कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
About this granth
The Kamba Ramayana, known in Tamil as Iramavataram, is the Rama epic of the poet Kamban and one of the high points of Tamil literature. Kamban follows the story of Valmiki but retells it in his own idiom, shaped by Tamil devotional tradition. He praises Sadaiyappa Vallal of Tiruvennainallur at several points in the poem, and tradition takes him to be the poet's patron.
This scan is Part 1 of a Hindi prose translation made directly from the Tamil by N. V. Rajagopalan and edited by Awadhnandan, published by the Bihar Rashtrabhasha Parishad, Patna, in 1963. The Parishad's statement and preface explain that it planned translations of the Telugu Ranganatha Ramayana and the Tamil Kamba Ramayana to bring South Indian Rama traditions to Hindi readers.
A long introduction discusses the antiquity of Tamil literature, the Tolkappiyam, the bhakti of the Alvars, what is known of Kamban, and the difficulty of rendering long Tamil sentences in Hindi. The translation follows the poem's division into patalams; the contents show the Bala, Ayodhya (including the departure to the forest, Guha and the enthronement of the sandals) and Aranya kandas. This first part alone runs to 549 pages.
| ३६६ | कंब रामायण |
|---|
मीठी बोलीवाली) उस नारी के अलक, मेघ-समान हैं। सुसज्जित केश-पाश, झुके हुए सजल घन की समता करते हैं। उसकी उँगलियाँ, रक्त-प्रवाल के तुल्य हैं। उसका वदन, यद्यपि निर्दोष कमल-पुष्प के परिमाण का है, तथापि उसके नयन समुद्र से भी अधिक विशाल हैं।
'मन्मथ शिव के नेत्र की अग्नि से जल गया'—यह कथन सत्य नहीं है। सत्य बात तो यह है कि उस मन्मथ ने, स्वाभाविक सुगंधि से भरे केश-पाशवाली उस सीता को देखा, किन्तु उसके सौंदर्य को अपनाने में असमर्थ रहा, जिससे अवर्णनीय पीडा से दुःखी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| अररायकाण्ड | ३६७ |
|---|
रथ-तुल्य जघन-तट से शोभित वह सीता, देवलोक में या इस लोक में किसी कंचुक-बद्ध स्तनवाली स्त्री के गर्भ से उत्पन्न नहीं है। पूर्वकाल में, शंख के समान श्वेत जलवाले समुद्र ने, देवासुरों के द्वारा मथे जाने पर प्रफुल्ल कमल में आसीन लक्ष्मी को उत्पन्न किया था। अब भूमि, उस लक्ष्मी को भी परास्त करनेवाली सीता को देकर धन्य हुई है।
मीनकेतन के आनन्द को बढ़ाते हुए, संसार की प्रशंसा का पात्र बनते हुए, भ्रमरों से आवासित पुष्पों से विभूषित कुन्तलोंवाली तथा सूक्ष्म कटिवाली सीता को तुम अपना
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३७०
कंब रामायण
अत्यन्त शिथिल हो गया। तब उसने अपने परिजनों को आज्ञा दी कि तुमलोग जाकर शीघ्र चंद्रमा को ले आओ, क्योंकि लोग कहते हैं कि वह शीतल होता है।
परिजनों ने जाकर उस पूर्णचंद्र से, जो दारुण क्रोधवाले राक्षस (रावण) के द्वारा शासित उस विशाल लंकापुरी के ऊपर जाने से भी डरता था, कहा कि—डरो नहीं, शीघ्र आओ। राजा तुझे बुला रहा है। इसपर चंद्र अपने मन की अधीरता को छोड़कर आकर प्रकट हुआ।
युद्ध में परास्त होकर बैर को छिपाकर दबे रहनेवाले लोग, अपने शत्रु
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३७१
पड़ गया है। तेरा अन्तर काला हो गया है। अपना सहज गुण—शीतलता—छोड़कर
तू तप रहा है, क्या तू भी अकेला रहता है और किसी सुन्दरी को देखे हुए व्यक्ति से उस
(सुन्दरी) के सौंदर्य की चर्चा सुनी है? (जिससे वो विरह से पीड़ित हो रहा है)।
मेरे हृदय में पुष्पवाण बिना रोक टोक के लग रहे हैं। उनसे मेरी रक्षा करनेवाला कोई
नहीं है। अब मेरे प्राणों को कौन बचायेगा ?
