कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
by स्वामी श्री युगलानन्द विहारी
Source: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (origin)
About this granth
Kabirpanthi Shabdavali (कबीरपंथी शब्दावली) is a large collection of shabdas, the devotional songs and padas sung in the Kabirpanth. Its title page says it was prepared by Swami Yugalanand Bihari, 'Bharat Pathik', acharya of the Kabir Ashram and of the Paramarthi line. Swami Yugalanand is known for collecting, correcting and publishing Kabirpanthi texts, and his name is linked with several of them printed by Khemraj Shrikrishnadass.
The book opens with the sect's traditional invocation, 'Satsukrit Adi Adali Ajar Achint Purush Munindra Karunamay Kabir'. Its songs dwell on the True Name, the glory of the true guru, release from Kal and maya, and the soul's journey to Satyaloka. Collections like this are made for singing at satsangs, aartis and festivals, so the book also records the living devotional music of the Kabirpanth.
It is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai; the copy scanned is the edition of September 2016, printed at the press in Hadapsar, Pune. Its 968 pages serve Kabirpanthi devotees and researchers of nirguna devotional poetry.
शब्दावली
(१८९)
कूप बिहाना । जन राउर यद्यपि बाउर है, पद पंकज पास कियो निज थाना ॥ २० ॥ इति ।
कवोर भानु प्रकाशसे ॥
कवित्त ।
पावन पतित जीवनके हित प्रभु, तूही गुरु पुरुष कहलायो घूँ और है । कहत कवीर धर्म धरत न धीर, करे अचल शरीर न लगे हिम जोर है
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in(१९०)
कवीरपंथी—
आप कवीरहि स्थावर जंगममें पुनि वोई ॥ ३ ॥ रँग रटना सब लागरही घट, ताहि बिना नहीं औरहि भासे ॥ नित अहे हमरे उर अन्तर, सु तारक बुद्धि सोई प्रकासे ॥ ४ ॥ जौन प्रकार कटे रजनी तम, सोइ उपाय कहो निरधारा । काम रु कोध रु लोभ भ्रमावत, ताहिसे दास जो कीन्ह पुकारा ॥ ५ ॥ आप
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inशब्दावली
(१११)
षरे तब, आयके तत्क्षण लीन संभारा । बीजकदास यही बर मांगत, नित्त हृदय मांहि रहु ध्यान तुम्हारा ॥ १६ ॥
इन्द्रविजय ।
आपेही आप गोसाईं सु साहेब, होहु दयाल दया करि हेरो । ऐसी कृपा जो करो हम ऊपर, जे विधि होहुँ तुम्हारो हि चेरो ॥ औरहि व्रत मिटायके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in(१९२)
