Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

by स्वामी श्री युगलानन्द विहारी

Source: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished968 pages

About this granth

Kabirpanthi Shabdavali (कबीरपंथी शब्दावली) is a large collection of shabdas, the devotional songs and padas sung in the Kabirpanth. Its title page says it was prepared by Swami Yugalanand Bihari, 'Bharat Pathik', acharya of the Kabir Ashram and of the Paramarthi line. Swami Yugalanand is known for collecting, correcting and publishing Kabirpanthi texts, and his name is linked with several of them printed by Khemraj Shrikrishnadass.

The book opens with the sect's traditional invocation, 'Satsukrit Adi Adali Ajar Achint Purush Munindra Karunamay Kabir'. Its songs dwell on the True Name, the glory of the true guru, release from Kal and maya, and the soul's journey to Satyaloka. Collections like this are made for singing at satsangs, aartis and festivals, so the book also records the living devotional music of the Kabirpanth.

It is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai; the copy scanned is the edition of September 2016, printed at the press in Hadapsar, Pune. Its 968 pages serve Kabirpanthi devotees and researchers of nirguna devotional poetry.

Pages 787–806 of 968
Page 787
Page 787 scan

शब्दावली

(७७३)

अछरसे न्यार ॥ को है नाम अनामी को है, को कहिये औतारा ॥ चार अवस्था पाँचौ मुद्रा, जोग करे सो कवना ॥ मुक्त नाम काहे सो कहिये, कौन सार निज पवना ॥ कहो शब्द कहाँसे आया, करत अवाज अमोला ॥ काट कसर होत अंदरमें, कौन राह होय बोला ॥ बाहर भीतर व्यापक को है,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 788
Page 788 scan

(७७४)

कवीरपंथी—

कोई ना बांचे, पर घर गमन कराया ॥ काम लहर काहू ना चीन्हा, कहो कहाँसे आया ॥ जासों भयो ताहि धर खायो, खाता विलंब न लाया ॥ अधारूप ब्रह्म छय कीन्हो, तन दे नाथ गिराया ॥ ब्रह्मा विष्णु मुनिजन जोगी, सकल जीव भरमाया ॥ स्वर्ग मृत्यु पाताल कामवस, चार

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 789
Page 789 scan

शब्दानवली

(७७५)

न मनकी, का ग्रेही बैरागी ॥ स्वामी सिष सखाके कारण, सौ जोजन चलि जावे ॥ जो छूटे तो सीधे छूटे, हिरदै ज्ञान समावे ॥ माया त्यागे मन बैरागी, सबदमें सुरत समानी ॥ कहें कवीर सोई संत जौहरी, जिन झूठी कर जानी ॥

शब्द १२-संतो सहज समाध भली है ॥ जब सो दया भई

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 790
Page 790 scan

(७७६)

कवीरपंथी—

नृप जंगल क्यों जाता ॥ दे पाहन पारस तेली घर, दत्तखरी क्यों खाता ॥ रतन जड़ित सुखसेज साहके, नामदेव जलहि बहाया ॥ गोरख कनक कूपमें डारे, गुरु कहैं चानक लाया ॥ गरभवास झुकदेव महासुनि, महासुमत होय जागे ॥ होय अनुराग ब्रह्मसो झगडे, मनबाँछित फल मांगे ॥ साहेब कवीर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 791
Page 791 scan

शब्दावली

(७७७)

नाहीं, ना ग्रेही बनखंडी । ब्राह्मण क्षत्री बैसहु नाहीं, ना हम सुद्रे न दंडी ॥ ना हम ज्ञानी चतुर न मूरख, ना हम पंडित पोथी । ना हम सागर ना मरजीवा, ना हम सीप न मोती ॥ ना हम सरगलोकको जाते, ना हम नरक सिधारे ॥ हम सब रूप सवने न्यारा, ना जीता ना हारे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 792
Page 792 scan

(७७८)

कवीरपंथी—

तारे, निकसो कौन दुवारा ॥ दोय तत्त्वके मध्य बीचमें, अटके
मुनिवर जोगी ॥ अच्छरहूकी खबर बतावे, सोई मुक्त बियोगी ॥
वो तो पद दोनोंसे न्यारा, छर अच्छर ना हेरा ॥ कहैं कवीर
ताहि लखि गोरख, बहुर न होय जग फेरा ॥

