Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1292 of 2136

Read in context
Page 1292

( १५२ )

बोधस.गर

समदश वचन शब्दकी राहू । हंसराज कहु हंसन नाहू ॥
शब्दचाल तेहि काल न पाई । कृपा करो पद बल २ जाई ॥

ज्ञानी वचन

समरथ वचन सुनो धर्मदासा । तुमसों सत्य शब्द परकाशा ॥
संतोषबोध सतहीते भयेऊ । सत्यपुरुष आपन मुख कियेऊ ॥
साधुसंतपर कीन्है दाय। मोह लोकतें जगत पठाया ॥
उठी अवाज पुष्पतें जैसी । सो वर्णन भाषौ मैं तैसी ॥

पुरुष वचन

हौ ज्ञानी तुम अंश हमाग । वचन सत्य मैं कहौ पुकारा ॥
जो कोइ साथ मोहको साधे । लोभ मोह तृष्णा गहवाधे ॥
तृष्णा वांध साथ जो पावे । आवत लोक वार नहिं लावे ॥
तृष्णा लोभ काल व्यवहारा । जो त्यजि है सो हंस हमारा ॥

ज्ञानी वचन

तत्क्षण ज्ञानी बिनती ठानी । वचन तुम्हार कोइ नहिं मानी ॥
भक्तहीन आंधर दुनियाँई । घट २ फाँस कालगइ नाई ॥
कोट वार जीवन परमोधा । कोइ एक सत्य शब्द ममसोधा ॥

साखी-पृथ्वी जाय जीवन कहि, युग २ शब्द बिताय ।

कोइ एक ज्ञानी चित गहे, आंधर ना पतियाय ॥

पुरुष वचन

जाहु वेग तुम वा संसारा । जो समझे सो उतरे पारा ॥
वार २ तुम जगमें जाई । आपन कह सब कथा सुनाई ॥

ज्ञानी वचन

धर्मदास तब जग हम आवा । आपन कह जीवन समझावा ॥
युग अंशख अर्ब बहु बीता । कै २ बार पृथ्वी हम कीता ॥
शेष गणेश महेश न ब्रह्मा । विष्णु नाम धरती नहिं थम्हा ॥