी कल्याण हो जाता है, इसलिए उनके कल्याण के लिए भी चिंता नहीं करनी है। श्राद्ध आदि जो किया जाता है, जरुरी नहीं है। मृत्यु-लोक का एक वर्ष पितर-लोक का एक दिन होता है । जिसे नाम मिल जाता है, उसकी 71 पीढ़ी तर जाती है। इसलिए अब पितरों के कल्याण के लिए कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है । फिर किसी भी तरह से पितरों की
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inमैं अन्य तीर्थ स्थानों पर भी गया हूँ । जहाँ-जहाँ गया हूँ, वहाँ-वहाँ जाकर सबसे बात भी की है । वहाँ क्या-क्या चल रहा है, कैसे-कैसे रीति-रिवाज हैं, यह सब जानने के लिए मैं सब तीर्थ स्थानों पर गया हूँ। सब धर्म-शास्त्रों का भी ज्ञान है । सब पढ़े हैं। इतने आपने नहीं पढ़े होंगे। इतने तीर्थ भी आपने नहीं किये होंगे। इसलिए
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inपूछा कि हे साहिब ! हे कृपानिधान ! गुरुमुख की क्या पहचान होती है? साहिब ने कहा—
जब लग तन में हंस रहाई । निरखे शब्द अंतै नहीं जाई ॥
यानी जब तक शरीर में प्राण हैं, गुरु के शब्द को नहीं काटे । गुरु आज्ञा निरखत रहे, जैसे मणिहिं भुजंग। गुरु के शब्द की तरफ ही ध्यान रखे । भुजंग साँप को कहते हैं। मणि की तरफ ही ध्यान रखता है । ओस चाटने जाता है तो मणि को बाहर करके रखता है, पर ध्यान मणि में ही होता है । कभी नहीं हटाता है I
कहैं कबीर धर्मदास से, यह गुरुमुख को अंग ॥
यही गुरुमुखता है। इससे हृदय प्रकाशित हो जायेगा और दुर्मति का नाश हो जायेगा। गुरु नानक देव भी वाणी में कह रहे हैं-
शब्दहि सेवे सो गुरुमुख होई ॥
पहली बात यह कि आपको मैंने क्या शब्द बोले ? जो भी शब्द बोले, उसमें मेरा क्या स्वार्थ है ? किसके कल्याण के लिए हैं ? आपके ही कल्याण के लिए हैं । यदि कोई दिन में 50 झूठ बोल रहा है और कह रहा है कि मैं भक्त हूँ तो यह भक्ति की मजाक है । आपकी नज़र में भी उसका कोई मूल्य नहीं रहेगा। दूसरा, जो दारू पी रहा है, नशे में घूम रहा है, उसका भी आपकी नज़र में कोई मूल्य नहीं होगा । जो अपनी स्त्री को छोड़कर पराई स्त्री की तरफ जा रहा है, चरित्रहीन है, उसके लिए आपका नज़रिया अच्छा नहीं हो सकता है। जो जुआ खेल रहा है, वो भी आपकी नज़रों में बेकार ही होगा। जो ठगी, बेइमानी कर रहा है, उसका भी आपकी नज़रों में कोई मूल्य नहीं होगा। जो जीवों को मार रहा है, उस आदमी के लिए आपके हृदय में क्या स्थान हो सकता है ! ये सब दुर्गुण हैं। इनसे हटाने के लिए कहा कि ये सब नहीं करना । इनमें कुछ भी ठीक नहीं है। ये क्यों बोले ? नहीं तो आप कौड़ी के भी नहीं रह जायेंगे। इनसे आपका मूल्य बहुत बढ़ गया है। I कभी ऐसी परिस्थिति आ जाती हैं कि लगता है कि जो गुरु कह रहे हैं। वो ठीक नहीं है और जो मेरा दिमाग़ कह रहा है, वो ठीक है । नहीं, ऐसा नहीं करना। जहाँ मन का प्रयोग करोगे, मन संसार में ही पटकेगा। इसलिए गुरु के आगे समर्पित होना। अपनी अक्ल नहीं चलाना ।
नाम सत्य गुरु सत्य हो, आप सत्य जो होय ।
तीन सत्य जब एक हों, विष से अमृत होय ॥
यह तीसरा आप सत्य कैसा ? जो गुरु कहता चले, करते जाना । अपनी अक्ल नहीं चलाना, अपने मन की नहीं करना । जो गुरु कहे, वो करना ।
खाक हो गुरु के चरण में, तो तुझे मंजिल मिले ॥
नहीं सोचना कि जो मैं सोच रहा हूँ, वो ठीक है ।
मुझे है काम सतगुरु से, दुनिया रूठे तो रूठन दे ॥
कभी ऐसी भी परिस्थिति आयेगी कि पूरी दुनिया कहेगी कि यह काम ठीक है, पर गुरु कहेगा कि यह ठीक नहीं है । तो गुरु की मान लेना। एक महापुरुष दुनिया की धारा में नहीं बहता है । वो दुनिया की धारा से बाहर निकल जाता है। वो मन - माया की सीमा से बाहर है । इसलिए उसकी मान लेना। बस, बाजी आपके हाथ में आ गयी। दुनिया कहे कि फ़लानी जगह माथा टेको । आप मत सोचें कि दुनिया नाराज़ हो जायेगी । होने देना ।