कवीरपंथी—
भास मिटाइके फाँस छुटाइ दियो, प्रभु कालहि तू अब नाथी ॥
ऐसो दयालको छांडिके रे शठ, तू बहुदेय भुले देह भाथी ॥६॥
जो प्रभु आप सहाय करो नहिं, तो यह जीव रहे भव भीरा ।
अवगुन बापजि माफ करो अब, मैं कछु शील विचार न थीरा ॥
बाल पुकार करे बहुते सर, हे सुख सिंधु करो मन थीरा । साहेब
संत समाज मिले जब, आय लगूँ गुरु ज्ञानके तीरा ॥ ७ ॥
तुमही सब लायक जानत हो सद्, वेद पुरान कुरान अनेका ।
बुद्धि हीन मलीन पुकारत हों, अबहो प्रभु राखहु वेषको टेका ॥
यद्यपि आप विसारहुगे तब, लोक हँसे नरनारि तरेका । ताहिते
शिष्यको भाव धरो अब, शिष्य भरौंस करै गुरु देका ॥ ८ ॥
करसे सुत मात ना छांडत है, शिर दुःख हजार परे मन जोखा ।
जोपै पूत कपूत सही है, जननी न विचार धरे उर धोखा ॥ कवीर
गोसाई मेरे शिरताज, दूजा कहाँ जाये करो तन पोखा । विपति
शर बान दहैं अतिसय, तुव दास लडे चढ़ि ज्ञान झरोखा ॥९॥
कवित्त ।
बालक ज्यों बोले बात तोतरी बनाय करी, मात पितु वाके
सुख माने प्रेम सानिके । ज्यों पै सुत भूल्यो आय जननी पुकारे
धाय, मारे सुख वचन कहत सहुँ आनिके ॥ रोदन करत पूत चले
जात दूर धाय, झांझाहीं विलाप धारि लोटे बहु ठानके । हाथही
अम्बर लेह पोंछि कर उर देह, पीर सब छीन करी गोद लेवे जानके ॥१॥
दोहा—तैसे तुम गुरुदेव प्रभु, लेहु सकल सुख साज ।
भवबन्धन जाते मिटे, सो चाहत मैं आज ॥ १ ॥
पारख शुद्ध विचार करी, ताहि माँहि सुखधाम ।
ताते कहत हूँ आपसो, मोको राखहु ठाम ॥ २ ॥
शब्दावली
(१९३)
सोरठा ।
खबर लीजिये मोर, परख रूप किरपाल प्रभु ।
तुम तजी अनत न ठौर, अबतो आश तुमार है ॥ १ ॥
तात मातें मित्रादि, नहिं कोइ मेरो जगतमें ।
तुम सुहिर्द बर आदि, भवनधि तारो नाथ हम ॥ २ ॥
अवगुन देखहु मोर, नहिं कल्यान जु कल्पसुधि ।
दया दृष्टि कर तोर, अवगुन चित्त न विचारिये ॥ ३ ॥
साहब परम उदार, सुखसागर सुखरूप घन ।
ताते करत पुकार, जो गुरु होहु सहाय अब ॥ ४ ॥
कवित्त ।
दीनोंके दयाल आप कियो है निहाल मोहिं, करो प्रतिपाल
सुख सागर समान हो। नागर विराजमान आगर कहत सब, जनके
दयाल मोहिं हियमें सोहात हो ॥ कहत अगम वेद पार नहिं पावत
सो, मन भरमात मेरो आप सुख सार हो । शुद्ध बुद्ध ज्ञानभारी
सन्तनके रूपधारी, कहे सहदेव भव पारहुके पार हो ॥
आपही पूरन गुरु साहेब कबीरहीसो, तिनको नम्र होय बन्दनी
हमारी है । सुखही सरूप रूप ज्ञानही अनूप भूप, परख प्रकाश
जहां नसे अन्धकारी है ॥ दरसही पाप टारी झाईं संधि काल