शब्द २१—अवधू कहि बतलाऊँ कैसा । एक

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 793
Page 793 scan

शब्दावली

(७७९)

कबहुँ रंक सिर छत्र धरता रे ॥ पुतना को न सुकृत कर आई, गुन औगुन वाके सब हरता रे ॥ ताहि मार बैकुंठ पठाई, बलि-राजासे कौन खता रे ॥ एक पुत्र विन नृप पचि हारे, ताके हते बहुत बनिता रे ॥ साठ पुत्र नारदको दीन्हे, माया त्यागि रहे विरक्ता रे ॥ पंच अतारीके पन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 794
Page 794 scan

(७८०)

कवीरपंथी—

अजहू बालकुवारी॥ ससुर हमारा बाला भोला, सासू बालकुवारी॥
साई हमारा पालन झूलेँ, हमहिं झुलावन हारी॥ ना जाऊँ ससुरार
न नैहर रहुँ मैं, कोउ पुरुष संग नाहिं नसाऊँ॥ कहैं कवीर सुनो
भाइ साधू, नहीं अंगसे अंग मिलाऊँ॥

शब्द २७—हंसा छोड करमकी आसा । कर्मकाल सब जगत
नचावै,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 795
Page 795 scan

शब्दावली

(७८१)

शब्दसार गुरु वचन संदेशा, ताहि मध्य कर डेरा ॥ गुरु शिष्यको पार उतारै, मिटै सकल जग फेरा ॥ गुरुके शब्द हिये गहि राखै, त्रास करै बहुतेरा ॥ ताके खुले नैन हिरदेके, दिव्य दृष्टि सो हेरा ॥ सदा अधीन रहै संतनसों, जस भुंगी बन फेरा ॥ दरसे ताहि शब्द निसि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 796
Page 796 scan

(७८२)

कवीरपंथी—

शब्द ३२—हंसा निंदकका भल नाही। निंदकके तो दान पुन्य
व्रत, बहु प्रकार छे जाहीं ॥ टे० ॥ जा मुख निंदा करै संतकी,
ता मुख जमकी छांहीं ॥ मजा रुधिर चले निसि बासर, कुमि
कुवास तन मांहीं ॥ शोक मोह दुख कबहुं न छूटे, रस तजि
निरघिन खाहीं ॥ बिपत बिपात कष्ट बहु

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 797
Page 797 scan

शब्दावली

(७८३)

पारखी, जिन दिढ़ पारख कीन्हा ॥ इंद्रासन सुख आसन कीन्हे, सार वस्तु ना चीन्हा ॥ मुनि शुक्देव परमतत दरसी, आतम लीन न माया ॥ परआतम अजपा गहि चेत, न्यारा भेद न पाया ॥ अब सुन लेव जोहरी मोटा, खरा खोट जे बूझा ॥ शिव समान गोरख है जोगी, तिनहुँको ना सूझा ॥

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 798
Page 798 scan

(७८४)

कवीरपंथी—

कूच नगारो॥ सुत दारा मतलबके साथी, ताको कहत हमारो॥
तीन लोक औ भुवन चतुरदस, सबहिँ कालको चारो॥ पूर रह्यो
जगदीश जगतगुरु, मिले रहे औ न्यारो॥ कहें कवीर सुनो भाई
साधू, सब घट देखनहारो॥

शब्द ३८—मन तू समुझके लाद लदनियां॥ पीना होय इहाँ
तू पी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 799
Page 799 scan

शब्दावली

(७८५)

दर्द ॥ लापर लंपट औ परनिंदा, या तेरी न गई ॥ कहैं कवीर सुनो भाइ साधू, सुख तिहुँ लोक नहीं ॥

शब्द ४१-मनरे तू धीरज क्यों न धरे । शुभ औ अशुभ कर्म पूरविले, रतिओ न चटै बटै ॥ टे० ॥ होनहार होवेसो होवे, चिंता काहू करे ॥ पशु पंछी औ कीट पतंगा, सबकी खबर करे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 800
Page 800 scan

(७८६)

