Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished454 pages

About this granth

The Gitavali (गीतावली) is Goswami Tulsidas's retelling of the Rama story in Braj Bhasha songs set to ragas. Like the Ramcharitmanas it runs through seven kandas, but it is lyrical rather than narrative, lingering over scenes such as Rama's childhood, the departure to the forest, Sita's absence and the coronation.

This is the Gita Press edition with a simple Hindi explanation under each song. The publisher's note says that Prof. Vishwanath Prasad Mishra revised the translation in several places for the second edition. The printing record shows its reach: 1,41,250 copies between Samvat 1991 and 2027, followed by a thirteenth edition in Samvat 2031 and a fourteenth in Samvat 2041. This copy was printed at the Bhargava Press, Lucknow.

The scan comes from the library of the Sri Ramakrishna Ashrama, Srinagar, and opens with a savaiya on Tulsidas and his mother Hulsi. Its 454 pages serve readers of Tulsidas, singers of his padas and students of Braj poetry.

Page 398
Page 398 scan

गीतावली ३६२
आज रघुनाथजीकी छविका कुछ वर्णन नहीं किया जाता। वे
त्रिभुवनसुन्दरसीतारमण भगवान् राम सुन्दर सिंहासनपर विराजमान
हैं। वे सचमुच अनेकों कामदेवोंके समान शोभा सम्पन्न हैं॥ १ ॥
सुन्दर चँवर, व्यजन, छत्र, अनेकों मणिगण तथा मुक्तामालाओंकी
लड़ियोंकी ज्योति

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 399
Page 399 scan

३६३ उत्तरकाण्ड
शुकदेवजीने भी जिनके भक्तिभावको ही दृढ़ करके पकड़ा है, उन
भगवान् रामके चरणकमलोंमें तुलसीदास मन, वचन और कर्मसे सदा
प्रीति ही निर्वाह चाहता है ॥ ६ ॥
[ ७ ]
राव राजराजमौलि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 400
Page 400 scan

निरमल अति पीत चेल, दामिनि जनु जलद नील
राखी निज सोभाहित बिपुल बिधि निहोरी।
नयनन्हिको फल बिसेष ब्रह्म अगुन सगुन बेष,
निरखहु तजि पलक, सफल जीवन लेखौ री ॥ ६ ॥
सुंदर सीतासमेत सोभित करुनानिकेत,
सेवक सुख देत, लेत चितवत चित चोरी।
बरनत यह अमित रूप थकित निगम-नागभूप,
तुलसिदास छबि बिलोकि सारद भइ भोरी ॥ ७ ॥
अरी सखिया ! मुनियोंके मनोंको हरनेवाले तथा शरणके योग्य
सुखदायक राजाधिराजशिरोमणि भगवान् रामकी ओर तो देखो।
वे सम्पूर्ण लोकोंके नेत्रोंको आनन्दित करनेवाले, नीलमणि और
तमाल वृक्षके समान श्यामवर्ण तथा रूप और शीलके आश्रय हैं। उन-
के अङ्ग-प्रत्यङ्गोंमें जो छवि है उसके आगे कामदेव भी क्या है ?॥१॥
उनके सिरपर अति सुन्दर मणिजटित सुवर्णमय मुकुट शोभायमान
है तथा उनके नीचे अति मनोहर कुटिल अलकावली है। उसकी
शोभा भी कुछ कम नहीं है। [ वे ऐसे मालूम होते हैं ] मानो
[मुख एवं नेत्ररूप] कमलोंकी प्रसन्नताके लिये गूंजते हुए भौरोंने
अपने सुन्दर गानकी तानसे [मुकुटरूप] सूर्यको रिझा लिया हो
॥ २ ॥ उनके नेत्र अरुण कमलदलके समान विशाल हैं, माथेपर
भ्रुकुटि तथा तिलक शोभायमान हैं तथा कानोंमें श्रेष्ठ कुण्डलोंकी
अत्यन्त सुन्दर जोड़ी सुशोभित है, मानो श्रीमहादेवजीने कामदेवको
मार उसकी ध्वजाके दो मकरोंको सुन्दर जान उन्हें (मुखरूप)
चन्द्रमाको दे दिया हो और वे उसके दोनों ओर शोभायमान हों
॥ ३ ॥ प्रभुकी नासिका, कपोल, ठोढ़ी और अरुण अधर बड़े ही

