Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण

Gurukul Shiksha: Bharat Punarnirman

by राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना

Source: Swadeshi Shiksha Series · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished78 pages

About this granth

Gurukul Shiksha: Bharat Punarnirman (गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण) is a short Hindi booklet compiled by Robin Sirana in the Swadeshi movement's line of thought. Its cover states the central claim: that the ancient gurukula system of education was destroyed by the British some two hundred years ago, and that reviving it would rid India of poverty, unemployment, disease, corruption, addiction and violence.

It opens with the maxim 'sa vidya ya vimuktaye' and a chain of reasoning titled 'Shiksha se Surajya': education builds the person, the person the family, the family society, society the nation and the nation the world. It reads the name Bharat as 'devoted (rata) to the light (bha) of knowledge', and its introduction argues that India's educational method gave it cultural, economic and scientific leadership for thousands of years.

The booklet is written as advocacy rather than research, and is most useful as a record of how supporters of gurukula revival present their case. It runs to 78 pages.

Pages 10–29 of 78
Page 10
Page 10 scan

ग्लोबलाईजेशन नये रोजगार देने के नाम पर हमारे बच्चों के हाथों में कसाई का छुरा थमा रहा हैं।

दिनचर्या

  • • दिनचर्या आधुनिक विकृतियों से दूर जैन परम्पराओं के आचार-पालन और रासायनिक-जंतुनाशक रहित आहार के साथ व्यवस्थित की गई है।
  • • उत्तिष्ठ = ब्रह्म मुहूर्त में उठना
  • • संस्कृत व धार्मिक पठन
  • • प्रार्थना, ध्यान व प्राणायाम
  • • शारीरिक कुशलताएँ (योग, व्यायाम, लाठी, दौड़ इत्यादि)
  • • दर्शन एवं पद्यकक्षाण
  • • दंतमंजन, त्रिफलांजन, नवकारशी, गौ-दोहन, धारोष्ण दुग्धपान
  • • अभ्यंग, स्नान व जिन पूजा
  • • धार्मिक अध्ययन-सूत्रपाठ-सामायिक
  • • मध्याह्न भोजन एवं वामकुक्षी
  • • ज्योतिष, संस्कृत, गणित, चित्रकला, संगीत इत्यादि विभिन्न विषयों का अध्ययन
  • • विभिन्न शारीरिक तालीम एवं क्रीडा
  • • सायं भोजन-स्वैर विहार इत्यादि
  • • दर्शन, संध्याभक्ति, आरती-मंगल दीपक
  • • गायन-वादन, नाट्य, वक्तृत्व इत्यादि कला-कुशलताओं का प्रशिक्षण
  • • शयन

अंग्रेज चालबाज मैकाले ने ऐसी शिक्षण प्रणाली प्रस्थापित की जिसको आज तक कोई भी बदल नहीं सका। उसकी शिक्षा पद्धति के कारण भारत के लोग अपनी संस्कृति, धर्म एवं अपनी मात्रभाषा से आप ही आप विमुक्त हो गए हैं। देश में आज अनेक देशी अंग्रेजी पैदा हो रहे हैं।