जारी, निजपद आप देहीं, बडे उपकारी है। दीनको दयाल प्रभु
सन्तनके उरमाल, कहे सहदेव गुरु ऐसो सुखधारी है ॥
छन्द त्रोटक दुइपदी ।
गुणबन्द निधान सर्वज्ञ प्रभुं । त्रियताप निधारण धीर विभुं ॥
कर्णधार उबारन जीवधनी । स्वयंपारख शोद्धच सुवाक्य मणी
॥१॥ त्रिगुणं रहितं सत भाषण हे । नित परख प्रकास सुसासन
हे ॥ सुगिरामृतधार प्रवाह सरी । पुट श्रावण पानको प्यास
कबीरपंथी शब्दावली ७
(१९४)
कबीरपंथी—
हरी ॥२॥ मुझ दासको देव तुहि प्रभु हो । दीननाथके नाथ रखो
शर्णु हो ॥ ३ ॥
छन्द मुनगी ।
गुरुजी कृपालो बडो तु दयालो । करो प्रतिपालो मिटी
दुःखसालो ॥ कहैँ बिनती मैं शिशु जानि तारो । डरों दुःख
देखी भवोंके अपारो ॥ १ ॥
परम सुजान महागुनखान । शीलके निधान सब सुखस्थान ।
कोईना कोईना कोईना हमारो । डरों दुःख देखी भवोंके अपारो ॥२॥
परं विरागी क्षमा उरपागी । मैं तो हूँ अभागी तेरो पाव लागी ॥
हूँ अनारी अनारी मेरो दुःख टारो । डरों दुःख देखी भवोंके अपारो ॥३॥
गिराहे तुमारी हरे शूल भारी । माया मोह डारी देही सुख सारी ॥
अनाथा अनाथा हियोहे अधारो । डरों दुःख देखी भवोंके अपारो ॥४॥
मेरे तुहीं स्वामी तुहीं अन्तर्यामी । नहिँ काम कामी प्रभुजी
अकामी ॥ दयाला दयाला गुरुजी तुं सारों । डरों दुःख देखी
भवोंके अपारो ॥ ५ ॥
मेरी बात मानी कहैँ सो तुं जानों । तेरो ज्ञान भानो करे अन्ध
हानो ॥ डरो अन्ध जारो उजारो उजारो । डरों दुःख देखी
भवोंके अपारो ॥ ६ ॥
मेटो भांतिझारी भुमां शोकफारी । ग्रही टेकयारी करी प्रीति
भारी ॥ चहुँ साथ तेरो मेरेकुं उबारो । डरों दुःख देखी भवोंके उपारो ॥७॥
अहो देव देव करुं तेरो सेव । अबे गुरुदेव देहु सुख भेव ॥ प्रकाशी
प्रकाशी प्रभुजी पुकारों । डरो दुःख देखी भवोंके अपारो ॥ ८ ॥
अथ विनयशब्दावलिल प्रारम्भः ।
श्रीपूर्ण साहब छत.
शब्द १—देखों अति सुन्दर छबि नीकी । मंगलदायक सुख
शब्दावली
(१९५)
लायक, निरखि सकल छबि लागत पीकी ॥ टे० ॥ कृपा करत लखि दीन दयाकर, भ्रांति मिटाव सकलो जीकी ॥ शरण गये सकलो दुःख मेटत, सुख उपजावत देवत सीकी ॥ निज पद माँहि छेत बैठारी, गांठ छुडावत मैं ममतीकी ॥ गुरु सम को उदार जगमाहीं, पूरन कीन्ह परख अति नीकी ॥ १ ॥
शब्द २-शरण तुम्हारी आयोजी गुरु ॥ टे० ॥ त्रिगुण मायाके फन्द़ा परि; युगन २ जहाँडायो ॥ चाह न योगध्यानकी अब मोहि, नाम जगीरी पायो ॥ १ ॥ लोक परलोक कछु नहि चाहों, सगुण निर्गुण नहि भायो ॥ पूरण ज्ञान ज्ञान विज्ञानको, भयो जब पारख थिति पायो ॥ २ ॥