कवीरपंथी—

करले नाम सगाई । निहअच्छर लख नाम धनीका, कहें कवीर
समुझाई ॥

शब्द ४४-गगन बिच मनको रमना है ॥ टे० ॥ राखत नाद
बिंदको बसकर बंक नाल चढ गमना है ॥ बांधत मूल विराजत
आसन, उलट पलट सुषमना है ॥ आवे न जाय रहे ना अस्थिर,
उलट बहा तब जमना है ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, जोग
जुगतसो मलना है ॥

शब्द ४५-राम तेरो नाम बिना दुख भारी । ताते संतन यही
बिचारी ॥ एक बेद कितेबा राते । एक मायाके मदमाते ॥ एक
देश देशांतर डोले । एक बहु ज्ञानी हो बोले ॥ एक नागा दूधाधारी ।
ताते मोहि अचंभा भारी ॥ एक मौनी औ बिसवासी । ताते कटी
न जमकी फांसी ॥ एक काया कसत अपारा । एक मरत खरगके
धारा ॥ एक किये गुफामें वासा । जानो बहु जीवनकी आसा ॥
कोई आदि जुगादी जागे । जाके जरा मरन भ्रम भागे ॥ कहें
कवीर बिचारी । भवसागर उत्तरो पारी ॥

शब्द ४६-राम रासो पंडित मोहि भावे, बिन जिभ्या बेद
पढावे ॥ टे० ॥ एक कायथ गुनी कहावे । वह बिन मसी अंक
बनावे ॥ वह बिन मशि अंकम होई । तब बहुरि लिखे ना कोई ॥
एक धोबी धोवनहारा । वह बिन जल करत पराारा ॥ वह बिन
जल निर्मल होई । तब बहुरि न धोखे कोई ॥ एक बढई बहुते
ज्ञानी । वह छीले बिना रुखानी ॥ बिन काठके खंभ बनावे । तब
बहुरि न जगमें आवे ॥ एक खेवट बहुत विदानी । वह खेवत है
बिन पानी ॥ जब नइयामें नदियां समावे । तब उलटा डंड
चढावे ॥ एक पारधी चतुर सयाना । वह तो घात कर असमाना ॥
बिन पिंडके सावज लावे । जब मनहिमें उलट समावे ॥ एक

Page 801
Page 801 scan

शब्दावली

(७८७)

माली चतुर विदानी । वह सींचत है विन पानी ॥ विन मूलके फूल ले आवे । तहवाँ मन मधुकर विलमावे ॥ एक सूरई सीवन हारा । वह सीवत है विन तारा ॥ जब सूरई सुमेरु समाना । कहैं कवीर तबै मन माना ॥

शब्द ४७-भाई रे अनी लडे सो सूर । दोय दल बिच खेले गुरु पूरा ॥ ८० ॥ जहाँ जन्म नहीं तहाँ मरना । जम आगे लेखा भरना ॥ जमदूत खडे बैरी तरे । का सोवत नींद घनरे ॥ जे बांध पांच हथियारा । गुरु ज्ञानके स्वर्ग सँवारा ॥ जे मारे पांचों बाना । तब साहेब भये अगवाना ॥ जहाँ तीर तुपक ना छूटे । उहाँ शब्दोंसे गढ लूटे ॥ गढ भीतर हाकम होई । गढ गढ लूट सके ना कोई ॥ जहाँ बजे जुझाऊ बाजा । सब कायर उठ उठ भाजा ॥ कोई शूर लडे मैदाना । जे मार किया घमसाना ॥ मनमार अगम गढ लीन्हा । सत्यव्रत पर डेरा दीन्हा ॥ जहाँ बजे कवीरका ढंका । तब जीत लिया गढ बंका ॥

शब्द ४८-भाई रे मुसलमान सोई दीन । जाको पीर मिले परवीन ॥ ८० ॥ बकरी पांच बसे घट भीतर, ममता सुरगी तीन ॥ इनको मारे जीव उबारे, घटहीमें मक्का मदीन ॥ कहता है सुरदा नहीं खाते, कर हलाल सो खाना । घट भीतरसे जीव निकस गये, सो सुरदा परवाना ॥ जिस कपडेमें छींटा लागे, उसको कहत नपाक । जो सुरगी कीडा चुन खाती, सो कैसे भइ पाक ॥ किया पेशाब उदरके भीतर, जासो जिव उतपानी । जीव मारके मांस भखत है, सो कैसे मन मानी ॥ परघाती पर पीर ना जाने, सो काफिर बेपीरा । कहैं कवीर अंध नर भकुवा, कैसेके लागे तीरा ॥

