गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
by गोस्वामी तुलसीदास
About this granth
The Gitavali (गीतावली) is Goswami Tulsidas's retelling of the Rama story in Braj Bhasha songs set to ragas. Like the Ramcharitmanas it runs through seven kandas, but it is lyrical rather than narrative, lingering over scenes such as Rama's childhood, the departure to the forest, Sita's absence and the coronation.
This is the Gita Press edition with a simple Hindi explanation under each song. The publisher's note says that Prof. Vishwanath Prasad Mishra revised the translation in several places for the second edition. The printing record shows its reach: 1,41,250 copies between Samvat 1991 and 2027, followed by a thirteenth edition in Samvat 2031 and a fourteenth in Samvat 2041. This copy was printed at the Bhargava Press, Lucknow.
The scan comes from the library of the Sri Ramakrishna Ashrama, Srinagar, and opens with a savaiya on Tulsidas and his mother Hulsi. Its 454 pages serve readers of Tulsidas, singers of his padas and students of Braj poetry.
गीतावली १६२
हो ॥ २ ॥ अरी सखि ! मैं जो कुछ कहती हूँ वह सुन, व्याकुल
मत हो और चित्तमें धैर्य धारण कर अपना जन्म सफल कर ले। कौन
जाने, आज किस पुण्यके प्रतापसे हमें यह नेत्रोंका लाभ मिला है; इसीसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१६३ अयोध्याकाण्ड
अरी माई ! वे मनमोहन वे देखने ही योग्य हैं; आज मैंने उन्हें
देखा है। उनकी थोड़ी ही अवस्था है और वे परम सुन्दर साँवले-
गोरे, सुन्दर नेत्रवाले, चन्द्रमुख बटोही नेत्रोंको प्रिय लगनेवाले हैं
॥ १ ॥ उनके सिरपर सुन्दर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inगीतावली १६४
'अरी सखि ! यह बहू तो शरत्कालीन निर्मल चन्द्र के समान
सुन्दर मुखवाली है। ऐसी सुन्दर स्त्री तो न पहले हुई, न है और
न आगे ही होगी। विधाताने रतिको भी, इसे सुधारते समय जो
छबि रह गयी थी, उसीसे रचा है ॥ १ ॥ यह इन साँवले-गोरे
पथिकोंके बीचमें और भी अधिक शोभायमान होती है, मानों इन
तीनोंने मिलकर तीनों लोकोंकी शोभा लूट ली हो।' तुलसीदासजी
कहते हैं, सीताको देखकर स्त्रियाँ प्रेमके वशीभूत होकर कहती हैं—
'अरी ! अपने नेत्ररूप बालकों यह अमृतमयी घुट्टी पिलाओ' ॥ २ ॥
[ २२ ]
सोहैं साँवरे पथिक, पाछे ललना लोनी।
दामिनि-बरन गोरी, लखि सखि तृन तोरी,
बीती हैं बय किसोरी, जोबन होनी ॥ १ ॥
नीके कै निकाई देखि, जनम सफल लेखि,
हम-सी भूरि-भागिनि नभ न छोनी।