शब्द ३-हौ प्रभु दीन जनन प्रतिपालक ॥ टे० ॥ हौ मति मन्द छन्द विषयनको, महा अज्ञ इन्द्रिकको चालक ॥ औगुन हरन नाम प्रभु तेरो, मैं औगुणी अधम कुल घालक ॥ मैं अति दीन शरण तुव आयो, छवो अपराध जीवनके पालक ॥ ना मोहि योग भोग मद नाहीं, धन मद नाहि बाँह बल बालक ॥ पूरन दासके तुमहि अधारा; और सकल जगमें यम जालक ॥ ३ ॥
शब्द ४-पतित पावनको सुन्दर ध्याना । निरर्त बदन प्रसन्न सुखदायक, देह आदि बिसरत जग भाना ॥ टे० ॥ चक्रांकित शिर टोप विराजे, ता ऊपर दस्तार बखाना । तिलक लिलाट शुभ अति नीको, तुलसीकी माल गले बिच नाना ॥ १ ॥ ज्ञानको अचला मुक्ति मेखला, अष्ट सिद्ध सेली प्रमाना । दया सिंहासन आई बैठे, पूरणदास चरण लपटाना ॥ ४ ॥
शब्द ५-कहाँलो कहौ गुरुप्रद प्रताप ॥ टे० ॥ जो मुख होय जीव दश लाखा, तऊ न बरनि सकत प्रभुजाप । अनेक जन्मको जीव विहाला, तिनको मिटचो महा भ्रम दाप ॥ सङ्कटमें सन्तनको
(१९६)
कबीरपंथी—
तारा, साधुरूप धरे पुनि आप। बादशाहको कसनी दीन्है; सिंहरूप धरे पुनि आप ॥ भेषकी टेक राखि करुणामय, पूरण कहा कीन धौ पाप ॥ ६ ॥
शब्द ६—तेरा दिल चाहे उधरे देख मैं देखूँगा तुझे ॥ टे० ॥ तुमतो मुखतार यार स्वतः सिद्ध आपी आप, और को न जानें एक आशरा तेरा है मुझे ॥ १ ॥ चाहे तो चन्द्रमा चकोरनको त्याग करे, पर चकोरनकी आग कहु चन्द्र बिन कैसे बुझे ॥२॥ चाहे तो प्रकाश सकल नेत्रको त्याग करे, पर विनु प्रकाश नेत्रनको जगमें कहु कैसे सूझे ॥ ३ ॥ सतगुरु दयाल तेरो सेवकहूँ बाल, बाल पूरणको तुमही एक और कोई नहिं दूजे ॥ ४ ॥ ६ ॥
शब्द ७—तेरी खुशी देख या न देख मैं देखूँ तेरे चरणोंमें ॥ टेक ॥ माय बाप सकल टारे, जाति पांति सकल सब विसारे, सकल आस छाड़ि गुरु ! आन पडा शरणोंमें ॥ १ ॥ त्याग दर्ई सकल लाज, काहूसे न राख्यो काज, घर घरके भिखारी हूँ नाम सुना करनोमें ॥२॥ हरदम तेरा आभास और कछु नाही भास, सबसो हौ गयो निराश जो तनही भरनोमें ॥३॥ नाम तेरा है दयाल पूरण फिरत बिहाल, कबधौं करिहौं निहाल, जावे जबरनोमें ॥ ४ ॥ ७ ॥
शब्द ८—मेरी प्रीतके निवाहन हारे, लीजे खबरिया हंस पियारे ॥ टे० ॥ हौं अनाथ कहलावत तेरो, काहे निकारि बाहिर मोहिं डारे ॥ १ ॥ जो दूरिआव मोहिको सतगुरु तोहू न छोड़ो चरण तिहारे ॥ २ ॥ तुम्हारा नाम सुना प्रभु श्रवणन, कि प्रभु पतित अनेक उबारे ॥३॥ करहु दया निज टेक निबाहो, जो तुम बिरद जगतमें धारे ॥४॥ जो कहो मोहि न जगतसे काजा, रहत अलिम सबनसों न्यारे ॥५॥ तो उपदेश कीन गहि बाहों, अब हम जाब
शब्दावली
(१९७)
कौनके द्वारे॥६॥ धारी देह जीवन हितलागी, दै परचे अनेक उबारे॥७॥ तार भार दीन्ह तोहि पूरण क्षमा करो अपराध हमारे॥८॥८॥
