गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण
Gurukul Shiksha: Bharat Punarnirman
by राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना
Source: Swadeshi Shiksha Series · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (origin)
About this granth
Gurukul Shiksha: Bharat Punarnirman (गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण) is a short Hindi booklet compiled by Robin Sirana in the Swadeshi movement's line of thought. Its cover states the central claim: that the ancient gurukula system of education was destroyed by the British some two hundred years ago, and that reviving it would rid India of poverty, unemployment, disease, corruption, addiction and violence.
It opens with the maxim 'sa vidya ya vimuktaye' and a chain of reasoning titled 'Shiksha se Surajya': education builds the person, the person the family, the family society, society the nation and the nation the world. It reads the name Bharat as 'devoted (rata) to the light (bha) of knowledge', and its introduction argues that India's educational method gave it cultural, economic and scientific leadership for thousands of years.
The booklet is written as advocacy rather than research, and is most useful as a record of how supporters of gurukula revival present their case. It runs to 78 pages.
झलक
- • निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण
- • बोझ रहित शिक्षा
- • मैकाले शिक्षा का प्रभावशाली विकल्प
- • सक्षम, सशक्त, अडिग, सौम्य, प्राज्ञ, निडर, विनम्र, विवेकी, धैर्यवान् एवं चारित्रवान् व्यक्तित्व का निर्माण।
- • विद्या, कला व कौशल का त्रिवेणी संगम।
- • समग्र और सर्वांगी विकास
- • शुद्ध, विष से मुक्त(रसायनों और कीटनाशकों से रहित) संपूर्ण निर्दोष बल एवं स्वास्थ्य दायक आहार।
- • खान-पान के लिए वर्षा ऋतु में प्राप्त दिव्य जल, वर्षा कालीन जल संचयन के लिए एक लाख लीटर क्षमता की टंकी।
- • पात्र, वस्त्र, आसन, बैठक, शिक्षा, शयन आदि सभी की संपूर्ण भारतीय पद्धति से सुव्यवस्था।
- • घुड़ सवारी, घोड़ा गाडी इत्यादि की प्रशिक्षण और अन्य बहुत कुछ...।
प्रत्येक समस्या आज की गलत शिक्षा की उपज है। आज देश-दुनिया की कोई भी समस्या ऐसी नहीं है, जिसको गंभीर बनाने में इस पैशाचिक स्कूली शिक्षा की बुनियादी जिम्मेदारी न हो।
युगों से भारत में ज्ञान, विद्या, शिक्षा के विषय में चिंतन एवं प्रयोग होते रहे हैं। भारत ज्ञान का उपासक रहा है। भारत में कहा गया है, 'नास्ति विद्या समं चक्षुः'। शिक्षा के बारे में एक सर्वस्वीकृत सूत्र है 'सा विद्या या विमुक्तये'। विद्या वही है जो मुक्ति प्रदान करे। परंतु आज हम देखते हैं कि विद्या स्वयं मुक्त नहीं है। विद्या बाजार के बंधन में है, विद्या अर्थ के बंधन में है, विद्या शासन के नियंत्रण में है। इन नियंत्रणों से मुक्त नहीं होगी तो शिक्षा शिक्षार्थी को कभी भी मुक्त नहीं कर सकती, इसलिए प्रथम आवश्यकता है शिक्षा को ही बंधनों से मुक्त करने की।
