Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

चन्दायन (मुल्ला दाऊद - प्राचीनतम अवधी सूफी-प्रेमाख्यान सटीक)

Chandayan of Mulla Daud with Hindi Commentary

by मुल्ला दाऊद (१३७९ ई.) / डॉ. परमेश्वरीलाल गुप्त

Report a copyright issue

DevanagariAwadhipublished520 pages

About this granth

Chandayan (चन्दायन) by Maulana Daud of Dalmau is an Awadhi poem regarded as the earliest of the Sufi romances in Hindi. It was composed around 1379 CE at Dalmau (Rae Bareli) in the reign of Firuz Shah Tughlaq, and retells the folk love story of Lorik and Chanda, still sung in eastern Uttar Pradesh and Bihar as the Lorikayan. Coming about a century and a half before Jayasi's Padmavat, it holds a special place in the history of Awadhi and Hindi narrative poetry.

This is the critical edition published by Hindi Granth Ratnakar (Private) Limited, Bombay, prepared by Dr. Parmeshwari Lal Gupta, then head of the Patna Museum, with the text, variant readings and notes. His long introduction discusses the poet, the date, the surviving manuscripts, the script, how the text was fixed, the language, metres, plot and the folk tale behind it.

Appendices give Sadhan's Maina-sat and versions of the Lorik story in Bhojpuri, Mirzapuri, Maithili, Chhattisgarhi and Magahi, followed by a glossary and index. The editor dedicates the book to his wife Annapurna. It has 520 pages.

Page 64
Page 64 scan

४७

होगी। वह दिन आया। सभी जातिकी स्त्रियाँ पूजा करने चलीं। चाँद भी अपनी
रूपेशियाको लेकर मन्दिर गयी देवताकी पूजा की और मनोती मानी कि यदि लोरक
पतिके रूपमें प्राप्त हो गया तो आपके कलशको घृतसे भरवाऊँगी। (२५०-२५४)
३१—मैना भी पालकीपर सवार होकर अपनी सखियों सहित मन्दिरम आयी
और देवताकी पूजाकी और उन्हें अपनी व्यथा कह सुनायी। पूजा कर जब वह बाहर
निकली तो उसके कुम्हलाये हुए रूपको देख चाँदन हँसकर उदासीका कारण पूछा।
मैनाने उसका उत्तर दिया और अपने मनका

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 65
Page 65 scan

४८
व्याघ्र हैरान ठिठक गया । गोरखने बोला कि तुमने यह बहुत बुरा किया । और वह
उसकी भर्त्सना करने लगा । यह सुनकर चाँदेने कंवरूका समझानेकी चेष्टा की तो
कंवरू उसकी भी भर्त्सना करन लगा । अन्तमें गोरखने यह कहकर कंवरूसे विदा ली
कि कार्तिक मासतक लौट आऊँगा । (२१४ । )
१७—वहाँसे दोनों तेजीके साथ आगे बढे । जब शाम हुई तो गंगाके घाटपर
कठिन समझकर पेड़के नीचे सो रहे । सुबह दोनों पाटपर किनारे आये । (बीचके
कड़वक अप्राप्य हैं, अतः कथाका क्रम कुछ अस्पष्ट है ।) गोरख एक ओर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 66
Page 66 scan

लोर चाँद दोनों फूलोंका सेज बिछाकर सोय। रातमें सुगन्धसे आकृष्ट होकर एक
साँप आया और चाँदको काट लिया। (१२३-१३२)
४१—साँपके डँसते ही चाँद बेहोश हो गयी। लोरक सात दिनोंतक शोकाकुल
होकर विलाप करता रहा। तब एक दिन एक गुनी आया और उसने मन्त्र पढ़ा
और चाँद जीवित हो उठी। फिर वे दोनों हरदीकी ओर चले। (१३३-१३७)
४२—(१३८ से १४३ के बीच केवल दो कड़बक उपलब्ध हैं जिनसे
वास्तविक घटनाका अनुमान नहीं होता केवल इतना ही पता लगता है कि लोरकको
कोई युद्ध करना पड़ा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 67
Page 67 scan

५
कहूँ ! मैंने चार स्वप्न देखे । कल रात जब हम वनम पुगे तो एक सिद्ध बाबा किसने
हम दोनोंका मिलन कराया । मैंने उनका पैर पकड़ लिया और बोली कि जबतक जीवित
रहूँगी तुम्हारी सेवा करूँगी । तब उसने आशीर्वाद देकर कहा कि लोरक तू मेरा
भाई है । रास्ते में एक टूंटा योगी है । उधर चाँदाको मत ले जाना । लेकिन अगर तुझ
पर कोई कष्ट आये और टूंटा चाँदाको अपहरण कर ले जाय तो ईश्वर का स्मरण कर
मुझे स्मरण करना । यह कहकर सिद्ध उठ कर चला गया । (१३०-१७४)
४६—स्वस्थ होकर लोरक और चाँदा पुनः आगे बढे और चार दिन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 68
Page 68 scan

