Skip to content
SarvaKosh
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished454 pages

Page 105 of 454

Read in context
Page 105
Page 105 scan

४४ बालकाण्ड

भूषन बसन अनुहरत अंगनि, उमगति सुन्दरताई।
बदन मनोज सरोज लोचननि रही है लुभाइ लुनाई ॥ २ ॥
अंसनि धनु, सर कर-कमलनि, कटि ससे हैं निखंग बनाई।
सकल भुवन सोभा सरबसु लघु लागति निरसि निकाई ॥ ३ ॥
महि मृदु पथ, घन छाँह, सुमन सुर बरष, पवन सुखदाई।
जल-थल-रुह फल, फूल, सलिल सब करत प्रेम पहुनाई ॥ ४ ॥
सकुच सभीत बिनीत साथ गुरु बालनि-चलनि सुहाई।
खग-मृग-चित्र बिलोकत बिंच बिच, लसति ललित लरिकाई ॥ ५ ॥
बिद्या दई जानि बिद्यानिधि, बिद्यहु लही बड़ाई।
ख्याल दली ताड़का, देखि ऋषि देत असीस अघाई ॥ ६ ॥
बूझत प्रभु सुरसरि-प्रसंग कहि निज कुल कथा सुनाई।
गाधिसुवन-सनेह-सुख-संपति उर-आश्रम न समाई ॥ ७ ॥
बनबासी बटु, जती, जोगि-जन साधु सिद्ध-समुदाई।
पूजत पेखि प्रीति पुलकत तनु, नयन लाभ लुटि पाई ॥ ८ ॥
मख राख्यो खलदल दलि भुजबल, बाजत बिबुध बधाई।
नित पथ-चरित-सहित तुलसी-चित बसत लखन रघुराई ॥ ६ ॥
मार्गमें विश्वामित्रजीके साथ दोनों भाई शोभायमान हैं। कवि-
स्वभावसे उनके अङ्गोंके लिये तरुण तमाल तथा मनोहर चम्पक
वृक्षकी उपमा कही जाती है [निकल पड़ती है] ॥ १॥ भगवान्‌के
वस्त्र और आभूषण उनके अङ्गोंके अनुरूप ही हैं, जिनसे सुन्दरता
उमड़ पड़ती है, मानो उनके मुखमण्डलमें कामदेवकी तथा नेत्रोंमें
कमलकी सुन्दरता लुभाकर रह गयी है ॥ २ ॥ उनके कन्धोंपर
धनुष, करकमलोंमें बाण और कमरमें भलीभाँतिसे तरकस कसा
हुआ है। भगवान् की सुन्दरताको देखकर चौदहों भुवनोंकी सारी