गुरुकुलम् इस दिशा में प्रयास कर रहा है। गुरुकुलम् एक ऐसा शिक्षा केंद्र है जो समग्रता में विचार कर भारतीय शिक्षा का प्रतिमान विकसित करने हेतु प्रयासरत हैं। विगत 22 वर्षों से कुलपति माननीय उत्तमभाई शाह के द्वारा अपने ही चार बच्चों के साथ यह प्रारंभ किया, और समाज में इस शिक्षा का विस्तार संभवतः 500 बच्चों तक पहुंच गया है। शिक्षा के क्षेत्र में विगत 7 वर्ष में अध्ययन, अनुसंधान, पाठ्यक्रम निर्माण आदि कार्य चल रहा है। इस कार्य के साथ-साथ परिवार शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, विद्वानों, संघ, संस्था, एवं सभी धर्माचार्यों (संतो) का धूर्वीकरण के क्षेत्र में प्रयास चल रहे हैं।
शिक्षा को ठीक करने के कई प्रयास व्यक्तिगत स्तर पर हो रहे हैं। उसी प्रकार छोटे-छोटे पैमाने पर भी अनेकानेक प्रयास हो रहे हैं। ऐसे सभी प्रयासों को संकलित करने का प्रयास भी इस गुरुकुलम् द्वारा धूर्वीकरण के दौरान करना हैं।
आज भारतीय शिक्षा युरोपीय जीवनदृष्टि से पूर्ण रूप से ग्रस्त हो गई है। इसलिए भारतीय ज्ञानधारा का प्रवाह क्षीण हो गया है। भारतीय ज्ञानधारा आज अधिकृत नहीं मानी जाती है। परंतु वह सुरक्षित है देश के सामान्य जन के पास। यह सामान्य जन तुलना में अशिक्षित या कम शिक्षित है। वह पिछड़ा माना जाता है। उसका ज्ञान अधिकृत नहीं माना जाता क्योंकि उसके पास कोई प्रमाणपत्र नहीं है। ऐसे भारतीय ज्ञान को प्रतिष्ठित करने की आवश्यकता है ताकि समाज इससे लाभान्वित हो सकें।
आज शिक्षा से कोई भी संतुष्ट क्यों नहीं है? शिक्षा के बाजारीकरण से कौन से भीषण संकट पैदा हुए हैं? शिक्षित मनुष्य सुसंस्कृत भी होना चाहिए ऐसी अपेक्षा क्यों नहीं रखी जाती है? वर्तमान शिक्षा में किस प्रकार के परिवर्तन की आवश्यकता है? शिक्षा का दायित्व समाज का है या सरकार का? शिक्षा में उद्योगों की क्या भूमिका है? शिक्षा में सामान्य जन की क्या भूमिका है? क्या शिक्षा आज भी समाज के लिए लाभदायी हो सकती है?
यहाँ विद्या, कला, कौशल, शौर्य एवं पराक्रम की शिक्षा से प्रशिक्षित कर बच्चों के जीवन को संस्कारित किया जाता है। प्रतिभासम्पन्न विद्यार्थी अपनी योग्यता को अपने जीवन का मूलाधार बनाता है। यहाँ ऋषि परंपरा के अनुसार, बिना किसी सरकारी योग्यता प्रमाणपत्र के विद्यार्थियों को शिक्षित किया जाता है।
शिक्षा ऐसी हो जो राष्ट्रीयता का बोध कराए, राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाए, ऐसा न हो कि इन महत्वपूर्ण तत्वों को जीवन से विलुप्त कर दिया जाए। मुख्यतः हमारी शिक्षा मस्तिष्क, हाथ, और हृदय तीनों अवयवों का समग्र विकासोन्मुख शिक्षा-प्रणाली होनी चाहिए। जो गुरुकुलीय शिक्षा-प्रणाली ही दे सकती है। शिक्षा कला-कौशल एवं पराक्रम से परिपूर्ण हो, जीवन के लिए मोक्ष साध्य होनी चाहिए। “सा विद्या या विमुक्तये” की भावना से ओतप्रोत हो।
गुरुकुलम् में भोजन – व्यवस्था
गोबर के कंड़े और लकड़ी के चूल्हें पर भोजन पकाया जाता है। बारिश का पानी भोजन बनाने एवं पीने में उपयोग किया जाता है। भोजनालय में पीतल व मिट्टी के बर्तनों में भोजन पकाया जाता है। कहा जाता है कि जैसा आहार वैसा विचार और जैसा अन्न वैसा मन।
