गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
by गोस्वामी तुलसीदास
Page 307 of 454
Read in context३०१ सुन्दरकाण्ड
सीताजीने इतना कहा सो कहा, फिर वे ज्यों-की-त्यों रह गयीं।
उनकी प्रीति सही पड़ गयी [अर्थात् वे रामचन्द्रके विरहमें व्याकुल
होकर बेहोश हो गयीं]। विधातासे कुछ भी वश नहीं चलता॥ ४॥
[ ८ ]
मातु ! काहेको कहति अति बचन दीन ?
तबकी तुही जानति, अबकी हौं ही कहत,
सबके जियकी जानत प्रभु प्रबीन ॥ १ ॥
ऐसे तो सोचहिं न्याय निठुर-नायक-रत
सलभ, खग, कुरग, कमल, मीन ।
करुनानिधानको तो ज्यों ज्यों तनु छीन भयो,
त्यों त्यों मनु भयो तेरे प्रेम पीन ॥ २ ॥
सियको सनेह, रघुबरकी दसा सुमिरि
पवनपूत देखि भयो प्रीति-लीन ।
तुलसी जनको जननी प्रबोध कियो,
'समुझि तात ! जग बिधि-अधीन' ॥ ३ ॥
[हनूमान्जी कहने लगे—] 'माता ! तुम ऐसे अत्यन्त दीन
वचन क्यों कहती हो ! पहले रघुनाथजीकी तुम्हारे प्रति कैसी प्रीति
थी, सो तो तुम्हींको मालूम है, किन्तु अबकी तो मैं भी कह सकता
हूँ। प्रभु बड़े प्रवीण हैं, वे सबके हृदयकी बात जानते हैं ॥ १ ॥
ऐसा शोक तो निष्ठुर प्रियतममें प्रीति करने वाले शलभ, पपीहा, मृग
कमल और मत्स्य आदि किया करते हैं, सो ठीक ही है, परन्तु
करुणानिधान भगवान् रामका तो जैसे-जैसे शरीर दुर्बल होता है
वैसे-वैसे ही उनका मन तुम्हारे प्रेमसे पुष्ट होता जाता है' ॥ २ ॥