Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1755 of 2136

Read in context
Page 1755

आगमनिगम बोध

( ३३ )

हनुमान दास कमालजी, चेतन स्वामी नाम ।
दास चतुर्भुज राम जपु, मन पुनि कह दुंदराम ॥

इति बावनद्वार

अथ सात अखाडनके नाम

दोहा-टाटंबी निरालंबी कह, संतोषी विरुध्यात ।
निर्वानी दीगम्बरी, पोकी निरमोहि सात ॥

इति सात अखाडन

अथ तेरह परमभागवतके नाम-चौपाई

नारद पुंडरीक प्रहलादा । ग्यास वशिष्ठ पराशर वादा ॥
भीषम रुक्मांगद विभीषनौ । अर्जुन अम्बरीष शुक् सेनौ ॥

इति

अथ रामानन्दजी और सत्यकवीरकी कथा-चौपाई

सत्यकवीर मनुष तन लीने । जोलहाके घर बासा कीने ॥
अगम ज्ञान कथ साधुन पाही । सुनि आश्चर्य करे मनमाही ॥
निजु निजु मनमें करे बिचारा । बालक नहीं सिद्ध औतारा ॥

सत्यकवीर वचन शब्द

साखी-तब हम साध सिद्धते, कथे गुष्ठि घन ज्ञान ।
सिद्ध साध मिलिमोकह, पूछै गुरुको नाम ॥

चौपाई

गुरु नहिं नाम कहौ क्यों ओही । तब वे दोष देहि सब मोही ॥
साकठ होई कथ्यो बहु ज्ञाना । गुरुविन मुक्ति नहोय निदाना ॥
तब अपने मन कीन बिचारा । तब गुरु उठो द्वंद संसारा ॥
हम गुरुमुक्ति हटावन आये । गुरुमारग जिवलोक पठाये ॥
गुरु धारनको मनहिं बिचारा । रामानंदसे वचन उचारा ॥
रामानन्द गुरु दिशा दीजै । गुरुपूजा कछु हमसे लीजै ॥