सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
by सन्त दादू दयाल जी
Public domain in India · Report a copyright issue
About this granth
Sant Dadu Dayal (1544–1603) was a celebrated nirguna saint of Rajasthan and the founder of the Dadu Panth. Traditionally said to have been born in Ahmedabad, he taught at Amber, Sambhar and finally Naraina, which remains the centre of the sect. In the line of Kabir he rejected caste, outward ritual and sectarian division, and stressed remembrance of the name of Ram, the true guru and inner practice.
The Dadu Vani arranges his sakhis (couplets) by theme into angas, such as those on the guru, remembrance, separation, realisation, maya, the mind, truth, outward guise, the holy and faith, followed by his padas set to various ragas. The language is a Rajasthani-tinged sadhukkadi that conveys deep experience in plain words.
This edition is Shri Daduvani (mool path), presented in electronic form by the Shri Dadoo Leela Ram Naam Parikrama Shodh Sansthan, with acknowledgements to Acharya Gopaldas, head of the Dadu seat, and Mahant Kshamaram. It gives the original verses without commentary and runs to 504 pages.
श्री दादूवाणी-परिचय का अंग 4
राम रतणि छाड़ै नहीं, हरि लै लागा जाइ ।
बीचैं ही अटकै नहीं, कला कोटि दिखलाइ ॥ 318 ॥
दादू हरि रस पीवतां, कबहुँ अरुचि न होइ ।
पीवत प्यासा नित नवा, पीवणहारा सोइ ॥ 319 ॥
दादू जैसे श्रवणा दोइ हैं, ऐसे होंहि अपार ।
राम कथा रस पीजिये, दादू बारंबार ॥ 320 ॥
जैसे नैना दोइ हैं, ऐसे होंहि अनंत ।
दादू चंद चकोर ज्यों, रस पीवैं भगवंत ॥ 321 ॥
ज्यों रसना मुख एक है, ऐसे होंहि अनेक।
तो रस पीवै शेष ज्यों, यों मुख मीठा एक ॥ 322 ॥
ज्यों घट आत्म एक है, ऐसे होंहि असंख ।
भर भर राखै रामरस, दादू एकै अंक ॥ 323 ॥
ज्यों ज्यों पीवै राम रस, त्यों त्यों बढै पियास ।
ऐसा कोई एक है, बिरला दादू दास ॥ 324 ॥
राता माता राम का, मतवाला मैमंत ।
दादू पीवत क्यों रहै, जे जुग जांहि अनन्त ॥ 325 ॥
दादू निर्मल ज्योति जल, वर्षा बारह मास ।
तिहि रस राता प्राणिया, माता प्रेम पियास ॥ 326 ॥
रोम रोम रस पीजिए, एती रसना होइ ।
दादू प्यासा प्रेम का, यों बिन तृप्ति न होइ ॥ 327 ॥
तन गृह छाड़ै लाज पति, जब रस माता होइ ।
जब लग दादू सावधान, कदे न छाड़े कोइ ॥ 328 ॥
आंगण एक कलाल के, मतवाला रस मांहि ।
दादू देख्या नैन भर, ताके दुविधा नांहि ॥ 329 ॥
- 100 -
श्री दादूवाणी-परिचय का अंग 4
पीवत चेतन जब लगै, तब लग लेवै आइ।
जब माता दादू प्रेम रस, तब काहे को जाइ ॥ 330 ॥
दादू अंतर आत्मा, पीवै हरि जल नीर।
सौंज सकल ले उद्धरै, निर्मल होइ शरीर ॥ 331 ॥
लांबी रस
दादू मीठा राम रस, एक घूँट कर जाऊँ।
पुणग न पीछे को रहे, सब हिरदै मांहि समाऊँ ॥ 332 ॥
