Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished454 pages

About this granth

The Gitavali (गीतावली) is Goswami Tulsidas's retelling of the Rama story in Braj Bhasha songs set to ragas. Like the Ramcharitmanas it runs through seven kandas, but it is lyrical rather than narrative, lingering over scenes such as Rama's childhood, the departure to the forest, Sita's absence and the coronation.

This is the Gita Press edition with a simple Hindi explanation under each song. The publisher's note says that Prof. Vishwanath Prasad Mishra revised the translation in several places for the second edition. The printing record shows its reach: 1,41,250 copies between Samvat 1991 and 2027, followed by a thirteenth edition in Samvat 2031 and a fourteenth in Samvat 2041. This copy was printed at the Bhargava Press, Lucknow.

The scan comes from the library of the Sri Ramakrishna Ashrama, Srinagar, and opens with a savaiya on Tulsidas and his mother Hulsi. Its 454 pages serve readers of Tulsidas, singers of his padas and students of Braj poetry.

Page 206
Page 206 scan

गीतावली २००
मग-लोग देखत करत हाय हाय हैं।
बन इनको तो बाम बिधि के बनाय हैं ॥ ५ ॥
धन्य ते, जे मीन-से अवधि अंबु-आय हैं।
तुलसी प्रभुसों जिन्हहुँके भले भाय हैं ॥ ६ ॥
हाय ! ये पथिक अपने कमलसदृश चरणोंसे पैरों ही चल रहे
हैं। मार्ग बड़ा ही कठोर है तथा उसमें कुश और कण्टकोंका समूह
भरा हुआ है ॥ १ ॥ हे सखि ! फिर भी ये भूखे-प्यासे बड़े चावसे
चले जा-रहे हैं। मालूम होता है, इनके पुण्यबलसे देवता और
महादेवजी इनके सहायक हैं ॥२॥ ये मानो रूप, शोभा और प्रेमकी
मनोहर मूर्तियाँ ही हैं अथवा मुनिवेष धारण किये ब्रह्म, माया और
जीव ही विराजमान हैं ॥ ३ ॥ ये वीर, बलवान्, धैर्यवान् और
धनुर्धरोंमें अग्रगण्य हैं अथवा चौदहों भुवनोंकी रक्षा करनेवाले महा-
कीर्तिशाली हरि ही हैं ॥ ४ ॥ मार्गके लोग देखकर 'हाय ! हाय ! !'
करते हैं और कहते हैं कि 'इन्हें जो वनवास हुआ है सो विधाता
इनके लिये बहुत ही टेढ़ा जान पड़ता है' ॥ ५ ॥ जिन लोगोंकी
आयु इनके लौटनेकी अवधिरूप जलमें मीनके समान हो रही है वे
धन्य हैं। तुलसीदास कहते हैं, जिनका प्रभुमें सद्भाव है वे लोग
भी धन्य हैं ॥ ६ ॥
राग आसावरी
[ २९ ]
सजनी ! हैं कोउ राजकुमार ।
पंथ चलत मृदु पद-कमलनि दोउ सील-रूप-आगार ॥ १ ॥
आगे राजिवनैन स्याम-तनु, सोभा अमित अपार ।
डारौं वारि अंग-अंगनपर कोटि-कोटि सत मार ॥ २ ॥

