कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
Devanagarihipublished2,136 pages
Page 909 of 2136
Read in contextPage 909
बोधसागर
( ४१ )
साहब कबीर बचन-चौपाई
ज्ञान उपदेश कहा मैं भाई । ताते जीव हिय ज्ञान समाई ॥
यही ग्रंथ मैं नाम नियारा । सूक्ष्म रीति से कहो पुकारा ॥
आदि नाम जाने संसारा । करे भक्ति पहुँचे दरबारा ॥
पढ़े सन्त होवै मति धीरा । आदि नाम गहै अन्न शरीरा ॥
आदि नाम है सत् कबीरा । जो जन गहे छूटे भव पीरा ॥
आदि नाम पहिचाने भाई । तब हंसा निज घरही जाई ॥
ज्ञान उपदेश कहा गुरु पूरा । नाम गहे चेला कोई सूरा ॥
साधु सन्तसों बिनती मोरी । नाम भूले अक्षर लीजो जोरी ॥
इति श्रीग्रन्थज्ञानबोध समाप्त