करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
by सतगुरु मधु परमहंस जी
Source: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (origin)
About this granth
Karun Jagat Se Nyaar (करूँ जगत से न्यार, 'I will set you apart from the world') is a Hindi book of teachings by Satguru Madhu Paramhans Ji, head of the Sahib Bandgi movement based at the Sant Ashram in Ranjri, Samba district, Jammu and Kashmir. The movement follows the sant tradition of Kabir and the devotion to Satyanaam. This first edition was published by the ashram in May 2010. The title page quotes Kabir's lines that a guru who cannot remove one's doubts should be left without delay.
In the preface, 'My aim', the author presents the path of the sants as one of self-knowledge, distinct from the common forms of devotion to God with or without form. The chapters then explain, in a plain question-and-answer manner, why a guru is necessary, how a guru differs from a satguru, what a satguru does, life before and after initiation into the Name, the day of initiation, the path and its rules, how to practise devotion to the satguru, the 'easy path', how to avoid false teachers, and answers to common doubts. For readers interested in the Sahib Bandgi path and the modern sant movement, the book is a direct statement of its teaching.
विषयों में फँसे हुए हैं; विषय भोगकर फिर विषयों में ही आकर समाते हैं । इससे कोई नहीं बच पाया । जो मेरी भक्ति पाकर उसकी युक्ति जानता है, उसका आवागमण मिट जाता है; फिर वो मातृ गर्भ में नहीं आता।
जो तुम पूछो भक्ति प्रकारा । ताका भेद सुनो अब न्यारा।।
भक्ति होय न नाचे गाये । भक्ति होय न घंट बजाये ।।
**भक्ति होय न मूरत पूजा । पाहन सेवे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inताकी भक्ति से उतरे पारा। फिर के नहिं ले जग अवतारा ।।
भक्ति ही भक्ति भेद बहु भारी । यही भक्ति जगत ते न्यारी ।।
हे धर्मदास ! तुम बुद्धिमान हो, इसलिए संतों के संग में जाकर सत्य भक्ति को प्राप्त करो। एक पुरुष अगम है; उसको संसार नहीं जानता है । उसकी भक्ति से ही जीव संसार-सागर से पार होकर फिर वापिस नहीं आता । यही सच्ची
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inतक निर्गुण-भक्ति करते हैं, पर आप इन दोनों के पार बता रहे हैं; मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वहाँ कैसे ध्यान लगाऊँ, कैसे वहाँ की भक्ति करूँ। मुझे सगुण और निर्गुण का भेद बताकर तीसरी न्यारी भक्ति बताओ। मैं जानता हूँ कि आप सत्य हैं और आपकी सब बातें भी सत्य ही हैं । फिर साहिब ने कहा-
सुन धर्मन समरथ है न्यारा । ताको नहीं जाने संसारा ।।
योगेश्वर वह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inकहैं कबीर सुनो धर्मदासा । अब निज भेद कहो परकाशा ।।
आदि न अंत हती न माया । उत्पति प्रलय हती न काया।।
आदि ब्रह्म नहीं ओंकारा। नहीं निरंजन नहिं अवतारा ।।
दश अवतार न चौवीस रूपा । तब नहिं होता ज्योति स्वरूपा ।।
नहिं तब शून्य सुमेर न भारा । कूर्म न शेष धरे अवतारा ।।
अक्षर एक न ररंकारा । त्रिगुण रूप है नहिं विस्तारा ।।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअक्षर की सीमा में होने से काल का नाम हुआ। वो अनाम है, वो नि: अक्षर है, उसे कोई नहीं जानता है । हे धर्मदास ! वहीं मेरा वास है; वहाँ काल भी नहीं पहुँच
