कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
About this granth
The Kamba Ramayana, known in Tamil as Iramavataram, is the Rama epic of the poet Kamban and one of the high points of Tamil literature. Kamban follows the story of Valmiki but retells it in his own idiom, shaped by Tamil devotional tradition. He praises Sadaiyappa Vallal of Tiruvennainallur at several points in the poem, and tradition takes him to be the poet's patron.
This scan is Part 1 of a Hindi prose translation made directly from the Tamil by N. V. Rajagopalan and edited by Awadhnandan, published by the Bihar Rashtrabhasha Parishad, Patna, in 1963. The Parishad's statement and preface explain that it planned translations of the Telugu Ranganatha Ramayana and the Tamil Kamba Ramayana to bring South Indian Rama traditions to Hindi readers.
A long introduction discusses the antiquity of Tamil literature, the Tolkappiyam, the bhakti of the Alvars, what is known of Kamban, and the difficulty of rendering long Tamil sentences in Hindi. The translation follows the poem's division into patalams; the contents show the Bala, Ayodhya (including the departure to the forest, Guha and the enthronement of the sandals) and Aranya kandas. This first part alone runs to 549 pages.
अध्याय २०
प्रसाधन पटल
चक्रवर्ती (दशरथ) अपनी सजीव प्रतिमा-समान सुन्दर देवियो सहित आनन्द भरित हो, इस प्रकार आसीन थे, मानो अपनी देवियो के साथ देवेन्द्र ही विराजमान हो। उस समय वसिष्ठ ने श्वेतच्छत्र तथा नीतिपूर्ण शासन दंडयुक्त जनक को मधुर दृष्टि से देखकर कहा—'आम के टिकोरे-जैसे नयनोवाली (सीता) को ले आइए।'
(वसिष्ठ के) यह कहते ही, (जनक ने) मुनि को प्रणाम किया और मुदित होकर आभूषणो से भूषित कुछ दासियो को आदेश दिया कि
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड १४५
हार के बारे में क्या कहे ? क्या यह कहे कि गगन के नक्षत्रो में से योग्य नक्षत्रो को चुनकर (उनका) हार बनाकर पहनाया गया है ? या कहे कि अति उज्ज्वल किरणवाले चन्द्र को काटकर हार बनाकर पहनाया गया है ? या यह कहे कि (सीता की) लज्जायुक्त हँसी की चन्द्रिका-जैसी कांति ही इस प्रकार छिटकी पड़ी है ? मै क्या कहें ?
जिन (सीता) के रक्त चरणो ने, सौन्दर्य की स्पर्धा में परास्त होकर शरण में आये हुए रक्त कमलो को अरुणाई की भिक्षा दी थी, उनके अमृत-समान शरीर की कांति
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| १४६ | कंब रामायण |
|---|
दीखते थे, उन सखियों ने नूपुर पहनाये। वे नूपुर बार-बार बोल उठते थे। वे यह कह रहे थे कि ये (चरण) बहुत कोमल हैं, बहुत कोमल हैं।
जैसे बीच में विष रखकर उसके चारों ओर अमृत रखा हो, वैसे (सीताजी के) वे नयन, सीधे तथा लम्बे होकर कान तक फैल गये थे और उसके परे स्थान न मिलने से लौट पड़े थे। उनमें कुछ लाल-लाल रेखाएँ भी दिखाई देती थीं, उनमें छल या छिपाव न होने से वे मेघ के जैसे शीतल थे। उनमें जो रेखाएँ थीं, वे अंजन की ही रेखाएँ थीं या उस कुमार (राम) के शरीर का ही
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड १४७
हृदय मे पृथक्-पृथक् अकित होकर रहने से अरुंधती के सदृश माध्वी सीता भी पुरुषोत्तम ( श्रीराम ) के समान ही थी । अब हम और क्या कहे ?