चिड़ी चंचु भरि ले गई, नीर निघट नहिं जाइ।
ऐसा बासण ना किया, सब दरिया मांहि समाइ ॥ 333 ॥
दादू अमली राम का, रस बिन रह्या न जाइ।
पलक एक पावै नहीं, तो तबहिं तलफ मर जाइ ॥ 334 ॥
दादू राता राम का, पीवै प्रेम अघाइ।
मतवाला दीदार का, मांगै मुक्ति बलाइ ॥ 335 ॥
उज्जवल भँवरा हरि कमल, रस रुचि बारह मास।
पीवै निर्मल वासना, सो दादू निज दास ॥ 336 ॥
नैनहुँ सौं रस पीजिये, दादू सुरति सहेत।
तन मन मंगल होत है, हरि सौं लागा हेत ॥ 337 ॥
पीवै पिलावै राम रस, माता है हुसियार।
दादू रस पीवै घणां, औरों को उपकार ॥ 338 ॥
नाना विधि पिया राम रस, केती भाँति अनेक।
दादू बहुत विवेक सौं, आत्म अविगत एक॥ 339 ॥
परिचय महात्म
परिचय का पय प्रेम रस, जे कोई पीवै।
मतवाला माता रहै, यों दादू जीवै ॥ 340 ॥
परिचय का पय प्रेम रस, पीवै हित चित लाइ।
मनसा वाचा कर्मणा, दादू काल न खाइ ॥ 341 ॥
- 101 -
श्री दादूवाणी-परिचय का अंग 4
परिचय पीवै राम रस, युग युग सुस्थिर होइ।
दादू अविचल आतमा, काल न लागै कोइ ॥ 342 ॥
परिचय पीवै राम रस, सो अविनाशी अंग।
काल मीच लागै नहीं, दादू सांई संग ॥ 343 ॥
परिचय पीवै राम रस, सुख में रहै समाइ।
मनसा वाचा कर्मणा, दादू काल न खाइ ॥ 344 ॥
परिचय पीवै राम रस, राता सिरजनहार।
दादू कुछ व्यापै नहीं, ते छूटे संसार ॥ 345 ॥
अमृत भोजन राम रस, काहे न विलसै खाइ।
काल विचारा क्या करै, रम रम राम समाइ ॥ 346 ॥
सजीवन
दादू जीव अजा बिघ काल है, छेली जाया सोइ।
जब कुछ बस नहीं काल का, तब मीनी का मुख होइ ॥ 347 ॥
मन लवरू के पंख हैं, उनमनि चढै आकास।
पग रहि पूरे साच के, रोपि रह्या हरि पास ॥ 348 ॥
तन मन वृक्ष बबूल का, कांटे लागे सूल।
दादू माखण ह्रै गया, काहू का स्थूल ॥ 349 ॥
दादू संषा शब्द है, सुनहाँ संशा मारि।
मन मींडक सूं मारिये, शंका सर्प निवारि ॥ 350 ॥
दादू गांझी ज्ञान है, भंजन है सब लोक।
राम दूध सब भरि रह्या, ऐसा अमृत पोष ॥ 351 ॥
दादू झूठा जीव है, गढ़िया गोविन्द बैन।
मनसा मूंगी पंखि सौं, सूरज सरीखे नैन ॥ 352 ॥
सांई दीया दत घणां, तिसका वार न पार।
दादू पाया राम धन, भाव भक्ति दीदार ॥ 353 ॥
- 102 -
श्री दादूवाणी-परिचय का अंग 4
इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्ति योगनाम
तत्वसारमत-सर्वसाधुर्बुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा
धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं
मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य
चतुर्थो परिचय का अंग सम्पूर्ण ॥ अंग 4 ॥ साखी 353 ॥
दादूराम
राम
सत्यराम
- 103 -
जरणा का अंग
www.dadooram.org
अथ जरणा का अंग ५
मंगलाचरण
दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः ।
वंदनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगततः ।। 1 ।।
जरणा का स्वरूप
को साधु राखै रामधन, गुरु बाइक वचन विचार ।
गहिला दादू क्यों रहै, मरकत हाथ गँवार ।। 2 ।।
जनि खोवै दादू रामधन, हिरदै राखि जनि जाइ ।
रतन जतन करि राखिये, चिंतामणि चित लाइ ।। 3 ।।