गुरु आज्ञा ले आवही, गुरु आज्ञा ले जाय ।
कहैं कबीर वा दास फिर बहु विधि अमृत पाय॥
गुरु-आज्ञा से बड़ी उपासना नहीं है । जो गुरु - आज्ञा का पालन कर रहा है, वो गुरुमुख है।
गुरु आज्ञा ले आवही, गुरु आज्ञा ले जाय ॥
यही गुरु-भक्ति है। गुरु भक्ति अटल अमान अडोल धर्मन, यह सरस दूजा नहीं ।
जप योग व्रत तप दान पूजा, तृण सदृश यह जग कही ॥
तीर्थ, पूजा आदि तिनके के समान हैं गुरु-भक्ति के आगे । फिर तन, मन, धन से गुरु की सेवा करनी है। गुरु सेवा का महत्व है । साहिब वाणी में कह रहे हैं—
गुरु सेवा जो करे सुभागा। जन्म जन्म का पातक भाजा ॥
जन्म-जन्मांतर के पाप नाश हो जायेंगे। आगे कह रहे हैं-
गुरु सेवा से हृदय प्रकाशे ॥
हृदय प्रकाशित हो जायेगा ।
दुर्मति भाजे पातक नाशे ॥
दुर्मति भाग जायेगी। पापों को नाश हो जायेगा । सुभागा यानी भाग्यवान । सद्गुरु की सेवा सफल है । यह तीनों तरह से होनी चाहिए । एक जगह साहिब शिष्य के चार धर्म बता रहे हैं । शिष्य में चार धर्म होने चाहिए। पहला-
तन मन धन से गुरु की सेवा ॥
क्योंकि गुरु की सेवा दूसरे के लिए परमात्म-तत्व तक पहुँचने का रास्ता प्रश्स्त करती है। इसलिए धर्म - शास्त्रों में गुरु-सेवा के लिए बोला। गुरु के दिल में अपने लिए खास जगह बनानी हो तो सेवा करना, नहीं तो कभी नहीं बन पायेगी जिंदगी में । नानक देव ऐसे ही नहीं कह रहे हैं- 'सुसेवा बस साहिबा ।' साहिब वाणी में कह रहे हैं-
नामवंत बहुते मिले, ध्यानवंत अनेक ।
कहैं कबीर धर्मदास से, गुरुवंता कोई एक ॥
दूसरा—
सेवा में विषय को त्यागे ॥
अर्थात उसका रहन-सहन विषयों से रहित हो । दिन-भर नाटक करता रहे, विषय-विकारों में उलझा रहे और सोचे कि भक्त हूँ तो यह नहीं है । उसका चाल-चलन अलग होना चाहिए; उसकी जीवन-शैली अलग रहे। तीसरा-
मन में अहंकार न आने ॥
मन में सेवा का घमण्ड भी न रहे । चौथा-
गुरु के शब्द प्रतीती ॥
साहिब कह रहे हैं—
गुरु आज्ञा ले आवही, गुरु आज्ञा ले जाहीं ।
कहैं कबीर ता दास को, तीन लोक डर नाहीं ॥
गुरु समरथ जेहि सम खड़े, कमी काहू को दास ।
रिद्धि सिद्धि सेवा करें, मुक्ति न छाड़े साथ ॥
इसलिए भरोसा हो। ये चार धर्म होने चाहिए शिष्य में। इनमें से दो सर्वोपरि हैं ।
गुरु सेवा बाकी निश्चय कर ॥
पहला गुरु की सेवा और फिर गुरु शब्द का भरोसा । यानी बचन का भरोसा।
जो कोई गहे चले यम जीती ॥
जो इन दोनों को धारण कर लेगा, संसार - सागर को जीतकर अपने ठिकाने चल पड़ेगा। गुरु शिष्य और ईश्वर, मिल कीना भक्ति विवेक । तीनों त्रिधारा बनीं, आगे गंगा
एक ॥
गुरु समाना शिष्य में, शिष्य लिया कर नेह | बिलगाए बिलगे नहीं, एक रूप दो
देह ॥
साहिब ने तो यहाँ तक कह दिया-
गुरु का कथन मान सब लीजे । सत्य असत्य विचार न कीजे ।।
कह रहे हैं कि गुरु की हर बात को मान लेना । उसपर अपनी अक्ल नहीं लड़ाना कि ठीक है या गलत। जैसे फसल के लिए जमीन उत्तम होनी चाहिए, किसान को ज्ञान होना चाहिए। इस तरह नाम - प्राप्ति के बाद शिष्य उत्तम हो । खेलना हो तो खेलिए, पक्का होकर खेल । कच्ची सरसों पेर के, खड़ी भया न
तेल ॥
सत्संग में आएँ जितनी देर आप सत्संग में बैठे हैं, यह गुरु-भक्ति में शुमार होगा। यह ध्यान - भजन से भी बढ़कर है। जब तक सत्संग न मिला, भक्ति की प्राप्ति नहीं हो सकती है। गोस्वामी जी कह रहे हैं—
भक्ति स्वतंत्र सकल गुण खानी । बिनु सत्संग न पावत प्राणी ॥
भक्ति निरुपण विविध विधाना । क्षमा दया सत शील निधाना ॥
भक्ति वो है, जिसके अंदर सद्गुण रूपी फल लगता है। अब सत्संग क्या है ? हमने किस्से-कहानियों को सत्संग मान लिया। कथा यानी जो हो चुका । साहिब ने बड़ा प्यारा कहा-
माला लक्कड़ पूजा पत्थर, तीरथ है सब पानी ।
कहैं कबीर सुनो भाई साधो, चारों वेद कहानी ॥