Page 11
Page 11 scan

अध्ययन और प्रशिक्षण

विद्या

  1. 1.भाषाएँ - संस्कृत, प्राकृत, गुजराती, हिन्दी, अंग्रेजी।
  2. 2.जैन दर्शन और जैनाचार - षट्दर्शन, तत्व ज्ञान, आवश्यक सूत्र-अर्थ-रहस्य एवं क्रिया।
  3. 3.गणित - गणना की सरल और शीघ्र पद्धतियाँ, व्यवहारिक गणनाएँ।
  4. 4.आयुर्वेद - स्वस्थवृत्त (दिनचर्या-ऋतुचर्य-जीवनचर्या), चरकसंहिता, सुश्रुतसंहिता, अष्टांग हृदय, भाव प्रकाश इत्यादि ग्रंथों का अध्ययन।
  5. 5.ज्योतिष शास्त्र - ऋतु ज्ञान, पंचांग, राशि काल, मुहूर्त, चौघडिये, होरा, प्रहर, चंद्र, योगिनी, सन्मुख काल, कुंडली, फलादेश, शगुन-स्वप्न संकेत विद्या, शारीरिक मुद्राओं का प्राथमिक ज्ञान, अष्टांग निमित्त इत्यादि का अध्ययन।
  6. 6.कौटिल्य का अर्थशास्त्र - संचालन (मेनेजमेन्ट) और नेतृत्व की प्रशिक्षण।
  7. 7.इतिहास - रामायण, महाभारत, जैन धर्म का इतिहास विभाग 1 से 4 सहित और विश्व की सर्व परम्पराओं का ज्ञान।
  8. 8.आन्वीक्षिकी विद्या - न्याय विद्या (बुद्धि कथाएँ, शतरंज की क्रीडा, पहेलियाँ)
Page 12
Page 12 scan
  • 9.नीतिशास्त्र - चाणक्य की नीतिशास्त्र एवं विभिन्न नीतिकथाएँ।
    • 10.वास्तुशास्त्र - गृहवास्तु, नगरवास्तु, मंदिरवास्तु, आधारवास्तु।
    • 11.पदार्थ ज्ञान और सामान्य ज्ञान - द्रव्य, परमाणु, स्कन्ध, द्रव्य और स्कंध का
      रूपांतरण,द्रव्य के विभिन्न गुण और विश्व की वर्तमान
      गंभीर समस्याएँ।
    • 12.विविध शास्त्र - शिल्प शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, धातु शास्त्र, भूगर्भ-जल
      विद्या, तन्त्र शास्त्र, मन्त्र शास्त्र, यन्त्र शास्त्र, धातु
      शास्त्र, कृषि व पशु शास्त्र, कृषि इत्यादि 100 शिल्प,
      क्षेत्र विद्या (विश्व दर्शन-भूगोल) बृहद्क्षेत्र समास।
    • 13.अध्यात्म विद्या - पंतजली योग दर्शन, अन्य योग- दर्शन, ध्यान, आत्मा
      का विकास क्रम, सम्यक्त्व व मुक्ति
    • 14.व्यवसाय विद्या - लेखांकन (हिसाब), लेन-देन, क्रय-विक्रय, उत्पादन व
      निर्माण, व्यवस्था व संचालन, प्रचार-प्रसार।

अक्षर ज्ञान न तो शिक्षा का आरंभ है और न अंतिम लक्ष्य। वह तो उन अनेक उपायों में से एक हैं, जिनके द्वारा स्त्री-पुरुषों को शिक्षित किया जा सकता है। फिर सिर्फ अक्षर ज्ञान को शिक्षा कहना गलत है। - गांधी जी

Page 13
Page 13 scan

कला

  • • चित्रकला - रेखा-चित्र, आकृतियाँ, वास्तविक चित्र, चालीं, ब्यंग चित्र, छाया चित्र, रंगीन चित्र
  • • संगीतकला - गायन-विभिन्न रागों का ज्ञान व प्रशिक्षण
  • • वादन - सितार, ढोलक-तबला, हार्मोनियम, डफ, मंजीरा, पखवाज, संतूर, वेणुवादन, वायलिन, सारंगी, जलतरंग, इत्यादि
  • • अभिनय/नाट्यकला - नृत्य(कथक, रास, दीवानृत्य, बांबुनृत्य, भांगडानृत्य, चामरनृत्य, झांझनृत्य इत्यादि) नाटक, एकांकी नाटक, संवाद, मुखमुद्राएँ और शारीरिक चेष्टाएँ।
  • • संभाषण - वक्तृत्व, भाषण, कथन।
  • • जादू कला - मूलभूत सिद्धांत व विभिन्न खेल।
  • • पाक कला - उबालना, तलना, सेंकना, तडका लगाना, स्वास्थ्य अनुकूल भोजन बनाना।
  • • सृजनकला - विविध चीज-वस्तुएँ बनाना एवं सर्जन करना।
  • • सिलाई - विविध टांकों का ज्ञान, कांतना, चरखा चलाना।
  • • शृंगार - शरीर-शृंगार, मंडप-शृंगार, गृह-शृंगार, मंच-शृंगार।
  • • पठन - शीघ्र और प्रभावी पठन का अभ्यास।
  • • लेखन - हस्तलेखन, लेख, निबंध कहानी, अहेवाल, योजनापत्र, भाषण, काव्य, नाटक, संवाद
  • • अन्य कला - गहूली, रंगोली, अतिथि सत्कार।