यहाँ पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक साधन का कम से कम उपयोग किया जाता है। फ्रीज, ओवन, कुकर, गैस आदि का उपयोग नहीं होता है।
अतः विद्यार्जन के साथ-साथ में विद्यार्थियों के आहार पर भी विशेष ध्यान रखा जाता है। भोजनालय एवं संपूर्ण गुरुकुल के प्रांगण में गोबर और मिट्टी से लिपाई पोताई द्वारा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। भोजनालय में आसन पर बैठा कर चौकी के ऊपर थाली रख कर पित्तल-कांस्यपात्र में भोजन कराया जाता है। आरोग्य शास्त्र, धर्मशास्त्र, और नीतिशास्त्र की दृष्टि से भोजन बैठकर का करने का विधान है। कारण है कि आरोग्य का मूल आधार हम कैसा
भोजन करते हैं और कितना भोजन ग्रहण करते हैं और कैसे पचा सकते हैं इसी के ऊपर रहा है। अतः योग्य आहार, योग्य समय में और योग्य पद्धति से ही लेना चाहिए। अधिकतर रोग पाचन तंत्र के कमजोरी से ही होते हैं। खड़े-खड़े भोजन करने से पाचन तंत्र निर्बल होता है। आहार का पाचन प्राण वायु की गति बैठकर भोजन करने से जठराग्नि की तरफ होने से पाचन क्रिया सही होती है। लकड़ी के चूल्हे पर बनाया हुआ भोजन अत्यंत स्वादिष्ट होता है। भोजनालय में रासायनिक वस्तुओं का उपयोग नहीं होता है। किसी भी प्रकार का रंग, नींबू का फूल, बेकिंग पाउडर जैसी वस्तुओं का उपयोग नहीं होता है, शाक भाजी से लेकर अनाज तक सभी खाद्य वस्तुएँ जैविक विधि से उपजायी हुई प्रयोग में लाई जाती है। भोजन सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले कराया जाता है जो पूर्ण वैज्ञानिक है। प्रत्येक विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह भारतीय गायों का उष्णोधर दुग्धपान
यह गुरुकुलम् मूल रूप से प्राचीन शिक्षा-व्यवस्था को पुनस्थापित कर भारतीय संस्कृति, परंपरा को अक्षुण्ण बनाने तथा सम्पूर्णतया भारत पूर्णोदय की तरफ अग्रसर हैं।
हमारा संकल्प शिक्षा द्वारा भारत का पुनर्निर्माण का है। जो मुख्य रूप से गरीबी एवं महंगाई से, बेकारी और बीमारी से, भय और भ्रष्टाचार से, दुर्व्यसन और हिंसा से मुक्त भारत का निर्माण करें।
सारस्वत चूर्ण के साथ (जिससे बालक मेधावी और प्रतिभा सम्पन्न होता हैं) कराया जाता है। प्रतिदिन स्थानीय लोगों को निःशुल्क छाछ का वितरण किया जाता है। सदैव ऋतु अनुकूल एवं आयुर्वेदिक नियमों को ध्यान में रखते हुए भोजन की व्यवस्था की जाती है। भोजनोपरान्त पाठशाला की बर्तनों की सफाई उपलों के राख द्वारा की जाती हैं।
आधुनिक परिवेश में शिक्षा का भारतीयकरण हो इस उद्देश्य के साथ वर्षों से विद्वज्जन, संस्था, संगठन अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं गुरुकुलीय शिक्षा-प्रणाली के विस्तार हेतु देशभर में विभिन्न संस्थाये, संगठन एवं विद्वज्जनों, तथा साधु-संतों से सम्पर्क करके ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा रहा है।
- 1. 'भारतीय शिक्षा करणीय कार्य एवं हमारा कर्तव्य' ऐसे विषयों पर सेमिनारों का आयोजन
- 2. 'भारतीय संस्कृति, संरक्षण एवं समृद्धि' हेतु त्रि-दिवसीय सेमिनारों का आयोजन।
