Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1778 of 2136

Read in context
Page 1778

( ५६ )

बोधसागर

प्रथमें पर्वत सम भई, बहुरि वृक्षके भाय ।
पुनि अंगुष्ठ पुनिरेनसम, पुनि सो गई लोपाय ॥
सर्व शून्य दशहू दिशा, पिसा सकल संसार ।
दृश्य कतहुँ कछु नालहा, रहा अलख करतार ॥
ब्रह्माते ले जीव सब, जहाँ लगि कीट पतंग ।
मुक्ति विदेह महाप्रलय, रचना पावै वेद प्रसंग ॥
सब जिव मुक्ति विदेह लह, रचना जब पुनि होय ।
आतम सत्ता ब्रह्मने जक्त, फुरै पुनि सोय ॥

इति श्रीवेदधर्म वर्णन

अथ न्यायधर्म वर्णन

दोहा-कर्ता पुरुष है देव जहाँ, गुरु संन्यासी जान ।
न्याय शास्त्र सब मम कथा, धर्म ग्रंथ परमान ॥
अथ उत्पत्ति कथा वर्णन

सोरठा-न्याय शास्त्र परमान, नित्यानित्यको बाद बहु ।
जग सबही प्रकटान, सूक्ष्म तत्त्वसे जानिये ॥
प्रलय बहुरि जब होय, सूक्ष्म परमाणू रहै ।
ताते थूल गहोय, दूनों तिगुनो चौगुण ॥
परमेश्वर करतार, आदि अंत नहीं तासुको ।
गहे आप औतार, देते सोई चहुँ वेदको ॥
नर्क स्वर्ग आनित, जीवको सो शुभ ज्ञान ।
सो प्रभुसबको हितकहे सो तासुगुन आठ बिधि ॥

चौपाई

प्रथमहि ज्ञान प्रयत्न है दूजे । तीजे इच्छा संख्या चौथे ॥
पंचम पुनि परमान गनीजै । परथक्त्वा षष्ठमें भनीजै ॥
पुनि संयोग विभाग कहाये । ये ईश्वर गुन आठ गनाये ॥