Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 884 of 2136

Read in context
Page 884

सत्यपुरुषाय नमः

अथ श्रीबोधसागरे

त्रयोदशस्तरंगः

ग्रन्थ ज्ञानबोध

★

कबीर वचन

साखी-सत गुरु जीव प्रबोधके, नाम लखावै सार ।
सार शब्द जो कोई गहे, सोई उतरि है पार ॥

चौपाई

भौसागर है अगम अपारा । तामें बूड गया संसारा ॥
पार लगन को सब कोइ धावे । बिना नाम कोइ पार न पावे ॥
यह जग जीव थाह नहिं पावे । बिना सतगुरु सब गोता खावे ॥
जग जीवों से कहो गुहराई । सतगुरु केवट पार लगाई ॥
यह जग बूड गयो मैझधारा । सतगुरु भक्त भये भवपारा ॥
सत्तनाम जो करे पुकारा । जब भव जल उतरेंगे पारा ॥
सत्तपुरुष है अगम अपारा । ताको सब मैं कहीं विचारा ॥
आदि अनाम ब्रह्म है न्यारा । निराधार मई कियो पसारा ॥
ताहि पुरुष सुमरो रे भाई । तन छोड़ जिवलोक सिधार्ह ॥
कहे कबीर नाम गह सोई । भरम छोड़ भव पारहिं होई ॥

साखी

आदिब्रह्म हिय परखिय, छोड़ो मरन अजान ।
कहे कबीर जग जीवसे, गहिले पद निरवान ॥

Kabir Sagar (11 Parts Complete) · Page 884 of 2136 · SarvaKosh