Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1764 of 2136

Read in context
Page 1764

( ४२ )

बोधसागर

गोरख वचन—चौपाई

कौन तुमारी उत्पत्ति कीनी । किसने तुमको माला दीनी ॥
कौन गुरु दीनो उपदेश । उतारो माला करो आदेश ॥

कबीर वचन

आदि पुरुषने उत्पत्ति कीनी । सिरजन हारने माला दीनी ॥
गुरु गोविंद दीनो उपदेश । न उतारों माला नाकरों आदेश ॥

गोरख वचन

क्या लै उठो क्या लै बैठो रहो कौनकी छाया ।
कौन माह निरञ्जन पेखे कैसे त्यागी माया ॥

कबीर वचन

एकले उठ एकले बैठे रहै एककी छाया ॥
एकै माह निरञ्जन पेखा सहजे त्यागी माया ॥

गोरख वचन

कौन तुमारी डिब्बी बोलिये कौन तुमारा चावल ॥
कौनसो तुममें सिद्ध बोलिये कौनसो तुमरो रावल ॥

कबीर वचन

काया हमारी डिब्बी बोलिये कर्म हमारे चावल ॥
एक हमसे सिद्ध बोलिये और सकल है रावल ॥

गोरख वचन

कौन तुमारी गुदरी बोलिये कौन तुमारा धागा ॥
कौन तुमारी टोपी बोलिये काहेते मन लगा ॥

कबीर वचन

काया हमारी गुदरी बोलिये पौन हमारा धागा ॥
गगन हमारी टोपी बोलिये अलख पुरु मन लगा ॥