तुलसी-स्वामी-स्वामिनि जोहे मोही हैं भामिनि,
सोभा-सुधा पिए करि अँखिया दोनी ॥ २ ॥
साँवले पथिकके पीछे यह अति सुन्दरी ललना शोभायमान
है। यह बिजलीके समान गौरवर्ण है। देखकर सखियाँ तृण
तोड़ती और कहती हैं—'इसकी किशोरावस्था तो बीत चुकी है, अब
यौवन आनेवाला है। ॥१॥ इसकी सुन्दरताको अच्छी तरह देखकर
अपना जन्म सफल समझो। हमारे समान बड़भागिनी स्त्रियाँ तो
स्वर्गमें अथवा पृथ्वीपर कहीं भी नहीं हैं। तुलसीदासजी कहते हैं,
स्वामी और स्वामिनीजीको देखकर ग्रामोंकी स्त्रियाँ उनके सौन्दर्य-
सुधा-को नेत्ररूप दोनोंसे पीकर मोहित हो रही हैं ॥ २ ॥
१६५ अयोध्याकाण्ड
[ २३ ]
पथिक गोरे-सांवरे सुठि लोने।
संग सुतिय, जाके तनुतें लही है द्युति सोन सरोरुह सोने॥ १ ॥
बय किसोर-सरि-पार मनोहर बयस-सिरोमनि होने।
सोभा-सुधा आलि ! अँचवहु करि नयन मंजु मृदु दोने॥ २ ॥
हेरत हृदय हरत, नहि फेरत चाह बिलोचन कोने।
तुलसी प्रभु किधौं प्रभुको प्रेम पढ़े प्रगट कपट बिनु टोने॥ ३ ॥
'ये सांवले-गोरे पथिक बड़े ही सुन्दर और सुहावने हैं इनके
साथ एक सुन्दर स्त्री है जिसके शरीरसे अरुणकमल और सुवर्णने
भी कान्ति पायी है॥ १ ॥ किशोरावस्थारूप सरिताको पाकर अब
'ये आयुशिरोमणि युवावस्थामें प्रवेश करनेवाले हैं। अरी आली ! अपने
नेत्रोंको मनोहर और मृदुल दोनों बनाकर इनकी छबिरूप अमृतका
पान करो॥ २ ॥ ये देखते ही हृदय हर लेते हैं और मनोहर नेत्र
कोने नहीं फेरते।' तुलसीदास कहते हैं कि प्रभु अथवा प्रभुका प्रेम
तो किसी प्रकारका दुराव न रखकर स्पष्ट ही टोना पढ़ता है॥३॥
[ २४ ]
मनोहरताके मानो ऐन।
स्यामल-गोर किसोर पथि दोउ, सुमुखि ! निरखु भरि नैन॥ १ ॥
बीच बधू बिधुबदनि बिराजति, उपमा कहुँ कोऊ है न।
मानहु रति ऋतुनाथ सहित मुनिबेष बनाए है मैन॥ २ ॥
किधौं सिंगार-सुखमा-सुप्रेम मिलि चले जग-चित-बित लैन।
अदभुत त्रयी किधौं पठई है बिधि मग-लोगन्हि सुख दैन॥ ३ ॥
सुनि सुचि सरल सनेहु सुहावने ग्रामबधुन्हके बैन।
तुलसी प्रभु तरु तर बिलंबे, किये प्रेम कनौड़े कें न ? ॥ ४ ॥
'अरी सखि ! तनिक नेत्र भरकर देख, ये दोनों श्याम-गौर
किशोर-वयस्क पथिक तो मानो मनोहरताके आश्रय ही हैं ॥ १ ॥
इनके बीचमें एक चन्द्रमुखी स्त्री विराज रही है, जिसकी कहीं कोई
भी उपमा नहीं है, मानो रति और ऋतुराज बसन्तके सहित साक्षात्
कामदेव ही मुनिवेश धारण किये हों ॥ २ ॥ अथवा शृङ्गार, सुन्दरता
और सुप्रेम ही आपसमें मिलकर संसारका चित्तरूप धन हरण करने-
के लिये तो नहीं चले, किंवा विधाताने अद्भुतत्रयी (वशीकरण,
आकर्षण और मोहनी) को ही मार्गस्थ लोगोंको सुख देनेके लिये
भेजा है' ॥ ३ ॥ तुलसीदास कहते हैं, ग्रामवधुओंके ये पवित्र,
