Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

ब्रह्मचर्य साधना

Brahmacharya Sadhana

by स्वामी शिवानन्द सरस्वती

Source: 1980 Hindi 2nd Edition (Yoga-Vedanta Forest Academy) · Yoga-Vedanta Forest Academy / The Divine Life Trust Society, Rishikesh · 1980 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished237 pages

About this granth

Brahmacharya Sadhana (ब्रह्मचर्य साधना) is the Hindi translation of Practice of Brahmacharya by Swami Sivananda Saraswati (1887–1963), the physician turned monk who founded the Divine Life Society in Rishikesh and wrote many plain-language books on yoga and Vedanta. Here he presents celibacy not merely as a rule but as a basic discipline for health of body and mind and for spiritual progress.

The book explains the meaning and importance of brahmacharya and gives practical aids for restraining the mind and senses: diet, good company, japa, pranayama and asanas. It is dedicated to the memory of celibates such as Bhishma, Lakshmana, Hanuman, Swami Dayananda, Samarth Ramdas and Swami Vivekananda.

The imprint records the first English edition in 1934 and Hindi editions in 1959 and 1980. The translators are Swami Divyananda Saraswati and Swami Jyotirmayananda Saraswati, and the publisher is the Yoga-Vedanta Forest Academy, Shivanandanagar. This printing was sponsored by the Delhi branch of the Divine Life Society for Swami Chidananda's sixty-fifth birthday. It has 237 pages.

Pages 93–112 of 237
Page 93
Page 93 scan

७८

ब्रह्मचर्य साधना

को वश में कीजिए, मन आप ही वश में हो जाएगा।” (दूसरा दृष्टि कोण); इस प्रकार से कहना ठीक वैसे ही है जैसा कि यह कहना कि प्रथम बीज की उत्पत्ति हुई या वृक्ष की। अथवा यह कहना “यदि आप वासनाओं को वश में कर लेंगे तो आप आत्म ज्ञान को प्राप्त

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 94
Page 94 scan

वैराग्य

७६

देखा है तो आप अपने हृदय में परखीगमन द्वारा व्यभि-
चार कर चुके हैं।’ यद्यपि पहिले सात प्रकार के मैथुन
से वीर्य की वास्तविक हानि नहीं होती तथापि वीर्य रक्त
से पृथक हो जाता है और वह या तो निद्रा में या अन्य
किसी भी रीति से अवसर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 95
Page 95 scan

८०

ब्रह्मचर्य साधना

हैं। यह निराश असंभव है। वे संसार के विषय भोगों का त्याग नहीं कर सकते। उनके हृदय में वास्तविक वैराग्य नहीं होता। वे बातें अधिक किया करते हैं। संसारी लोगों का यही विचार रहता है कि वे सदा सुखी हैं, क्योंकि उन्हें कुछ बिसकुट, कुछ रुपये पैसे तथा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 96
Page 96 scan

वैराग्य

८१

धार्मिक कार्यों के करने में भी प्रवृत्त हों। आपका मन रूपी पिशाच इस संसार रूपी नाख्थशाला में इन्द्रियां रूपी वार्यों के साथ तान में तान मिलाकर नाचता रहता है।

धन, जो केवल आपके विचार समूहों को हवा में अमलग करने के योग्य बना सकता है, आपको नित्यानन्द

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 97
Page 97 scan

८२

ब्रह्मचर्य साधना

कुमारी कन्याओं की प्राप्ति हो। क्या इस संसार में दुःख है या सुख है? यदि सुख है तो फिर पढ़े लिखे व्यक्ति जंगलों में क्यों भ्रमण करते हैं? यदि दुःख है तो फिर नवयुवक धन, पद और युवतियों के पीछे क्यों भागते हैं? माया विचित्र है। जीवन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 98
Page 98 scan