Page 207
Page 207 scan

२०१ अयोध्याकाण्ड
पाछें गौर किसोर मनोहर लोचन-बदन उदार ।
कटि तूनीर कसे, कर सर-धनु, चले हरन छिति-भार ॥ ३ ॥
जुगुल बीच सुकुमारि नारि इक राजति बिनहि सिंगार ।
इंद्रनील, हाटक, मुकुतामनि जनु पहिरे महि हार ॥ ४ ॥
अवलोकहु भरि नैन, बिकल जनि होहु, करहु सुबिचार ।
पुनि कहँ यह सोभा, कहँ लोचन, देह-गेह-संसार ? ॥ ५ ॥
सुनि प्रिय-बचन चितै हित कै रघुनाथ कृपा-सुखसार ।
तुलसिदास प्रभु हरे सबन्हिके मन, तन रही न सँभार ॥ ६ ॥
अरी सजनी ! ये कोई राजकुमार हैं। यह दोनों ही शील और
रूपके भण्डार हैं तथा मार्गमें मृदुल चरणकमलोंसे पैदल ही चल
रहे हैं ॥ १ ॥ आगे तौ कमलनयन और श्याम शरीरवाले कुँवर हैं,
जिनकी शोभा अतुलित और अपार है। उनके एक-एक अङ्गपर मैं
सैकड़ों-करोड़ कामदेव निछावर करती हूँ ॥ २ ॥ और पीछे गौरवर्ण
मनोहर किशोरावस्थावाले लाल हैं। उनके नेत्र और मुख भी बड़े ही
सुन्दर हैं। वे कमरमें तरकस और हाथोंमें धनुष-बाण लेकर मानों
पृथ्वीका भार उतारनेके लिये ही जा रहे हैं ॥ ३ ॥ दोनोंके बीचमें
एक सुकुमारी नारी बिना ही शृङ्गार किये विराज रही है। ये तीनों
मिलकर ऐसे जान पड़ते हैं मानों पृथ्वी इन्द्रनील, सुवर्ण और मुक्ता
मणिका हार पहने हुए हों ॥ ४ ॥ इन्हें तनिक नेत्र भरकर देख लो,
व्याकुल मत होओ, तनिक विचार लो—'फिर कहां यह शोभा
मिलेगी ?' कहाँ हमारे नेत्र होंगे और कहाँ इस संसारमें ये घर और
शरीर रहेंगे ?' ॥ ५ ॥ ये प्रिय वचन सुनकर कृपा और सुखके
सारस्वरूप भगवान् रामने उनकी ओर प्रीतिपूर्वक देखा । तुलसीदास

Page 208
Page 208 scan

गीतावली २०२
कहते हैं, ऐसा करके प्रभुने उनके चित्त चुरा लिये और उन्हें
अपने शरीरकी भी सुधि न रही ॥ ६ ॥
[ ३० ]
देखु री सखी ! पथिक नख-सीख नीके हैं।
नीले पीले कमल-से कोमल कलेवरनि,
तापस हू बेष किये काम कोटि फीके हैं ॥ १ ॥
सुकृत-सनेह-सील-सुषमा-सुख सकेलि,
बिरचे बिरंचि किधौं अमिय, अमीके हैं।
रूपकी-सी दामिनी सुभामिनी सोहति संग,
उमहु रमातें आछे अंग अंग ती के हैं ॥ २ ॥
बन-पट कसे कटि, तून-तीर-धनु धरे,
धीर, बीर, पालक कृपालु सबहीके हैं।
पानही न, चरन-सरोजनि चलत मग,
कानन पठाए पितु-मातु कैसे ही के हैं ॥ ३ ॥
आली अवलोकि लेहु, नयननिके फल येहु,
लाभके सुलाभ, सुखजीवन-से जी के हैं।
धन्य नर-नारि जे निहारि बिनु गाहक हू,
अपने अपने मन मोल बिनु बीके हैं ॥ ४ ॥
बिबुध बरखि फूल हरषि हिये कहत,
ग्राम-लोग मगन सनेह सीय-पी के हैं।
जोगीजन-अगम दरस पायो पाँवरनि,
प्रमुदित मन सुनि सुरप-सची के हैं ॥ ५ ॥
प्रीतिके सुबालक-से लालत सुजन मुनि,
मग चारु चरित लषन-राम-सी के हैं।
जोग न बिराग-जाग, तप न तीरथ-त्याग,
एही अनुराग भाग खुले तुलसी के हैं ॥ ६ ॥