आधुनिकता की इस दौड़ में आज समाज के पेशेवर अपराधियों से ज्यादा खतरा सफेदपोश अपराधियों से है। इस देश को चोरों, डकैतों से ज्यादा रईस और पढ़े-लिखे लोग लूट रहे हैं।

Page 14
Page 14 scan

कुशलता

साक्षरता विषयक- कुशलता : लेखन, पठन, श्रवण

शरीर संतुलन व प्रशिक्षण और क्रियाएँ –

  • • लाठीदाव,
  • • कुस्ती,
  • • जूडो,
  • • कराटे,
  • • रोप मलखम,
  • • पोल-मलखम,
  • • जिम्नास्टिक क्रीडा,
  • • सवारी-घुड़ सवारी,
  • • बैलगाड़ी,
  • • घोड़ागाड़ी इत्यादि चलाना।

सुश्रूषा विषयक –

  • • उपचार करना
  • • मलिश करना
  • • शेक करना
  • • पट्टी बांधना
  • • लेपन करना
  • • पगचंपी
  • • शरीर दबाना

बंधन विषयक –

  • • विभिन्न किस्म की गांठ बांधना
  • • फंदा बनाना
Page 15
Page 15 scan
  • • नाडा बांधना
    • • बक्सा या बंडल बांधना
    • • पैकेट बांधना
    • • दवाई का पैकेट मोड़ना इत्यादि

प्रतिदिन की दिनचर्या

  • • वस्त्र धोना
  • • आसन बिछाना
  • • अलमारी – पेट्टी को सजाना इत्यादि

गौशाला विषयक -

गौ दोहन, गौवर-थोपन को थेपना इत्यादि

भक्ति विषयक -

आरती उतारना, दीया तैयार करना, दीया जलाना, धूप करना, भगवान की अंगरचना करना इत्यादि

आयोजन -

संचालन विषयक- नेतृत्व, खरीदना, देखभाल करना, यात्रा प्रवास, कार्यक्रम-महोत्सव इत्यादि का आयोजन करना।

अन्य कुशलताएँ -

स्वयं सेवक के लिए प्रशिक्षण (आफत-भूकंप-आग-बाढ़-बीमारी-मृत्यु के समय) आपातकालीन उपचार की तालीम, विविध राष्ट्रीय-सामाजिक-धार्मिक पर्वों की जानकारी-समझ, बाल-मेलों का आयोजन, अखबारों की जानकारी, उद्यापन-कार्य, मिट्टी-कार्य, जल संचय, ऐतिहासिक स्मारकों का प्रवास।

शिक्षा से मेरा मतलब है – बच्चे या मनुष्य की तमाम शारीरिक और आत्मिक शक्तियों का सर्वतोमुखी विकास।

- गांधी जी

Page 16
Page 16 scan

झलक

  • • निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण
  • • बोझ रहित शिक्षा
  • • मैकाले शिक्षा का प्रभावशाली विकल्प
  • • सक्षम, सशक्त, अडिग, सौम्य, प्राज्ञ, निडर, विनम्र, विवेकी, धैर्यवान् एवं चारित्रवान् व्यक्तित्व का निर्माण।
  • • विद्या, कला व कौशल का त्रिवेणी संगम।
  • • समग्र और सर्वांगी विकास
  • • शुद्ध, विष से मुक्त(रसायनों और कीटनाशकों से रहित) संपूर्ण निर्दोष बल एवं स्वास्थ्य दायक आहार।
  • • खान-पान के लिए वर्षा ऋतु में प्राप्त दिव्य जल, वर्षा कालीन जल संचयन के लिए एक लाख लीटर क्षमता की टंकी।
  • • पात्र, वस्त्र, आसन, बैठक, शिक्षा, शयन आदि सभी की संपूर्ण भारतीय पद्धति से सुव्यवस्था।
  • • घुड़ सवारी, घोड़ा गाडी इत्यादि की प्रशिक्षण और अन्य बहुत कुछ...।