सरल, स्नेहमय, सुहावने वचन सुनकर प्रभु एक वृक्षके नीचे ठहर
गये, क्योंकि प्रेम करनेपर वे किसके कनौड़े नहीं हो जाते ॥ ४ ॥
[ २५ ]
बय किसोर गोरे साँवरे धनुबान धरे हैं।
सब अँग सहज सोहावने, राजिव जिते नैननि-बदननि
बिधु निदरे हैं॥ १ ॥
तून - सुमुनिपट कटि कसे, जटामुकुट करे हैं।
मंजु मधुर मृदुमूरति, पानह्रों न पायनि, कैसे
धौं पथ बिचरे हैं॥ २ ॥
उभय बीच बनिता बनी, लखि मोहि परे हैं।
मदन सप्रिया सप्रिय सखा मुनि-बेष बनाए लिए
मन जात हरे हैं॥ ३ ॥
सुनि जहँ तहँ देखन चले अनुराग भरे हैं।
राम-पथिक छवि निरखि कैं, तुलसी, मग-लोगनि धाम-
काम बिसरे हैं॥ ४ ॥
१६७ अयोध्याकाण्ड
'कुमारोंकी किशोरावस्था है, श्याम ओर गौरवर्ण हैं और धनुष-
बाण धारण किये हैं। उनके सभी अङ्ग सहज शोभायुक्त हैं, नेत्रोंने
कमलोंको जीत लिया है और मुख चन्द्रमाका निरादर करता
है ॥ १ ॥ वे कमरमें मुनियोंके-से वस्त्र तथा तरकस कसे हुए हैं
और सिरपर जटाओंका मुकुट बनाये हैं। उनकी अति मञ्जुल और
मधुर मृदुल मूर्ति है, पैरोंमें जूतियाँ भी नहीं हैं, न जाने ये किस
प्रकार मार्गमें चलकर आये हैं ॥ २ ॥ दोनोंके बीचमें एक स्त्रीरत्न है,
उन्हें देखकर हम तो मोहित हो गयी हैं, मानो साक्षात् कामदेव
ही अपनी प्रिया रति और प्रिय सखा बसन्तके साथ मुनिवेष बनाकर
हमारे चित्तको हरे लिये जाता है' ॥ ३ ॥ यह सुनकर सब लोग
जहाँ-तहाँ प्रेमसे भरकर उन्हें देखनेके लिये चल दिये । तुलसीदास
कहते हैं, बटोही रामकी छबि देखकर मार्गके लोग अपने घरके
धंधोंको भी भूल गये हैं ॥ ४ ॥
[ २६ ]
कैसे पितु-मातु, कैसे ते प्रिय-परिजन हैं ?
जगजलधि ललाम, लोने लोने, गोरे-स्याम,
जिन पठाए हैं ऐसे बालकनि बन हैं ॥ १ ॥
रूपके न पारावार, भूपके कुमार मुनिबेष,
देखत लोनाई लघु लागत मदन हैं।
सुखमाकी मूरति-सी साथ निसिनाथ-मुखी,
नखसिख अंग सब सोभाके सदन हैं ॥ २ ॥
पंकज-करनि चाप, तीर-तरकस कटि,
सरद-सरोजहुतें सुंदर चरन हैं।
सीता-राम-लखन निहारि ग्रामनारि कहें,
हेरि, हेरि, हेरि ! हेली हियके हरन हैं ॥ ३ ॥
प्रानहूके प्रानसे, सुजीवनके जीवनसे,
प्रेमहूके प्रेम, रंक कृपिनके धन हैं।
तुलसीके लोचन-चकोरके चंद्रमासे,
आछे मन-मोर चित-चातकके घन हैं ॥ ४ ॥
"अरी सखि ! वे माता-पिता कैसे हैं ? और कैसे वे प्रिय कुटुम्बी
लोग हैं जिन्होंने संसारसमुद्रके सुन्दर रत्नरूप इन सलोने श्याम-गौर
बालकोंको वनमें भेज दिया है ? ॥ १ ॥ इनके रूपका पारावार नहीं
है; इन मुनिवेषधारी राजकुमारोंकी सुन्दरता देखकर तो कामदेव भी
तुच्छ जान पड़ता है। इनके साथ सौन्दर्यकी मूर्ति-जैसी एक चन्द्रमुखी
बाला है जिसके नखसे लेकर शिखापर्यन्त सभी अङ्ग शोभाके आश्रय
हैं ॥२॥ इनके करकमलोंमें धनुष है और कमरमें तीरोंसे भरा तरकस
