Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

चन्दायन (मुल्ला दाऊद - प्राचीनतम अवधी सूफी-प्रेमाख्यान सटीक)

Chandayan of Mulla Daud with Hindi Commentary

by मुल्ला दाऊद (१३७९ ई.) / डॉ. परमेश्वरीलाल गुप्त

Report a copyright issue

DevanagariAwadhipublished520 pages

About this granth

Chandayan (चन्दायन) by Maulana Daud of Dalmau is an Awadhi poem regarded as the earliest of the Sufi romances in Hindi. It was composed around 1379 CE at Dalmau (Rae Bareli) in the reign of Firuz Shah Tughlaq, and retells the folk love story of Lorik and Chanda, still sung in eastern Uttar Pradesh and Bihar as the Lorikayan. Coming about a century and a half before Jayasi's Padmavat, it holds a special place in the history of Awadhi and Hindi narrative poetry.

This is the critical edition published by Hindi Granth Ratnakar (Private) Limited, Bombay, prepared by Dr. Parmeshwari Lal Gupta, then head of the Patna Museum, with the text, variant readings and notes. His long introduction discusses the poet, the date, the surviving manuscripts, the script, how the text was fixed, the language, metres, plot and the folk tale behind it.

Appendices give Sadhan's Maina-sat and versions of the Lorik story in Bhojpuri, Mirzapuri, Maithili, Chhattisgarhi and Magahi, followed by a glossary and index. The editor dedicates the book to his wife Annapurna. It has 520 pages.

Page 53
Page 53 scan

१९
ईश्वर गोविन्द चन्द्रावत (कड़ाके लिये पारसी मिया गोविन्द)
छन्द योजना
सूफी कवियोंके हिन्दी प्रेमाख्यानक काव्योंके सम्बन्धमें हिन्दीके विद्वानोंका एक
मत है कि उनकी रचना दोहे और चौपाइयोंमें हुई है। यही मत वासुदेवशरण
अग्रवालने पदमावतके सम्बन्धमें व्यक्त किया है, किन्तु उनका ध्यान इस तथ्यकी ओर
भी गया है कि जहाँ पदमावतकी चौपाई-छन्द मात्रा और तुक दोनों दृष्टियोंसे
नियमित है, वहीं दोहोंके विषयमें यह बात खरी नहीं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 54
Page 54 scan

१७
३ पारणक-पन्द्रह मात्राओंका पद । इसमे तीन मात्राएँ लघु होती हैं। कहीं
कहीं लघु गुरु रूप भी मिलता है।
आठ यमकों वाली बात भी केवल सिद्धान्त रूप है। उपलब्ध अपभ्रंश काव्यों के
कड़बकोंमे ६ से लेकर २० २५ यमक तक पाये जाते हैं। ये इस बातके द्योतक हैं
कि कवियोंने आठ यमकों वाला नियम कभी भी कठोरताके साथ पालन नहीं किया।
घत्ताके द्विपदी, चतुष्पदी अथवा षट्पदी होनेका विधान है पर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 55
Page 55 scan

१८
१—११ ११ मात्राएँ—
सेतु कसीस रोचन भार बांठ चर झांकें ।
सोवे बेचि घड़ाइ मोंविह मांग भरारें ॥ १३६
(२) ११, १२ मात्राएँ—
जे बस लाय समान सरबस बरन के ठेवे ।
और पाँखि जे मारें हाथन ताँकें को कैवे ॥ १५४
(३) १२ ११ मात्राएँ—
सिद्ध पुरुष गुन आगर देखि कुमाने झांकें ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 56
Page 56 scan

[Page 19]

१२, ११ मात्रावाले पद्योका जिसे दोहा भी कहा जा सकता है बहुत ही कम प्रयोग
हुआ है। उसमें १२, ११ और १६ ११ मात्रावाले पद्य प्रमुख हैं और अधिक
मात्रामे मिलते हैं।
रचना-व्यवस्था
मुसलमान कवियों द्वारा रचित हिन्दी प्रेम-गाथा काव्योंके सम्बन्धमें रामचन्द्र
शुक्लने इस बातकी ओर ध्यान आकृष्ट किया है कि इनकी रचना बिल्कुल भारतीय
चरितकाव्योंकी सर्ग-बद्ध शैलीपर न होकर फारसी मसनवियोंके ढंगपर हुई
है, जिनमें कथा सर्गों या अध्यायोंमें