शब्द ९-धन सतगुरु तुमरी बलिहारी ॥ मैं मति हीन छीन निज कर्मनि, दीन उधारन लीन उबारी ॥ टे० ॥ जिमि अंकुर तपे विलु बारी, ताकी अम्बुज सिद्ध खरारी ॥ आनिके वेगहिं लीन जगाई, नहीं तो परते भर्म बिगारी ॥ परम दयाल दयाके सागर, महाकष्ट दुख द्रन्द निवारी ॥ सदा रहत दासनके संगा, पूरण परखावत भर्म विकारी ॥ ४ ॥ ९ ॥
शब्द १०-मम बोहित तुम खेवनहारा । जग समुद्र अज्ञान भरचो जल, तृष्णा तरंग करत ललकारा ॥ टे० ॥ काम कोध जलजन्तु अपरबल, बैठा मगर भरि हंकारा॥१॥ मोह भर्म बिच आनि पराहूँ, सूझिपरे नहीं वारो पारा ॥२॥ बूडत नाव उबारो साहब, आदि अन्तके हो कड़िहारा ॥३॥ अशरण शरण विरद सम्भारो, पूरण आयो शरण तुम्हारा ॥ ४ ॥ १० ॥
शब्द ११-तुमीरहि दरसको बना हूँ भिखारी ॥ मधुकर इव सब फिरत जगतमें, कबधौ मिलौगे कमल सुखारी ॥ टेक ॥ काम कोध मद लोभ अपरबल, तृष्णा उठत लहरि अति भारी ॥ मन रात्यो नाना विषयनमें; इन्द्रिन बाट निपट मोरि पारी ॥ चित्त चंचल को समुझावे, खाँड छाड़ि फांकत है छारी ॥ गुरु विचार पर छिनहु रहत नहिं, जग अनित्य मां भई मतवारी ॥ ई नाना औगुन मोमें रहत है, मांगो दर्शन करि ढिठियारी ॥ जेहि हित मुनि जन योग करत हैं, त्यागि राज कुटुंब धन नारी ॥ पूरन एक भरोसो आवत हो प्रभु जीवनके हितकारी ॥ शरण आयको त्यागत नाही, बन्दीछोर विरद अति भारी ॥ ११ ॥
शब्द १२-मुझ लाचारके तुम रखवारी ॥ टे० ॥ नहिं मोहि
(१९८)
कबीरपंथी-
द्रव्य बाहु बल नाहीं, नहिं मोहि विद्या बल अधिकारी ॥ ना मैं सिद्ध न साधनको बल, ना मैं मन्त्री ना व्रतधारी ॥ तपसी हौं ना मैं, हौं दीन परम गुरु, बाँह गहेकी लाज तुम्हारी ॥ बालकके दुलार निरवाहन, तुम विनु कौन पूर्ण सुखकारी ॥ १२ ॥
शब्द १३-परचो है कष्ट अति भारी मोको कष्ट अतिभारी ॥ ॥ टे० ॥ पारखंडिन पाछो बहु कीन्हो, ताते चोट लगत है कारी ॥ दीन जानि उपहास किय चाहै, मैं लाचार गरीब विचारी ॥ ना मुहि सिद्धि न साधनको बल, सुझ कंगालके तुम रखवारी ॥ सगरी जाल तुम्हारी परमगुरु, पूर्ण तुव पद केर भिखारी ॥ १३ ॥
शब्द १४-तुव चरणांमुख बिशद प्रयोगे ॥ टे० ॥ मय मन कठिन भँवर अतिदारुन, कारन कौन तन्त्र नहिं लागे ॥ अब यह मांगों तोहि दयानिधि, कर जोरे प्रेमन बहु पागे ॥ जो रज पावन करत जगतको, सोइ आई मस्तकपर लागे ॥ और इच्छा होय कबहुँ कछु, निशिदिन रहुँ चरणनके आगे ॥ चरण प्रताप होत ज्ञान गम, बहु जीव जाते होत सुभागे ॥ महिमा तुव चरणनकी साहब, विनु जाने सब जीव अभागे ॥ ताते काया रहै जबलौं जग, तौलौं रहौं मैं चरणन लागे ॥ आखिर चरण होय तैं हौं, जैसे सीप बुन्दसों लागे ॥ साहब कवीर सुखरूप कृपाघन, पूर्णदास यही वर मांगे ॥ १४ ॥
