Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1299 of 2136

Read in context
Page 1299

संतोष बोध

( १५९ )

नीर तत्त्व जाके घट होई । ताकर आवागमन न होई ॥
नौ तत्त्वनको कह्यो विचारा । धर्मदास तुम करो सँभारा ॥
कहूँ भेद तत्त्वकी बानी । क्षत्र अधर है नाम निशानी ॥
षष्ठ कमल नैन लगि देखा । तीन भेदको कहूँ विवेका ॥
तीन भेद पुरुष तेहिके पास । छाड़े काल जीवकी आसा ॥
पुरुष शब्द हैं शीतल अंगा । तत्त्व निःअक्षर कमलके संगा ॥
आप पुरुष तेहि पिण्ड न हाथा । पुरुष बिदेहि शीश बिन गाथा ॥
कायामांहि लगी यक नाला । तहवां रहे निरंजन काला ॥
ताशिर ऊपर पांजी लागी । ताहि चढ़ि हंसा जाये आगी ॥
स्वेत औ पीत कमल है गाता । तीन तत्त्व जीव संग रहाता ॥
ताहि तत्त्वको भाव सुनाई । तीन रूप तीन महिठाई ॥
कायाक्षेत्र ताहि हम दीन्हौ । खेत कमाय सो आगम चीन्हौ ॥
सप्तपाखुरी कमल यक होई । ताकर भेद कहौ मैं सोई ॥
कमल एक लोकहै तीना । तीन लोक तीनोंपुर कीना ॥
चौथालोक अधर कहि चीन्हौ । ताकरि काल गमन नहि कीन्हौ ॥

साखी-तीनलोक विचारिके, गहे शब्द टकसार ।

कहै कबीर विचारिके, उतरो भवजलपार ॥

धर्मदास वचन चौपाई

साहेब बचन कही परमाना । तीनलोकका कहो ठिकाना ॥
चौथालोक मोहि समझाई । सुनू भेद तब मन पतिआई ॥

सतगुरु उवाच

धर्मदास मैं तोहि बुझाऊँ । तीनलोक स्थान चिन्हाऊँ ॥
ब्रह्मलोक लिंग अस्थाना । तहाँते उत्पति होय निदाना ॥
विष्णुलोक नाभी विस्तारा । शिवका लोकहै हृदय मैझारा ॥