Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 972 of 2136

Read in context
Page 972

(१०४)

कबीरबानी

चिकुरझलक बरनी नहिं जाई। कोटिनवार शशि वारन जाई॥
एति सिद्ध सतगुरु फरमाई। मानुष रूपन्हि लोके जाई॥
अविगति रूप है लोक हमारा। करनी भेद कहो निर्घांरा ॥

करनी भेद

काया करनी चार है भाई। मनकरनी दोई लेहों उठाई ॥
प्रथम करनी चौका है सारा। तिनकीसन्धतिनहुका विचारा॥
दुसरे पुनि चरणामृत कीन्हा। तिसरे शीत प्रसाद जो लीन्हा॥
चौथे साधुकी सेवा करहु। यम औ कालसों कबहु न डरहु॥
काया करनी कही विचारी। मन करनी सो हंस उबारी ॥
पारस परशे कञ्चन होई। लोहा वासों कहै न कोई ॥
स्वाति सनेहकी करनी है भाई। सो करनी काहु विरले पाई ॥
स्वाति बून्द सीप जो लेही। बून्द स्वरूपहि पलटे देही ॥
इक करनी है हंस सनैदा। पहुँचे लोक काँपि यमफंदा ॥
लोक वेद कुल जगत विसारे। बोलत वचन जीव निवारे ॥
माया चारि कालकी भाई। इनहि जीव राखे उरझाई ॥
इह छोडे सद्गुरुके ओटा। मेटे कर्म भर्म सब खोटा ॥
दोइ माया सद्गुरुके ठहराई। दौय करनीसे सत्य मिलाई ॥
हंस करनि तीनलोकसो न्यारी। सद्गुरु मिले तो कहै विचारी ॥
धर्मदास कर चौका प्रमाना। मेटो कुल पाखंड अभिमाना ॥
सोरा असंख्ययुग गयोसरसाई। काहु न खबरिसमर्थकी पाई ॥
जीव निकाल यमधरधर खाई। चारि वेद सब जक्त भ्रमाई ॥
धर्मदास तुम अंश हमारा। तुमसो वचन कहौं टकसारा ॥

सारखी-कहै कबीर

मैं कबीर बिचलौ नहीं, नाम मेरो समरत्थ ।
ताही लोक पठाइहों, जो चढ़ शब्दके रत्थ ॥