शब्द १५-तुम्हरे नामको भरोसो भारी ॥ हो प्रभु सेवकके सुखकारी ॥ टे० ॥ सिद्ध चौरासी बन्दि परे तब, गुरु गुरु करि कीन्ह पुकारी ॥ तुरतहि जाइ छुडायो तिनको, साह सुलतान कीन्ह सुखारी ॥ एक दिना काशीके माहीं, कुछी साह आयो अतिभारी ॥ पद्मनाभने परचे दीन्हा, नाम प्रतापते कष्ट निवारी ॥ नाम लेत तारे बोहित प्रभु, साह दामोदरकी भयहारी ॥ इन्दुमती
शब्दावली
(११९)
जब टेर कियो है, नाम प्रताप उत्तरचो विषकारी ॥ नाम तुम्हारा अटल प्रभु युग युग, जीवन अधम अनेक उबारी ॥ याहीते निश्चय भयो पूरण अबः करिहौ सुखी सब दुःख विडारी ॥१६॥
शब्द १६-कैसे रहौ जगमाहीं करुणायतन विनु, कैसे रहौ ॥ टे० ॥ जैसे जल विनु मीन दुखित होय, तलफि तलफि मरि जाई ॥ कोइ तो आय ब्रह्म बतावे, सूर प्रभाकी झाई ॥ कोइ तो कहै यह आतम स्वयम्, जल तरंगकी नाई ॥ कोइ तो कहत दूजा है कर्ता, कोइ तो कहत कछु नाई ॥ कोइ तो कहत यह देहही ब्रह्म है, मेरो मन न पतियाई ॥ कोई योग कोई ध्यान बतावे, कोइ कोइ अलख लखाई ॥ कोइ कहै ज्ञान विचार करो फिर, आप ब्रह्म जग भाई ॥ गुरु कवीर पारखकी राशि, सब सुखको सुखदाई ॥ ता पदसे कैसे होय न्यारो, आपहि पूर्ण कहाई ॥१६॥
शब्द १७-क्यों न जपो मन लाई, अक्षर दोष नीको, क्यों न जपो मनलाई ॥ टे० ॥ गुरु गुरु यह महामंत्र है, और मंत्र कछु नाहीं। ब्रह्म जपत अरु विष्णु जपत हैं, और जपत शिवराई ॥ शास्त्र पुराण यह साख बखानत, गुरुते परे कोइ नाहीं ॥ गुरुते सकल सिद्धि रिद्धि होत है, गुरुते परम पद पाई ॥ गुरुते ज्ञान अरु गम्य होत है, गुरु विनु कछु न बसाई ॥ गुरु विनु काहूको काज सेरे नहिं, बहुत भये जगमाहीं ॥ राम कृष्ण तिनहूँ गुरु कीन्हा, सूरख चेतत नाहीं ॥ और मंत्र सब कालस्वरूपी, जीवन देत झुलाई ॥ गुरुमन्त्र यह पूरण कृपा धन, जीवनके सुखदाई ॥१७॥
शब्द १८-गुरुते और नहिं कोई; मन देख विचारि ॥ टेक ॥ ज्ञानी मुनी सब ज्ञान बखानैं, रीते गये सब कोई । गुरुके गुण सब गावहिं, हो गज अन्धकी नाई ॥ टोइ टोइ पार नहिं पावे, मन माने मति भाई ॥ कोइ ब्रह्मा कोइ विष्णु कहै गुरु, कोइ कहै
(२००)
कवीरपंथी—
शिवजोई॥ कोइ कहै सतगुरु पार ब्रह्म है, या विधि गैल बिगोई॥
कोइ तो परमगुरु पुरुष बखाने, ईश कहत कोइ लोई॥ कोइ कहै
गुरु अन्तर्यामी, सबमें भरचो है सोई॥ कोइ कर्ता कोइ माया
कहै गुरु, मति बुद्धि सब गइ खोई॥ पूरण त्रिपद लांचे नाहीं,
कसे गुरु पद होई॥ १८॥
शब्द १९—बक बक सब बौराने, गुरु कोइ न जाने। अंधाधुन्ध
मत प्रगट कियो है, सब जीवनको ताने॥ टेक॥ घर घर तो सब
गुरुआ बने हैं, कौन्हें बहुत बहुत बन्धाने॥ बन्दीछोर विनु नहीं