है तथा इनके चरण शरत्कालीन कमलसे भी सुन्दर हैं।' इस प्रकार
सीता, राम और लक्ष्मणको देखकर गाँवोंकी स्त्रियाँ कहती हैं—'अरी
सहेली ! देख, देख, देख, तो बड़े ही चित्तको चुरानेवाले हैं ॥ ३ ॥
ये तो प्राणोंके भी प्राण-जैसे, जीवनके भी जीवन-जैसे, प्रेमके भी प्रेम-
जैसे और रंक तथा कृपणोंके भी धन-जैसे हैं। ये तुलसीदासके नेत्र-
रूप चकोरके लिये चन्द्रमाके समान तथा मनरूप मोर और चित्तरूप
चातकके लिये सुन्दर मेघके समान हैं ॥ ४ ॥
राग भैरव
[ २७ ]
देखि ! द्वै पथिक गोरे-सांवरे सुभग हैं।
सुतिय सलोनी संग सोहत सुंमग हैं ॥ १ ॥
१६६ अयोध्याकाण्ड
सोभासिंधु-संभव-से नीके नीके नग हैं।
मातु-पितु-भाग बस गए परि फँग हैं॥ २॥
पाइँ पनह्यो न, मृदु पंकज-से पग हैं।
रूपकी मोहनी मेल्लि मोहे अग-जग हैं॥ ३॥
मुनि-बेष घरे, धनु-सायक सुलग हैं।
तुलसी हिये लसत लोने लोने डग हैं॥ ४॥
'अरी सखि ! देख, दो अति सुन्दर सांवले-गोरे पथिक जा रहे
हैं। मार्गमें उनके साथ एक अति सुन्दरी और सलोनी स्त्री भी
शोभायमान है ॥ १ ॥ ये शोभारूप समुद्रके सुन्दर रत्नके समान हैं;
इस समय माता-पिताके दुर्भाग्यवश फन्देमें पड़ गये हैं ॥ २ ॥ इनके
चरण कमलके समान कोमल हैं, परन्तु उनमें जूतियाँ भी नहीं हैं।
इन्होंने अपने रूपकी मोहनी डालकर सारे स्थावर, जङ्गम प्राणियोंको
मोहित कर लिया है ॥ ३ ॥ ये मुनिवेष धारण किये हैं और इनके
पास धनुष-बाण भी हैं।' इनके सुन्दर-सुन्दर डग तुलसीदासके हृदय
में विराजमान हैं ॥ ४ ॥
[ २८ ]
पथिक पयादे जात पंकज-से पाय हैं।
मारग कठिन, कुस-कंटक-निकाय हैं॥ १॥
सखी ! भूखे-प्यासे, पै चलत चित चाय हैं।
इन्हके सुकृत सुर-संकर सहाय हैं॥ २॥
रूप-सोभा-प्रेमके-से कमनीय काय हैं।
मुनिबेष किये किधों ब्रह्म-जीव-माय हैं॥ ३॥
बीर, बरियार, धीर, धनुधर-राय हैं।
दसचारि-पुर-पाल आली उरगाँये हैं॥ ४॥
गीतावली २००
मग-लोग देखत करत हाय हाय हैं।
बन इनको तो बाम बिधि के बनाय हैं ॥ ५ ॥
धन्य ते, जे मीन-से अवधि अंबु-आय हैं।
तुलसी प्रभुसों जिन्हहुँके भले भाय हैं ॥ ६ ॥
हाय ! ये पथिक अपने कमलसदृश चरणोंसे पैरों ही चल रहे
हैं। मार्ग बड़ा ही कठोर है तथा उसमें कुश और कण्टकोंका समूह
भरा हुआ है ॥ १ ॥ हे सखि ! फिर भी ये भूखे-प्यासे बड़े चावसे
चले जा-रहे हैं। मालूम होता है, इनके पुण्यबलसे देवता और
महादेवजी इनके सहायक हैं ॥२॥ ये मानो रूप, शोभा और प्रेमकी
मनोहर मूर्तियाँ ही हैं अथवा मुनिवेष धारण किये ब्रह्म, माया और
जीव ही विराजमान हैं ॥ ३ ॥ ये वीर, बलवान्, धैर्यवान् और
धनुर्धरोंमें अग्रगण्य हैं अथवा चौदहों भुवनोंकी रक्षा करनेवाले महा-
कीर्तिशाली हरि ही हैं ॥ ४ ॥ मार्गके लोग देखकर 'हाय ! हाय ! !'