शब्द ४९-भाई रे मुसलमान होय भूला । मुसल्लमदीन छोडके ऐसा, कुफर माहिं दिल फूला ॥ ८० ॥ मुसलिम सोई कुफर सब

Page 802
Page 802 scan

(७८८)

कबीरपंथी-

छाडे, जीव दगा ना देवै । दीन ईमान दया दिल धरिके, इलम
इलाही लेवै ॥ आला इलम नहीं दिल आया, क्या अछा गोहराया ॥
हल किया हक ना हाजा, छूरी हलक हिलाया ॥ रब्ब रहीम
करीम काहेका, अकरम कफ़र कराया ॥ रोजा वजू निबाज
नबीका, सो ऐसा डहकाया ॥ हैदर हैदर करता डोलै, दर दर
भया दिवाना ॥ जिस घरसे वह हैदर आया, तिस घर खबर न
जाना ॥ का हैदर कादर है दरका, का हजरत का हक्का ॥
जियरत करे जहाँ जुल्मतकी, खबर नहीं दिल भक्का ॥ कवर
मुकरबा महजिद सुरदा, पूज मलीदा सेती ॥ सुरगी बकरी गाय
जबह कर, भया जाय जम हेती ॥ भया सुरीद न सुरदा छूटा,
कैसा पीर तुम्हारा ॥ बदबखती बद बाद गई ना, गयो इमान
खुवारा ॥ सुन्नत जबह न किया महम्मद, जे कुरान जग लाया ॥
रोजा वजू निमाज बंदगी, कलमा पांच पढाया ॥ मिहरबान दिल
भया महम्मद, मारत जीव बचाया ॥ हिरनी और फाखता फांसी,
जामिन देह छुडाया ॥ तुमको कौन सिखाया ऐसा, किया आप
मनभाया ॥ दोजक जुबू स्वादके खातर, जीव जबह कर खाया ॥
जो कोइ कहे इब्राहीम, कीन्ह तो ऐसा ना कीन्हा ॥ हक हुकुम
हक्के खातिर, बेटाका गल दीन्हा ॥ आंख मुंद बेटा गल देते,
हुम्मा बदले आया ॥ मरा नहीं हरामी बोला, गुसा इब्राहिम
लाया ॥ छूरी फैंक दर्ई असमाने, उहाँ टीडी गल दीना ॥ परी
आय छूरी जल भीतर, दियो आय गल मीना ॥ हुमा टीडी
मछली तीनो, बदलेमें गल दीन्हा ॥ फजल भया फरजंद बचाया,
फिर ऐसा ना कीन्हा ॥ अपने बदले जो गल देवै, ताहि मार
बया खाना ॥ कहैं कबीर सुनो भाइ मुसलम, रहिमत कहाँ समाना ॥

शब्द ५०-जोगियासे मेरा दिल लाग ॥ ८० ॥ जबसो प्रीति

Page 803
Page 803 scan

शब्दावली

(७८९)

लग्गी जोगियासे, भयचं हंस रहेचं ना कागा ॥ जोगियाके कारन जोग कमाऊं, आठ पहर रहों जागा ॥ जब तब जोगिया मौज करत है, पाय अमर पद धागा ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, जरा मरन अम भागा ॥

शब्द ५१—जोगी नाम न जाना हियेसे ॥ टे० ॥ काह भये गल कंठी डारे, काह तिलक सिर दियेसे ॥ काह भये सिर जटा बढाये, का गुदरीके सियेसे ॥ काह भये वन बनके डोले, का दूबी रंग पियेसे ॥ काह भये काशीके वासे, का गंगाजल लियेसे ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, का रे बहुत दिन जियेसे ॥

शब्द ५२—प्रभु तो भगतीके बस भाई । जात बरन कुल रीझत नाही, ना रीझे चतुराई ॥ टे० ॥ करमा को न अचार कियो है, कब काशी करिआई ॥ छप्पन भोजन पीछे लागे पहिले खिचड़ी पाई ॥ सेवरी जात मुसहरिन कहिये, जूठ बेर ले आई ॥ प्रीति जान ताके फल खाये, तीनों लोक बढाई ॥ व्याधा कबें अचार कियो है, कब गीता पढ भाई ॥ तुरत गोपालको पकरि ले आया, घरी न दुसर बिताई ॥ तिरलोचन नामदेव पीपा, हरिसों हेत लगाई ॥ सेनरूप होय मरदन कीन्हे, आप भये हरिनाई ॥ सहस्र अठासी सुनी जग्यमें जेवैं, तबहुँ न घंटा बाजे ॥ कहें कवीर सुपचके जेवैं, घंटा मगन होय गाजे ॥

