Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1753 of 2136

Read in context
Page 1753

आगमनिगमबोध

( ३१ )

अथ चारों भाईका धामक्षेत्र वर्णन-वार्ता

माता वरुणावती पिता अगस्त्य गुरु धर्मऋषि स्वर्ग
नगरी अच्युत शुक्ल वर्ण अनंत शाखा सामवेद ॥ निष्काम
भिक्षा धाम रंगनाथ सुखविलास कोटपाट हरिनाम आहार परम
बदिकाश्रम क्षेत्र मठ वैकुण्ठलक्ष्मीदेवी नारायण ॥ देवता पूजा
अक्षय बटकी श्रीरंग सम्प्रदाय ऊख खाडा शून्य स्थान सुमेर
परिक्रमा बीजमंत्र ॥

इति

अथ चारों संप्रदायके तिलक स्वरूप-चौपाई

श्री संप्रदायके जो आचारी । चरणचिह्न प्रभु तिलक सँवारी ॥
दोय लकीर ऊर्ध्व गत हेरे । श्री अरु नारिबीच तिहि केरे ॥
हेठ तिलक हरिको सिंहासन । जोरी बनावै निछुलीलारन ॥
मध्यमें लाल वरन श्री करही । दीपशिखाजिहिविधिलखिपरही
एता पीता वरन श्री होई । रामानन्द संप्रदा सोई ॥
द्वितिये विष्णुश्यामविधि जोहे । दोय लकीर लीलारमें सोहे ॥
हेठ सो सिंहासन शून्य है बीचे । जाति बरनते चित नहिं खींचे ॥
साधू होहि विरक्त न होहि । कह मरयाद पालना होहि ॥
तृतिये माधो संप्रदा कहिये । दोय लकीर ऊर्ध्वगत लहिये ॥
हेठ सिंहासन ताहि बनाई । चरणचिह्न प्रभु माथ सोहाई ॥
चौथे निम्बादित्य जो साजे । दोय लकीर लीलार विराजे ॥
हेठ सिंहासन बन्दु विचाला । ऊर्ध्व पुंड्र अरु वैष्णव चाला ॥

इति

अथ वैष्णवके द्वादश तिलक वर्णन

दोहा-ऊर्ध्वपुंड्र मस्तक प्रथम, ब्रह्मश्रुपुनि जोय ।

१ तिलकोंका चित्र देखो 'कबीर मानु प्रकाश' में ।