उबारा, ये सब जग मलताने॥ बन्दी छुडावन जगमें निकसे,
आइपरे बन्दीखाने॥ जो पूछौ गुरु कासौ कहिये, तौ कहत
आनकी आने॥ कोई कहै गुरु सच्चिदानन्द, कोई कहै पुरुष
पुराने॥ कोइ मानुष कोइ देव कहत हैं, यहि विधि भरम झुलाने॥
कोई शब्द कोइ वेद कहत हैं, कोई आतम अनुमाने॥ त्रिपद
परखाये विनु पूरन, कैसे परे पहिचाने॥ १९॥
शब्द २०—आप न बूझ कहैं और बुझावे, विनु पारख नर
भटक़ा खावे॥ टे०॥ ग्रन्थ पुराण बहुत जग बांचे; याते कहैं
आवागमन नसावे। रहनी विना सब कहनी कांची, विनु भोजन
कभूभूखन जावे॥ बेटी बेटा चेली चेला, मोह जाल कहैं जानिबढावे।
घर छोड़े मठकी करै आशा, पूरण व्याधि कहैं सीस चढावे॥२०॥
शब्द २१—गुरुजी तेरो भजन भरोसो भारी॥ टे०॥ शरणागतकी
बाँह गहत हौं, भवसे पार उतारी॥ बडे २ अपराधी तारे, हिंदू
तुरुक नर नारी॥ गुण औगुण एकौ नहीं जानत, हौं पशु मूरख
अनारी॥ जगसे भागि आये तुम शरणा पूरण दीन भिखारी॥२१॥
शब्द २२—मेरो मन बैरागी आज, बसिये साहब चरन॥ टे०॥
चरण प्रताप महा अघ नाशत, मेटत जनम मरन॥ दुख दारिद्र
शब्दावली
( २०१ )
विनाशक गुरुपद होय रहो अश्रुन श्रुन ॥ परस्व परकाशी सब सुखराशी, जीवन मुक्ति करन । सबहिनके सुखदाई पूरन, सहाइ भवभय रोग हरन ॥ २२ ॥
शब्द २३—होय रहु साहब शरण, मन छाड़ि जगतकी आस ॥ टे० ॥ जग आशा औ स्वर्गकी वासा, यही कालकी फाँस ॥ नर नारी औ माल खजाना, छाड़ि आयुर्बेल गाँस ॥ सुन्दर तन अरु सुन्दर जग यह, सब सपनेको भास ॥ पूरण पारस्व जौलौं नहि पावे, तौलौं भरम विलास ॥ २३ ॥
शब्द २४—भजुरे मन सदगुरु कृपालको नाम ॥ टे० ॥ नामप्रताप अटलि तिहुँ लोकमें, सब विधि मङ्गल धाम ॥ और नहीं कहुँ जाऊँ महा प्रभु, लागि रहौं निशिनाम ॥ नाम रटन जिन जगमें कीना, ते पाये विश्राम ॥ नाम असंग सकल सुखदाता, करिहैं पूरण काम ॥ २४ ॥
शब्द २५—( रागपिस्ता ) जायके सनमसे कहियो मेरी बात । वेगि खबरिया लीजै अब जान निकरी जात । जाय सनमसे ॥ टे० ॥ तेरे विरहके मारे मोहिं नौंद न आवे । नयनोंने झरि लाई जीव चैन नहिं पावे । एक राहके दरियावमें बूडा है मेरा मन । एक वक्त गश आवता जाता बिसर तन ॥ सुरता सहेली जायके तूने कहना अहवाल । वेगिते दर्श दीजै दास होत है विहाल ॥ सुख निधान समरथ सब सुराको बीज है । तेरी शरणमें आयके पूरण अजीज है ॥ २५ ॥
शब्द २६—प्रभु विनु दुख नरकको कौन हरे ॥ टे० ॥ जहँ जहँ कष्ट पडत दासनको, तहँ तहँ साहब होत खरे ॥ गर्व करै तो भरी ढरकावे, होत अधीन तो फेरि भरे ॥ भाव भक्तिके सदा समीपी, दम्भ पारखण्डते रहे परे ॥ दीनदयाल विरह है जाको, ताको पूरण ध्यान धरे ॥ २६ ॥