५१
कि टाँड कहाँसे आ रहा है, क्या वनिज उसने लाद रखा है और कहाँ जायगा ?
फिर उसका नाम-धाम कुटुम्ब-परिवारकी बात पूछी और अपनी व्यथा उसे कह
सुनायी। यह सुनकर कि टाँड हरदीपाटन जायेगा, लोरिकिन खूब रोयी और मैना
आकर उसके पाँवोंपर गिर पड़ी और बताया कि उसके पति लोरकको चाँद भगाकर
पाटन ले गयी है। उसने अपनी सारी व्यथा कह सुनाई (कविने विरह व्यथाका वणन
बारहमासाके रूपमें किया है)। मैना और लोरिकिन दोनोंने सिरजनसे लोरकके पास
जाने और उससे उनकी दीन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 69
Page 69 scan

५२
जा रहा है। जब तक वह यहाँ तक आवे, तुम लोग तैयार हो जाओ। यह सुनते ही
गोवर नगरमें खलबली मच गयी। सब लोग अपनी अपनी फिक्र करने लगे। लेकिन
मैनाको ऐसा लगा कि लोरक आ रहा है। उसने अपनी सास सोधिनसे कहा कि
रात बीतते बीतते लोरकका कुछ न कुछ समाचार मिलेगा। रातको उसने लोरकके
आनेका स्वप्न देखा है। (४१५-४१९)
५४-सुबह लोरकने माली बुलाया और गोवर जानेको कहा। और कहा कि
यह मत कहना कि लोरकने भेजा है। अगर कोई पूछे तो कहना कि अपने आप
आया हूँ। तदनुसार

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 70
Page 70 scan

५१

उसने मैनाको मनाया और विश्वास दिलाया कि मैं तुम्हें चाँदसे अधिक प्रेम करता
हूँ। उसने चाँद के साथ मिलकर रहनेका उससे अनुरोध किया । ( ४४६ ४४८ )
५६-गोबरमें यह बात फैल गयी कि मैना आगन्तुकके साथ मैत्री रखती है ।
साम्बिनने यह बात जाकर अजबीसे कहा और गुहार लगायी । अजबी तत्काल घोड़े
पर सवार होकर आया और लोरक भी लड़नेके लिए निकल पड़ा । अजबीने दौड़कर
गाँड़ा जगया । लेकिन वह बीचमें ही टूट गया । तब लोरकको उसने पहचाना और
दोनों एक दूसरेके गले मिले ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 71
Page 71 scan

५४

होगी।¹ अर्थात उनकी दृष्टिमें दौलत काजीने दाऊदके चन्दायत और साधनके
मैना-सतको एकमें जोड़ कर अपने काव्यकी रचना की है, समूचा काव्य साधनकी
रचनाका रूपान्तर नहीं है।
इस धारणाके फलस्वरूप चन्दायतकी कथाकी कल्पना बँगला लोर-चन्दानी
के आधार पर की जाती रही है। परिशिष्टमें हम सति मैना व लोर-चन्दानीकी
कथा दे रहे हैं। उसे देखने मात्रसे यह स्पष्ट हो जायेगा कि उक्त बँगला काव्य और
चन्दायतके सूक्ष्म लोरक और चाँदाकी प्रेम-कथा होते हुए भी दोनोंके रूप और

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 72
Page 72 scan

५५

बम्बईवाली प्रतिमें चन्दायनेके पृष्ठोंसे अलग अन्तमें थे। किसी एक जिल्दमें दो
ग्रन्थोंके खण्डित पृष्ठोंका एक साथ होना कोई नवीन बात नहीं है।
मैना-सतकी कथा जिसे हम परिशिष्टमें दे रहे हैं, अपने आपमें इतनी पूर्ण
और इस ढंगकी है कि उसे किसी प्रकार चन्दायनेम जोड़ा नहीं जा सकता। जिस
परिस्थितिमें साधनने मैना-सतमें बारहमासा दिया है, उसी परिस्थितिमें चन्दायनेमें
पहलेसे एक बारहमासा मौजूद है। मैना-सतकी मैना अपने घरमें एकाकी है जिसके
कारण वह दूतीको, विश्वास

