छान्दोग्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

छान्दोग्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)
Chandogya Upanishad with Shankara Bhashya
by आदि शङ्कराचार्य
Source: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (origin)
DevanagariSanskritpublished978 pages
Page 311 of 978
Read in contextPage 311
खण्ड १४ ] शाङ्करभाष्यार्थ ३०७
| संस्कृत | हिन्दी अनुवाद |
|---|---|
| येषु प्रवृत्तं भवति, तेन मनसा तन्मयः; तथा प्रवृत्त इव तत्प्रायो निवृत्त इव च। अत एव प्राणशरीरः प्राणो लिङ्गात्मा विज्ञानक्रियाशक्तिद्वयसंमूर्च्छितः; “यो वै प्राणः सा प्रज्ञा या वा प्रज्ञा स प्राणः” (कौ० उ० ३। ३) इति श्रुतेः। स शरीरं यस्य स प्राणशरीरः, “मनोमयः प्राणशरीरनेता” (मु० उ० २। २। ७) इति च श्रुत्यन्तरात्। | विषयोंमें प्रवृत्त हुआ करता है। उस मनके कारण वह मनोमय है; अतः पुरुष मनःप्राय होकर मनके प्रवृत्त होनेपर प्रवृत्त-सा होता है और निवृत्त होनेपर निवृत्त-सा हो जाता है। इसीलिये वह प्राणशरीर है, “जो प्राण है वही प्रज्ञा है और जो प्रज्ञा है वह प्राण है” इस श्रुतिके अनुसार विज्ञान और क्रिया इन दो शक्तियोंसे मिलकर बना हुआ लिङ्गशरीर ही प्राण है; वह प्राण जिसका शरीर है उसे प्राणशरीर कहते हैं; जैसा कि “आत्मा मनोमय और प्राणरूप शरीरको [अन्य देहमें] ले जानेवाला है” इस अन्य श्रुतिसे सिद्ध होता है। |
| भारूपः, भा दीप्तिश्चैतन्यलक्षणं रूपं यस्य स भारूपः। सत्यसंकल्पः, सत्या अवितथाः संकल्पा यस्य सोऽयं सत्यसंकल्पः। न यथा संसारिण इवानैकान्तिकफलः संकल्प ईश्वरस्येत्यर्थः। अनृतेन मिथ्याफलत्वहेतुना प्रत्यूढत्वात्संकल्पस्य मिथ्याफलत्वम्। वक्ष्यति— ‘अनृतेन हि प्रत्यूढाः’ इति | भारूप—भा—दीप्ति अर्थात् चैतन्य ही जिसका रूप है उसे भारूप कहते हैं। सत्यसंकल्प— जिसके संकल्प सत्य यानी अमिथ्या हैं वह यह ब्रह्म सत्यसंकल्प है। तात्पर्य यह है कि संसारी पुरुषके समान ईश्वरका संकल्प अनैकान्तिक (कभी हो, कभी न हो ऐसे) फलवाला नहीं है। संसारी जीवका संकल्प अनृत अर्थात् मिथ्या फलरूप हेतुसे प्रत्यूढ—वृद्धिको प्राप्त होनेके कारण मिथ्या फलवाला होता है। ‘वे अनृतसे प्रत्यूढ हैं’ ऐसा आगे चलकर श्रुति कहेगी भी। |