प्रत्येक समस्या आज की गलत शिक्षा की उपज है। आज देश-दुनिया की कोई भी समस्या ऐसी नहीं है, जिसको गंभीर बनाने में इस पैशाचिक स्कूली शिक्षा की बुनियादी जिम्मेदारी न हो।

युगों से भारत में ज्ञान, विद्या, शिक्षा के विषय में चिंतन एवं प्रयोग होते रहे हैं। भारत ज्ञान का उपासक रहा है। भारत में कहा गया है, 'नास्ति विद्या समं चक्षुः'। शिक्षा के बारे में एक सर्वस्वीकृत सूत्र है 'सा विद्या या विमुक्तये'। विद्या वही है जो मुक्ति प्रदान करे। परंतु आज हम देखते हैं कि विद्या स्वयं मुक्त नहीं है। विद्या बाजार के बंधन में है, विद्या अर्थ के बंधन में है, विद्या शासन के नियंत्रण में है। इन नियंत्रणों से मुक्त नहीं होगी तो शिक्षा शिक्षार्थी को कभी भी मुक्त नहीं कर सकती, इसलिए प्रथम आवश्यकता है शिक्षा को ही बंधनों से मुक्त करने की।

Page 17
Page 17 scan

गुरुकुलम् इस दिशा में प्रयास कर रहा है। गुरुकुलम् एक ऐसा शिक्षा केंद्र है जो समग्रता में विचार कर भारतीय शिक्षा का प्रतिमान विकसित करने हेतु प्रयासरत हैं। विगत 22 वर्षों से कुलपति माननीय उत्तमभाई शाह के द्वारा अपने ही चार बच्चों के साथ यह प्रारंभ किया, और समाज में इस शिक्षा का विस्तार संभवतः 500 बच्चों तक पहुंच गया है। शिक्षा के क्षेत्र में विगत 7 वर्ष में अध्ययन, अनुसंधान, पाठ्यक्रम निर्माण आदि कार्य चल रहा है। इस कार्य के साथ-साथ परिवार शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, विद्वानों, संघ, संस्था, एवं सभी धर्माचार्यों (संतो) का धूर्वीकरण के क्षेत्र में प्रयास चल रहे हैं।

शिक्षा को ठीक करने के कई प्रयास व्यक्तिगत स्तर पर हो रहे हैं। उसी प्रकार छोटे-छोटे पैमाने पर भी अनेकानेक प्रयास हो रहे हैं। ऐसे सभी प्रयासों को संकलित करने का प्रयास भी इस गुरुकुलम् द्वारा धूर्वीकरण के दौरान करना हैं।

आज भारतीय शिक्षा युरोपीय जीवनदृष्टि से पूर्ण रूप से ग्रस्त हो गई है। इसलिए भारतीय ज्ञानधारा का प्रवाह क्षीण हो गया है। भारतीय ज्ञानधारा आज अधिकृत नहीं मानी जाती है। परंतु वह सुरक्षित है देश के सामान्य जन के पास। यह सामान्य जन तुलना में अशिक्षित या कम शिक्षित है। वह पिछड़ा माना जाता है। उसका ज्ञान अधिकृत नहीं माना जाता क्योंकि उसके पास कोई प्रमाणपत्र नहीं है। ऐसे भारतीय ज्ञान को प्रतिष्ठित करने की आवश्यकता है ताकि समाज इससे लाभान्वित हो सकें।

आज शिक्षा से कोई भी संतुष्ट क्यों नहीं है? शिक्षा के बाजारीकरण से कौन से भीषण संकट पैदा हुए हैं? शिक्षित मनुष्य सुसंस्कृत भी होना चाहिए ऐसी अपेक्षा क्यों नहीं रखी जाती है? वर्तमान शिक्षा में किस प्रकार के परिवर्तन की आवश्यकता है? शिक्षा का दायित्व समाज का है या सरकार का? शिक्षा में उद्योगों की क्या भूमिका है? शिक्षा में सामान्य जन की क्या भूमिका है? क्या शिक्षा आज भी समाज के लिए लाभदायी हो सकती है?