Page 401
Page 401 scan

३६५ उत्तरकाण्ड
सुन्दर हैं तथा उनके बोल अत्यन्त मीठे हैं। जिस समय वे मुख
मोड़कर निहारते हैं, उस समय उनके दाँत ऐसे शोभायमान होते हैं
जैसे किसी कमलकोशके भीतर विधाताद्वारा बिजलीके रंगमें डुबोकर
रचे हुए अतिसुन्दर पद्मरागके शिखर विराजते हों॥ ४॥ अरी
सखि! प्रभुके कम्बुकण्ठ तथा विशाल वक्षःस्थलपर जो नवीन
तुलसीकी माला है और उसकी सुहावनी सुगन्धके वशीभूत होकर
उसपर जो भौंरे गुंजार रहे हैं, उनकी उपमा तो सुन । [ वे ऐसे
जान पड़ते हैं] मानो किसी नीलशिखरसे गिरी हुई कालिन्दीके
समीप मेघवृन्द गरज-गरजकर मधुर छवि बरसा रहे हों [यहाँ
भगवान्‌का श्याम शरीर नीलशिखर है, तुलसीकी माला कालिन्दी है,
उसपर गुंजारते हुए भौंरे मेघ हैं, उनका शब्द गर्जन है तथा उनके
मुखसे जो फूलोंका पराग झड़ता है वही छविकी वर्षा करता है]
॥ ५ ॥ प्रभुके श्याम शरीरपर अत्यन्त निर्मल पीताम्बर सुशोभित है,
मानो किसी नीलमेघने अपनी शोभाके लिये बहुत अनुनय-विनय
करके बिजलीको रख छोड़ा हो। अरी ! इस सगुण वेषमें प्रकट
हुआ यह निर्गुण ब्रह्म नेत्रोंका परम लाभ है, तुम पलक मारना
छोड़कर इसे देखो और अपने जीवनको सफल हुआ समझो ॥ ६ ॥
देखो, सुन्दरी सीताके सहित शोभायमान करुणाधाम भगवान् राम
अपने सेवकोंको सुख देते हैं और अपनी दृष्टि डालते ही चित्तको
चुरा लेते हैं। तुलसीदासजी कहते हैं, इस अमित रूपका वर्णन
करते-करते श्रुति और शेषजी भी थकित हो गये हैं तथा इनकी
छविको देखकर शारदाकी बुद्धि भी चकित हो गयी है ॥ ७॥

Page 402
Page 402 scan

गीतावली ३६६
राग केदारा
[ ८ ]
सखि ! रघुनाथ-रूप निहारु ।
सरद-बिधु रवि-सुवन मनसिजमानभंजनिहारु ॥ १ ॥
स्याम सुंदर सरीर जन-मन-काम-पूरनिहारु ।
बासचंदन मनहु मरकत-सिखर लसत निहारु ॥ २ ॥
रुचिर उर उपवीत राजत पदिक गजमनि-हारु ।
मनहु सुरधनु नखतगन बिच तिमिर-भंजनिहारु ॥ ३ ॥
विमल पीत दुकूल दामिनि-दुति-विनिंदनिहारु ।
बदन सुषमासदन सोभित मदन-मोहनिहारु ॥ ४ ॥
सकल अंग अनूप, नहिं कोउ सुकवि बरननिहारु ।
दासतुलसी निरखतहि सुख लहत निरखनिहारु ॥ ५ ॥
अरी सखि ! भगवान् रामका शरच्चन्द्र, अश्विनीकुमार तथा
कामदेवका मान-मर्दन करनेवाला रूप देख ॥ १ ॥ भक्तोंकी मनो-
कामना पूर्ण करनेवाले भगवान्‌के श्यामसुन्दर शरीरपर जो चन्दनका
लेप हो रहा है, वह ऐसा जान पड़ता है, मानो मरकतमणिके
शिखरपर कुहरा सुशोभित हो ॥ २ ॥ भगवान्‌के मनोहर वक्षःस्थलमें
यज्ञोपवीत, पदिक और गजमुक्ताओंका हार शोभायमान है, मानो
इन्द्रधनुष और नक्षत्रगणके बीचमें साक्षात् सूर्यदेव विराजमान हों
॥ ३ ॥ प्रभुका निर्मल पीताम्बर बिजलीकी कान्तिका तिरस्कार
करनेवाला है तथा उनका सौन्दर्यपूर्ण मुखमण्डल कामदेवको भी
मोहित करनेवाला है ॥ ४ ॥ भगवान्‌के सभी अङ्ग अनुपम हैं ।
उनका वर्णन कर सकनेवाला कोई सुकवि नहीं है । तुलसीदासजी