वैराग्य

८३

चाहिये। स्त्रियों को भी पुरुष के नाशवान शरीर के अंगों का मानसिक चिंतन करते रहना चाहिए। ताकि उन्हें पुरुष के मांसल स्थूल शरीर से घृणा व वैराग्य की उत्पत्ति होती रहे।

काम एक प्रबल शक्ति है जिससे बचना अत्यन्त कठिन है। कुसंगति तथा आमक

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 99
Page 99 scan

८४

ब्रह्मचर्य साधना

करता हूँ, परन्तु इस पर भी मेरा मन कामासक्त रहता है। ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिये? मुझे मैं सुन्दर स्त्रियों की और गुप्त-दृष्टिपात करने की लालसा ज्यों की त्यों बनी हुई।” उसके मन में विवेक और वैराग्य का उदय नहीं हुआ है। पूर्व के दूषित

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 100
Page 100 scan

वैराग्य

८५

डाल सकता । काम तथा अन्य सांसारिक पदार्थों की ओर आप का तनिक भी आकर्षण नहीं होगा । काम आप को बाधित नहीं करसकता । आपको नित्य और अनंत सुख व शान्ति की प्राप्ति होगी ।

—३०:—

Page 101
Page 101 scan

सातवां अध्याय

आहार संबंधी नियम

“जैसे खावे अन्न वैसो होवे मन”—भोजन आहार की शुद्धि से मन की शुद्धि होती है। भोजन जो हम खाते हैं उस में वह शक्ति विद्यमान है जो मन और शरीर को संयोजित करती है। विविध प्रकार के भोजन मन पर विविध प्रकार के प्रभाव डालते हैं। कुछ ऐसे आहार हैं जो मन और शरीर दोनों को बलवान और स्थिर बनाते हैं। इसलिए यह परमावश्यक है कि हम सदा शुद्ध और सात्विक भोजन करें। आहार का ब्रह्मचर्य के साथ घनिष्ठ संबंध है। यदि भोजन की शुद्धि पर उचित ध्यान दिया जाय तो

( ८६ )

Page 102
Page 102 scan

आहार संबंधी नियम

८७

ब्रह्मचर्य के संरक्षण में अत्यन्त सुगमता प्राप्त होगी । “जब आहार शुद्ध है तो मन और बुद्धि भी शुद्ध है । जब मन आत्मा, सूक्ष्म और कारण शरीर शुद्ध हो जाते हैं तो पूर्वजन्मों की स्मरण या धारण-शक्ति निश्चय पूर्वक बढ़ जाती है । जब स्मरण शक्ति के बढ़नेसे अनंत भूत और भविष्य का ज्ञान हो जाता है तो हृदय की गंधियों खुल जाती हैं तथा मनुष्य अपनी अहंकार मयी आसक्तियों को त्याग सार्वभौमिक आत्मा के साथ संसर्ग प्राप्त करता है । ऐसे मनुष्य को भगवान स्वयं आत्मज्ञान का प्रकाशन करते हैं ।”

यह कहना अनावश्यक है कि ब्रह्मचर्य के रक्षण में आहार का भी अपना एक विशिष्ट स्थान है । भोजन पदार्थों का प्रभाव जो मस्तिष्क, विचार, काम, क्रोध आदि पर पड़ता है, वह विलक्षण है । मस्तिष्क में कई भिन्न भिन्न स्थान हैं और प्रत्येक आहार-पदार्थ प्रत्येक स्थान पर तथा विस्तृत शरीर पर अपना एक विशिष्ट प्रभाव उत्पादन करता है । गोरधे (एक प्रकार की ब्दिच्या) का पकवान कामोद्दीपक प्रभाव की उत्पत्ति करता है । वह जननेन्द्रियों को तत्क्षण उत्तेजित करता है । लहसुन, प्याज, मांस, मछली, अंडे आदि काम को उत्तेजित करते हैं । ध्यान दीजिये कि हाथी और गायें जो घास खाकर जीवन व्यतीत करते हैं, कैसे शान्त और निश्चल होते हैं तथा शेर और अन्य मांसाहारी पशु जो मांस खाकर ही जीते हैं, वे कैसे भयंकर और निर्दई होते हैं । ब्रह्मचर्य के संरक्षण में सहायता प्रदान करने वलि भोजन पदार्थों के चुनाव में अंतः प्रेरणा ही आपका पथ प्रदर्शन करेगी । आप अन्य वयो-वृद्ध अनुभवी पुरुषों से भी समाति ग्रहण कर सकते हैं ।

