कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
About this granth
The Kamba Ramayana, known in Tamil as Iramavataram, is the Rama epic of the poet Kamban and one of the high points of Tamil literature. Kamban follows the story of Valmiki but retells it in his own idiom, shaped by Tamil devotional tradition. He praises Sadaiyappa Vallal of Tiruvennainallur at several points in the poem, and tradition takes him to be the poet's patron.
This scan is Part 1 of a Hindi prose translation made directly from the Tamil by N. V. Rajagopalan and edited by Awadhnandan, published by the Bihar Rashtrabhasha Parishad, Patna, in 1963. The Parishad's statement and preface explain that it planned translations of the Telugu Ranganatha Ramayana and the Tamil Kamba Ramayana to bring South Indian Rama traditions to Hindi readers.
A long introduction discusses the antiquity of Tamil literature, the Tolkappiyam, the bhakti of the Alvars, what is known of Kamban, and the difficulty of rendering long Tamil sentences in Hindi. The translation follows the poem's division into patalams; the contents show the Bala, Ayodhya (including the departure to the forest, Guha and the enthronement of the sandals) and Aranya kandas. This first part alone runs to 549 pages.
अयोध्याकाण्ड २३६
सुन्दर केश बढ़े थे। उसका वक्ष विशाल शिला के समान था। उसका रंग तैल लगाये गये अन्धकार के समान था।
उसकी कटि मे, रक्त के चिन्हों से युक्त कटार थी। उसकी दृष्टि ऐसी भयंकर थी कि विषैला सर्प भी उसके आगे काँप जाय। वह उन्मत्त के जैसे असंबद्ध वचन बोलता था। उसकी कटि इन्द्र के वज्र के समान अत्यन्त दृढ़ थी।
शरीर को पुष्ट करनेवाले मांस और मछली खाने से उसके मुँह मे दुर्गन्ध आ रही थी। उस (मुँह) पर हँसी नहीं थी। बिना क्रोध के भी उसके देखने पर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२४० || कंब रामायण
ये वस्तुएँ मन में स्थित प्रेम के आधिक्य को प्रकट करनेवाली हैं और बडे आदर के साथ लाई गई हैं। अतः दुर्लभ अमृत से भी ये अधिक उत्तम हैं। प्रेम से लाये जाने के कारण ये पवित्र हैं, अतः मुझ जैसो के लिए ये योग्य ही हैं। अब जैसे मैने इन वस्तुओ को स्वीकार कर लिया है (तुम इनको स्वय स्वीकार कर लौटाकर ले जा सकते हो)।
सिंह-सदृश वीर राम ने पुनः कहा— आज यहाँ रहकर हम कल गंगा पार करेंगे। अतः, तुम अपने परिवार के लोगो के साथ अपने नगर में जाकर सुख से वास करो और प्रभात के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअयोध्याकाण्ड २४१
जिन (लक्ष्मण) की देह-कांति सूर्य की किरणों से आवृत्त मेरु की स्वर्णमय आभा को मात करनेवाली थी, जो जगमगाते हीरकों के आभरण पहनने योग्य थे, और जो सिंह के सदृश (बलवान्) थे, ऐसे लक्ष्मण ने, निद्रा नामक सुन्दरी के उनके सम्मुख प्रकट होने पर उससे कहा—जब हम सुन्दर प्राचीरों से घिरी अयोध्या में लौटकर जायेंगे तब तुम मेरे पास आना। (तबतक तुम मेरे पास मत आना)।
वीरता के आगार, करवाल-धारी लक्ष्मण की आज्ञा का उल्लंघन न कर सकने के कारण निद्रा-देवी लक्ष्मण के चरणों को प्रणाम
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| २४२ | कंब रामायण |
|---|