Page 403
Page 403 scan

३६७ उत्तरकाण्ड
कहते हैं, उसका दर्शन करनेवाले उसे देखते ही सुखी हो जाते
हैं॥५॥
【 ९ 】
सखि ! रघुबीर-मुखछबि देखु ।
चित्त-भीति सुप्रीति-रंग सुरूपता अवरेख ॥ १ ॥
नयन-सुषमा निरखि नागरि ! सफल जीवन लेखु ।
मनहुँ बिधि जुग जलज बिरचे ससि सुपूरन मेखु ॥ २ ॥
भ्रुकुटि भाल बिसाल राजत रुचिर-कुंकुम-रेखु ।
अमर द्वै रबिकिरनि ल्याए करन जनु उनमेखु ॥ ३ ॥
सुमुखि ! केस सुदेस सुंदर सुमन, संजुत पेखु ।
मनहुँ उडुगन-निबह आए मिलन तम तजि द्वेषु ॥ ४ ॥
श्रवन कुण्डल मनहु गुरु-कबि करत बाद बिसेषु ।
नासिका, द्विज, अधर जनु रह्यो मदनु करि बहु बेषु ॥ ५ ॥
रूप बरनि न सकत नारद-संभु, सारद-सेषु ।
कहै तुलसीदास क्यों मतिमंद सकल मरेषु ॥ ६ ॥
अरी सखि ! तू रघुनाथजीके मुखकी छवि देख । तू उनकी
उस सुन्दरताको अपनी चित्तरूप भित्तिपर सम्यक् प्रीतिरूप रंगसे
अंकित कर ले ॥ १ ॥ अरी आली ! प्रभुके नेत्रोंकी सुन्दरता देख-
कर तू अपने जीवनको सफल जान । वे तो ऐसे जान पड़ते हैं,
मानो मेषराशिके पूर्णिमाके चन्द्रमामें विधाताने दो कमल बना दिये
हों ॥ २ ॥ भगवान्‌के भ्रुकुटियुक्त विशाल भालपर कुंकुमकी रेखाएँ
[तिलक] शोभायमान हैं, मानो भ्रमरगण [नेत्ररूप कमलोंके
विकासके लिये ] सूर्यकी दो किरणें ले आये हों ॥ ३ ॥ अरी
सुमुखि ! प्रभुके मनोहर मस्तकपर सुन्दर फूलोंके सहित उनका

Page 404
Page 404 scan

गीतावली ३६८
केशकलाप देख, मानो [पुष्परूप] तारे [केशरूप] अन्धकारसे
द्वेष त्यागकर मिलनेके लिये आये हैं ॥ ४ ॥ उनके कानोंमें जो
कुण्डल हैं वे ऐसे जान पड़ते हैं मानो बृहस्पति और शुक्र विशेष वाद-
विवाद कर रहे हों तथा नासिका, दाँत और अधर तो ऐसे शोभायमान
हैं मानो कामदेव ही कई प्रकारके वेष बनाकर बस गया हो ॥ ५ ॥
प्रभुके रूपका तो श्रीशंकर, शेष, शारदा और नारद भी वर्णन नहीं
कर सकते; फिर सम्पूर्ण मन्दमतियोंका राजा [अत्यन्त मन्दमति]
तुलसीदास ही उसे किस प्रकार कह सकता है ? ॥ ६ ॥
राग जैतश्री
[ १० ]
देखौ, राघव-बदन बिराजत चारु ।
जात न बरनि, बिलोकत ही सुख, मुख किधौं छबिबर नारि सिंगारु
रुचिर चिबुक, रद-ज्योति अनूपम, अधर अरुन सित हास निहारु ।
मनो ससिकर बस्यो चहत कमल महँ प्रगटत, दुरत, न बनत बिचारु
नासिक सुभग मनहुँ सुक सुंदर चितवत चकि आचरज अपारु ।
कल कपोल, मृदु बोल मनोहर रीझि, चित चतुर अपनपौ वारु ॥
नयन सरोज, कुटिल कच, कुण्डल, भ्रुकुटि, सुभाल तिलक सोभा-सारु
मनहुँ केतुके मकर, चाप सर गयो, बिसरि भयो मोहित मारु ॥४॥
निगम सेष, सारद, सुक, संकर, बरनत रूप न पावत पारु ।
तुलसिदास कहै, कहौं, धौं कौन बिधि अति लघुमति जड क्रूर गंवारु
देखो, रघुनाथजीका सुन्दर मुखमण्डल कैसा शोभायमान है।
इसका वर्णन नहीं किया जा सकता, इसे देखनेसे ही बड़ा आनन्द
प्राप्त होता है । यह मनोहर मुख है अथवा छबिरूप सुन्दरी स्त्रीका
शृंगार है ॥ १ ॥ प्रभुकी ठोड़ी सुन्दर है तथा दांतोंकी ज्योति