सकता है । उसकी जो कोई भक्ति करता है, उसका फिर कभी जन्म नहीं होता । ।
पर अब यहाँ एक बात और हो गयी। सगुण या निर्गुण भक्त भी अपने को सद्गुरु समझने लग गये हैं । वे साहिब
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inरहे हैं कि दान करो, कल्याण हो जायेगा । तीर्थ करो, कल्याण हो जायेगा । नि:संदेह जब उन्हें ठेस लगी तो विरोध हुआ साहिब का । स्वाभाविक भी है। साहिब ने कहा कि निरंजन का पॉवर जो अन्दर में है, वो अपनी ताक़त से पार नहीं होने देगा। आप कथाओं में सुनते भी हैं कि ऋषि-मुनियों ने बड़ी-बड़ी तपस्या की, पर फिर कहीं काम ने वश में कर लिया, कहीं क्रोध के वशीभूत हो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inहरि सेवा युग चार है, गुरु सेवा पल एक ।
तिसका पटतर ना तुला, संतन किया विवेक ॥
यह संत-मत लोप होता गया । ये निर्गुण-भक्ति वाले इस पर हावी होते गये। संतों के जाने के बाद कुछ महत्वांकाक्षी लोगों ने और उनके रिश्तेदारों ने अधिकार जमाए। पर संतमत को समझ न पाए। इसलिए अपनी निर्गुण-सगुण को भी मिला
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसक्षम नहीं है । क्योंकि बेगाने देश में आकर उसका हंस बहुत बंधनों से बँधा है । और नाम - कमाई से या अपनी ताक़त से जीव कभी भी इन बंधनों से छूटकर उस अमर-लोक में नहीं पहुँच पायेगा। सगुण-निर्गुण दोनों भक्तियों में कमाई की बात है, गुरु का ज़्यादा महत्व नहीं है। इनमें गुरु केवल रास्ता बता देता है। अब साधक जितनी कमाई करता है, उतना ही ऊपर उठ
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inजिस भी जगह ध्यान लगाएँ, वहाँ का आकर्षण खींचता है। चुंबकीय ताकतों से वो खिंचता है; पर साधक की गुरू से बात नहीं होती है। जबकि विहंगम चाल में गुरु साथ होता है, उससे पूरी-पूरी बात होती है, सब स्थानों को बताते चलते हैं । इच्छा की तीव्र गति से चलना है तो गति तेज़ हो जाती है । इच्छा से ही बल मिलता है । जैसी इच्छा की, वैसे ही होता है । यदि रुकना चाहो तो वो भी हो जायेगा। जितनी गति
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inकितने तपसी तप कर डारे, काया डारी गारा।
गृह छोड़ भये सन्यासी, कोऊ न पावत पारा॥
यानी उन्हें अमर-लोक का कोई भेद नहीं है, जो कह रहे हैं कि अपनी कमाई से जाया जा सकता है । वहाँ तो कोई कृत ही नहीं है । साहिब I कह रहे हैं-
अदाकर खुद खजाने से, छुड़ा ले अपने बंदे को.....॥
**न कुछ किया न कर सका, न
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inकौन नाम को सुमिरन करई । कैसे सदा पुरुष चित धरई ॥
कैसे आवागमन मिटाई । क्षर निरअक्षर कह समुझाई ॥
कहा कि वेदों में जो हज़ारों नाम हैं, यह नाम उनमें से कोई है या फिर कोई और! आप जिस नाम के सुमिरन के लिए कह रहे हैं, वो कौन सा नाम है, मुझे समझाकर कहिए, जिससे मेरा आवागमन मिटे । आगे साहिब ने कहा—
**सुनु धर्मनि तुम हंस
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inहरदम सुमिरै चित्त लगाई । लोक दीप में जाइ समाई ॥
अजर अमर होइ लोक सिधावै । चौरासी बंधन मुक्तावै॥
आवागमन ताहि नहिं भाई । जरा मरण का बीज नसाई ॥
वो नाम कहने में नहीं आता है; वाणी का विषय नहीं है। वो लिखने में भी नहीं आता है। वो अकह है। बिना सद्गुरु के उसे कोई नहीं पा सकता है। पूरा गुरु होगा, वही समझा सकता है । उसी नाम को पाकर जीव चौरासी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसंत-सद्गुरु ही परमात्म-तत्व को लाकर शिष्य के भीतर छोड़ते हैं । यही नाम कहलाता है । इस नाम के बिना कोई भी जीव संसार - सागर से पार नहीं हो सकता है । यही नाम अर्थात स्वयं परमात्मा जीव को इस संसार सागर से परे अमर-देश में ले जाता है । आगे फिर कह रहे हैं-