देवेन्द्र के शामन में रहनेवाली रंभा आदि अप्सराएँ जा रही हों, इम प्रकार असंख्य सखियाँ सीताजी को चारो ओर से घेरकर चली । उस समय विशाल मेखलाएँ, पादजाल ( नामक पाद-आभरण ), सर्प के आकार के नूपुर और कर-वलय बज उठे ।
बौने, ठिंगने, कुबड़े, दासियाँ सभी बड़ी भीड़ लगाकर आये और सीता के चरणो की वन्दना करके खड़े रहे । अद्यीण दीप के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१८८
कंब रामायण
को छोड़ जाने के लिए सन्नद्ध हो गये थे, हठात् ही अमृत को उत्पन्न होते हुए देखकर आनन्द से भर गया हो।
अत्यन्त मधुर अमृत को ( साँचे में ) ढालकर, पूर्वकृत सुकृतों के फल के समान निर्मित, अरुण अधर तथा कोकिल-स्वर से युक्त यह कन्या, जो कन्या-प्रासाद से राजमंडप में उतर आई है, मेरे अन्तर में ही नहीं, बाहर भी स्थित है क्या ? इस प्रकार राम ने मन-ही-मन सोचा। ( सीता राम के हृदय में तो पहले से स्थित थी ही, अब वह बाहर भी है क्या, इसका संदेह राम को हुआ। )
वसिष्ठ यह सोचकर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड १४६
मानो कोई व्यक्ति अलभ्य अमृत को पाकर एकदम सबको स्वयं ही पी जाये और आनन्द से फूल उठे।
घने कुंतलोंवाली सीता ने यह जानकर कि धनुष को तोड़नेवाला कुमार उनके हृदय में स्थित वह 'चोर' ही है, चिन्ता-मुक्त हो गई वह उनकी ममता करने लगी, जिन्होंने जन्म-कारण अविद्या को दूर करनेवाली विद्या को ( तत्त्वज्ञान को ) प्राप्तकर परमात्म-स्वरूप को जान लिया हो और उस ज्ञान के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१५० | कंब रामायण
सरोवर को पा लिया हो, किन्तु उसमें उतरकर जल पीने का मार्ग न पाकर अत्यन्त व्याकुल हो उठा हो—स्वर्ण-कंकणधारिणी, कोकिलवाणी (सीता) की भी वही दशा हो गई।
(सीता रात्रि का सम्बोधन कर कहती हैं—) हे निष्ठुर रजनी ! क्या ऐसे भी लोग होते हैं, जो निर्बल व्यक्तियों के प्राण हरने का वीरवाद (डींग मारना) करते रहते हैं ? (अर्थात्, तू ऐसा ही व्यक्ति है) सूर्य का उदय होते ही मेरे प्रभु आ जायेंगे, अतः तू शीघ्र ही बीत जा, जिससे प्रभात होने मे विलम्ब न हो।
हे मेरे मन ! नीलसूर्य-सदृश
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड १५१
इस प्रकार विलाप करती हुई, पर्यंक पर लेटने में भी असमर्थ हो व्याकुलता के साथ सीता दुःख भोग रही थीं और उनके ( लज्जा आदि ) सहज गुणों के कारण उनकी विकलता अधिक होती जा रही थी। ऐसी रात्रि के समय, उधर अनघ ( रामचन्द्र ) अपने प्रासाद में, भरे हुए अन्धकार में, क्या सोच रहे थे और क्या बोल रहे थे--यह अब कहेंगे ।
पहले ( कन्या-प्रासाद पर ) देखा, तब अनिवार्य प्रेम की प्रेरणा से, नेत्रों ( की लेखनी ) को लेकर मन पर उसे अंकित कर लिया, फिर ( आज ) सम्मुख ही मैंने उसे देखा, तो भी उस अप्रमान सुन्दरी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| १५२ | कम्ब रामायण |
|---|
अञ्जनवर्ण ( राम ) तथा कमल पर आसीन ( सीता ) देवी, कल परिपूर्ण मगल-युक्त विवाह के द्वारा परस्पर मिलेंगे—यह घोषणा होते ही दिनकर अपने अरुण करों से अधकार को चीरते हुए ऐसे उदित हुआ, मानो अपने वंशज के विवाह के दर्शनार्थ ही आ गया हो ।