मेरे प्राणों के लिए यम बनी हुई उत्तम कुलजात उस सीता के दो कुवलयों-जैसे
शोभायमान कमल (जैसे वदन) से तू पराजित हो गया है, इसीलिए तू काला पड़
गया है, क्षीण हो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३७२ | कंब रामायण |
|---|
जिस प्रकार कुल-नारियाँ, विद्या-वृद्धि से युक्त अपने प्रियतमो से वियुक्त होकर कांतिहीन हो जाती हैं, उसी प्रकार, वहाँ के प्रासादों में रखे हुए दीप, तेल के न घटने पर भी, निष्प्रभ हो गये।
प्रभात-काल में विकसित होनेवाले पुष्प, उनके सुन्दर दलों को खोलनेवाले सूर्योदय के होने पर भी, प्रफुल्ल न होकर, विशाल पर्यंक पर सोई हुई सुन्दरी के बन्द नयनों के जैसे बंद पड़े रहे।
सब लोग गहरी निद्रा में सो रहे थे। अतः, उनकी आँखें सचमुच
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३७३
चन्द्र तुरन्त तृतीया का चन्द्र बनकर एक ओर प्रकट हुआ। अब कहो तो सदा प्रभावशाली रहनेवाली तपस्या से बढकर योग्य कार्य दूसरा कौन-सा है?¹
पश्चिम दिशा में उदित उस चन्द्रकला को देखकर, क्रूर गुणवाला रावण कहने लगा—यह (चन्द्रकला) वडवाग्नि है, वह नहीं, तो यह धरती का वहन करनेवाले शेषनाग का विष-दन्त है, अगर वह भी नहीं है तो, मध्या-काल मुझे मारने के लिए ही इस (चन्द्रकला-रूपी) कटार को लेकर आया है।
पूर्वकाल में जब शीतल तरंगों से पूर्ण समुद्र से दारुण विष उत्पन्न
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३७४ कंब रामायण
बाण और अग्नि भी जिसमें प्रवेश करके उसे भिन्न नहीं कर सकते, ऐसे इस अंधकार में, मुक्त विरह से पीडित होनेवाले एकाकी व्यक्ति के सम्मुख अपना उपमान न रखनेवाली एक प्रवाल-लता (के सदृश सुंदरी), अपने ऊपर काले मेघ को धारण किये, नारिकेल के कोमल फल-युगल से शोभित होकर, एक चंद्र को भी धारण किये हुए, दीपक के समान प्रकाशमान हो रही है।
यह क्या मेरे मोह से उत्पन्न भ्रम है ? या मेरा ज्ञान ही किसी कारण से अन्यथा हो गया है ? स्पष्ट ज्ञात नहीं होनेवाला यह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्रोङ्गारकाण्ड ३७५
यह सुनकर रावण ने कहा—मैं यहाँ एक स्त्री का रूप देख रहा हूँ। हे मुग्धे ! तुम ऐसे एक पुरुष के रूप की बात कह रही हो, जो मेरे विचार में भी नहीं है, यह कैसे ? हम तो दूसरों की आँखों के सामने माया उत्पन्न करके उनको भ्रम में डालनेवाले हैं। क्या क्षुद्र मनुष्य हमारे सामने कोई माया कर सकते हैं ?