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 57
Page 57 scan

सम्बन्धमें कहा है। कुतुबनकी मिरगावतके जो अंश उपलब्ध हैं, उनसे ज्ञात होता
है कि उसका भी प्रारम्भ ईश्वरकी वन्दनासे हुआ है। मंझनने भी मधु-मालतीमें
हम्द, नात, रसूलके चार यारों शाहेवक्तकी स्तुति करते हुए काव्यका रचना-काल
तथा अपना संक्षिप्त परिचय दिया है। मलिक मुहम्मद जायसी आदि परवर्ती
कवियोंने भी इसी परम्पराको ग्रहण किया है।
अरबी-फारसीके मसनवियों और हिन्दी प्रेमाख्यानक काव्योंकी ये समानताएँ
रामचन्द्र शुक्लके कथनको पुष्ट करती हुई यह कहनेको विवश करती हैं कि मुसल-
मान कवियोंने अपने

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 58
Page 58 scan

४१
कथा-वस्तु
चन्दायनमें कथाका आरम्भ १८वें कड़वकसे होता है। उसकी कथा इस
प्रकार है —
१—गोबर महरका स्थान था। (यह सूचना देकर कविने गोबरके अमराइयों,
सरोवर, मन्दिर, खोंट बुंग, नगर निवासिया, सैनिकों, बाजार-हाट, बाजीगरों, राज
दरबार और महल आदिका वर्णन किया है।) (१८ ३१)
२—राव महर के चौरासी रानियाँ थीं। उनमें फूलरानी पट्टमहादेवि (प्रधान
रानी) थीं। (३२)
३—सहदेव (राव महर)के घर चाँदने जन्म लिया। धूमधामसे उसकी छठी
मनायी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 59
Page 59 scan

४१

पानी छिड़कने लगे। उन्होंने उससे इस प्रकार मूर्च्छित हो जानेका कारण पूछा। उसने
उत्तरमें घुमा फिराकर चाँदके सौन्दर्य वर्णन और उसके प्रति अपनी आसक्तिकी बात
बतायी। फिर राय महरके भयसे वह गोबर नगर छोड़कर चला गया। (६६-७०)
७—बाजिंद एक मास तक इधर उधर घूमता रहा फिर वह एक नगरमें
पहुँचा। (हमारे पास उपलब्ध सामग्रीमें इस नगरका नाम नहीं है पर बीकानेर प्रतिमें
कदाचित् उसका नाम राजापुर बताया गया है।) एक दिन रातको जब बाजिंद
चाँदके विरहका गीत गा रहा था तब राजा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 60
Page 60 scan

१२-तब महरने भाटसे कहा कि तुम्हीं दौड़कर लोरकके पास जाओ और
उसे बुला लाओ। भाट तत्काल घोड़ेपर सवार होकर लोरकके पास पहुँचा और
महरका सन्देश कह सुनाया। सुनते ही लोरक युद्धमें जानेके लिए तैयार हो गया।
यह देखकर उसकी पत्नी मैना उसके सामने आकर खड़ी हो गयी और युद्धमें जानेसे
उसे रोकने लगी। लोरकने कहा- मुझे युद्धमें जानेके लिए तिलक लगाकर आशीर्वाद
दो कि मैं बाँठा (रूपचन्दका एक वीर) को मारकर घर आऊँ। मैं लौटकर तुम्हें सोनेके
गहने बनवा दूँगा और

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 61
Page 61 scan

४४

(कविने यहाँ शिकारियों द्वारा लाये पशु-पक्षियों तथा भोजन-सामग्री तरकारी, पकवान,
चावल, रोटी आदिका विस्तारपूर्वक वर्णन किया है।) (१४९-१६०)
१७—नागरिक लोग महरके घर आये और ज्योनारपर बैठे। तब चाँद शृंगार
कर भौंहरपर आकर खड़ी हुई। उसे देखकर लोरक खाना भूल गया। उसके लिए
भोजन विषवत हो गया। पर लोटते ही वह चारपाईपर पड़ गया। यह देखकर
उसकी माँ लोरिकिन विलाप करने लगी। कुटुम्बी जन आदि एकत्र हुए, पण्डित, वैद्य
सयाने बुलाये गये। सभीने कहा कि उसे कोई रोग नहीं है। वह

