Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1984 of 2136

Read in context
Page 1984

( १९०६ )

बोधसागर

१६

बालक तिया बृद्ध सब आए । सो साहबके पद लपटाए ॥
पुरुष अंक दीन्हेउ मति आगर । पाय पान भये हंस उजागर ॥
स्मृतकहाथ दीन्ह जिव सबही । जाते यम नहिं रोके कबही ॥
पाय पान तब भए सनाथा । सकल जीव तब नाये माथा ॥

राजाका मोहवचन-छन्द

जिमि घन नभमें शशि अवलोकत सिद्ध होत उमंगही ॥
शब्द नभ गुरुचरण इमि निशि कर्म सूरत तरंगही ॥
तिमि हर्षे राजा सकल जिव मिला करत कोलाहल सोहही ॥
बृद्ध हंसन यूथ ठाढे निरखि सुकृतहि मोहहीं ॥
सोरठा-अब दीन्हा निज पान, अधम जीव अपने किये ॥
विनय एक अनुमान, देश आपने ले चली ॥

चौपाई

यह भवसागर अति अवगाहा । सुर नर देव पाए नहिं पाहा ॥
दर्शन आय दीन्ह तुम जाही । आपनकर राखे गहि ताही ॥
निशदिन यमहीफंद लगावत । शब्दहित्यागि विषयमन ध्यावत ॥
पलपल काल करत है घाता । शब्द तुम्हारा श्रुति नहिं राता ॥
ताते विनय करें बहुबारा । सकल जीव हैं शरण तुमारा ॥
एकहि सुरत सकल जिव केरा । अब जनि साहेब लावहु बेरा ॥
बेगि लै चलो वाही देशा । अमरपुरी जहाँ हंस नरेशा ॥
अबजनि मोहिराखहु भवसागर । ले चलो जहवां हंस उजागर ॥
दीनबधु प्रभु कीजे दाय। सकल हंस ले लोक सिधाय। ॥
भेटे चरण पुरुषके जाई । अब भव चिर नाही ठहराई ॥

सकल हंस वचन-छन्द

जीव चढ़ावें करत करूणा सुनहु नरपति नागरा ।
करहु सदगुरु विनय दृढ़ होय, नहिं रहब भवसागरा ॥