Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1815 of 2136

Read in context
Page 1815

सुमिरनबोध

( ९ )

सुमिरन अचवन करनेका

करि प्रसादजल अचवन कीन्हा । अचवन करिकै खर्चा लीन्हा ॥
दूत भूत सब गये पराय । जब टेके सतगुरुके पाय ॥

सुमिरन पाकर बन्दगी करनेका

बारी तेरी बलगई, पलमें सौ सौ बार ।
सद्गुरु मोपर दाय़ा करो, साहबकबीर सिरजनहार ॥

सुमिरन सुपारी मोरनेका

सेत सुपारी मोरके, अमीअंक लौलाय ।
कहैं कबीर धर्मदाससे, हंस लोकको जाय ॥

सुमिरन पान खानेका

गुरुकबीरने बीरा दीन्हौं । हँस बचाय कालसो कीन्हौं ॥
सत्य लोकमें बैठे जाई । सत् सुकृत जहाँ पाप रहाई ॥
कहैं कबीर जे हंस उबारे । जरा मरण भव कष्ट निवारे ॥

सुमिरन टोपी लगानेका

तरे धरती ऊपर आकाश । चांद सूर्य दोउ पाट ॥
तेतिस कोट आगे पार । सोई जानो सतगुरुकी हाट ॥

नौनाथ चौरासी सिद्धजीत औघट बाँध ।

धर्मदासके मस्तक दीन्हा, कबीर विराजे साथ ॥

बादशाह एक खूँटका, अखंड द्रौपके भूत ।

दुवैश भूत ब्रह्माण्डके, सोई साधु गुरुरूप ॥

सुमिरन दीपक बारनेका

आदि अंत एक ज्योति है, स्थिरस्थीर है नीर ॥
आवै सत्यकबीरके शब्दकी छुरी । यम जालिमकी काटे गुरी ॥
धर्मदास कबीरके लागे पाई । बावन लाख दगा मिटि जाई ॥