Page 405
Page 405 scan

३६४ उत्तरकाण्ड
अनुपम है, उनके लाल-लाल ओठोंमें श्वेत हासकी आभा तो देखो
[वह तो ऐसी जान पड़ती है] मानो चन्द्रमाकी किरण कमलमें
निवास करना चाहती हो; किन्तु उसका विचार निश्चित न होनेके
कारण वह बार-बार प्रकट होती एवं छिप जाती हो ॥ २ ॥ प्रभुकी
सुघड़ नासिका मानो तोतेकी सुन्दर चोंच है। उसे देखकर चित्त
अपार आश्चर्यचकित हो जाता है। अरे चतुर चित्त ! उनके
अमोल कपोल तथा महामधुर और मनोहर बोलोंपर रीझकर तू
अपनेको निछावर कर दे ॥ ३ ॥ देखो, इनके नेत्रकमल, कुटिल
केश, कुण्डल, भ्रुकुटि और सुन्दर ललाटपर तिलक शोभाके सार हैं।
मानो कामदेव प्रभुके रूपपर मोहित हो जानेके कारण अपनी ध्वजा-
के मकर, धनुष और बाण भूलकर चला गया हो ॥ ४ ॥ भगवान्‌के
रूपका वेद, शेष, शारदा, शुकदेव और भगवान् शंकर भी वर्णन करते-
करते पार नहीं पाते। फिर कहो, अत्यन्त मन्दमति, मूर्ख, कठोरहृदय
और गँवार तुलसीदास उसे किस प्रकार कह सकता है ? ॥ ५ ॥
राग ललित
[ १९ ]
आज रघुपति-मुख देखत लागत सुख ।
सेवक सुरूप, सोभा सरद-ससि सिहाई ।
दसन-बसन लाल, बिसद हास रसाल
मानो हिमकर-कर राखे राजीव मनाई ॥ १ ॥
अरुन नैन बिसाल, ललित भ्रुकुटि, भाल
तिलक, चारु कपोल, चिबुक-नासा सुहाई ।
बिथुरे कुटिल कच, मानहु मधु लालच अलि,
नलिन-जुगल ऊपर रहे लोभाई ॥ २ ॥