तब शूर्पणखा ने कहा—तुम्हारी बुद्धि सीता के ध्यान में निमग्न होकर अन्य किसी विषय में प्रवृत्त नहीं हो रही है। तुम ऐसी काम-वेदना से पीडित हो कि तुम्हारी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३७६ | कंब रामायण
वह अंधकार यद्यपि ऐसा था, जैसे अनेक सहस्र रात्रियों को एक करके रखा गया हो, तथापि उन सुन्दर रमणियों के वदन-रूपी शीतल चन्द्रिका को बिखेरनेवाले अत्युज्ज्वल तथा अनेक सहस्र कोटि चंद्रमंडल के एक हो जाने से, वह अंधकार छिन्न-भिन्न हो मिट गया।
अति मनोहर नव रत्नों से खचित पुष्पों से युक्त कल्पतरुओं से, सूर्य को भी लज्जित करनेवाला कांतिपुंज प्रकट हो रहा था, जिससे अंधकार मिट गया और दिन का-सा प्रकाश व्याप्त हो गया। सूर्य के उदित होते ही, उसकी दीर्घ किरणों के प्रभाव से,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३७७
रावण की आज्ञा पाकर वे सेवक, 'हुं' ध्वनि करने के समय के भीतर ही (अर्थात्, अतिशीघ्र ही) अनेक स्थानो मे दौडे और मन्त्रियो को समाचार दिया। समाचार पाते ही वे मंत्री लोग, पताकाओ से युक्त रथों पर, घोड़ों पर, शिविकाओ में तथा त्रिविध मद से युक्त गजो पर आरूढ होकर इस प्रकार आ पहुँचे कि उन्हे देखकर भूसुरो और देवताओ के मन भी व्याकुल हो उठे।
मन मे उठे विचार को शीघ्र कार्यान्वित करनेवाले, किन्तु अब अपने कर्त्तव्य को निश्चित नही कर पानेवाले रावण ने अपने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३७८ | कंब रामायण |
|---|
'छिः । छिः !' कहते हुए अपने कान बंद कर लिये । उसके मन से भय दूर हो गया और क्रोध उत्पन्न हुआ । फिर वह (मारीच) कहने लगा—
हे राजन् ! तुम अपना जीवन समाप्त कर रहे हो । तुम्हारी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है । यह तुम्हारा दोष नहीं है । मेरा विचार है कि यह कर्मों का ही परिणाम है । मेरा कथन तुम्हें मीठा नहीं लगेगा । तो भी मैं यह हित-वचन बताता हूँ—यों कहकर उस (मारीच) ने अनेक हितकारी उपदेश उस (रावण) को दिये ।
तुमने स्वयं अपने हाथो से अपने करो और शिरो को काट-काटकर अग्नि में
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| श्रीरणयकांड | ३७९ |
|---|
शासक हुए, उनमें अधर्मी राजाओ ने कभी सुख नही पाया। इस ससार मे कौन चिरकाल तक जीवित रहनेवाला है। सब मिट जानेवाले ही तो हैं?
उस वीर (राम) से जिसने अपने वाण से मेरे भाई (सुबाहु) को और मेरी माता (ताड़का) को मार डाला और जिसके निकट खड़े रहनेवाले उनके भाई से मेरा सारा पराक्रम मिट गया, उनके स्मरण से ही मेरा व्याकुल मन काँप उठता है। राम के ऐसे पराक्रम से मै बहुत चिन्तित हूँ।
हम इस सत्य को प्रत्यक्ष देखते हैं कि सब स्थावर तथा जगम पदार्थ अस्थिर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३८० कम्ब रामायण
उग्र तथा कलंक-रहित विश्वामित्र के द्वारा प्रदत्त अनेक ऐसे शस्त्र राम की आज्ञा में हैं, जो शिव आदि देवों के लोकों को तथा सब भुवनों को भी क्षण काल में विध्वस्त कर सकते हैं।
जिस परशुराम ने एक सहस्र बलिष्ठ हाथोंवाले (कार्त्तवीर्य अर्जुन) को अपने परसे से क्षण काल में काटकर ढेर कर दिया था, उस (परशुराम) की सारी शक्ति को, उसके दृढ़ धनुष के साथ ही, राम ने अपने वश में कर लिया था। क्या वैसा बल हमारे लिए प्राप्त करना संभव है ?
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३८१
और कहा—पर्वत के समान पुष्ट कंधोंवाले। मन्मथ के उग्र बाणों से मरने की अपेक्षा राम के बाण से मरना ही कीर्त्तिदायक है न ? अतः, मंद मारुत से मेरे हृदय में काम उत्पन्न करनेवाली (सीता) को ला दो।
रावण के यह वचन कहते ही मारीच बोला—(मेरी माँ को मारनेवाले) राम से अपना बदला लेने के लिए मैं एक बार, दो-एक राक्षसों को साथ लेकर तपोवन में गया था। तब राम के बाणों से मेरे साथी मरकर गिर पड़े। भयभीत होकर मैं भाग आया। ऐसा मैं इस समय क्या कार्य कर सकता
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३८२ | कंब रामायण
विश्वामित्र के यज्ञ के समय राम से पीड़ित होकर और (दंडकारण्य में) पहले एक बार हरिण-वेष में जाकर भी जो मरा नहीं, वह मारीच अब तीसरी बार प्रयत्न करता हुआ राघव के आश्रम में जा पहुँचा।
उसने ऐसे एक स्वर्ण-हरिण का रूप धारण किया, जिसकी अनुपम उज्ज्वल देह की कांति से गगन और धरती भी प्रकाशित हो उठी। उत्तम हरिणी-समान सीता के मन में आकर्षण उत्पन्न करने के विचार से वह (पर्णकुटी के पास) गया।
किसी पर आसक्ति नहीं रखनेवाले मन तथा कपट
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३८३
तब राम ने कहा— हे मेरे अनुज ! यथार्थ विवेक से सब कुछ जाननेवाले व्यक्ति भी इस अस्थिर संसार की दशा को पूरा-पूरा नहीं जान सकते ; इस संसार में अनेक सहस्र कोटि प्राणी हैं। अतः, संसार में कोई वस्तु असंभव है—ऐसी बात नहीं है।
तुम्हारा मन क्या कहता है ? हम अपने कानों से सृष्टि की विचित्र वस्तुओं के बारे में सुनते हैं। क्या तुम नहीं जानते कि पूर्वकाल में सात स्वर्णमय हंस¹ पैदा हुए थे ?