काल तिहकाल का भेद सुनाऊँ । धर्मदास मैं तोहि लखाऊँ ॥
**हि अज्ञर का भेद निज पावै ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inस्वर है, वो इंगला नाड़ी तथा जो दायां स्वर है, वो पिंगला नाड़ी कहलाती है । इनके मध्य में सुषुम्ना नाड़ी है, जो बंद पड़ी है । यह कफ से बंद है। हमने कभी इसका प्रयोग नहीं किया, इसलिए यह बंद है। यह शीश से सवा हाथ ऊपर तक जाती है। वहीं 10वां द्वार है । लेकिन सुषुम्ना 10वां द्वार नहीं है। वो तो 10वें द्वार तक जाने का एक माध्यम है। कुछ महात्मा लोग, जिन्हें 10वें द्वार का पूरा ज्ञान
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inकफ़ ज़मा हुआ है। यह क्या है कफ ? कभी दमा हो जाता है तो कफ़ अधिक हो जाती है। कभी सर्दी-गर्मी से भी कफ़ हो जाती है । कफ़ का ठिकाना कहाँ है ? जहाँ इड़ा-पिंगला का बिंदू है, वहीं पर यह कफ़ बन रही है। इसलिए वो बंद है। निरंजन ने कफ़ से वो घाट बंद करके रखा है। यह कैसे खुले ? इंसान की एक समय में एक नाड़ी खुलती है । कभी इड़ा तो कभी पिंगला । दो स्वर उस दशा में चलते हैं जब शून्य से कफ़ हट जाता है। इस कफ़ ने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inशून्य से स्वांसा उठत है, नाभि दल में आय॥
यह शून्य से उठती है । मरते मरते जग मुआ, मरन न जाना कोय | जब भी चाहो, शरीर को खाली करके बाहर निकल सकते हैं। यह नहीं कि कोठरी खाली करवाई जायेगी, तभी निकलेंगे। खुद भी निकल सकते हैं। राजा जनक जानते थे यह विद्या । तभी विदेही कहे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inलोग सोचते हैं कि 'मरा' ' मरा' जपा था । नहीं, यह तो उलटा जाप था। पलटू साहिब कह रहे हैं-
अरे हाँ रे पलटू, ज्ञान भूमि के बीच में चलत हैं उलटी स्वांसा ॥
साहिब कह रहे हैं—
पवन को पलट कर, शून्य में घर किया ।
धर में अधर भरपूर देखा ॥
कहैं कबीर गुरु पूरे की मेहर से, त्रिकुटी मध्ये दीदार देखा ॥
सुषुमना कैसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inऊपर चढ़ी थी, नाभि में आ जाती है । कोई साढ़ियाँ चढ़ता जा रहा हो, चढ़ता जा रहा हो और ऊपर जाकर गिर पड़े तो क्या हाल होगा ! इस तरह साधक नीचे गिर पड़ता है। इसलिए सावधान रहना है। धीरे-धीरे आनन्द भी आने लगता है। ध्यान हट गया तो कुछ भी नहीं है । मन - माया की तरंगें हैं । लहरें उठती हैं। मन तरंगें उठाकर अन्य - अन्य चीज़ों में ले जाता है ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inऐसा लगेगा कि कुछ भी नहीं रहे हैं । जीवन की इच्छाएँ मण्डराने लगती हैं। कुछ तो वापिस आने के लिए मचलने लगते हैं। अगर रुकता है तो धीरे-धीरे स्वाँसा सिमटती जाती है । लगेगा कि
कोई कोई पहुँचा ब्रह्म लोक में, धर माया ले आई ॥
पाँव भी नहीं हिल सकता है । मन कहता है कि स्वाँसा कहाँ जा रही है। वो
**बड़ी भ्रांतियाँ उत्पन्न करता है । इच्छा, कल्पना आदि में
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inशून्य महल की फेरी देही, सो वैरागी पक्का होई ॥
जब जीरो पलट जाती है तो प्रज्ञावस्था में चला जाता है। बाकी कोई खिड़की नहीं खुलती है । ऐसा होता तो वैज्ञानिकों ने कभी का बता देना था। यह हुआ 10वाँ द्वार खुलना । कल्पनाओं से परे यह सत्य है। तो अब साधक को पता चल गया कि कैसे जाना है । पर कभी एक बार जाकर भी दुबारा नहीं पहुँच पाता है। जैसे कभी कहीं जाकर भी तो आप भूल जाते
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in