Page 406
Page 406 scan

गीतावली ४००
श्रवन सुंदर, सम कुंडल कल जुगम,
तुलसिदास अनूप, उपमा कही न जाई।
मानो मरकत सीप सुंदर ससि समीप
कनक करजुत बिधि बिरची बनाई ॥ ३ ॥
आज रघुनाथजीका मुख देखनेसे आनन्द होता है। कारण
कि वह सेवकोंपर सुरुख अर्थात् अनुकूल हैं; शरच्चन्द्र भी उस
शोभाको देखकर सिहाता है। उनके ओठ लाल-लाल हैं तथा विशद
मुसकान बड़ी ही मधुर है। मानो हासरूप चन्द्रमाकी किरणोंको
होंठरूप कमलोंने मनाकर रख लिया है ॥ १ ॥ प्रभुके अरुणवर्ण
एवं विशालनेत्र, मनोहर भ्रूकुटि, ललाटपरका तिलक मनोहर कपोल,
चिबुक और नासिका बड़ी ही सुन्दर हैं। उनकी कुटिल अलकें
बिखरी हुई हैं, मानो मधुके लालचसे दो कमलोंके ऊपर भौंरे लुभा-
कर रह गये हों ॥ २ ॥ उनके सुन्दर कानोंमें एक-से मनोहर
कुण्डलोंकी जोड़ी है। तुलसीदासजी कहते हैं, वे तो अनुपम हैं,
उनकी उपमा कही नहीं जाती, मानो विधाताने [मुखरूप] सुन्दर
चन्द्रमाके समीप [कुण्डलरूप] सुवर्णकी मछलियोंके सहित
[कर्णरूप] मरकतमणिकी सीपियोंको रचकर बनाया हो ॥ ३ ॥
राग भैरव
[१९]
प्रातकाल रघुबीर-बदन-छबि चितै, चतुर चित मेरे।
होंहिं बिबेक बिलोचन निरमल सुफल सुसीतल तेरे ॥ १ ॥
भाल बिसाल बिकट भ्रुकुटी बिच तिलक-रेख रुचि राजै।
मनहुँ मदन तन तकि मरकत-धनु जुगुल कनक सर साजै ॥ २ ॥

Page 407
Page 407 scan

४०१ उत्तरकाण्ड
रुचिर पलक लोचन जुग तारक स्याम, अरुन सित कोए ।
जनु अलि नलिन-कोस महँ बंधुक-सुमन सेज सजि सोए ॥ ३ ॥
बिलुलित ललित कपोलनिपर कच मेचक कुटिल सुहाए ।
मनो बिधुमहँ बनरुह बिलोकि अलि विपुल सकौतुक आए ॥ ४ ॥
सोभित श्रवन कनक-कुंडल कल लंबित बिबि भुजमूले ।
मनहुँ केकि तकि गहन चहत जुग उरग इंदु प्रतिकूले ॥ ५ ॥
अधर अरुनतर, दसन-पांति बर, मधुर मनोहर हासा ।
मनहुँ सोन सरसिज महँ कुलिसनि तड़ित सहित कृत बासा ॥ ६ ॥
चारु चिबुक, सुकतुंड बिनिंदक सुभग सुउन्नत नासा ।
तुलसिदास छबिधाम राममुख सुखद, समन भवत्रासा ॥ ७ ॥
ऐ मेरे चतुर चित्त ! तू प्रातःकाल होते ही रघुनाथजीके मुख-
की शोभा निहारा कर । इससे तेरे विवेकरूप नेत्र निर्मल, सफल
और शीतल हो जायेंगे ॥ १ ॥ भगवान्‌के विशाल भालपर बांकी
भ्रुकुटियां हैं और उनके बीचमें तिलककी मनोहर रेखा विराजमान
है, मानों कामदेवने [अलकावलीरूप] अन्धकारको ताककर
[भ्रुकुटियुगलरूप] मरकतमणिके धनुषपर [तिलकरूप] दो सुवर्ण-
मय-बाण चढ़ाये हों ॥ २ ॥ सुन्दर पलकयुक्त नेत्रोंमें दो श्यामवर्ण
तारे तथा श्वेत रक्तवर्ण कोये हैं, मानो कमलकोषमें मुंदे हुए
दो भौंरे बन्धूकपुष्पकी शय्या बनाकर उसपर शयन कर रहे हों
॥ ३ ॥ प्रभुके मनोहर कपोलोंपर लटकती हुई काली और घुंघराली
अलकें ऐसी शोभायमान हैं, मानो [मुखरूप] चन्द्रमामें [नेत्ररूप]
कमलकुसुम देखकर कुतूहलवश बहुत से भौंरे इकट्ठे हो गये हों ॥४॥
भगवान्‌के कानोंमें दोनों भुजाओंके मूलभागतक लटकते हुए सुवर्णके
गी० २६—