कुछ लोग वटनवार बाँधने लगे । कुछ लोग खंभों पर रंग-बिरंगे कपडे लपेट कर सजाने लगे । कुछ पूर्ण कुभी पर वस्त्र लपेटने लगे , मेघस्पर्शी अट्टालिकाओ पर कुछ उज्ज्वल रत्न-खचित कवच डालने लगे । वेदो के तत्त्वज्ञ ब्राह्मणो को
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड १५.३
होकर कुछ स्त्रियों अपने चन्द्र-समान मुखो पर तिलक लगा रही थी. कोई अपने जूड़े में गजरे सजा रही थी; कुछ सेमल की रूई जैसे अपने कोमल अधरों पर रक्तरंग लगा रही थी।
मयूर-सदृश कुछ नारियाँ, जब श्रृंगार कर लेती या अपने पतियों मे मान करती हुई अपने आभरण उतार फेंकती, तब जो मोती, ग्ल. शंख (वलय). प्रवाल-सदृश लाल और कोमल सुगन्ध-लेप, छूटे हुए पुष्प आदि गिर पड़ते थे. कुछ दासियाँ उन सब वस्तुओ को इकट्ठा करके महली के बाहर फेंक देती थीं।
(कही) आगन्तुक राजा लोग जम थे. तो कहीं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| १५४ | कम्ब रामायण |
|---|
जिसकी सीमा को पहचानना कठिन है, जिस पर स्वर्णपत्र छपे हैं, जो पर्वत के जैसे ऊँचा उठा है, जिसमे विविध रत्न खचित हैं, वैसे मनोहर कंकणधारिणी सीता के विवाह-योग्य सामग्री से परिपूर्ण उस मण्डप मे राजाओ के अधिराज (दशरथ) आ पहुंचे।
श्वेतच्छत्र चाँदनी छिटका रहा था, आभरण-समूह, आँखो को चोधियाने-वाले सूर्य के जैसे प्रकाश को छिटका रहा था। भ्रमर-समुदाय संगीत गा रहे थे। विजय-प्रद अश्वो की टाप से उठी हुई धूल गगन को ढक रही थी। इस प्रकार (दशरथ) आ
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड १५५
मीन के जैसे नेत्रवाली कन्याओ का, वेदज्ञ ब्राह्मणो को वेद-विहित रीति से दान किया। निष्कलंक तपस्यावाले अपने पूर्वज, जिनकी उपासना (कुलदेव के रूप में) करते रहे हैं, उन आदि ज्योतिस्वरूप (रंगनाथ)¹ के चरणो को प्रणाम किया।
(राक्षसो के द्वारा) नष्ट की जानेवाली तपस्या तथा धर्म के उद्धार के लिए निरन्तर वर्त्तमान रहनेवाली (भगवान् की) करुणा ही इस आकार में आई हो, इस प्रकार भासित होनेवाले, चित्रित करने के लिए भी दुष्कर (अर्थात्, उतने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१५६ कंब रामायण
कल्पक वृक्ष, अपने याचको को दान देने के लिए, भव्य रत्न और स्वर्ण-वलयो को अपनी पुष्ट शाखाओ मे लिये खड़ा हो ।
मधुपूर्ण कमलपुष्प की देवी ( लक्ष्मी ) जिस वक्ष पर निरंतर क्रीडा करती हैं, उसके मध्य सुन्दर हार ऐसे चमक रहे थे, जैसे बिजली से शोभायमान मेघो के मध्य इन्द्र-धनुष चमक रहा हो ।
उनका उत्तरीय उन ज्ञानियो के निर्मल ज्ञान के समान उज्ज्वल था, जो किसी वस्तु को अपनाने या त्यागनेवाली स्वाधीन इच्छा रखते हे, मानो राम की उत्तरोत्तर बढ़ती
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड १५७
माणिक्य-दीपों से प्रज्वलित पन्नग-पर्यंक पर योगनिद्रा छोड़कर जो (विष्णु) अवतरित हुए हैं, वे इस प्रकार दैवकार्य के निमित्त विलक्षण अलंकार से सुशोभित हो गये।
(त्रिमूर्त्ति-रूपी) तीन परम तत्त्वों में जो प्रधान हैं, जो सृष्टि का आदि कारण हैं; जो संसार के संबंध को त्यागनेवालों के द्वारा प्राप्यमान ब्रह्मानन्द-स्वरूप हैं; तथा जो सर्व-पिता हैं, उस क्षीर-सागर से उत्पन्न अमृत-तुल्य (विष्णु के अंशभूत) श्रीराम ने जो अलंकार किया था; उसका वर्णन करना क्या संभव है ?