करते हैं और कहते हैं कि 'इन्हें जो वनवास हुआ है सो विधाता
इनके लिये बहुत ही टेढ़ा जान पड़ता है' ॥ ५ ॥ जिन लोगोंकी
आयु इनके लौटनेकी अवधिरूप जलमें मीनके समान हो रही है वे
धन्य हैं। तुलसीदास कहते हैं, जिनका प्रभुमें सद्भाव है वे लोग
भी धन्य हैं ॥ ६ ॥
राग आसावरी
[ २९ ]
सजनी ! हैं कोउ राजकुमार ।
पंथ चलत मृदु पद-कमलनि दोउ सील-रूप-आगार ॥ १ ॥
आगे राजिवनैन स्याम-तनु, सोभा अमित अपार ।
डारौं वारि अंग-अंगनपर कोटि-कोटि सत मार ॥ २ ॥
२०१ अयोध्याकाण्ड
पाछें गौर किसोर मनोहर लोचन-बदन उदार ।
कटि तूनीर कसे, कर सर-धनु, चले हरन छिति-भार ॥ ३ ॥
जुगुल बीच सुकुमारि नारि इक राजति बिनहि सिंगार ।
इंद्रनील, हाटक, मुकुतामनि जनु पहिरे महि हार ॥ ४ ॥
अवलोकहु भरि नैन, बिकल जनि होहु, करहु सुबिचार ।
पुनि कहँ यह सोभा, कहँ लोचन, देह-गेह-संसार ? ॥ ५ ॥
सुनि प्रिय-बचन चितै हित कै रघुनाथ कृपा-सुखसार ।
तुलसिदास प्रभु हरे सबन्हिके मन, तन रही न सँभार ॥ ६ ॥
अरी सजनी ! ये कोई राजकुमार हैं। यह दोनों ही शील और
रूपके भण्डार हैं तथा मार्गमें मृदुल चरणकमलोंसे पैदल ही चल
रहे हैं ॥ १ ॥ आगे तौ कमलनयन और श्याम शरीरवाले कुँवर हैं,
जिनकी शोभा अतुलित और अपार है। उनके एक-एक अङ्गपर मैं
सैकड़ों-करोड़ कामदेव निछावर करती हूँ ॥ २ ॥ और पीछे गौरवर्ण
मनोहर किशोरावस्थावाले लाल हैं। उनके नेत्र और मुख भी बड़े ही
सुन्दर हैं। वे कमरमें तरकस और हाथोंमें धनुष-बाण लेकर मानों
पृथ्वीका भार उतारनेके लिये ही जा रहे हैं ॥ ३ ॥ दोनोंके बीचमें
एक सुकुमारी नारी बिना ही शृङ्गार किये विराज रही है। ये तीनों
मिलकर ऐसे जान पड़ते हैं मानों पृथ्वी इन्द्रनील, सुवर्ण और मुक्ता
मणिका हार पहने हुए हों ॥ ४ ॥ इन्हें तनिक नेत्र भरकर देख लो,
व्याकुल मत होओ, तनिक विचार लो—'फिर कहां यह शोभा
मिलेगी ?' कहाँ हमारे नेत्र होंगे और कहाँ इस संसारमें ये घर और
शरीर रहेंगे ?' ॥ ५ ॥ ये प्रिय वचन सुनकर कृपा और सुखके
सारस्वरूप भगवान् रामने उनकी ओर प्रीतिपूर्वक देखा । तुलसीदास
गीतावली २०२
कहते हैं, ऐसा करके प्रभुने उनके चित्त चुरा लिये और उन्हें
अपने शरीरकी भी सुधि न रही ॥ ६ ॥
[ ३० ]
देखु री सखी ! पथिक नख-सीख नीके हैं।
नीले पीले कमल-से कोमल कलेवरनि,
तापस हू बेष किये काम कोटि फीके हैं ॥ १ ॥
सुकृत-सनेह-सील-सुषमा-सुख सकेलि,
बिरचे बिरंचि किधौं अमिय, अमीके हैं।
रूपकी-सी दामिनी सुभामिनी सोहति संग,