Page 18
Page 18 scan

यहाँ विद्या, कला, कौशल, शौर्य एवं पराक्रम की शिक्षा से प्रशिक्षित कर बच्चों के जीवन को संस्कारित किया जाता है। प्रतिभासम्पन्न विद्यार्थी अपनी योग्यता को अपने जीवन का मूलाधार बनाता है। यहाँ ऋषि परंपरा के अनुसार, बिना किसी सरकारी योग्यता प्रमाणपत्र के विद्यार्थियों को शिक्षित किया जाता है।

शिक्षा ऐसी हो जो राष्ट्रीयता का बोध कराए, राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाए, ऐसा न हो कि इन महत्वपूर्ण तत्वों को जीवन से विलुप्त कर दिया जाए। मुख्यतः हमारी शिक्षा मस्तिष्क, हाथ, और हृदय तीनों अवयवों का समग्र विकासोन्मुख शिक्षा-प्रणाली होनी चाहिए। जो गुरुकुलीय शिक्षा-प्रणाली ही दे सकती है। शिक्षा कला-कौशल एवं पराक्रम से परिपूर्ण हो, जीवन के लिए मोक्ष साध्य होनी चाहिए। “सा विद्या या विमुक्तये” की भावना से ओतप्रोत हो।

गुरुकुलम् में भोजन – व्यवस्था

गोबर के कंड़े और लकड़ी के चूल्हें पर भोजन पकाया जाता है। बारिश का पानी भोजन बनाने एवं पीने में उपयोग किया जाता है। भोजनालय में पीतल व मिट्टी के बर्तनों में भोजन पकाया जाता है। कहा जाता है कि जैसा आहार वैसा विचार और जैसा अन्न वैसा मन।

यहाँ पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक साधन का कम से कम उपयोग किया जाता है। फ्रीज, ओवन, कुकर, गैस आदि का उपयोग नहीं होता है।

अतः विद्यार्जन के साथ-साथ में विद्यार्थियों के आहार पर भी विशेष ध्यान रखा जाता है। भोजनालय एवं संपूर्ण गुरुकुल के प्रांगण में गोबर और मिट्टी से लिपाई पोताई द्वारा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। भोजनालय में आसन पर बैठा कर चौकी के ऊपर थाली रख कर पित्तल-कांस्यपात्र में भोजन कराया जाता है। आरोग्य शास्त्र, धर्मशास्त्र, और नीतिशास्त्र की दृष्टि से भोजन बैठकर का करने का विधान है। कारण है कि आरोग्य का मूल आधार हम कैसा

Page 19
Page 19 scan

भोजन करते हैं और कितना भोजन ग्रहण करते हैं और कैसे पचा सकते हैं इसी के ऊपर रहा है। अतः योग्य आहार, योग्य समय में और योग्य पद्धति से ही लेना चाहिए। अधिकतर रोग पाचन तंत्र के कमजोरी से ही होते हैं। खड़े-खड़े भोजन करने से पाचन तंत्र निर्बल होता है। आहार का पाचन प्राण वायु की गति बैठकर भोजन करने से जठराग्नि की तरफ होने से पाचन क्रिया सही होती है। लकड़ी के चूल्हे पर बनाया हुआ भोजन अत्यंत स्वादिष्ट होता है। भोजनालय में रासायनिक वस्तुओं का उपयोग नहीं होता है। किसी भी प्रकार का रंग, नींबू का फूल, बेकिंग पाउडर जैसी वस्तुओं का उपयोग नहीं होता है, शाक भाजी से लेकर अनाज तक सभी खाद्य वस्तुएँ जैविक विधि से उपजायी हुई प्रयोग में लाई जाती है। भोजन सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले कराया जाता है जो पूर्ण वैज्ञानिक है। प्रत्येक विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह भारतीय गायों का उष्णोधर दुग्धपान