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 62
Page 62 scan

४५

२ —चाँदको देखकर मूच्छित होनेके पश्चात् होशमें आनेपर लोरक विलाप और
अपनी स्थितिपर खेद प्रकट करने लगा। तब मन्दिरके देवताने बताया कि अप्सराओं
का एक समूह आया था। उन्हींमेंसे एकको देखकर तुम मूच्छित हो गये। (१८२ १८४)
२१—उधर चाँदने बिरहपतको बुलाकर अपनी व्याकुलता दूर करनेको कहा।
तब बिरहपतने मन्दिरमें बैठे जोगीकी ओर संकेत किया। चाँदने उसे मजाक समझा।
बोली—जिस दिनसे लोरकको देखा है, वह मेरे मन बस गया है। मैं उसकी हूँ और
वही मेरा पति है। तब बिरहपतने बताया कि वही

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 63
Page 63 scan

४६
शयनागार देखा । (यहाँ कविने चीसगड़ीकी चित्रकारी, सुगन्ध, शय्या आदिका वर्णन
किया है ।) (२ १०)
२५—लोरकने चाँदाको जगाया । और तब चाँद और लोरकमें ठण्ड-उत्तपकी
बात हुई । पहले तो चाँदने लोरकको धिक्कारा फिर उठकर अपना प्रेम प्रकट किया
और अन्तमें दोनों हँसी मजाक और केलि-क्रीडामें रत हो गये । (२ ८-२१५)
२६—सुबह हुई तो चाँद भयभीत हुई और इसके पूर्व कि दासियाँ आवें,
उसने लोरकको शय्याके नीचे छिपा दिया । जब दासियाँ मुँह धोनेके लिए पानी लेकर
आयीं तो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 64
Page 64 scan

४७

होगी। वह दिन आया। सभी जातिकी स्त्रियाँ पूजा करने चलीं। चाँद भी अपनी
रूपेशियाको लेकर मन्दिर गयी देवताकी पूजा की और मनोती मानी कि यदि लोरक
पतिके रूपमें प्राप्त हो गया तो आपके कलशको घृतसे भरवाऊँगी। (२५०-२५४)
३१—मैना भी पालकीपर सवार होकर अपनी सखियों सहित मन्दिरम आयी
और देवताकी पूजाकी और उन्हें अपनी व्यथा कह सुनायी। पूजा कर जब वह बाहर
निकली तो उसके कुम्हलाये हुए रूपको देख चाँदन हँसकर उदासीका कारण पूछा।
मैनाने उसका उत्तर दिया और अपने मनका

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 65
Page 65 scan

४८
व्याघ्र हैरान ठिठक गया । गोरखने बोला कि तुमने यह बहुत बुरा किया । और वह
उसकी भर्त्सना करने लगा । यह सुनकर चाँदेने कंवरूका समझानेकी चेष्टा की तो
कंवरू उसकी भी भर्त्सना करन लगा । अन्तमें गोरखने यह कहकर कंवरूसे विदा ली
कि कार्तिक मासतक लौट आऊँगा । (२१४ । )
१७—वहाँसे दोनों तेजीके साथ आगे बढे । जब शाम हुई तो गंगाके घाटपर
कठिन समझकर पेड़के नीचे सो रहे । सुबह दोनों पाटपर किनारे आये । (बीचके
कड़वक अप्राप्य हैं, अतः कथाका क्रम कुछ अस्पष्ट है ।) गोरख एक ओर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 66
Page 66 scan

लोर चाँद दोनों फूलोंका सेज बिछाकर सोय। रातमें सुगन्धसे आकृष्ट होकर एक
साँप आया और चाँदको काट लिया। (१२३-१३२)
४१—साँपके डँसते ही चाँद बेहोश हो गयी। लोरक सात दिनोंतक शोकाकुल
होकर विलाप करता रहा। तब एक दिन एक गुनी आया और उसने मन्त्र पढ़ा
और चाँद जीवित हो उठी। फिर वे दोनों हरदीकी ओर चले। (१३३-१३७)
४२—(१३८ से १४३ के बीच केवल दो कड़बक उपलब्ध हैं जिनसे
वास्तविक घटनाका अनुमान नहीं होता केवल इतना ही पता लगता है कि लोरकको
कोई युद्ध करना पड़ा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 67
Page 67 scan

५
कहूँ ! मैंने चार स्वप्न देखे । कल रात जब हम वनम पुगे तो एक सिद्ध बाबा किसने
हम दोनोंका मिलन कराया । मैंने उनका पैर पकड़ लिया और बोली कि जबतक जीवित
रहूँगी तुम्हारी सेवा करूँगी । तब उसने आशीर्वाद देकर कहा कि लोरक तू मेरा
भाई है । रास्ते में एक टूंटा योगी है । उधर चाँदाको मत ले जाना । लेकिन अगर तुझ
पर कोई कष्ट आये और टूंटा चाँदाको अपहरण कर ले जाय तो ईश्वर का स्मरण कर
मुझे स्मरण करना । यह कहकर सिद्ध उठ कर चला गया । (१३०-१७४)
४६—स्वस्थ होकर लोरक और चाँदा पुनः आगे बढे और चार दिन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 68
Page 68 scan

