Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1847 of 2136

Read in context
Page 1847

सुमिरनबोध

( ४१ )

काल संधि झाँईके जाला । पडिकेहुःखित भयो विहाला ॥

साखी-दया होय गुरु देवकी, छुटे अविद्याभान ।

मिथ्या माया सब मिटे, पावे अविचल ज्ञान॥

सारशब्द गुरुते पावे । जाते जीव काज बनि आवे ॥

पूछ गुरुसे सब अरथाई । सारशब्दको निर्णय भाई ॥

जाते होय जीवको काजा । पाछे सोई होय निव्याजा ॥

त्रिविधि शब्दको पारख बूझे । सत्य पदारथ तबहीं सूझे ॥

सार शब्दको अङ्ग विचारे । मानुष लक्ष भले निरुआरे ॥

पशुवत धर्मको रूप लखावे । करि निरुआर सबगुरु बतावे ॥

हंस स्वरूपहु लीजे जानी । सबहि बतावे सतगुरु ज्ञानी ॥

साँच झूठका निर्णय करे । सत्य होय सो हिरदै धरे ॥

पक्का सौदा गुरुसे लेवे । देखि अधीन गुरु सब देवे ॥

गुरु सो देव सब कछु भाई । क्षणमें भेटे काल कलाई ॥

साखी-काल जालसे छूटिकै, मोक्ष मिलनकी चाह ।

सत्य मिलनकी युक्ति सब, गुरु बतावे राह ॥

गुरुसे पूछे ब्रह्मस्वरूपा । गुरुसे पूछे प्रकृति अनूपा ॥

गुरुसे पूछे सूक्ष्म तत्ता । गुरुसे पूछे त्रिगुण सत्ता ॥

गुरुसे पूछे महाकारण देही । गुरुसे पूछे तुरिया लेही ॥

गुरुसे पूछे पाच तनमात्रा । गुरुसे पूछे पंचकी यात्रा ॥

गुरुसे पूछे सूक्ष्म कारण । गुरुसे पूछे स्थूल सवारन ॥

गुरुसे पूछे ज्ञान अरु कर्मा । दशों इन्द्री सहित स्वधर्मा ॥

गुरुसे पूछे त्रिकुटी भाई । चौदह यम सब देइ बनाई ॥

गुरुसे पूछे चतुर्दश स्थाना । चौदह देव तबे मनमाना ॥

चौदह पूछि करे प्रवेशा । तबही पावे ब्यालिस वेशा ॥

पंचकोश सो गुरु से जाने । आतम ज्ञान तबही मनमाने ॥