Page 209
Page 209 scan

अरी सखि ! देख, ये पथिक तो नखसे सिखतक सुन्दर हैं।
ये अपने नीले और पीले कमलोंमें समान कोमल शरीरोंसे तापस
वेश बनाये रहनेपर भी करोड़ों कामदेवोंको फीकाकर रहे हैं ॥ १ ॥
कहीं विधाताने सुकृत, स्नेह, शील, सुषमा और सुख—इन सबको
एकत्र करके तो इन्हें नहीं रचा है ? ये तो अमृतके भी अमृत हैं।
इनके साथ रूपमें विद्युत्के समान एक स्त्री शोभायमान है, उसके
प्रत्येक अङ्ग उमा और रमासे भी उत्कृष्ट हैं ॥ २ ॥ कमरमें ये
वनवासियोके-से वस्त्र पहने तथा तरकस,'तीर और धनुष धारण
किये हैं। ये बड़े ही धीर-वीर, कृपालु और सभीका पालन करने-
वाले हैं। इनके चरणोंमें जूतियाँ भी नहीं हैं, ये मार्गमें अपने
सुकुमार चरणकमलोंसे ही चल रहे हैं। अहो ! इनके माता-पिता
न जाने कैसे कठिन हृदयके हैं, जिन्होंने इन्हें वनमें भेज दिया है
॥ ३ ॥ अरी आली ! अच्छी तरह देख लो, यही तो नेत्रोंका फल
है। यह लाभका भी लाभ है और चित्तका सुखमय जीवन-सा है।
वे नर-नारी धन्य हैं जो इन्हें देखकर बिना ग्राहक ही इनके हाथ
अपने-आप बेमोल बिक गये हैं ॥ ४ ॥ देवतालोग फूल बरसाकर
हृदयमें हर्षित हो कहते हैं, देखो, ये गाँवके लोग श्रीसीतापतिके स्नेहमें
मग्न हो रहे हैं। जिसका मिलन योगियोंको भी कठिन है,
इन बेचारे पामर प्राणियोंने उन्हीं प्रभुका दर्शन प्राप्त किया, प्रभुका
वनगमन सुनकर इन्द्र और शचीका चित्त भी परम आनन्दित हो
रहा है ॥ ५ ॥ मार्गमें राम, लक्ष्मण और सीताके जो पवित्र चरित्र
होते हैं वे प्रीतिके बालकोंके समान हैं, जिन्हें सुजन मुनिजन
(पिताके समान) लालन करते हैं। योग, वैराग्य, यज्ञ, तप, तीर्थ

Page 210
Page 210 scan

गीतावली २०४
और त्याग आदिका अभाव होनेपर भी इसी अनुरागके कारण तुलसी
दासके भी भाग्य खुल गये हैं॥ ६॥
[ ३१ ]
रीति चलिबेकी चाहि, प्रीति पहिचानिकै।
आपनी आपनी कहैं, प्रेम-परबस अहैं,
मंजु मृदु बचन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 211
Page 211 scan

अयोध्याकाण्ड
२०५
और मनमें मग्न हो जाते हैं, उनका ग्रहण करना अच्छा है।
तुलसीदास भी उनके सुयशका वर्णन् करके बड़भागी हो रहा है ॥ ३ ॥
राग केदारा
[ ३२ ]
जेहि जेहि मग सिय-राम-लखन गए,
तहँ तहँ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 212
Page 212 scan

गीतावली २०६
पुण्यों से मुक्त होकर शुद्ध हो गये]। उनकी सुन्दरताकी अधिकता
देखकर वाणी शिथिल हो गयी तथा शरीररूप भूमिके दोनों नयनरूप
सरोवर शोभारूप अमृतसे पूर्ण हो गये ॥ १ ॥ सुकृतरूप खेतमें
सुखरूप धान बिना जोते, बोये और

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 213
Page 213 scan

धरम-धुरोन धीर बीर रघुबीरजूको,
कोटि राज सहित भरतजूको राजु भो ॥ २ ॥
ऐसी बातें कहत सुनत मग-लोगनकी,
चले जात बंधु दोउ मुनिको सो साज भो ।
ध्याइबेको, गाइबेको, सेइबे सुमिरिबेको,
तुलसीको सब भाँति सुखद समाज भो ॥ ३ ॥

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 214
Page 214 scan

गीतावली २०८
भाईके प्रान समान, प्रियाके प्रानके प्रान,
जानि बानि प्रीति रीति कृपासील मई है ॥ १ ॥
आलबाल-अवध सुकामतरु कामबेलि,
दूरि करि अकई विपत्ति-बेलि बई है ।
आप, पति, पूत, गुरुजन, प्रिय परिजन,
प्रजाहूको कुटिक दुसह दशा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 215
Page 215 scan

२०६ अयोध्याकाण्ड
किया है और कैसे आगे करेंगे; यह तो एक नयी लीला देखनेमें
आ रही है। मार्गके सारे नर-नारी इसी सोच और संकटमें पड़े हुए
हैं, उन सभीकी बुद्धि भगवान् रामके अनुराग-रूप रंगमें रँग गयी
है ॥ ३ ॥ कोई कहते हैं—'यह वाम