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 73
Page 73 scan

५६

है। लोरक चांदा द्वारा आकृष्ट किये जानेके बाद ही उसकी ओर आकृष्ट होता है।
वह चांदाके वियोगमें तड़पता अवश्य है पर उसको प्राप्त करनेके निमित्त स्वयं कोई
यत्न नहीं करता। चांदा ही अपनी दासी बिरसतके माध्यमसे उसे अपने निकट
बुलानेका उपक्रम करती है और उसे अपने पास बुलाती है। चांदा ही लोरकको साथ
लेकर भाग चलनेको प्रेरित करती है। चांदाकी प्रेरणासे ही वह गोवर छोड़कर हरदीकी
ओर प्रस्थान करता है। मार्गमें जब बामन उससे लड़ने आता है तो चांदा ही उसे
उससे बचनेका उपाय बताती है। मार्गकी कठिनाइयोंमें

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 74
Page 74 scan

५७
कथाओंकी तरह नायिका-नायकके मिलनेके पश्चात् इस कथाका अन्त नहीं होता।
वरन लोरक-चाँदके मिलनेके पश्चात् कथाका विस्तार होता है। तदनन्तर उपनायिका
मैनाकी विरहव्यथासे द्रवित होकर, नायिकाकी बातोंको अनसुनी कर लोरक घर लौटता
है। लौटकर भी वह सुख-चैनसे नहीं बैठता। आगे भी कुछ करता है, जिसका पता
ग्रन्थके खण्डित होनेके कारण हमें नहीं लगता।
इस प्रकार चन्दायन किसी निश्चित शैली अथवा परिपाटीमें बँधी प्रेम-कथा
नहीं है। उसका लक्ष्य केवल चाँद और लोरकके

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 75
Page 75 scan

५८

व्यतिरिक्त इस समयावधिको जिनका समय चौदहवीं शताब्दीका पूर्वार्द्ध समझा जाता
है सुप्रसिद्ध रचना बयरनाफरमें लोरिकनाय्योक्त रूपमें हुआ है।
दाऊदने अपनी कथाको लोक जीवनसे ही ग्रहण किया था यह उनके इस
कथनसे भी सिद्ध होता है कि उन्होंने उसे किसी मलिक नयनसे सुनकर काव्यका
रूप दिया। यह मलिक नयन कोई सामान्य नागरिक थे अथवा कोई विशिष्ट पुरुष, यह
कहा नहीं जा सकता। असकरीने उनके सम्बन्धमें अनुमान करते हुए मुनीस-उल-
कुलूब नामक ग्रन्थमें बिहार-निवासी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 76
Page 76 scan

५१

अपहृत कर ले जाती हुई अंकित की गयी है। वर्तमान काव्यम हम चाँडको त्याग
करनेके लिए लोरकको प्रेरित करते पाते हैं।
(३) रूप-गुण-जन्य आकर्षण—भारतीय प्रेमाख्यानोंम पूर्वानुराग एक मुख्य
अभिप्राय है। कथासरित्सागरमें नरवाहनदत्त सखीके मुखसे कपूरसम्भव देशकी
राजकुमारी कर्पूरिकाका रूप-गुण सुनकर उसकी ओर आकृष्ट होता है। इसी प्रकार
प्रतिष्ठानका राजा पृथ्वीराज बौद्ध भिक्षुके मुखसे मुक्तिपुर द्वीपकी रूपलता नामक कन्या
का सौन्दर्य सुनकर उसपर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 77
Page 77 scan

यद्यपि कविने उन्हीं घटनाओंकी चर्चाकी है जिनका सीधा सम्बन्ध नायिका
नायकके जीवनसे है तथापि उसमें युग-जीवनकी विविधता और विस्तार दोनों ही
देखा जा सकता है। घटनाएँ वैयक्तिक होते हुए भी सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रोंसे
सम्बन्ध बनाये हुए हैं। कविन जिस सूक्ष्मताके साथ पारिवारिक जीवन—कन्या विवाह
बाल-केलि खान पान कलह-विवाद गूरज बसन साज-सज्जाका परिचय दिया है,
उसी सूक्ष्मताके साथ उसने नगर, बाजार हाट, मन्दिर-देवालय भवन प्रासाद, रीति-
रिवाज, ज्योतिष शकुन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 78
Page 78 scan