- 3. देश की विभिन्न संस्थाओं, संगठनों एवं विद्वानों की संगोष्ठि द्वारा गुरुकुलीय शिक्षा विस्तार विषयक चर्चा विमर्श।
- 4. देश के सभी धर्म एवं संप्रदाय के अग्रणियों(जिस में सभी धर्माचार्यों) को बुलाकर गोष्ठि का आयोजन करना।
- 5. विभिन्न राज्यों एवं शहरों में आयोजित सेमिनार एवं गोष्ठिओं में गुरुकुल शिक्षा-प्रणाली का प्रचार-प्रसार।
उपरोक्त कार्यों की फलश्रुति के रूप में अधिकांश महानुभावों ने गुरुकुलीय शिक्षा-प्रणाली के पक्ष में समर्थन देते हुए गुरुकुलम् के प्रकल्प का सहर्ष स्वीकार किया। इस प्रकार के प्रकल्प का विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर करने का संकल्प लिया एवं स्वयं कटिबद्ध होने का शुभभाव भी प्रगट किया।
भारतीय शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, वैसी होनी चाहिए, बहुत लोगों ने बहुत कुछ पढ़ा-लिखा-सुना परंतु व्यवहारिक, प्रायोगिक रूप से समाज के समक्ष प्रस्तुत यह अद्भुत गुरुकुलीय शिक्षा प्रकल्प एक सराहनीय कार्य हैं ऐसा सभी का अभिप्राय रहा।
प्रस्तावना
अपने ही हाथों अपना नाश!
अंग्रेज तो इस देश से चले गये, लेकिन जाने से पहले विश्वविद्यालयीन शिक्षा द्वारा हजारों देशी अंग्रेज उन्होंने तैयार कर दिये थे। इस देश की धरती पर निरंतर अपना स्वामित्व बनाए रखने के लिए इनके पास एक ही उपाय था कि 'देश
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसब जड़ मूल से उखड़ जाएँगे और वे इस देश व समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान देने में सक्षम होंगे।
पंन्यास चंद्रशेखरविजय जी
(श्री वासु के पुस्तकों की प्रस्तावना में से)
अंग्रेजों ने पाठ्य पुस्तकों द्वारा इस प्रकार भाष्रक इतिहास की परम्परा बनाकर तथाकथित देशी अंग्रेजों के एक वर्ग को पैदा कर,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअंग्रेजों के झूठ
आर्य प्रजा का उद्भव इसी देश में हुआ था। “आर्य लोग उत्तरी ध्रुव की ओर से भारत में बंजारा जाति के रूप में आए थे और द्रविड़ प्रजा को पराजित कर, इस पर उन्होंने अपना प्रभुत्व जमा दिया,” ये अंग्रेजों की कपोलकल्पित बातें हैं, मनगढ़ंत बातें हैं। ऐसे करने के पीछे उनका ध्येय यह था कि ‘कभी भी आर्य प्रजा उनसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inशिक्षा का ध्येय
देश की सही प्रगति का मूलाधार शिक्षा है। शिक्षा में चरित्र निर्माण करने की, मोक्षलक्ष्यी होने की और आसुरी बलों पर विजय पाने की क्षमता होनी चाहिए। वर्तमान सरकार के लिए प्रगति का मापदंड हिंसा, भ्रष्टाचार और शोषण द्वारा साध्य विशिष्ट वर्ग की आर्थिक उन्नति ही हैं।
इतिहास शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअंग्रेजों की सहायता और रक्षा से ही उदीयमान होगा, ऐसी मान्यता का प्रचार करते हैं।
आगे चलकर सर चार्ल्स ट्रेवेलियन बताते हैं कि जो युवक हमारी शाला में शिक्षा लेते हैं, वे अपने पूर्वजों और अभिभावकों का तिरस्कार करने लगे हैं। तदुपरांत वे अपनी राष्ट्रिय संस्थाओं को
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inट्रेवेलियन ने इसका उत्तर दिया था कि, 'मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतवासियों को अंग्रेजी शिक्षा देने से आखिरी परिणाम यह निकलेगा कि उनके इंग्लैण्ड से अलग हो जाने का काम अनंतकाल तक असंभव बन पाएगा'।