शब्द ५३—अब हम जानो काया बुढानी ॥ टे० ॥ हाड सूख गये मांस सूख गये, पांव पर जैसे ऐंचातानी ॥ आंखिन आगे सूझत नाही, लार गिरे जैसे ओरियक पानी ॥ धीया पूता कोई काम न आवे, देत न बुंदभर पानी ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, का सोचो दिन आय सिरानी ॥

Page 804
Page 804 scan

(७१०)

कवीरपंथी—

शब्द ५४—जगमें गुरु समान नहि दाता, अरे मन ऐसो जानरे ॥ टे० ॥ आगे दिन पाछे गये, किये न हरिसों हेत । अबके चेते का भये, जब चिरिया चुन गई खेत ॥ बनजारेके बैलवा, लदे देसंतर जाय । एकानके पूरे भये, एकन मूल गँवाय ॥ कहें कवीर सुन केसवा, तेरी गत अगम अपार । साधुन लादे नाम धनीका, विष लादे संसार ॥

शब्द ५५—चुनरिया पचरंग, मोहे ना सुहाय ॥ टे० ॥ पांच तत्त्वकी बनी चुनरिया, नाम बिना रंग फीक दिखाय ॥ या चुनरी मोरे मैकेसे आई, अपने गुरुसे लई बदलाय ॥ चुनरी पहिर धनि गई बजरवा, काल निगोडा ले पछुवाय ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, को मोरे आवे को मोरे जाय ॥

शब्द ५६—कौने रंगरेज रंगी मोरी चूनरी ॥ टे० ॥ धागा पांच पचीस यामें लागे, हाथ परी परमारथ दुलरी ॥ चौकी चार प्रेमका बूटा, पहिरत या धनि होगई पिउरी ॥ पहिर ओठ धनि भई सतमारग, ससुझ ससुझ भई दिन दिन दुबरी ॥ कहें कवीर अजब रंगरेजवा, साधु संगति गहि चरनन उबरी ॥

शब्द ५७—संतो चुनरी मेरि नई ॥ टे० ॥ पांच तत्त्वकी बनी चुनरिया, सतगुरु मोल दर्ई ॥ भौ सागरमें पहिर न पाछें, रंग बदरंग भई ॥ दिना चारके पहिरे ओढै, मैली बहुत भई ॥ मैं अपने जिव लाज मरत हौं, अबकी रंग दर्ई ॥ या चुनरीको बडो भाग है, सतगुरु मिलेसही ॥ जो चुनरीकी मरम बताई, प्रेममें डुबाय दर्ई ॥ साहेब कवीर या रंग बनाये, तामें बोर दर्ई ॥ जन्म जन्मकी छूटी मलामत, चटकमें चटक भई ॥

शब्द ५८—मेरी रंगसे चादर भीनी ॥ टे० ॥ पांच तत्त्वकी चादर हमरी, तीन गुनन ले बीनी ॥ धोबिया देव हाथ नहि लागे, रंग

Page 805
Page 805 scan

शब्दावली

(७९१)

मैली तन झीनी ॥ दासमलूक सलूकसे ओढे, रघुवर टुकरी लीन्ही ॥
धनि धर्मदास जुगतसे ओढे, गढ बांधो चौका कीन्ही ॥ साहेब
कवीर शब्दसे ओढे, जस लीन्ही तस दीन्ही ॥

शब्द ५९-जोगी चेतन नगरमें रहुरे ॥ टे० ॥ प्रेमप्रीति रंग
ओढो चादर, दिलकी तसबी गहुरे ॥ अजपा जाप जपो दोय
अच्छर, काल भरम सब डहुरे ॥ नामकी धूनी अंदर बारो, भेद
न परगट कहुरे ॥ आसनमार गुफामें बैठो, नाम धनीका भजुरे ॥
सोहैं शब्द समय सबनमें, स्वासा संग धुन गहुरे ॥ कहैं कवीर
सुनो भाई साधू, भौजल पार उतर रहुरे ॥

