Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1155 of 2136

Read in context
Page 1155

उग्रगीता

( १५ )

अंत कार काहैं परसादा । दीन दुखित जो पोषै सादा ॥
ता पाछे ब्रसाद जो पावै । ताको हत्या निकट न आवै ॥
ऐसे कारज प्रभु सनमानै । ताहि दोष नहि वेद बखानै ॥
त्रै अध्याय तोहि सन कहेऊं । कर्म योग परकट कै सहेऊं ॥
कहै कबीर सुनु धर्मसुनि आगर । सत्य सुकृतको ज्ञान उजागर ॥
यह तौ कर्म ज्ञान दृढ़ावै । फल भोगै फिरि योनिहि आवै ॥
निवृति कहै त्रिवृति ले आवै । फिरि फिरि लेके कर्म दृढ़ावै ॥
ताते मैं संसारहि आवा । सत्य शब्द कहि बहु गोहरावा ॥
बूझेगा कोइ सन्त विवेकी । ज्ञान दृष्टि ते सब कछु छेकी ॥
हम तौ तीनि लोकते न्यारा । जो बूझैं सो हंस हमारा ॥
यह रीझै तौ स्वर्ग देह वासा । कर्म भोगि मृतुलोक निवासा ॥

छन्द-धर्मदास मैं कहौं तोसौं सार शब्द जो भेद है ।
हंस मन बच गहैं ताकु पालक ना विछुरार है ॥
विश्वास देखो प्रीति करि मैं निकट प्रकटो तासुको ।
यम फंद शंसा भटी चौथो लोक देख निवासको ॥

सोरठा-अगम भेद है सार, भेद कोइ नहीं पावई ।
उत्तरे भव जल पार, शब्द गहै विश्वास कै ॥

इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे

कर्मयोगारूढ्यानां नाम तृतीयोऽध्यायः

अथ चतुर्थोऽध्यायः

श्री कृष्ण उचाव

अर्जुन सो अस कहेउ भगवाना । अगम भेद बतावै ज्ञाना ॥
यह गीता काहू नहिं पाई । सो मैं तोसों वाक्य सुनाई ॥
प्रथम मैं गीता सूर्य सुनावा । उन वैवस्वत पुत्र पढ़ावा ॥