के योग्य मास है। हम श्वान के जैसे आपके सेवक हैं। हमारे प्राण आपकी सेवा में निरत हैं। आपके विहार के लिए वन हैं। स्नान के लिए गंगा भी है। अतः, जबतक मैं यहाँ रहूँगा, तबतक आप भी आनन्द से हमारे संग रहे हमारे यहाँ पधारें।
पहनने के लिए रेशमी जैसे चर्म-वस्त्र हैं, विविध रस के भोज्य पदार्थ हैं। शृङ्खलाओं में लटकाये गये निद्रा करने के योग्य पर्यंक के जैसे तख्ते हैं। निवास के योग्य छोटे-छोटे कुटीर हैं। शीघ्रगामी (हमारे) चरण हैं और (विघ्न
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअयोध्याकाण्ड २४३
निवास के योग्य स्थान बनाऊँगा। एक क्षण भी आप को छोड़कर पृथक् नहीं रहूँगा।
(आपके आश्रम के) चारो ओर क्रूर व्याघ्रों को ढूँढ़-ढूँढ़कर मिटा दूँगा और अति पवित्र प्राणियों के आवासभूत वन को ढूँढ़कर वहाँ आप को पहुँचा दूँगा। आपकी इच्छित वस्तुएँ ढूँढ़कर ला दूँगा। मैं आपकी किसी भी आज्ञा को पूर्ण करने की शक्ति रखता हूँ। मैं रात्रिकाल में भी मार्ग में चल सकता हूँ।
मैं 'कवलै' आदि कंदो को पर्वतो पर से खोदकर ला दूँगा। प्राणों के आधारभूत स्वच्छ जल, चाहे कितनी भी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअध्याय ७
वन-प्रवेश पटल
जिन वारनारियों की संगति को क्षुद्र जन प्राप्त करना चाहते हैं, उनके मन के जैसे ही, 'यह आर्द्र है या नहीं' ऐसा निश्चय करने के लिए असाध्य वसन्त ऋतु, रामचन्द्र के वन में आते ही, आकाश में सर्वत्र जल-भरे मेघों को दिखाने लगी ।
सूर्य अपनी किरण, चन्द्रिका के जैसे (शीतल) बनाकर फैला रहा था। वहाँ के घने वृक्ष छाया दे रहे थे। आकाश के बादल ओसकण-जैसी बूँदों की वर्षा कर रहे थे। मंद अनिल पुष्पों की गंध लेकर मृदु गति से बह रहा था। ऐसे समय में वे तीनों,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअयोध्याकाण्ड २४५
हे अगरु के धूम से सुवासित केशोंवाली ! जलाशयों के तट पर अलकार के योग्य आभरण-जैसे पुष्पों से लदे हुए पौधे (हवा के झोंके से) श्वेत रेशमी वस्त्र जैसे जल में निमग्न होते हुए ऐसा दृश्य उपस्थित करते हैं, जैसे मृदु स्तनोंवाली युवतियाँ ही स्नान कर रही हों।
हे धनुष समान सुन्दर भ्रुकुटिवाली ! भ्रमर-बालक, बढ़े हुए पुष्पों में छेद करके उनके भीतर जाने का प्रयत्न न करते हुए 'कांगु' वृक्ष के चारों ओर स्थित पुष्पों पर चढ़कर सो रहे हों, वे ऐसे लगते हैं, जैसे स्वर्ण के फलकों
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२४६ कम्ब रामायण
उस समय, प्रेम की उमंग से युक्त भरद्वाज मुनि यह समझकर कि चिरकाल से की गई अपनी तपस्या आज फलीभूत हो रही है, जन्म-व्याधि के लिए औषध-समान राम का स्वागत करने के लिए सम्मुख आये।
वे (भरद्वाज मुनि) छत्रधारी थे। दीर्घ दंडधारी थे। कमंडलु से युक्त थे। अधिक जटा से शोभायमान थे। मनोहर वल्कल वस्त्र पहने थे। मार्ग पर इस प्रकार चलते थे कि उनके कारण अन्य प्राणियों को कुछ कष्ट न हो। उनकी जिह्वा पर चारो वेद नर्त्तन करते थे।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअयोध्याकाण्ड २१७
की ओर देखकर कहा—हे उत्तम पुष्प-माला से भूषित वक्षवाले ! मुझे एक बात कहनी है—
यह स्थान जल, पुष्प, कन्द और फल से समृद्ध है। यहाँ रहने से पूर्वकृत पाप भी कट जाते हैं और पुण्य बढ़ता है। अतः, हम लोगों के साथ तुमलोग भी यही रहो। श्रेष्ठ तपस्या करनेवालों के लिए इस स्थान से बढ़कर अन्य कोई उत्तम स्थान नहीं है।