'इसके विपरीत मेरा दृढ़ ख्याल यह है कि यदि भारतवासियों की शिक्षा प्रणाली को यथावत् छोड़ दिया जाए तो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inकच्चे मालों की आवश्यकता है और जिनकी इंग्लैण्ड के प्रत्येक वर्ग के लोगों में बहुत खपत है, वे सभी पदार्थ अधिक मात्रा में और पूरी निश्चितता के साथ हमेशा इंग्लैण्ड पहुंचाते रहे और उसके साथ इंग्लैण्ड के तैयार माल की भारत
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inपरिस्थिति को पलटने के दो रास्ते
इस अत्यंत शोचनीय परिस्थिति को पलटने के केवल दो रास्ते हैं, या तो विशाल समुदाय के अशिक्षित भारतवासी विद्रोह कर इस अल्पसंख्यक शिक्षित सेक्यूलरिस्टों को शासन के पदों से हटा दें अथवा जो थोड़े बहुत शिक्षित हैं, जो अंग्रेजी शिक्षा, विचारधारा या अर्थव्यवस्था से भ्रमित
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inव घरेलू मामलों में भी विदेशी सलाह स्वीकार करती है और विदेशी दबाव के वश में बनी रहती है।
निश्चित मन से वापस गया आयोग
भारत स्वतंत्र हुआ उसके तुरंत बाद 'यू.एन.ओ.' का एक आयोग यह जाँच करने आया था कि मैकॉले द्वारा तैयार किये गए शैक्षणिक ढांचे से बाहर निकलकर,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inऔर विक्री करने वाले अधिकारी और तकनीकी ज्ञान वाले कारीगर पैदा हो पाएँ, ऐसे परिवर्तन भी शिक्षा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inकारखाने बढ़ते गए, ग्राम्य उद्योग टूटते चले गये, जानवर कटते रहे, शिक्षार्थियों और विद्यार्थियों की तादात बढ़ती गई, परंतु सभी का समावेश हो सके, उसके लिए पर्याप्त शालाएँ नहीं बना सके। उन्हें शिक्षा देने के लिए आवश्यक
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inइन तमाम व्यवस्थाओं को कैसे तहस-नहस कर दी जाए, समग्र राष्ट्र पर अधिकार प्रभुत्व स्थापिक कर इस देश की अपार सम्पत्ति का किस प्रकार शोषण किया जाये और समूची प्रजा कैसे ईसाई बना दी जाए, उसकी व्यवस्थित योजनाएं तैयार की गई थीं। इन योजनाओं के षडयंत्रों में हम
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inआज विश्व बैंक की सबसे मजबूत पकड़ विश्व के दूसरे नंबर के बड़े गैर-श्वेत और गैर ईसाई देश भारत पर हैं, इससे कोई इन्कार नहीं कर सकता। अंग्रेजी शिक्षा देकर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्राचीन भारत के निवासियों की शिक्षा-संस्थाओं के बारे में ई.स. 1823 के कंपनी शासन के एक विवरण में बताया गया है कि 'शिक्षा की दृष्टि से भारत के अनेक गाँवों की जो उन्नत स्थिति है, वैसी स्थिति
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in(Letters from the Court Of Directors of Governor General
in Council of Bengal, Dated 3rd, June 1814)
शिक्षा की यह व्यवस्था इतनी सुदृढ़ थी कि भारत में हजारों वर्षों से शासनों का उलटफेर होते रहने पर भी इन शिक्षा-संस्थाओं को कोई हानि नहीं पहुँच पाई, क्योंकि सल्तनतों
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in