Skip to content
SarvaKosh
कबीरपंथी शब्दावली

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

by स्वामी श्री युगलानन्द विहारी

Source: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished968 pages

Page 7 of 968

Read in context
Page 7
Page 7 scan

भूमिका

(३)

सत्य असत्यके मापको, शब्दकीन आधार ।
मुक्तामनि सोई अहै, जाने जाननहार ॥ १६ ॥
विना शब्द अन्धे भये, सूक्ष्म वाट ना बाट ।
काल जाल अरुझाइके, पड़े जगतके ठाट ॥ १७ ॥
ठाट वाटमें जगतके, भूले सत्य सुराह ।
गुरु छाड़ि गुरुवा गहै, कौन कहै अवगाह ॥ १८ ॥
गुरुवा रूप जगत धरी, काल फँसावे जीव ।
पक्षवादमें डालिके, सत्य छुडावे पीव ॥ १९ ॥
सत्य छाड़ि असत गहि, सत औगुनकी खान ।
शब्द विना परखे नहीं, पावे दुःख निदान ॥ २० ॥
दुःख मिटावन कारने, सत कवीर कहि दीन ।
शब्द रूप मैं जगतमें, डोलों सदा परवीन ॥ २१ ॥
शब्द शब्द बहु अंतरा, सार शब्द मथि लेहु ।
सार शब्द गरहन करी, त्याग असारको देहु ॥ २२ ॥
शब्द विनु सुरति आंधरी, कहू कहाँ को जाय ।
द्वार न पावे शब्द को, फिरि फिरि भटका खाय ॥ २३ ॥
शब्द हमारा आदिका, सुनि मति जाहु सरखि ।
जो चाहो निज तत्वको, शब्दे लेहु परखि ॥ २४ ॥
शब्दे मारा गिरपडा, शब्दे छाडा राज ।
जिन जिन शब्द विवेकिया, तिनका सँवैरा काज ॥ २५ ॥
शब्द कहै सो कीजिये, गुरुवा बडे लबार ।
अपने अपने स्वार्थको, ठौर ठौर बटमार ॥ २६ ॥
ताते धर्मनि कर परचारा । विना शब्द नहीं जीव उवारा ।
शब्द गहे सो पंथ चलावे । विना शब्द नहि सत्य लखावे ॥
शब्द गहे सो भवजल पारा । विना शब्द बूडे मँझधारा ॥
ताते वंशन देहु चिताई । जो चाहैं निज हित वह भाई ॥
शब्द हुकुम नहि टारें कबहीं । आनन्द राज सुख विलसैं तबहीं ॥
कहैं लगि कहों सुनो धर्मदासा । आगम भेद कियो परगासा ॥

(आगम संदेश)