दादू मन ही मांहि समझ कर, मन ही मांहि समाइ ।
मन ही मांहि राखिये, बाहर कहि न जनाइ ।। 4 ।।
- 104 -
श्री दादूवाणी-जरणा का अंग 5
दादू समझ समाइ रहु, बाहरि कहि न जनाइ।
दादू अद्भुत देखिया, तहँ ना को आवै जाइ ॥ 5 ॥
कहि कहि क्या दिखलाइये, सांई सब जाने।
दादू प्रगट क्या कहै, कुछ समझि सयाने ॥ 6 ॥
दादू मन हीं मांहैं ऊपजै, मन ही मांहि समाइ।
मन ही मांहैं राखिये, बाहर कहि न जनाइ ॥ 7 ॥
जरणा करने की विधि
लै विचार लागा रहै, दादू जरता जाइ।
कबहुँ पेट न आफरै, भावै तेता खाइ ॥ 8 ॥
सोइ सेवक सब जरै, जेती उपजै आइ।
कहि न जनावै और को, दादू मांहि समाइ ॥ 9 ॥
सोइ सेवग सब जरै, जेता रस पीया।
दादू गुझ गंभीर का, प्रकाश न कीया ॥ 10 ॥
सोई सेवक सब जरै, जे अलख लखावा।
दादू राखै रामधन, जेता कुछ पावा ॥ 11 ॥
सोइ सेवक सब जरै, प्रेम रस खेला।
दादू सो सुख कस कहै, जहाँ आप अकेला ॥ 12 ॥
सोई सेवक सब जरै, जेता घट परकास।
दादू सेवक सब लखै, कहि न जनावै दास ॥ 13 ॥
अजर जरै रस ना झरै, घट मांहि समावै।
दादू सेवक सो भला, जे कहि न जनावै ॥ 14 ॥
अजर जरै रस ना झरै, घट अपना भर लेइ।
दादू सेवक सो भला, जारै जाण न देइ ॥ 15 ॥
अजर जरै रस ना झरै, जेता सब पीवै।
दादू सेवक सो भला, राखै रस जीवै ॥ 16 ॥
- 105 -
श्री दादूवाणी-जरणा का अंग 5
अजर जरै रस ना झरै, पीवत थाकै नांहि।
दादू सेवक सो भला, भर राखै घट मांहि ॥ 17 ॥
साधु महिमा
जरणा जोगी जुग जुग जीवै, झरणा मर मर जाइ।
दादू जोगी गुरुमुखी, सहजैं रहै समाइ ॥ 18 ॥
जरणा जोगी जग रहै, झरणा परलै होइ।
दादू जोगी गुरुमुखी, सहज समाना सोइ ॥ 19 ॥
जरणा जोगी थिर रहै, झरणा घट फूटै।
दादू जोगी गुरुमुखी, काल थैं छूटै ॥ 20 ॥
जरणा जोगी जगपती, अविनाशी अवधूत।
दादू जोगी गुरुमुखी, निरंजन का पूत ॥ 21 ॥
जरै सु नाथ निरंजन बाबा, जरै सु अलख अभेव।
जरै सु जोगी सब की जीवन, जरै सु जग में देव ॥ 22 ॥
जरै सु आप उपावनहारा, जरै सु जगपति सांईं।
जरै सु अलख अनूप है, जरै सु मरणा नांहीं ॥ 23 ॥
जरै सु अविचल राम है, जरै सु अमर अलेख।
जरै सु अविगत आप है, जरै सु जग में एक ॥ 24 ॥
जरै सु अविगत आप है, जरै सु अपरम्पार।
जरै सु अगम अगाध है, जरै सु सिरजनहार ॥ 25 ॥
जरै सु निज निराकार है, जरै सु निज निरधार।
जरै सु निज निर्गुणमयी, जरै सु निज तत सार ॥ 26 ॥
जरै सु पूरण ब्रह्म है, जरै सु पूरणहार।
जरै सु पूरण परमगुरु, जरै सु प्राण हमार ॥ 27 ॥
दादू जरै सु ज्योति स्वरूप है, जरै सु तेज अनन्त।
जरै सु झिलमिल नूर है, जरै सु पुंज रहंत ॥ 28 ॥
- 106 -
श्री दादूवाणी-जरणा का अंग 5
दादू जरै सु परम प्रकाश है, जरै सु परम उजास ।
जरै सु परम उदीत है, जरै सु परम विलास ॥ 29 ॥
दादू जरै सु परम पगार है, जरै सु परम विगास ।
जरै सु परम प्रभास है, जरै सु परम निवास ॥ 30 ॥
परमेश्वर की दयालुता
दादू एक बोल भूले हरि, सो कोई न जाणै प्राण ।
औगुण मन आणै नहिं, और सब जाणै हरि जाण ॥ 31 ॥
सतगुरु अगम बात जानने के लिए विनय करते हैं
दादू तुम जीवों के औगुण तजे, सु कारण कौन अगाध ?
