Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 705 of 2136

Read in context
Page 705

बाचसागर

( १२५ )

मोरे मन तब आयी दाय। अमी सींचि कै फेर जियाया ॥
धर्मराय समरथ के चोरा। सेवा करिके कीन्ह निहोरा ॥
काल नाम धर्मराह कहाया। जबते वह आस्यो महमाया ॥
माया ब्रह्म दोऊ मिलि साजा। तासों तीन लोक उपराजा ॥
तीन पुत्र तिनकर सो भयऊ। तिन सब रचना सो करिलयऊ ॥
ब्रह्मा विष्णु महेश बखाना। इन तीनोंको सब जग जाना ॥
समरथ को कैसी विधि पावे। जाको तीन देव भरमावे ॥

हनुमान बचन

मुनि हनुमत तब भये अधीना। अहो मुनीन्द्र हम तुमको चीना ॥
सत्य प्रतीत भयी जिव मोरे। अब मैं तुमसे करौं निहोरे ॥
होय आधीन पूछत हौं स्वामी। सो सुहि कहिये अन्तर्यामी ॥

साधु लक्षणविषयक प्रश्न

साधु साधु संसार बखाने। कहौं साधु कैसी विधि जाने ॥
साधु बडे की महिमा बड भाई। साधु नाहि महिमा अधिकार्ई ॥
ऋषि मुनि सबही साधु बखाने। कहौं साधु कैसे विधि जाने ॥
सेवा साधू सब गोहरावें। कहो साधु कैसे लखि पावें ॥
कौन साधु सो मोसे कहना। साधु शरण मोहि निश्चय गहना ॥
सोई साधु बताओ मोही। उठिके शीस नवाऊं तोही ॥
तुम तो साधु साधु मत जानो। सोइ हटकरि मोरे मन आनो ॥
जो तुम कहो साधु मैं सोई। इन्द्री साधन मोपहँ होई ॥

अर्थ-हनुमानजी कहते हैं कि, हे साहिब ! यदि आप कहो कि इंद्रीजित पुरुषको साधु कहते हैं तो मैंने सब इंद्रियोंको वशमें कर रक्खा है तो क्या मैं साधु हूँ ?

साधन चेते साधु कहाई। कै कोइ साधु और है भाई ॥
सो निश्चय मोहि कहौं समझाई। मैं परतीति तुम्हारी पायी ॥