Skip to content
SarvaKosh
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished454 pages

Page 309 of 454

Read in context
Page 309
Page 309 scan

३०३ सुन्दरकाण्ड
मेरे दुःखको कृपा करके कब दूर करेंगे ? ॥१॥ अबतक विरहानलसे
संतप्त हुए अपने प्राणवायुसे मेरे शरीरके दग्ध हो जानेमें कोई
सन्देह नहीं था; परन्तु मेरे ये दोनों नेत्र रात-दिन एकतार होकर
बड़े वेगसे जल बरसाते रहते हैं [इसीसे वह ज्वाला शान्त होती रहती
है और शरीर भी अभीतक बचा हुआ है ] ॥२॥ पुत्र ! सुनो, मैं
तो सुदृढ़ ज्ञानका आश्रय लेकर ही अपने प्राण बचाये हुए हूँ और
इस शरीरको दग्ध नहीं होने देती । मैं हर समय अपने मन-ही-मन
प्रभुके सगुण-स्वरूप और दिव्य लीलाविलासका स्मरण करती हुई
उन्हें हृदयमें धरती रहती हूँ ॥ ३ ॥ हनुमान् ! सुनो, लक्ष्मणजीके
भाई बड़े ही करुण-स्वभाववाले शान्त और अत्यन्त कोमल हैं ।
अतः यह समझकर कि इन बातोंको सुनकर उन्हें बड़ा दुःख होगा,
मैं यद्यपि बहुत कष्ट सह रही हूँ तो भी प्रकटमें नहीं कह सकती॥४॥
राग केदारा
[ १० ]
कबहूँ, कपि ! राघव आवहिंगे ?
मेरे नयन चकोर प्रीतिबस राकासंसि मुख दिखरावहिंगे ॥१॥
मधुप, मराल, मोर, चातक ह्वै लोचन बहु प्रकार धावहिगे ।
अंग अंग छवि भिन्न भिन्न सुख निरखि निरखि तहँ तहँ छावहिगे ॥२॥
बिरह-अगिनि जरि रही लता ज्यों कृपादृष्टि-जल पलुहावहिगे ।
निज बियोग-दुख जानि दयानिधि मधुर बचन कहि समुझावहिगे ॥३॥
लोकपाल, सुर, नाग, मनुज सब परे बंदि कब मुनिजन गावहिगे ?
रावनबध रघुनाथ-बिमल-जस नारदादि मुनिजन गावहिगे ॥४॥
यह अभिलाष रैन-दिन मेरे, राज बिभीषन कब पावहिगे ।
तुलसिदास प्रभु मोहजनित भ्रम, भेदबुद्धि कब बिसरावहिगे ? ॥५॥