मेरी जरणा देख कर, मति को सीखें साध ॥ 32 ॥
धारणा
पवना पानी सब पिया, धरती अरु आकास ।
चन्द सूर पावक मिले, पंचों एक ग्रास ॥ 33 ॥
चौदह तीनों लोक सब, ढूंगे श्वासै श्वास ।
दादू साधू सब जरैं, सतगुरु के विश्वास ॥ 34 ॥
इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्तियोगनाम
तत्वसारमत-सर्वसाधुर्बुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा
धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं
मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य
पांचवां जरणा का अंग सम्पूर्ण ॥ अंग 5 ॥ साखी 34 ॥
- 107 -
हैरान का अंग
अथ हैरान का अंग ६
दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः ।
वंदनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगत: ॥ 1 ॥
रतन एक बहु पारिखू, सब मिल करैं विचार ।
गूं गे गहिले बावरे, दादू वार न पार ॥ 2 ॥
अनेक मतवादी
केते पारिख जौहरी, पंडित ज्ञाता ध्यान ।
जाण्या जाइ न जानिए, का कहि कथिये ज्ञान ॥ 3 ॥
केते पारिख पच मुये, कीमत कही न जाइ ।
दादू सब हैरान हैं, गूँगे का गुड़ खाइ ॥ 4 ॥
- 108 -
श्री दादूवाणी-हैरान का अंग 6
सब ही ज्ञानी पंडिता, सुर नर रहे उरझाइ ।
दादू गति गोविन्द की, क्यों ही लखी न जाइ ॥ 5 ॥
जैसा है तैसा नाम तुम्हारा, ज्यों है त्यों कह सांई ।
तूं आपै जाणै आपको, तहँ मेरी गम नांहि ॥ 6 ॥
केते पारिख अंत न पावैं, अगम अगोचर मांही ।
दादू कीमत कोई न जानै, खीर नीर की नांही ॥ 7 ॥
जीव ब्रह्म सेवा करै, ब्रह्म बराबर होइ ।
दादू जाणै ब्रह्म को, ब्रह्म सरीखा सोइ ॥ 8 ॥
वारपार को ना लहै, कीमत लेखा नांहि ।
दादू एकै नूर है, तेज पुंज सब मांहि ॥ 9 ॥
पीव पिछान
हस्त पांव नहिं शीश मुख, श्रवण नेत्र कहुं कैसा ।
दादू सब देखैं सुनैं, कहै गहै है ऐसा ॥ 10 ॥
‘पाया पाया’ सब कहैं, केतक ‘देहुँ दिखाइ ।’
कीमत किनहूँ ना कही, दादू रहु ल्यौ लाइ ॥ 11 ॥
अपना भंजन भर लिया, उहाँ उता ही जाण ।
अपणी अपणी सब कहैं, दादू बिड़द बखाण ॥ 12 ॥
पार न देवै आपना, गोप गूझ मन मांहि ।
दादू कोई ना लहै, केते आवैं जांहि ॥ 13 ॥
गूं गे का गुड़ का कहूँ, मन जानत है खाइ ।
त्यों राम रसायन पीवतां, सो सुख कह्या न जाइ ॥ 14 ॥
दादू एक जीभ केता कहूँ, पूरण ब्रह्म अगाध ।
वेद कतेबां मित नहीं, थकित भये सब साध ॥ 15 ॥
दादू मेरा एक मुख, कीर्ति अनन्त अपार ।
गुण केते परिमित नहीं, रहे विचार विचार ॥ 16 ॥
- 109 -
श्री दादूवाणी-हैरान का अंग 6
सकल शिरोमणि नाम है, तूं है तैसा नांहि।
दादू कोई ना लहै, केते आवैं जांहि ॥ 17 ॥