Page 103
Page 103 scan

८८

ब्रह्मचर्य साधना

सात्विक भोजन

चेरू, हवि अन्नम, दूध, गेहूँ, जौ, रोटी, घी, मक्खन, सोंठ, दाल (मूँगकी), आलू, खजूर, केले, दही, बादाम और फल—ये सात्विक भोजन के पदार्थ हैं। उबाले हुये सफेद चावल, घी, चीनी और दूध के मिलाव को चेरू कहते हैं। हविस अन्न भी इसी प्रकार से बनता है। आध्यात्मिक साधकों के लिये यह बहुत लाभदायक है। दूध, स्वयं एक पूर्ण भोजन है क्योंकि उसमें मित्र मित्र पौष्टिक अंश समुचित परिमाण में होते हैं। योगी और ब्रह्मचारियों के लिये यह एक आदर्श भोजन है। फल अधिक शक्ति देने वाले हैं। केला, अंगूर, मीठे संतरे, सेब, अनार, और आम ये सब स्वास्थ्‍य प्रद और पुष्टिकर फल हैं।

सूखे फल जैसे मुनक्का, छोटी दाख, खजूर, अंजीर, मीठे ताजे फल जैसे अनार, आम, केला, सपोटा, तरबूज, मीठे अनार, चीनी (शकर), मिश्री, शहद, साबूदाना, आरासू, दूध, मक्खन, गौघृत, कच्चे नारियल का पानी, नारियल की गिरी, बादाम, पिस्ता, तूर की दाल, रागी, जौ, मक्की, गेहूँ, मूँग, धान (छिलका सहित लाल चावल), स्वादिष्ट सुगंधित चावल, तथा इन धानों के बने हुए सभी पदार्थ और सफेद कदू—ये सब ब्रह्मचर्य की रक्षा के लिये योग्य या उचित पदार्थ हैं।

त्याज्य भोजन

अत्यन्त स्वादिष्ट भोजन, उष्ण कदी, चटनी, मिर्च, मांस, मछली, अंडे, तंबाखू, मदिरा, खट्टे पदार्थ, तेल (सब प्रकार के), लहसुन, प्याज, कड़ये पदार्थ, खटा दही, नीरस या फीके भोजन, खट्टे, कड़ज करने वाले उत्तेजक

Page 104
Page 104 scan

त्याज्य भोजन

६६

पदार्थ तथा भूने हुये पदार्थ, अधिक पके हुये और कच्चे फल, सहज में पचने वाली भारी तरकारियाँ, नमक तथा अन्य द्वार पदार्थ तनिक भी लाभदायक नहीं हैं। प्याज और लहसुन तो मांस से भी अधिक निकुष्ट हैं। अत्यधिक नमक खाना छोड़ दें तो आपको जिह्वा, मन तथा अन्य इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करने में पूरी सहायता मिलेगी।