सृष्टि के प्राणियों की कोई रूप-व्यवस्था या कोई सीमा नहीं है। यों राम ने अपने भाई से कहा। इतने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३८४ | कंब रामायण
आर्य (राम) के इस प्रकार कहने पर लक्ष्मण ने उस हरिण को देखकर यह स्पष्ट रूप से जान लिया कि यह (हरिण) सच्चा नहीं है। फिर कहा—हे सुरभित तथा सुन्दर मालाधारी। यह हरिण स्वर्ण का भले ही हो, तो भी इससे हमें क्या प्रयोजन है? अतः, हमें अपने स्थान पर लौट जाना ही उचित है।
लक्ष्मण के ये वचन समाप्त करने के पूर्व ही उस अतिरूपवती (सीता) ने अनघ (रामचंद्र) को देखकर कहा—हे चक्रवर्त्ती-पुत्र ! मन को आकृष्ट करनेवाले इस हरिण को शीघ्र पकड़ लाओ। जब हम (वनवास की)
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३८५
हे सुन्दरमाला-भूषित। इस हरिण को मैं स्वयं पकड़कर शीघ्र लौट आऊँगा। वन में रहनेवाली कलापी-समान सीता की रक्षा करते हुए तुम यहाँ रहो—यों कहकर वरछे-जैसे तीक्ष्ण बाण और धनुष लेकर सत्वर चल पड़े।
तब लक्ष्मण ने यह कहकर कि पहले (विश्वामित्र के) यज्ञ के समय आये हुए तीन राक्षसों में से (अर्थात्, ताड़का, सुबाहु और मारीच—इनमें से) एक राक्षस हमसे बचकर निकल गया था। हे प्रभु! मेरा अनुमान है कि उस समय बचकर भागा हुआ मारीच ही इस रूप में अब
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३८६
कंब रामायण
वह दीर्घ, तीक्ष्ण तथा पत्राकार बाण, उस मायावी के वक्ष में जा लगा। तुरन्त वह (मारीच) अपने खुले मुँह से (हा लक्ष्मण ! हा सीते ! कहकर) पुकार उठा और अष्ट दिशाओं और उनसे परे भी प्रतिध्वनि करता हुआ एक पर्वत के जैसे गिर पड़ा।
ज्योही वह क्रूर राक्षस अपने यथार्थ रूप में मरकर गिरा, त्योही राम अपने उस भाई के बारे में, जिसने उस (हरिण को पकड़ने के) प्रयत्न को अहितकारी बताया था, सोचने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३८७
(संज्ञा पाकर) रोती हुई कहने लगी—हा ! मैने अज्ञान में पड़कर हरिण को पकड़कर लाने की बात कही और उसके फल-स्वरूप अपने जीवन-सर्वस्व को खो बैठी।
फिर, सीता ने लक्ष्मण से कहा—कलंक-रहित शुभगुणों से पूर्ण हमारे प्रभु, राक्षस की माया से विपदा-ग्रस्त हो गये हैं—यह विषय जानने के पश्चात् भी उनके भाई, तुम अभी तक मेरे निकट ही खड़े हो ? क्या यह उचित है ?
तब उस सत्यनिष्ठ (लक्ष्मण) ने समझाया—क्या आपका यह कथन उचित है कि इस लघु संसार में राम से
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in