उमहु रमातें आछे अंग अंग ती के हैं ॥ २ ॥
बन-पट कसे कटि, तून-तीर-धनु धरे,
धीर, बीर, पालक कृपालु सबहीके हैं।
पानही न, चरन-सरोजनि चलत मग,
कानन पठाए पितु-मातु कैसे ही के हैं ॥ ३ ॥
आली अवलोकि लेहु, नयननिके फल येहु,
लाभके सुलाभ, सुखजीवन-से जी के हैं।
धन्य नर-नारि जे निहारि बिनु गाहक हू,
अपने अपने मन मोल बिनु बीके हैं ॥ ४ ॥
बिबुध बरखि फूल हरषि हिये कहत,
ग्राम-लोग मगन सनेह सीय-पी के हैं।
जोगीजन-अगम दरस पायो पाँवरनि,
प्रमुदित मन सुनि सुरप-सची के हैं ॥ ५ ॥
प्रीतिके सुबालक-से लालत सुजन मुनि,
मग चारु चरित लषन-राम-सी के हैं।
जोग न बिराग-जाग, तप न तीरथ-त्याग,
एही अनुराग भाग खुले तुलसी के हैं ॥ ६ ॥
अरी सखि ! देख, ये पथिक तो नखसे सिखतक सुन्दर हैं।
ये अपने नीले और पीले कमलोंमें समान कोमल शरीरोंसे तापस
वेश बनाये रहनेपर भी करोड़ों कामदेवोंको फीकाकर रहे हैं ॥ १ ॥
कहीं विधाताने सुकृत, स्नेह, शील, सुषमा और सुख—इन सबको
एकत्र करके तो इन्हें नहीं रचा है ? ये तो अमृतके भी अमृत हैं।
इनके साथ रूपमें विद्युत्के समान एक स्त्री शोभायमान है, उसके
प्रत्येक अङ्ग उमा और रमासे भी उत्कृष्ट हैं ॥ २ ॥ कमरमें ये
वनवासियोके-से वस्त्र पहने तथा तरकस,'तीर और धनुष धारण
किये हैं। ये बड़े ही धीर-वीर, कृपालु और सभीका पालन करने-
वाले हैं। इनके चरणोंमें जूतियाँ भी नहीं हैं, ये मार्गमें अपने
सुकुमार चरणकमलोंसे ही चल रहे हैं। अहो ! इनके माता-पिता
न जाने कैसे कठिन हृदयके हैं, जिन्होंने इन्हें वनमें भेज दिया है
॥ ३ ॥ अरी आली ! अच्छी तरह देख लो, यही तो नेत्रोंका फल
है। यह लाभका भी लाभ है और चित्तका सुखमय जीवन-सा है।
वे नर-नारी धन्य हैं जो इन्हें देखकर बिना ग्राहक ही इनके हाथ
अपने-आप बेमोल बिक गये हैं ॥ ४ ॥ देवतालोग फूल बरसाकर
हृदयमें हर्षित हो कहते हैं, देखो, ये गाँवके लोग श्रीसीतापतिके स्नेहमें
मग्न हो रहे हैं। जिसका मिलन योगियोंको भी कठिन है,
इन बेचारे पामर प्राणियोंने उन्हीं प्रभुका दर्शन प्राप्त किया, प्रभुका
वनगमन सुनकर इन्द्र और शचीका चित्त भी परम आनन्दित हो
रहा है ॥ ५ ॥ मार्गमें राम, लक्ष्मण और सीताके जो पवित्र चरित्र
होते हैं वे प्रीतिके बालकोंके समान हैं, जिन्हें सुजन मुनिजन
(पिताके समान) लालन करते हैं। योग, वैराग्य, यज्ञ, तप, तीर्थ
गीतावली २०४
और त्याग आदिका अभाव होनेपर भी इसी अनुरागके कारण तुलसी
दासके भी भाग्य खुल गये हैं॥ ६॥