सर्व प्रकार के मटर और सेम (ताजे या भूने हुए) सब प्रकार के चने, धान, सरसों, सब प्रकार की मिर्चें, हींग, मसूर, वैंगन, भिंडी, ककड़ी, धतूरा (सफेद और लाल), वांस के नये पत्ते, तारबुल्लाका फल, सब प्रकार का कद्दू, मूली, लीक (प्याजके प्रकार की एकगांठदार वन वनस्पती। मरासूम (छत्रक या कुकुर मुत्ता), तेल या घी में भूने हुये पदार्थ, आचार या सुरन्ध्रे, भूने हुए चावल, सीसम के बीज, चाय, काफी, कोको, वे पदार्थ जिन से घागु या बदहजमी रोक, दुःख, अन्य रोग उत्पन्न हो, मैद के बने हुए पदार्थ पुरकी और जलन उत्पन्न करने वाले भोजन, खारे पट्टे, नमकीन, अधिक गर्म और उत्तेजक भोजन, तंबाखू अफीम, भंग, शराब आदि तृशीले पदार्थ, रूखे, वासी या टंटे पदार्थ जिन का रंग, रूप, सुगंध और स्वाभाविक स्वाद नष्ट हो गया; मनुष्यों, पशुओं, पक्षियों आदि से खाकर भूठे किये हुये पदार्थ जिन में धूल, केश, या फूसकाटे पड़े हुए हों; भैंस, बकरी या भेड़ का दूध, ये सब त्याज्य हैं, क्योंकि ये स्वभावतया राजसिक हैं। आंवले का फल, नींबू का रस, गंधा नमक अदरक, सांठ सम्भाव में काम में लामे जासकते हैं।

Page 105
Page 105 scan

६०

ब्रह्मचर्य साधना

मिताहार

भोजन में संयम रखना ही मिताहार कहलाता है। स्वास्थ्ययद सात्विक भोजन आपके पेटभर खाइये। चौथाई पेट पानी से भरिये, बने हुए एक चौथाई भाग को हवा के लिये खाली छोड़ दीजिये। यह मिताहार है। ब्रह्मचारियों को नित्य मिताहारी होना चाहिये। रात्रि के भोजन के संबंध में उन्हें अधिक सावधान रहना चाहिये। रात्रि में उन्हें भर पेट भोजन नहीं करना चाहिये। अधिक भोजन ही रात्रि में स्वप्नदोष का कारण है। पेटू (भोजन भट्ट) कभी स्वप्न में भी ब्रह्मचारी नहीं बन सकता। यदि आप ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहते हैं तो जिह्वा का संयम परमावश्यक है। जिह्वा और जननेन्द्रिय के बीच में वनिष्ठ संबंध है। जिह्वा एक ज्ञानेन्द्रिय है। वह जल तन्मात्रा के सात्विक भाग से बनी हुई है। जननेन्द्रिय एक कर्मेन्द्रिय है। वह जल तन्मात्रा के राजसिक अंश से बनी हुई है। वे दोनों बहिन हैं क्योंकि उन दोनों का आधार एक ही है। यदि जिह्वा राजसिक भोजन के द्वारा उत्तेजित होती है तो जननेन्द्रिय भी तत्काल उत्तेजित हो जाती है। भोजन में संकलन (चुनाव) और नियन्त्रण होना चाहिये। ब्रह्मचारी का भोजन सादा, मृदु (कोमल), मसाला रहित, और अनुत्तेजक होना चाहिये। भोजन में संयम की पूरी पूरी आवश्यकता है। पेट को ठूस कर भर लेना अत्यन्त घातक है। फल परम लाभदायक हैं। भोजन आपको केवल उसी समय करना चाहिये जब आप वास्तव में भूले हों। कभी कभी पेट आपको छोखा देगा। आपको भूद मृद की भूल प्रतीत होगी। परन्तु उशाही आप भोजन करने के लिये

Page 106
Page 106 scan

व्रत तथा ब्रह्मचर्य

६१

बैठेंगे कि आपको भूल नहीं प्रतीत होगी और न आपको भोजन स्वादिष्ट ही लगेगा। मन के नियन्त्रण और ब्रह्मचर्य की प्राप्ति के लिये नियमित भोजन और व्रत अत्यन्त सहायक हैं। इनको कभी भी तुच्छ समझ कर अस्वीकार न कीजिये।

