Skip to content
SarvaKosh
कबीरपंथी शब्दावली

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

by स्वामी श्री युगलानन्द विहारी

Source: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished968 pages

Page 301 of 968

Read in context
Page 301
Page 301 scan

शब्दावली

( २८९ )

सेज्या पुष्प श्वेत सिंघासन, माथे छत्र मनि हीर । कहें कवीर
सुनो भाई साधू, सुमरण करो अस्थीर ॥

साखी-चार गुरु संसारमें, धर्मदास बड़ अंस ।

मुक्तराज तुमको दिये , अटल बयालिस वंश ॥ ७ ॥

पदचोरी ।

शब्द सिंघासन पाटमें, तुम हंसा बैठो आये हो । कौन नाम
मुक्तामनी, कौन नाम वे अंस । कौन नाम वे पुरुष हैं, कौन नाम
वे हंस ॥ अजर नाम मुक्तामनि, उग्रनाम वे अंस । ज्ञानी नाम वे
पुरुष हैं सुतं, नाम वे हंस ॥ मूलद्वीप निज द्वीप है, और सुनो
हम पांह । बैठे हंस उबारही, सोहंगमके बांह ॥ जंबुद्वीपके हंसा
भाई, पांजी बैठे आय । कहें कवीर धर्मदास सो, तुम लावहु
बांह चढ़ाय ॥

साखी-हंसा छूटे बाज जों, कोट सिंघका जोर ।

सुमरन दीनदयालका, पहुँच गया निज ठौर ॥ १ ॥

नाम सनेह न छाड़िये, भावे तन मन धन जरजाय हो ॥ पानीसे
पैदा किया, नख सिख सीस बनाय । वह साहबको विसारिया,
तेरो गाढो होत सहाय ॥ महल चुने खाई खने, ऊंचे ऊंचे धाम ।
जब जम बैठे कंठमें तेरो, कोई न आवे काम ॥ मात पिता सुत
बंधुवा, और दुलारी नार । यह सब हिलमिल बीछुरे, तेरी शोभा
है दिन चार ॥ जैसे लागी औरसे, दिन दिन दूनी प्रीत । नाम
कवीर न छाड़िये, भावे हार होयके जीत ॥

साखी-उनमुनि चढी अकाशमें, गई गगनमें छूट ।

हंस चलासो जात हैं, काल रहा सिरकूट ॥ २ ॥

अबकी बेर उबारिये मेरी अर्जी दीनदयाल हो ॥ आई थी

कवीरपंथी शब्दावली १ ०