(२०२)
कबीरपंथी—
शब्द २७—सुनिय दयानिधि अरज दासकी । कृपा किये बहु
भर्म मिटाये, शंका रही न गरभवासकी ॥ बडे भाग मैं आपन
जान्यो, आय परचो प्रभु चरण खासकी ॥ देह अनित्य कहा
अब मानो, नाश होयगी रक्त माँसकी ॥ यहि जगतकी मोह
कहाँ बढ़ावई, कहा कथा जड वाम मासकी ॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inशब्दावली
(२०३)
जो नहि हमरी वांछा पुराओ, तो हँसिहैं सकलो संसारा ॥ जाके सेवक होत विकल अति, ताके साहब कस कल धारा ॥ पूरण याहि अन्देशा मोही, जानि बूझिके चहत विसारा ॥ २९ ॥
शब्द ३०-तुम विनु अरज करौं केहि आगे । स्वर्ग मृत्यु पाताल लोक लौं, अस को जो मोहि करत
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in(२०४)
कबीरपंथी—
खोजत हारे, कृपा मात्रमें सो परखाय ॥ जो पद इन्द्रादिक नहीं पावत, सो पद माँहिं दास बैठाय ॥ साहब कबीर जीवन सुखदाता, पूरण निज पद माँहिं रहाय ॥ ३३ ॥
शब्द ३४—मिले हैं दयाल कृतार्थ भये हम ॥ टे० ॥ शब्द लखाये कियो प्रभु मेरे, निज करते
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inशब्दावली
(२०५)
कौन हमारो वाली, जो अब करत सनाथ ॥ तेरे नामको भरोसा
मोको और न कोई संग सँघात ॥ लेहु खबरि कवीर कृपानिधि,
पूर्ण नावत माथ ॥ ३८ ॥
शब्द ३९-तुम विन कौन हमारो देश, कठिन कालको वेष ॥
टे० ॥ जोरे मिला सो अपनी गरजको, राजा रंक नरेझ ॥ हमरे तो
गुरु
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( २०६ )
कबीरपंथी—
मय, काहेको अन्त लेत प्रभु मेरे ॥ तुमही जानक तुमही प्रेरक,
तुम कवीर हो सुखके डेरे ॥ ४२ ॥
शब्द ४३—सबके जनैयाको कहा जनैये, जानतही सकलो
सुख पैये ॥ टे० ॥ तनकी मनकी सकल लोककी, जाननहारसो
कहा छिपैये ॥ निर्मल संगति करहु संतकी, निर्मल होयके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inशब्दावली
(२०७)
ताते वेगि सम्हारो॥ तुमरी शरण आयउँ मैं साहब, और न कोई सहारो ॥ साहब कवीर दया अब कीजे, पूरण आइ पुकारो॥४६॥
शब्द ४७-दीननके हो दयाल दया जनपै करो॥ शरण आयेकी लाज गई, प्रभु अस जनि करो॥ दशहुँ द्वार विकार धार नौका बहे, सुरति नाहि
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in(२०८)
कवीरपंथी—
हे अमर ! आप कालके जालसे छुड़ाकर अपने हंसोंको अमर करते हो स्वयम् कालभी आपसे भय करता है ।
हे अचिन्त ! आप शुद्ध आनन्द स्वरूप हो, चिन्ताका आपसे कोई सम्बन्ध नहीं, तथापि हम जैसे दीनोंकी सहायताकी चिन्ता आप सदा ही करते हो ।
हे पुरुष !
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in