Page 408
Page 408 scan

गीतावली ४०२
कुण्डल सुशोभित हैं, मानो [मुखरूप] चन्द्रमाके प्रतिकूल हुए
[भुजारूप] दो सर्पोंको देखकर उन्हें [कुण्डलरूप] दो मयूर
पकड़ना चाहते हैं ॥ ५ ॥ भगवान्‌के अधर खूब लाल-लाल हैं,
दन्तावली बड़ी सुन्दर है तथा हास्य बड़ा मधुर और मनोहर है,
मानो किसी सोनेके कमलमें बिजलीके सहित वज्र बसे हुए हों ॥ ६॥
उनकी ठोढ़ी बड़ी मनोहर है तथा सुन्दर और उठी हुई नासिका
तोतेकी चोंचको भी लजानेवाली है। तुलसीदासजी कहते हैं,
छविधाम भगवान् रामका मुख बड़ा सुखदायक और जन्म-मरणरूप
भय को शान्त करनेवाला है ॥ ७ ॥
राग केदारा
[ १३ ]
सुमिरत श्रीरघुबीर की बाहें ।
होत सुगम भव-उदधि अगम अति, कोउ लांघत, कोउ उतरत थाहैं
सुंदर-स्याम-सरीर-सैलतें धँसि जनु जुग जमुना अवगाहें ।
अमित अमल जल-बल परिपूरन, जनु जनमोसिंगार सविता हैं ॥ २ ॥
धारैं बान, कूल धनु, भूषन जलचर, भँवर सुभग सब खाँहैं ।
बिलसति बीचि बिजय-बिरदावलि, कर-सरोज सोहत सुषमाहैं ॥ ३ ॥
सकल-भुवन-मंगल-मंदिरके द्वार बिसाल सुहईं साहैं ।
जे पूजी कौसिक-मख ऋषियनि, जनक-गनप, संकर-गिरिजा हैं ॥ ४ ॥
भवधनु दलि जानकी बिबाही, भए बिहाल नृपाल त्रपा हैं ।
परसुपानि जिन्ह किये महामुनि जे वितए कबहू न कृपा हैं ॥ ५ ॥
जातुधान-तिय जानि बियोगिनि दुखई सीय सुनाइ कुचाहैं ।
जिन्ह रिपु मारि सुरारि-नारि तेइ सीस उघारि दिबाई धाहैं ॥ ६ ॥

Page 409
Page 409 scan

४०३ उत्तरकाण्ड
दंसमुख-बिबस तिलोक लोकपति बिकल बिनाए नाक चना हैं।
सुबस बसे गावत जिन्हकें जस अमर-नाग-नर सुमुखि सना हैं॥ ७॥
जे भुज बेद-पुरान, सेष-सुक-सारद सहित सनेह सराहें।
फलपलताहुकी कलपलता बर, कामदुहहुकी कामदुहा हैं॥ ८॥
सरनागत-आरत-प्रनतनिको दै दें अभयपद ओर निबाहैं।
करि आईं, करिहैं, करतीं हैं तुलसिदास दासनिपर छाहैं॥ ९॥
श्रीरघुनाथजीकी भुजाओंका स्मरण करते ही संसारसमुद्र, जो
कि बड़ा ही दुर्गम है, सुगम हो जाता है, फिर कोई तो उसे लांघ
जाते हैं और कोई थहाकर पार कर लेते हैं॥ १॥ [वे भुजाएँ भगवान्‌के
शरीरमें ऐसी शोभित हैं] मानो अति सुन्दर श्यामशरीररूप पर्वतसे
दो यमुनाजीकी धाराएँ निकली हैं, जो बलरूप अथाह एवं निर्मल
जलसे भरी हुई हैं तथा श्रृंगाररूप सूर्यसे उत्पन्न हुई हैं ॥२॥
बाण उनकी धाराएँ हैं, धनुष ही किनारा है, आभूषण जलचर जन्तु
हैं और छाइयाँ (अँगुलियोंके बीचके सन्धिस्थान) भँवर हैं। विजयकी
विरुदावली ही उसमें तरंगरुपसे शोभायमान है तथा उसमें कररूप
कमलोंकी शोभा हो रही है ॥ ३ ॥ वे मानो सम्पूर्ण लोकोंके
कल्याणरूप भवनके द्वारकी दो विशाल और शोभायमान खड़ी
लकड़ियां [खंभे अर्थात बाजू] हैं, जो विश्वामित्रके यज्ञमें
ऋषियोंद्वारा पूजित हुई तथा जिन्होंने जनकजी, गणेशजी, भगवान्
शंकर और पार्वतीसे पूजित होकर सबकी कामनाएँ पूर्ण की
हैं ॥ ४॥ इन्हींने महादेवजीका धनुष तोड़कर जानकीजीसे विवाह
किया, जिससे सब राजालोग मारे शर्मके बेहाल हो गये तथा
जिन्होंने कृपाकी ओर कभी दृष्टिपात भी नहीं किया, उन परशुराम-