यहाँ गङ्गा नदी के साथ काली (यमुना) नदी और सरस्वती का सङ्गम है। अतएव, मैं इस स्थान को छोड़कर और कहीं नहीं जाता हूँ। कमल-तुल्य नयनोंवाले (हे राम) ! यह ब्रह्मा के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२४८
कंब रामायणं
प्रभु ने सोचा—जानकी में इस मरुप्रदेश को पार करने का सामर्थ्य नहीं है। तुरंत ही सूर्य, चन्द्र के समान शीतल किरणें फैलने लगा। उष्णता से झुलसे हुए वृक्ष पल्लवों से भर गये। दारुण अग्नि से पूर्ण प्रदेश में कमल-वन छा गये।
भूने हुए बीज जैसे उपल-खंड, बिखेरे गये पुष्पों के समान मृदु और शीतल हो गये। छिन्न तथा जली हुई लताएँ कोमल पल्लव निकालने लगीं। वहाँ के फुफकार करनेवाले विषधर सर्प, उनके विष-दंतों में अमृत प्रकट हो जाने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअध्याय ८
चित्रकूट पटल
हमारे लिए पूज्य देवताओ तथा हम जैसे मनुष्यो के लिए जो एक समान ही अविज्ञेय हैं, वैसे अनघ, सुन्दर नयनोवाले तथा सहस्र नामवाले अमल विष्णु (के अवतार राम), यौवन से परिपूर्ण कलापी-तुल्य जानकी को चन्दन-वृक्षो से भरे, स्वर्ण से पूर्ण उस (चित्रकूट) पर्वत की प्राकृतिक शोभा दिखाने लगे।
करवाल तथा बरछा—दोनो एक साथ रखे गये हो, ऐसे लगनेवाले नयनो से युक्त (हे सीता)। इस पर्वत
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२५०
कंब रामायण
'एक सूत्रयुगल रत्नजटित कलशो को ढो रहा हो।'—यो सूक्ष्म कटि तथा पुष्ट स्तनो से युक्त हे पुष्पलता ! इस पर्वत पर के चंदन-वृक्ष मानो आकाश-मार्ग को ही रोक रहे हैं और चन्द्रमा, जैसे इन वृक्षो के बीच में से होकर जा रहा है, यह सुन्दर दृश्य देखो।
चन्द्रकला-जैसे ( आकारवाले ) दाँतो से शोभायमान हे देवी ! हाथी, वृक्ष की शाखाओ पर लगे मधु के छत्ते पर की मक्खियो को उड़ाकर उसमे स्थित सुगंधित अरुण वर्ण मधु को उठाकर अत्यधिक प्रेम के साथ पूर्ण गर्भ से युक्त अपनी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअयोध्याकाण्ड २५१
धुँधुचियाँ फेंकती हैं। वे धुँधुचियाँ आकाश में उड़ते हुए ऐसी लगती हैं, जैसे (आकाश से) नक्षत्र ही गिर रहे हों।
दृढ धनुष को धारण करनेवाले वीरों के फरसे से कटकर गिरी हुई अगरु की लकड़ियों को जलाने से उठनेवाला धूम-समूह, ब्राह्मणों के होम-कुंड के धूम के साथ मिलकर ऐसा फैल रहा है, जैसा कोई विशाल कालवर्ण पर्वत-शिखर हो ।
नव-पुष्प, अगरु-धूम, आदि से सुगन्धित होकर निरंतर वर्षा करनेवाले मेघ-सदृश काले तथा दीर्घ केशों के भार से कंपित होनेवाली सूक्ष्म कटि से
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२५२ | कंब रामायण
सूर्य जब इस स्वर्णमय उन्नत पर्वत पर पहुँचता है, तब यह पर्वत ऐसा लगता है, जैसे यह स्वर्ण-मुकुट धारण कर रहा हो ।
नारियो के तिलक-समान हे सुन्दरी ! बाँसो से बिखरे हुए मुक्ता-माणिक्यमय शिलाओ पर इस प्रकार पडे हैं, जिस प्रकार लालिमा से युक्त आकाश पर तारे चमक रहे हो।
सूक्ष्म रंध्रों से युक्त बाँसुरी की ध्वनि और शीतल तथा मधुर स्वरवाली वीणा की ध्वनि से भी अधिक मधुर वचनो से युक्त, हे शुक-समान सुन्दरी ! सर्वत्र लाल पुष्पो से भरे हुए पलाश-वृक्षो का वन ऐसा लगता है, जैसे (सारा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअयोध्याकाण्ड २५३
अग्नि मे तप्त, तैल से अर्चित अति तीक्ष्ण बरछे-जैसे अंजनाच्चित एव यम को भी व्याकुल करनेवाले नयनो से शोभायमान, हे सुन्दरी ! देखो, ( बच्चे देने की ) पीडा से युक्त हथिनियो को हाथी अपनी सूँड़ो का सहारा दे रहे हैं।
