कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
by स्वामी श्री युगलानन्द विहारी
Source: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (origin)
Page 404 of 968
Read in context(३९०)
कवीरपंथी—
जाते सहज योग नहिं होई। सो तो आरति साजे लोई॥ संतभेष
जो कोइ काछे। ताको देहु योग मति आछे ॥ ७ ॥
गेही लीने आरती, संत सोई सो योग।
ईडा पिंगला साधिके, मुख मन राधे भोग ॥ ८ ॥
ज्ञानसागरका प्रमाण ॥
जैसे ग्रेहीके मन नेहा। तैसे साधे जो सनेहा॥ आसन हठ पर
नारि न जावै ॥ ग्रेही रहै न भेष बनावै ॥ १ ॥ देखी देखा भेष
बनावै। राधे जोग तो शोभा पावै ॥ भेषै धरे सूरता चाही। कादर
भेषकी हाँसी आही ॥२॥ जाते नहिं मन सूरमा होई। तातें गिरही
थाप्यो सोई ॥ गिरहीमें छल मता अपारा। तातें सत्य भक्ति
चित धारा ॥३॥ सेवा संत करे जो कोई। आरति भक्ति महाफल
होई ॥ धन्य संत जो आरति साजा। काल जँजाल गृहते भाजा
॥४॥ आरति समान भक्ति नहीं दूजा। सब ते भली संतकी पूजा ॥
चरणामृत संतनको लेई। सुरति निरति चरणन चित देई ॥५॥
विना योग नहिं होय उबारा। कै नेवर कै दीपक बारा ॥ तातें
सहज योग मैं भाखा। शिरनी पान महात्म राखा ॥६॥
आरति तो नानाविधि साजे। पान मिष्ठान भक्त भय भाजे ॥
जो कछु आहि जोगकर भाऊ। सब साखी आरति परभाऊ ॥७॥
संत आरती जोग मत, करहिं गगनमें वास।
ग्रेही जोग न जानहीं, कर आरति परकास ॥ ९ ॥
वह देही यह ग्रेही व्यवहारा। काया संयम दै अनुसारा ॥
निसदिन सुरति रु निरति बिचारा। तातें मंदिर सेत सँवारा ॥१॥
पाचौं तत्त्व तीन गुन साधे। ताते मन बिच आरति राधे ॥ इंगला
पिंगला सुष्मनि वासा। मन वच कर्म आरति प्रकासा ॥ २ ॥
बांधै मूल नामको साधे। दुबिधा मिटै एक अवराधे ॥ एके घर