५१
कि टाँड कहाँसे आ रहा है, क्या वनिज उसने लाद रखा है और कहाँ जायगा ?
फिर उसका नाम-धाम कुटुम्ब-परिवारकी बात पूछी और अपनी व्यथा उसे कह
सुनायी। यह सुनकर कि टाँड हरदीपाटन जायेगा, लोरिकिन खूब रोयी और मैना
आकर उसके पाँवोंपर गिर पड़ी और बताया कि उसके पति लोरकको चाँद भगाकर
पाटन ले गयी है। उसने अपनी सारी व्यथा कह सुनाई (कविने विरह व्यथाका वणन
बारहमासाके रूपमें किया है)। मैना और लोरिकिन दोनोंने सिरजनसे लोरकके पास
जाने और उससे उनकी दीन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 69
Page 69 scan

५२
जा रहा है। जब तक वह यहाँ तक आवे, तुम लोग तैयार हो जाओ। यह सुनते ही
गोवर नगरमें खलबली मच गयी। सब लोग अपनी अपनी फिक्र करने लगे। लेकिन
मैनाको ऐसा लगा कि लोरक आ रहा है। उसने अपनी सास सोधिनसे कहा कि
रात बीतते बीतते लोरकका कुछ न कुछ समाचार मिलेगा। रातको उसने लोरकके
आनेका स्वप्न देखा है। (४१५-४१९)
५४-सुबह लोरकने माली बुलाया और गोवर जानेको कहा। और कहा कि
यह मत कहना कि लोरकने भेजा है। अगर कोई पूछे तो कहना कि अपने आप
आया हूँ। तदनुसार

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 70
Page 70 scan

५१

उसने मैनाको मनाया और विश्वास दिलाया कि मैं तुम्हें चाँदसे अधिक प्रेम करता
हूँ। उसने चाँद के साथ मिलकर रहनेका उससे अनुरोध किया । ( ४४६ ४४८ )
५६-गोबरमें यह बात फैल गयी कि मैना आगन्तुकके साथ मैत्री रखती है ।
साम्बिनने यह बात जाकर अजबीसे कहा और गुहार लगायी । अजबी तत्काल घोड़े
पर सवार होकर आया और लोरक भी लड़नेके लिए निकल पड़ा । अजबीने दौड़कर
गाँड़ा जगया । लेकिन वह बीचमें ही टूट गया । तब लोरकको उसने पहचाना और
दोनों एक दूसरेके गले मिले ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 71
Page 71 scan

५४

होगी।¹ अर्थात उनकी दृष्टिमें दौलत काजीने दाऊदके चन्दायत और साधनके
मैना-सतको एकमें जोड़ कर अपने काव्यकी रचना की है, समूचा काव्य साधनकी
रचनाका रूपान्तर नहीं है।
इस धारणाके फलस्वरूप चन्दायतकी कथाकी कल्पना बँगला लोर-चन्दानी
के आधार पर की जाती रही है। परिशिष्टमें हम सति मैना व लोर-चन्दानीकी
कथा दे रहे हैं। उसे देखने मात्रसे यह स्पष्ट हो जायेगा कि उक्त बँगला काव्य और
चन्दायतके सूक्ष्म लोरक और चाँदाकी प्रेम-कथा होते हुए भी दोनोंके रूप और

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 72
Page 72 scan

५५

बम्बईवाली प्रतिमें चन्दायनेके पृष्ठोंसे अलग अन्तमें थे। किसी एक जिल्दमें दो
ग्रन्थोंके खण्डित पृष्ठोंका एक साथ होना कोई नवीन बात नहीं है।
मैना-सतकी कथा जिसे हम परिशिष्टमें दे रहे हैं, अपने आपमें इतनी पूर्ण
और इस ढंगकी है कि उसे किसी प्रकार चन्दायनेम जोड़ा नहीं जा सकता। जिस
परिस्थितिमें साधनने मैना-सतमें बारहमासा दिया है, उसी परिस्थितिमें चन्दायनेमें
पहलेसे एक बारहमासा मौजूद है। मैना-सतकी मैना अपने घरमें एकाकी है जिसके
कारण वह दूतीको, विश्वास

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in