विष-स्वभाववाले नयनो से युक्त हे देवी ! तुम्हारी कटि को देखकर उसे बिजली समझकर, फनवाले सर्प डर जाते हैं और तड़पकर बिल में घुस जाते हैं । मदपूर्ण घटवाले हाथी, मेघ-गर्जन को सुनकर सिंह-गर्जन समझकर डर जाते हैं और अस्त-व्यस्त हो भागने लगते हैं।
गृहस्थी में रहकर ही सप्त
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२५४
कंब रामायण
छप्पर पर शालवृक्ष के पत्ते बिछाये और उन्हें मूंज से बाँध दिया। नीचे खड़े किये बाँसो के टुकड़ो के बीच में मिट्टी भरकर दीवारे खड़ी की और उनपर जल छिड़ककर ( दीवारों को ) समतल बनाया।
पर्णशाला के भीतर शास्त्रोक्त रीति से राम और सीता के ( सोने के ) लिए अलग-अलग आसन बनाये, लाल कुंकुम की मिट्टी से उन्हें लीपा और दीवारो मे भीतर की ओर नदी मे उत्पन्न रत्न और मोती चिपकाये।
( पर्णकुटीर के भीतर ) मयूर-पंखो का एक वितान लगाया। अपनी छुरी से काट-काटकर लटकनेवाले
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअयोध्याकाण्ड २५५
फिर अग्रज ( राम ) ने अपने छोटे भाई को देखकर कहा-संसार में प्राप्त होनेवाली सम्पत्ति सीमाबद्ध होती है। किन्तु, भविष्य में अपार आनन्द उत्पन्न करनेवाले हमारे इस वनवास-रूपी सुख के बारे में विचार कर देखो। इसमें क्या कमी है ?
दृढ धनुर्धारी रामचन्द्र अपने अनुज को सान्त्वना देकर, देवों की स्तुति प्राप्त करते हुए, अपने व्रत का पालन करते रहे। उधर महान् तपस्वी ( वसिष्ठ )
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| २५६ | कंब रामायण |
|---|
तुरत भरत ने अपनी सेना को सन्नद्ध होने की आज्ञा दी और यह भी न विचार कर कि वह मुहूर्त्त यात्रा के लिए अच्छा है या नही, कैकेयराज को प्रणाम करके, उनकी आज्ञा लेकर, अपने भाई (शत्रुघ्न) के साथ घोडे जुते हुए रथ पर आसीन होकर चल पडे।
उस समय हाथी (भरत को) घेरकर चल पडे। रथ कोलाहल करते हुए साथ चल पड़े। बड़े महिमापूर्ण राजा लोग घेरकर चल पडे। करवाधारी पदाति-सेना चल पड़ी। शंख बज उठे। नगाड़े, मत्स्यों के निवास समुद्र के समान गरज उठे।
ध्वजाएँ
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअयोध्याकाण्ड २५७
मधुर फलों के रस विशाल जलाशयों में भर रहे थे और चारों ओर बहकर व्यर्थ हो रहे थे। मनोहर पुष्पों के समूह तोड़े न जाकर पौधों पर ही विकसित होकर, फिर कुम्हलाकर झर रहे थे।
फसल को काटने का उचित समय को जाननेवाले किसानो के अभाव से शालि-धान के पौधे, आम्र-रस की धारा के बहने के कारण, सिर झुकाये टूटकर खड़े थे और धान धरती पर झरकर अंकुरित हो रहे थे।
तिलपुष्प-जैसी नासिकावाली तथा उन खेतो में जहाँ पक्षी आनन्द से सञ्चरण करते थे, काम करनेवाली
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| २५८ | कंब रामायण |
|---|
( भरत ने उस नगर में ) उन नगाडों का शब्द नहीं सुना, जो ( नगांड ) मानो विशाल जनता को यह सूचना देते बजते रहते थे कि राजा को यथेष्ट यश देते हुए यहाँ की समस्त सम्पत्ति को ले जाओ।
भ्रमरों से पिये जानेवाले मधु से युक्त पुष्पमाला को धारण किये हुए भरत ने मंगल-गीत गानेवालों को तथा स्तुति-पाठ करनेवालों को प्रचुर मात्रा में उत्तम हाथी-हथिनी, अन्य सम्पत्ति आदि पुरस्कार के रूप में ले जाते हुए नहीं देखा।
लोक-रक्षक चक्रवर्त्ती के पुत्र ( भरत ) ने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in