६१

चन्द्रायानमें एक बात, जो विशिष्ट रूपमें देखनेमें आती है, वह यह कि दाऊद
ने उसे आध्यात्मिकता और दार्शनिकताके बोझसे सर्वथा मुक्त रखा है। वे कहीं भी,
परवर्ती प्रेमाख्यानकारोंकी तरह धार्मिक प्रवजकके रूपमें आत्मा-परमात्मा, साधक और
साधनाकी बात करते दिखाई नहीं पड़ते। उन्होंने जो कुछ कहा है, वह लौकिक
धरातल पर बैठ कर ही कहा है। वे अपने कथनमें इतने सरल हैं कि उन्हें किसी बात
की व्याख्या करने अथवा किसी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 79
Page 79 scan

३२
सरग चँदरमा मेल्हा औउर घूंस चंद मधि कार।
मिरजब खंभित तुम्हारै कउरे कूद न पार ॥७१६
सूफ़ी तत्वोंका प्रभाव
मौलाना दाऊदका प्रत्यक्ष सम्बन्ध सूफ़ी सम्प्रदायके साधकोंसे था। सूफ़ी
साधक प्रेमके माध्यमसे परमात्माका नैकट्य प्राप्त करते हैं। उनका प्रेम निराकार
ईश्वरके प्रति होता है, इस कारण उनके लिए उसका वर्णन प्रतीक द्वारा ही सम्भव हो
पाता है। अतः वे अपने इस प्रेमका वर्णन लौकिक प्रेम-आख्यानक प्रतीकों द्वारा किया
करते हैं। वे अपने इस

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 80
Page 80 scan

५३

आचार्योंने सूर्य-चन्द्र या सोना-रूपा इन परिभाषाओंका बहुधा उल्लेख किया
है। बौद्ध आचार्य विनयश्रीके एक गीतमें आया है—
चन्दा आदित्ज समरस बोवे
अर्थात् चन्द्रमा और आदित्यका समरस देखना ही सिद्धि है। चन्द्रमा और
सूर्य जहाँ अपना अपना प्रकाश एकमें मिला देते हैं, अर्थात् समरस बनकर
एक हो जाते हैं, वहीं उज्ज्वल प्रकाश हो जाते हैं, चन्द्र-सूर्यके प्रतीकमें सृष्टि
और संसार, स्त्री और पुरुष, सोममयी उमा और कालाग्नि रुद्र, इड़ा और
पिंगला आदिके

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 81
Page 81 scan

लोरक-चाँदाका हरदीपाटनमे सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करना आत्मा और
परमात्माका एककार हो जानेकी चरम परिणतिका रूपक कहा जा सकता है। पर उस
स्थितिमे पहुँच कर भी लोरक चाँदामे अपनेको आत्मसात नहीं कर लेता। मैना
और परिवारके अन्य लोगोंके लिए उसकी व्याकुलता बनी रहती है। फ़नाके पश्चात्
ऐसी स्थिति सूफी अध्यात्मवादकी कल्पनातीत है।
अतः सूरज और चाँद नाम होते हुए भी काव्यके नायक नायिकामें आत्मा
परमात्माका सूफियाना रूप नहीं झलक सकता।
लोरक मैना वाले

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 82
Page 82 scan

६५
परवर्ती साहित्यपर प्रभाव
हिंदीके परवर्ती मुसलमान कवियोंने चन्दायतको अपनी रचनाओंके निमित्त
आदर्श रूपमें स्वीकार किया था, यह तथ्य उनकी रचनाओंको देखने मात्रसे ज्ञात
होता है। उन्होंने छन्द-योजना की प्रेरणा चन्दायतसे ली। कुतुबनकी मिरगावति
और मंझनकी मधुमालतीमें पाँच चउपई और एक धत्तावाला कडवक मिलता है।
चन्दायतकी तरह ही उनके काव्यके आरम्भमें ईश्वर, पैगम्बर, चार-यार, गुरु,
शाहेवक्त आदिकी प्रशंसा और उल्लेख पाया जाता है। तदनन्तर सभी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 83
Page 83 scan

१६
चन्दायणसे सबसे अधिक प्रभावित पदमावत है। पदमावतकी कथाका
उत्तरार्ध जिसे रामचन्द्रशुक्ल एवं कुछ विद्वान् ऐतिहासिक समझते रहे हैं वस्तुतः
चन्दायतकी कथाका ही पूर्वार्ध है। नामोंको बदल कर जायसीने उसे अधिकृत रूपसे
आत्मसात कर लिया है।
चन्दायतमें चाँदको झरोखेपर छबी देखकर बासिर मूर्च्छित होता है और
वह आकर रूपचन्दसे उसके रूप सौन्दर्यकी प्रशंसा करता है। उसे सुनकर रूपचन्द
गोवरपर आक्रमण करता है। ठीक यही कथा पदमावतकी भी है।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in