Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 969 of 2136

Read in context
Page 969

बोधसागर

( १०१ )

तुम तो सुरति हमारी हो भाई । कैल सुरति समरथ निर्मायी ॥
लक्ष जीव नित करे अहारा । सवा लक्ष नितप्रति निस्तारा ॥
अंशवंश मिलिएक मत कीन्हा । चारों ज्ञान विचारि तब लीन्हा ॥
तुम गति हंसरूप हो भाई । वह तो कैल जीव दुखदाई ॥
तुम समर्थको ध्यान लगावो । अन्तर्गति समर्थ सुख पावो ॥
चारी ज्ञानमें निर्णय कीन्हा । सो निरणय अंशको दीन्हा ॥

साखी-कहै कबीर

कहे कबीर धर्मदाससों, एता सकल पसार ।
तीन शक्तिको खेले भयो, चौथे हंस उबार ॥

धर्मदास बहुतै सुख पावा । उठि सतगुरुसों विनती लावा ॥
सांचे वचन तुम्हारी बानी । आदि अन्तकी निरणय ठानी ॥
कौन है अण्ड कौन है अंशा । काहे अंश कौन है वंशा ॥
कौन कैल कौन गुण धारी । कौन मृष्टि कौन संसारी ॥
एती बात मोहि सों भाखो । और गुप्त गोये जिनि राखो ॥

साखी-कहै धर्मदास

विन देखे सबही कहै, सुनि पाइहै कान ।
सोइ अदेख तुम दिखावहु, आदि अंत परमान ॥

चौपाई-सतगुरु कबीर उवाच

तब सतगुरु मन में बिहसानै । तुमसों धर्मनि निर्णय ठानै ॥
तेज अण्ड अशर है वंशा । अचित्य अण्ड सोहं गहै हंसा ॥
निरंजन कैलचारि गुणधारी । तीन मृष्टि अविगति संसारी ॥
तेज अंड अचिन्त्य है अंशा । नववंश अक्षर है वंशा ॥
सत्य अण्ड जोहं गहै अंशा । सो रहै तिनके उपज्यो वंशा ॥
पालंग पचीस तासु विस्तारा । पातालपाँजि ते तिनको बैठारा ॥
तिसरों अंडहि क्षमा बखानी । अकह अंश तिन्हकी रजधानी ॥