दादू केते कह गये, अंत न आवै ओर ।
हमहूँ कहते जात हैं, केते कहसी होर ॥ 18 ॥
दादू मैं क्या जानूँ क्या कहूँ, उस बलिये की
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inधर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्याय
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअथ लै का अंग ७
दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः ।
वन्दनं सर्व
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्री दादूवाणी-लै का अंग 7
तन मन पवना पंच गह, निरंजन ल्यौ लाइ ।
जहाँ आत्म तहँ परमात्मा, दादू सहज समाइ ॥ 5 ॥
अर्थ अनुपम आप है, और अनर्थ भाई ।
दादू ऐसी जानि कर, तासौं ल्यौ लाई ॥ 6 ॥
लै लगाने की विधि
ज्ञान
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्री दादूवाणी-लै का अंग 7
लय
राम कहै जिस ज्ञान सौं, अमृत रस पीवै ।
दादू दूजा छाड़ि सब, लै लागी जीवै ॥ 16 ॥
राम रसायन पीवतां, जीव ब्रह्म ह्वै जाइ ।
दादू आत्म राम सौं, सदा रहै ल्यौ लाइ ॥ 17 ॥
रस रंग
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्री दादूवाणी-लै का अंग 7
दादू एक सुरति सौं सब रहें, पंचों उनमनि लाग।
यहु अनुभव उपदेश यहु, यहु परम योग वैराग ॥ 27 ॥
दादू सहजैं सुरति समाइ ले, पारब्रह्म के अंग।
अरस परस मिल एक है, सन्मुख रहबा संग ॥ 28 ॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्री दादूवाणी-लै का अंग 7
जिहि आसन पहली प्राण था, तिहि आसन ल्यौ लाइ ।
जे कुछ था सोई भया, कछू न व्यापै आइ ॥ 38 ॥
तन मन अपणा हाथ कर, ताहि सौं ल्यौ लाइ ।
दादू निर्गुण राम सौं, ज्यों जल जलहि समाइ ॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inनिष्कर्म पतिव्रता
का अंग
www.dadooram.org
अथ निष्कर्मी पतिव्रता का अंग ८
मंगलाचरण
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्री दादूवाणी-निष्कर्म पतिव्रता का अंग 8
दादू सिद्धि हमारे सांइयां, करामात करतार ।
ऋद्धि हमारे राम है, आगम अलख अपार ॥ 5 ॥
गोविन्द गोसांई तुम्हीं आमचे गुरु, तुम्हे अमचां ज्ञान ।
तुम्हे अमचे देव, तुम्हे अमचा ध्यान ॥ 6
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्री दादूवाणी-निष्कर्म पतिव्रता का अंग 8
स्मरण नाम निःसंशय
सांई सन्मुख जीवतां, मरतां सन्मुख होइ ।
दादू जीवन मरण का, सोच करै जनि कोइ ॥ 17 ॥
पतिव्रत
साहिब मिल्या तो सब मिले, भेंटे भँटा होइ ।
साहिब
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in