यह गुरुकुलम् मूल रूप से प्राचीन शिक्षा-व्यवस्था को पुनस्थापित कर भारतीय संस्कृति, परंपरा को अक्षुण्ण बनाने तथा सम्पूर्णतया भारत पूर्णोदय की तरफ अग्रसर हैं।

हमारा संकल्प शिक्षा द्वारा भारत का पुनर्निर्माण का है। जो मुख्य रूप से गरीबी एवं महंगाई से, बेकारी और बीमारी से, भय और भ्रष्टाचार से, दुर्व्यसन और हिंसा से मुक्त भारत का निर्माण करें।

सारस्वत चूर्ण के साथ (जिससे बालक मेधावी और प्रतिभा सम्पन्न होता हैं) कराया जाता है। प्रतिदिन स्थानीय लोगों को निःशुल्क छाछ का वितरण किया जाता है। सदैव ऋतु अनुकूल एवं आयुर्वेदिक नियमों को ध्यान में रखते हुए भोजन की व्यवस्था की जाती है। भोजनोपरान्त पाठशाला की बर्तनों की सफाई उपलों के राख द्वारा की जाती हैं।

आधुनिक परिवेश में शिक्षा का भारतीयकरण हो इस उद्देश्य के साथ वर्षों से विद्वज्जन, संस्था, संगठन अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Page 20
Page 20 scan

भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं गुरुकुलीय शिक्षा-प्रणाली के विस्तार हेतु देशभर में विभिन्न संस्थाये, संगठन एवं विद्वज्जनों, तथा साधु-संतों से सम्पर्क करके ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा रहा है।

  1. 1. 'भारतीय शिक्षा करणीय कार्य एवं हमारा कर्तव्य' ऐसे विषयों पर सेमिनारों का आयोजन
  2. 2. 'भारतीय संस्कृति, संरक्षण एवं समृद्धि' हेतु त्रि-दिवसीय सेमिनारों का आयोजन।
  3. 3. देश की विभिन्न संस्थाओं, संगठनों एवं विद्वानों की संगोष्ठि द्वारा गुरुकुलीय शिक्षा विस्तार विषयक चर्चा विमर्श।
  4. 4. देश के सभी धर्म एवं संप्रदाय के अग्रणियों(जिस में सभी धर्माचार्यों) को बुलाकर गोष्ठि का आयोजन करना।
  5. 5. विभिन्न राज्यों एवं शहरों में आयोजित सेमिनार एवं गोष्ठिओं में गुरुकुल शिक्षा-प्रणाली का प्रचार-प्रसार।

उपरोक्त कार्यों की फलश्रुति के रूप में अधिकांश महानुभावों ने गुरुकुलीय शिक्षा-प्रणाली के पक्ष में समर्थन देते हुए गुरुकुलम् के प्रकल्प का सहर्ष स्वीकार किया। इस प्रकार के प्रकल्प का विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर करने का संकल्प लिया एवं स्वयं कटिबद्ध होने का शुभभाव भी प्रगट किया।

भारतीय शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, वैसी होनी चाहिए, बहुत लोगों ने बहुत कुछ पढ़ा-लिखा-सुना परंतु व्यवहारिक, प्रायोगिक रूप से समाज के समक्ष प्रस्तुत यह अद्भुत गुरुकुलीय शिक्षा प्रकल्प एक सराहनीय कार्य हैं ऐसा सभी का अभिप्राय रहा।

Page 21
Page 21 scan

प्रस्तावना

अपने ही हाथों अपना नाश!

