Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 680 of 2136

Read in context
Page 680

( १०० )

गरुडबोध

आपहि माहि आप प्रभु कीना । तहँते अमृत कूर्म को दीना ॥
अम्बु नाल ते अमृत आया । अम्बुज ते अमृत उपजाया ॥
सारखी-श्रवण कहे विचारिके, सुनो गरुड चित लाय ।
धीरज भयो तेहि हृदु भये, अमृत पिये अघाय ॥

चौपाई

सन्धि नाम प्रथम सहिदानी । ऐसे भये सब जीवन जानी ॥
भयड नाम अकह उगासा । सुकृत जोइन नाम प्रकासा ॥
अजीत है ओंकार हंकारा । निसरत है सो ओही द्वारा ॥
उत्पति ऊर्ध्व गे ऊर्ध्व विशेषा । सो हम तुमसे भाषेड लेखा ॥
भयो प्रकाश सुरति जो कीन्हा । ऊर्ध्वते ऊर्ध्व प्रभु पार जो लीना ॥
सारखी-अर्ध ऊर्ध्व दोऊ लखै, पार जो रहे ठहराय ।
कहे श्रवण बहु गरुडसे, सुखसागर रहे समाय ॥
लोक लोकमह प्राण है, रहे द्रौप अस्थान ।
उदय अस्त तहवाँ नहीं, ब्रह्म विष्णु नहिँ खान ॥

चौपाई

देह धरी सुख बोल जो आवा । तबही परम पुरुष कहलावा ॥
अजर अमर अधार है ठाऊँ । अहै अटल वा पुरुष को नाऊँ ॥
वही पुरुष का सुमिरन करई । आवा गमन भवसागर तरई ॥
वही शब्द है अमृत रूप । वही शब्द अहै अजब अनूपा ॥
सारखी-वही शब्द गडु सत्यकै, बालहि कहु समुझाय ।
बालक लेहु यमराजते, अमी द्रौप पहुँचाय ॥

चौपाई

विष्णुहि लोके माला देहू । शब्द हमार प्रमान के लेहू ॥
विष्णुहिमाला तिलक औ छापा । और न दिलमें आनहु आपा ॥
सारखी-श्रवण कहै गरुड से, यही तुम्हारो काम ।
देहु उपदेश अब जायके, बालहि दीजे नाम ॥