अनेक
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१५८ | कंब रामायण
सहारा देते हुए जा रहे थे, मण्डप मे पहुँचते ही उन्होने (राम ने) महान् तपस्वी मुनिवरो को प्रणाम किया; फिर नीति-व्रतधारी अपने पिता के चरणो को नमस्कार करके (उनके) पार्श्व के आसन पर आसीन हो गये। तब—
मानो कोई अरुण स्वर्ण की लता, एक धनुष और दो मछलियो से शोभायमान चन्द्र को उठाये हुए, कलियो के साथ, रथ पर पूर्वदिशा में उदित हो रही हो, ऐसा दृश्य उपस्थित करती हुई जानकी उस मण्डप के मध्य आ पहुँची, जैसे (लक्ष्मी) पहले तरंगायित क्षीर सागर में
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड १५६
ब्राह्मणों के आशीर्वाद-घोष, आभरणों के सदृश सौंदर्य को बढ़ानेवाली नारी-मणियो के अभिनन्दन-गानो के घोष, पुष्पाहंकृत शिखावाले राजाओं तथा वंदनीय देवों के आशीर्वाद-घोष—इनके समान ही उत्तम शंख-वाद्य भी निनादित उठे ।
देवों के बरसाये कल्पक-पुष्प, राजाओ के बरसाये सोने के पुष्प, अन्य लोगो के बरसाये उज्ज्वल मोती और स्वयं विकसित पुष्प—इनसे यह पृथ्वी नक्षत्रों-से प्रकाशमान आकाश की तरह शोभित हो उठी ।
वीर ( रामचन्द्र ) ने, उस समय, सभी पवित्र मंत्रों
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| १६० | कंब रामायण |
|---|
में भरकर कहा--रमणीय नयनवाले (राम) की पत्नी बनने योग्य इसके अतिरिक्त कोई दूसरी नारी कहाँ है ? सीता को देख-देखकर उनकी आँखें आनन्द से भर गईं और उनके मन उमग से भर गये।
उन्होंने अपनी पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया और कहा कि स्त्री-समुदाय के भूषण-जैसी तुमको असीम स्वर्ग, असंख्य अपूर्व आभरण, (दासियो के रूप मे) असंख्य सुन्दरियाँ, विशाल भूमप्रदेश और अमूल्य रेशमी वस्त्र
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअध्याय २२
परशुराम पटल
जनक-पुत्री के संग श्रीराम नानाविध भोगों का उचित प्रकार से अनुभव कर रहे थे। उस समय महातपस्वी कौशिक, वेद-विहित रीति से आशीर्वाद देकर, उत्तर दिशा में अत्युन्नत हिमालय की ओर चले।
एक दिन बलशाली चक्रवर्ती (दशरथ) ने आदेश दिया कि हमारी सेना अब हमारे साथ सुन्दर (अयोध्या) नगर के लिए प्रस्थान करे। हाथियों के जैसे नरेशों से वंदित होते हुए, वे एक अनुपम रथ पर आरूढ हुए।
सर्व प्रकार के बलों से युक्त दशरथ (अयोध्या के) मार्ग
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१६२ कंब रामायण
निकटस्थ लोग सोचने लगे—खुले हुए व्रण से प्रवाहित रक्त के जैसे (लाल) नेत्रों से अग्नि-ज्वाला प्रसारित करनेवाले (इन परशुराम) का यह कोप किसलिए उत्पन्न हुआ? क्या स्वर्ग को धरती पर गिराने के लिए? भूलोक को आकाश में उठाने के लिए? या असख्य प्राणियों को यम के मुख में डालने के लिए? (किसलिए ये कोप कर रहे हैं?)
युद्ध के मध्य तीव्र हो उठनेवाले परशु के अग्र भाग से अग्नि-शिखा प्रज्वलित हो उठी। जिससे रथारूढ होकर (मेरु) पर्वत की परिक्रमा करनेवाला सूर्य भी दिग्भ्रान्त हो भटकने लगा। (उनके शरीर से)
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inबालकाण्ड १६३
पहुँचे। प्रभु (रामचन्द्र) के जन्म के कारण-भूत दशरथ चक्रवर्त्ती ने उन्हें देखा और उस कठोर व्यक्ति के आगमन से आशंकित होकर भारी वेदना से ग्रस्त हो गये।
उमंग से चलनेवाली सेना भयग्रस्त हो इधर-उधर भागने लगी; उज्ज्वल भृकुटियो को परस्पर सम्मिलित कर (भौंहें सिकोड़कर), आँखों से चिनगारियाँ उगलते हुए, वज्र के सदृश, अत्यन्त क्रोध के साथ, वे (परशुराम) रथ पर आनेवाले सिंह के समान कुमार के सम्मुख आये; मनोहर नयनवाले नृप-कुमार (राम) भी यह सोचने लगे कि यह महात्मा कौन हैं १ इतने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in