[ ३१ ]
रीति चलिबेकी चाहि, प्रीति पहिचानिकै।
आपनी आपनी कहैं, प्रेम-परबस अहैं,
मंजु मृदु बचन
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअयोध्याकाण्ड
२०५
और मनमें मग्न हो जाते हैं, उनका ग्रहण करना अच्छा है।
तुलसीदास भी उनके सुयशका वर्णन् करके बड़भागी हो रहा है ॥ ३ ॥
राग केदारा
[ ३२ ]
जेहि जेहि मग सिय-राम-लखन गए,
तहँ तहँ
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inगीतावली २०६
पुण्यों से मुक्त होकर शुद्ध हो गये]। उनकी सुन्दरताकी अधिकता
देखकर वाणी शिथिल हो गयी तथा शरीररूप भूमिके दोनों नयनरूप
सरोवर शोभारूप अमृतसे पूर्ण हो गये ॥ १ ॥ सुकृतरूप खेतमें
सुखरूप धान बिना जोते, बोये और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inधरम-धुरोन धीर बीर रघुबीरजूको,
कोटि राज सहित भरतजूको राजु भो ॥ २ ॥
ऐसी बातें कहत सुनत मग-लोगनकी,
चले जात बंधु दोउ मुनिको सो साज भो ।
ध्याइबेको, गाइबेको, सेइबे सुमिरिबेको,
तुलसीको सब भाँति सुखद समाज भो ॥ ३ ॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inगीतावली २०८
भाईके प्रान समान, प्रियाके प्रानके प्रान,
जानि बानि प्रीति रीति कृपासील मई है ॥ १ ॥
आलबाल-अवध सुकामतरु कामबेलि,
दूरि करि अकई विपत्ति-बेलि बई है ।
आप, पति, पूत, गुरुजन, प्रिय परिजन,
प्रजाहूको कुटिक दुसह दशा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२०६ अयोध्याकाण्ड
किया है और कैसे आगे करेंगे; यह तो एक नयी लीला देखनेमें
आ रही है। मार्गके सारे नर-नारी इसी सोच और संकटमें पड़े हुए
हैं, उन सभीकी बुद्धि भगवान् रामके अनुराग-रूप रंगमें रँग गयी
है ॥ ३ ॥ कोई कहते हैं—'यह वाम
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inतरकस तथा हाथोंमें धनुष-बाण धारण किये थे । वे श्याम-गौरवर्ण और
स्वभावसे ही शोभायमान थे ॥ २ ॥ उनका मनोहर मुखमण्डल था,
विशाल वक्षःस्थल और भुजाएँ थीं तथा अपने शरीरकी कान्तिसे वे
करोड़ों कामदेवोंको लज्जित करते थे । उन्हें देखकर मुझे तो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२११ अयोध्याकाण्ड
तुलसीदासजी कहते हैं, जिनका शरच्चन्द्रके समान सुन्दर मुखमण्डल
है, सिरपर जटाएँ हैं तथा अरुण कमलके समान अति सुन्दर नेत्र
हैं, वे करोड़ों कामदेवोंके मदका मथन करनेवाले प्रभु हमारे मनोमय
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in