Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1604 of 2136

Read in context
Page 1604

( १६ )

बोधसागर

सतगुरु वचन

कुदरत कमाल सुतअंश हमारा । तुमरे जिवका करो उबारा ॥
इलम फकीरी तुमको दीना । जीव उबार अपना करलीना ॥
सोई इलम मम राखू पासा । साखी पद तुम करहु प्रकाशा ॥
जो यह इलम बाहर जायी । तो हम तुम बिछुरेंगे भाई ॥
इलम यही धर्म दासको दीना । जाते हंस अमर करि लीना ॥

दोहा-बन्धे कौल कमालके, सतगुरु कहे पुकार ।

धरमदासके वंश विना, कौन उतारे पार ॥

आगे बानी भाँई भाई । दास कमाल सुनो चितलाई ॥
कलियुग भेद कहै परकाशा । हंस पहुँचाऊँ लोक निवासा ॥
विहँगम मति हंस जब होई । सत्य कही सत्यलोक समोई ॥
आगम भेद कही समुझाई । भौजल बूड़त तुरत बचाई ॥
वंश व्यालिस सौपी गुरुवाही । जो बूझे तेहि देउँ बताही ॥
सोई इलम सौपा उनपासा । सब जीवनकी पूरे आसा ॥
वंश दया जाहि पर होई । होय पुनि हंसा अम्बर सोई ॥
कह कबीर हम सतही भाखा । सुनो कमाल गोय नहिं राखा ॥

दोहा-कलमाते कल उपज्यो, सब कल कलमा माहिं ॥

सोकलमा दिया कमालको, सब कल कलमाहि समाहिं ॥

जीवत मृतक होय रहे, जाग्रत माहिं समय ।

इलम फकीरी अलम सही, आवे जाये बलाय ॥

समरथ सतगुरु भेटिया, भये मद मस्तु निहाल ।

प्रेम प्याला सही किया, सुक्ता खेले कमाल ॥

इति कमालबोध