शब्द ६०-सोवे जोगिया कौन जगावे ॥ टे० ॥ गढ परबत जोगी
कुटी बनावे । मृगछाला जोगी झाड बिछावे ॥ अन्न न खाय
जोगी पानी न पावे । ये जोगिया जग रूप दिखावे ॥ जीव न
सीव स्वासा सुर नाहीं । जाय गगन बिच ध्यान लगाहीं ॥ कहैं
कवीर सुनो साधो । या जोगियाको कैसे समुझाई ॥

शब्द ६१-संतो धोका सबको मारे ॥ टे० ॥ ऐसा है कोई संत
बिवेकी, निरमल ज्ञान विचारे ॥ कोई खोजे शिवशक्तीमें, कोई
खोजे काया ॥ कोई खोजे सुन्न महलमें, ऐसे जग भरमाया ॥
कोई सुनीजन मनको मूंढे, कोई उलटा पवन चढावे ॥ कोई जंग्र
मंत्र कोई ओषद खोजे, कोई काशी करवत लावे ॥ कोई जंगम
जलमाँहिं नहावे, कोई कोई सेष सयाना ॥ कोईकोई देश दिसंतर
डोले, कोई तीरथ व्रत लपटाना ॥ कोई कर्म भर्म्मकी सांकर काटे,
कोई पारब्रह्मको धावे ॥ कहैं कवीर सोई जन मेरा, सिर अपने
भार न लावे ॥

शब्द ६२-हंसा सुरत करो ठहराई ॥ जासों जिव परले ना जाई
॥ टे० ॥ साख रमैनी बहुत कहतहौ, कथ कथ गये अपारा ॥ राई भर

Page 806
Page 806 scan

(७९२)

कवीरपंथी—

अमृतके पाये, हंस भये ततसारा॥ राई भर है वस्तु हमारा, अरध
राई अस्थूला॥ लहर लहर घट भीतर होवे, सोई पुरुष निज मूला॥
सेत पान पुरइन पर चौका, जहाँ एक पुरुष है सौरा॥ असंख
पंखुरीके लोक बना है, सिर डुरत अग्रके चौरा॥ कहैं कवीर हम
शब्द कहा है, कछू न राखी गोई॥ है अनमोला शब्द हमारा,
लख पावै जन सोई॥

शब्द ६३—अवधू भजन भेद है न्यारा॥ टे० ॥ का मुद्रा मालाके
पहिरे, का चंदन घिसे लिलारा॥ मूंड मुडाय का जटा रखाये,
का अंग लगाये छारा॥ का गाये का लिख पढ लाये, का भरमे
संसारा॥ संध्या का तरपन का कीन्हे, का घट कर्म अचारा॥
का पानी पाहनके पूजे, का कंद मूल अहारा॥ तीरथ व्रत का संजम
कीन्हे, जो नहि तत्त्व विचारा॥ कर परचे स्वामी होय बैठे, कर
विवेक व्योहारा॥ दया धरमके मरम न जाने, ठाने बेद ऊंकारो॥
फूँके कान कुमत अपनीसों, यह बोझे वह भारा॥ विन सतगुरु
गुरु केते बहि गये, लोभ लहरकी धारा॥ भेष अभेष बधिककी
टाटी, लिये फिरे विष चारा॥ ज्यों बाला ध्यान धरे जल भीतर,
अपने अंग विकारा॥ गहिर गंभीर पीर जो पावे, खज अखजसों
न्यारा॥ भये सुदिष्ट पार चलनेको, सहज मिटे भ्रम भारा॥
निर्मल जोत आतमा जागे, है निज नाम अधारा॥ कहैं कवीर
जानेसे कहिये, मैं तैं तजे बिकारा॥

शब्द ६४—सो जन मतवाला, जिन पिया पुर्सका प्याला॥
॥ टे० ॥ मूल कँवल पर बंद लगावे, उलटा पवन चढावे॥ अमृत
पिये मगन होय बैठे, बिन रसना गुन गावे॥ बिन धरतीके मंदिर
दीसे बिन सरवर जहैं पानी॥ बिन दीपक जगमग उजियारा,
गुरुमुख बोले बानी॥ इंगला पिगला, सुषुमुन सोधे, उनमुनके