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 216
Page 216 scan

तरकस तथा हाथोंमें धनुष-बाण धारण किये थे । वे श्याम-गौरवर्ण और
स्वभावसे ही शोभायमान थे ॥ २ ॥ उनका मनोहर मुखमण्डल था,
विशाल वक्षःस्थल और भुजाएँ थीं तथा अपने शरीरकी कान्तिसे वे
करोड़ों कामदेवोंको लज्जित करते थे । उन्हें देखकर मुझे तो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 217
Page 217 scan

२११ अयोध्याकाण्ड
तुलसीदासजी कहते हैं, जिनका शरच्चन्द्रके समान सुन्दर मुखमण्डल
है, सिरपर जटाएँ हैं तथा अरुण कमलके समान अति सुन्दर नेत्र
हैं, वे करोड़ों कामदेवोंके मदका मथन करनेवाले प्रभु हमारे मनोमय

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 218
Page 218 scan

हैं। इनके साथकी जो सुघड़ ललना है वह तो देखकर ही लोगोंके
चित्तको चुरा लेती है। ये जहाँ-जहाँ जायँगे, वहाँ-वहाँके लोगोंको
इसी प्रकार नेत्रोंका लाभ देंगे' ॥ २ ॥ इस प्रकार सभी सुन्दरियाँ
प्रेममें

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 219
Page 219 scan

२१३ अयोध्याकाण्ड
प्राणोंसे भी अधिक प्रिय जान पड़ते थे। उन्हें विधाताने अमृत
और स्नेहका भी सार लेकर रचा है। वे जैसे प्रिय लगते हैं वह
हमसे कहा नही जाता ॥ २ ॥ क्या उन पथिकोंको हम फिर भी
देख सकेंगी,—ऐसा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 220
Page 220 scan

गीतावली २१४
लज्जित होते थे ॥ २ ॥ उन्हें राजा दशरथ और रानी
कौसल्या जन्म दिया है। कैकेयीने कुचाल करके उन्हें वनमें भेज
दिया ॥ ३ ॥ भला, उस दुष्टा स्त्रीके वचन राजाको क्यों अच्छे
लगे ? हाय ! हाय ! !

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 221
Page 221 scan

२१५ अयोध्याकाण्ड
शरीरकी सुधि जाती रही है और अब मन किसी दूसरी जगह नहीं
जाता ॥ २ ॥ उनकी चितवन और हँसीने मेरे चित्तको चुरा लिया
है। उनके पवित्र प्रेमवश मैं बिरानी (दूसरेकी) हो रही हूं [अब

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 222
Page 222 scan

गीतावली २१६
पुर पाँव धारिहैं, उधारिहैं तुलसीहू से जन,
जिन जानि कै गरीबी गाढ़ी गही है ॥ ४ ॥
जबसे राम और लक्ष्मण जानकीजीके सहित इस मार्गसे गये
हैं तबसे उनकी कोई भी सुध नहीं मिली। वे अयोध्यापुरीको लौट
गये या विन्ध्याचल पर्वतपर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 223
Page 223 scan

२१७ अयोध्याकाण्ड
बचन परसपर कहति किरातिनि, पुलकगात, जल नयन बहे, री।
तुलसी प्रभुहि बिलोकति एकटक, लोचन जनु बिनु पलक लहे, री ॥ ३ ॥
'अगी सखि ! ये परदेशी कोई मृगयाशील राजकुमार हैं। ये
धनुष-बाण और

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 224
Page 224 scan

बर बिहारु चरन चारु पाँडर चंपक चनार,
करनहार बार पार पुर-पुरंगिनी ।
जोबन नव ढरत ढार दुत्त मत्त मृग मराल,
मंद मंद गुंजत हैं अलि अलिगिनी ॥ ३ ॥
चितवत मुनिगन चकोर, बैठे निज ठौर ठौर,
अच्छय अकलंक सरद-चंद-चंदिनी ।
उदित सदा बन-अकास, मुदित बदत

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 225
Page 225 scan

२१६ अयोध्याकाण्ड
रहे हैं ॥ ३ ॥ अपने-अपने स्थानोंपर बैठे हुए मुनिजनरूप चकोर-
पक्षी सर्वदा आकाशरूप वनमें उदित हुए (श्रीराम और सीतारूप)
अक्षय एवं अकलंंक चन्द्र तथा चन्द्रिकाको निहार रहे हैं। तुलसी-

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in