Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1224 of 2136

Read in context
Page 1224

( ८४ )

बोधसागर

ध्यान बीच जिन कीन्ह समारा । ते चढ़ि हंस होहि असवारा ॥
साखी-कहै कबीरा धर्मदाससों, पहुँचे लोक मझार ।
लीलागर दीप जहँ पुरुष है, हंसा करत विहार ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास जो बिनती करहीं । बचन विचार मुखै उच्चरहीं ॥
तीन लोकमें व्यापक काला । धर्मराय जिव कीन्ह विहाला ॥
इहि भूमि यम जाल पसारा । नेम जाप षट करम अचारा ॥
इहि विच सबही दुनी भुलानी । नाम सार काहू नहिं जानी ॥
एक मंत्र काहू नहिं पावा । पेड़ छोड़ डारही भुलावा ॥
प्रथम पेड़को पालन कीन्हा । पेड़ मरम काहू नहिं चीन्हा ॥

सदृश वचन

पुरुष पेड़ निरञ्जन है डारा । त्रिगुण शाखा प्रति संसारा ॥
सत्य नाम नहिं जाने कोई । सार शब्द बिन गैबी गोई ॥

साखी-नाम महातम भाषहिं, धर्मदास समझाय ।
जो नर प्राणी नाम बिन, ताहि काल धरि खाय ॥

चौपाई

निवृति ज्ञान जीवन समझावहु । अजर नाम सो गुप्त छिपावहु ॥
जो जियरा होवै अंकुरी । वासे कहों शब्द भरपूरी ॥
जिह्वा कहों तो जगत रिझाई । प्रकट कहों तो काल नसाई ॥
उपजै विनशैको संसारा । कैसे पूजै काल अहारा ॥

साखी-परकट जनि भाखहु, हिरदै धरो छिपाय ।
बीरा दै समझायहु, सदृश येहि लखाय ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास बिनती अनुसारी । बिन पांजी कैसे निस्तारी ॥
पांजी भेद कहौ विर छानी । जाते मिटे जन्मकी खानी ॥