Page 410
Page 410 scan

गी तावली ४०४
जीको जिन्होंने महामुनि [मुनीश्वरोंके समान क्षमाशील] बना
दिया है ! ॥ ५ ॥ जब राक्षसियोंने सीताजीको वियोगिनी जानकर
बहुत-सी अप्रिय बातें कहकर उन्हें व्यथित किया, तब उन भुजाओंने
शत्रुओंका संहार कर उन असुरपत्नियोंके

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 411
Page 411 scan

४०५ उत्तरकाण्ड
सेवहिं सुचि मुनि-भृंग-बिहग मन-मुदित मनोरथ पाए ।
सुमिरत हित हुलसत तुलसी अनुराग उमगि गुन गाए ॥ ४ ॥
श्रीरामजीके करकमल भगवान् शंकरका प्रिय करनेवाले
कल्पवृक्ष ही हैं। वे सीताजीकी स्नेहरूप ललित लतासे लिपटे हुए
तथा लक्ष्मणजीके पुनीत

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 412
Page 412 scan

ग ीतावली ४०६
सम्पूर्ण कामनाओंको पूर्ण करनेवाले भगवान् रामके मनोहर
चरणकमल मानो साक्षात् तीर्थराज होकर विराजमान हैं। श्रीशंकरके
हृदयकी भक्तिरूप भूमिपर प्रेममय अक्षयवट शोभायमान है॥ १ ॥
चरणोंका पृष्ठभाग श्यामवर्ण है, तलुए अरुण हैं तथा उसमें

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 413
Page 413 scan

४०७ | उत्तरकाण्ड
कंतुग्रीव, छबि सीव, चिबुक, द्विज, अधर, कपोल, बोल, भय-मोचन
नासिक सुभग, कृपापरिपूरन तरुन अरुन राजीव बिलोचन ॥ ६ ॥
कुटिल भुकुटिबर, भाल तिलक रुचि, सुचि सुंदरता श्रवन-बिभूषन
मनहुँ बारि मनसिज पुरारि दिय ससिहि चाप-सर-मकर अदूषन ७
कुंचित

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 414
Page 414 scan

गीतावली ४०८
यज्ञोपवीत शोभायमान है॥ ५ ॥ इनकी ग्रीवा शंखके समान है।
चिबुक, दन्तावली, अधर और कपोल मानो छबिकी सीमा ही हैं,
वचन सब प्रकारके भयको दूर करनेवाले हैं, नासिका बड़ी सुघड़
है तथा नवीन अरुणकमल-से नेत्र कृपासे परिपूर्ण हैं ॥ ६ ॥

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 415
Page 415 scan

४०६ उत्तरकाण्ड
काम-तून-तल-सरिस जानु जुग, उरु करिकर, करभहि
बिलखावति।
रसना रचित रतन चामीकर, पीत बसन कटि कसे
सरसावति ॥ ५ ॥
नाभी सर, त्रिवलीनिसेनिका, रोमराजि सेंवल-छबि पावति।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 416
Page 416 scan

ह type piece is worn out, or if the typesetter accidentally grabbed प, it printed मोपति.
Wait, let me look at मोषति again. Could it be मोषति?
Wait, look at मोपति: let me look at both options. If I

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 417
Page 417 scan

४११ उत्तरकाण्ड
है, टखने गूढ़ (छिपे हुए) हैं तथा जंघाएँ कदलीस्तम्भको
जीतनेवाली हैं ॥ ४ ॥ दोनों घुटने कामदेवके तरकसके निम्नभागके
समान हैं, सुघड़ जाँघें हाथीकी सूँड़ और हाथीके बच्चेका मान
मर्दन करनेवाली हैं। कमरमें सुवर्ण और मणियोंकी बनी हुई
करधनी तथा उसपर कसा हुआ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in