अंग्रेज तो इस देश से चले गये, लेकिन जाने से पहले विश्वविद्यालयीन शिक्षा द्वारा हजारों देशी अंग्रेज उन्होंने तैयार कर दिये थे। इस देश की धरती पर निरंतर अपना स्वामित्व बनाए रखने के लिए इनके पास एक ही उपाय था कि 'देश

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 22
Page 22 scan

सब जड़ मूल से उखड़ जाएँगे और वे इस देश व समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान देने में सक्षम होंगे।

पंन्यास चंद्रशेखरविजय जी
(श्री वासु के पुस्तकों की प्रस्तावना में से)

अंग्रेजों ने पाठ्य पुस्तकों द्वारा इस प्रकार भाष्रक इतिहास की परम्परा बनाकर तथाकथित देशी अंग्रेजों के एक वर्ग को पैदा कर,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 23
Page 23 scan

अंग्रेजों के झूठ

आर्य प्रजा का उद्भव इसी देश में हुआ था। “आर्य लोग उत्तरी ध्रुव की ओर से भारत में बंजारा जाति के रूप में आए थे और द्रविड़ प्रजा को पराजित कर, इस पर उन्होंने अपना प्रभुत्व जमा दिया,” ये अंग्रेजों की कपोलकल्पित बातें हैं, मनगढ़ंत बातें हैं। ऐसे करने के पीछे उनका ध्येय यह था कि ‘कभी भी आर्य प्रजा उनसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 24
Page 24 scan

शिक्षा का ध्येय

देश की सही प्रगति का मूलाधार शिक्षा है। शिक्षा में चरित्र निर्माण करने की, मोक्षलक्ष्यी होने की और आसुरी बलों पर विजय पाने की क्षमता होनी चाहिए। वर्तमान सरकार के लिए प्रगति का मापदंड हिंसा, भ्रष्टाचार और शोषण द्वारा साध्य विशिष्ट वर्ग की आर्थिक उन्नति ही हैं।

इतिहास शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 25
Page 25 scan

अंग्रेजों की सहायता और रक्षा से ही उदीयमान होगा, ऐसी मान्यता का प्रचार करते हैं।

आगे चलकर सर चार्ल्स ट्रेवेलियन बताते हैं कि जो युवक हमारी शाला में शिक्षा लेते हैं, वे अपने पूर्वजों और अभिभावकों का तिरस्कार करने लगे हैं। तदुपरांत वे अपनी राष्ट्रिय संस्थाओं को

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 26
Page 26 scan

ट्रेवेलियन ने इसका उत्तर दिया था कि, 'मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतवासियों को अंग्रेजी शिक्षा देने से आखिरी परिणाम यह निकलेगा कि उनके इंग्लैण्ड से अलग हो जाने का काम अनंतकाल तक असंभव बन पाएगा'।

'इसके विपरीत मेरा दृढ़ ख्याल यह है कि यदि भारतवासियों की शिक्षा प्रणाली को यथावत् छोड़ दिया जाए तो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 27
Page 27 scan

कच्चे मालों की आवश्यकता है और जिनकी इंग्लैण्ड के प्रत्येक वर्ग के लोगों में बहुत खपत है, वे सभी पदार्थ अधिक मात्रा में और पूरी निश्चितता के साथ हमेशा इंग्लैण्ड पहुंचाते रहे और उसके साथ इंग्लैण्ड के तैयार माल की भारत

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 28
Page 28 scan

परिस्थिति को पलटने के दो रास्ते

इस अत्यंत शोचनीय परिस्थिति को पलटने के केवल दो रास्ते हैं, या तो विशाल समुदाय के अशिक्षित भारतवासी विद्रोह कर इस अल्पसंख्यक शिक्षित सेक्यूलरिस्टों को शासन के पदों से हटा दें अथवा जो थोड़े बहुत शिक्षित हैं, जो अंग्रेजी शिक्षा, विचारधारा या अर्थव्यवस्था से भ्रमित

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 29
Page 29 scan

व घरेलू मामलों में भी विदेशी सलाह स्वीकार करती है और विदेशी दबाव के वश में बनी रहती है।

निश्चित मन से वापस गया आयोग

भारत स्वतंत्र हुआ उसके तुरंत बाद 'यू.एन.ओ.' का एक आयोग यह जाँच करने आया था कि मैकॉले द्वारा तैयार किये गए शैक्षणिक ढांचे से बाहर निकलकर,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in