व्रत (उपवास) तथा ब्रह्मचर्य

व्रत से कामवासना का नियन्त्रण होता है। उससे भावुकता शांत होती है। वह इन्द्रियों को भी वश में करता है। व्रत एक बड़ा भारी तप है। वह मन को पवित्र बनाता है। उससे अनेकानेक पाप नष्ट होते हैं। चन्द्रायण, कुल्लु, एकादशी और प्रदोष ये सब मन की शुद्धि के लिये शास्त्र-सम्मत व्रत हैं। व्रत से विशेष कर जिहा—जो आप की परम शत्रु है—का नियन्त्रण होता है। जब आप व्रत रखें तो मन में स्वादिष्ट भोजनों का विचार उत्पन्न न होने दें। यदि ऐसा न करेंगे तो आपको अधिक लाभ नहीं होगा। व्रत स्वांस संबंधी, रक्त संबंधी, पाचन संबंधी तथा मूत्र संबंधी कौनों को शुद्ध करता है। वह शरीर के सब प्रकार के मल तथा सब प्रकार के विष का नाश करता है। वह खट्टे तीखे पदार्थ-संग्रह को कम करता है। जिस प्रकार अशुद्ध होने को बार बार अग्नि में तपा कर शुद्ध किया जाता है, ठीक उसी प्रकार बार बार व्रत करने से मन को भी शुद्ध किया जाता है। नवयुवक दृष्टिपूर्व ब्रह्मचारियों को चाहिए कि जब कभी उन्हें काम सताने लगे तो तुरंत अनारार व्रत धारण करले। व्रत के तमय जब मन शांत होता है तो ध्यान बहुत अच्छा होगा। व्रत के समय जब सब इन्द्रियां शांत रहती हैं तो ध्यान का लूट अभ्यास करना चाहिये, यही व्रत का मुख्य उद्देश्य है। सब इन्द्रियों

Page 107
Page 107 scan

६२

ब्रह्मचर्य साधना

को विषयों से हटाकर मन को भगवान में एकाग्र कर देना चाहिये। प्रकाश दिखाकर आपको पथ-प्रदर्शन करने के लिये, भगवान से प्रार्थना कीजिये। भाव सहित प्रार्थना कीजिये “हे भगवान मुझे पथ-प्रदर्शन कीजिये, मेरी रक्षा कीजिये। मैं आपका हूँ” आप को पवित्रता, प्रकाश, बल और ज्ञान की प्राप्ति होगी। व्रत योग के दश नियमों में से एक नियम है आर्यधिक व्रत न करें उससे दुर्बलता प्राप्त होगी। अपनी साधारण बुद्धि से काम लीजिये। जो मनुष्य पूर्ण व्रत रखने में असमर्थ हों, वे केवल नौ या बारह घंटे तक ही व्रत रखने और तब शार्यकाल या रात्रि में दूध या फल ग्रहण कर सकते हैं। पेट, यकृत, आदि पाचन किया संबंधी इंद्रियों को व्रत के समय, विश्राम मिलता है। जो पेटू या निरंतर खाने वाले मनुष्य हैं, वे अपनी इंद्रियों को चंद मिन्टों के लिये भी विश्राम नहीं देते। यही कारण है कि उनकी ये इंद्रियाँ शीघ्र रोगग्रस्त होजाती हैं मधुमेह, मंदाग्नि और यकृत (जिगर) आदि के रोग आर्यधिक अहार के ही कारण होते हैं। वास्तव में देखा जाय तो मनुष्य को बहुत ही अल्प भोजन की आवश्यकता है। नन्हे फी सदी मनुष्य संसार में आवश्यकता से अधिक भोजन करते हैं। आवश्यकता से अधिक खाने का उन का स्वभाव पड़ गया है। सब रोगों का कारण आर्यधिक भोजन ही है। उत्तम स्वास्थ्य बनाये रखने, आंतरिक इंद्रियों को विश्राम देने तथा ब्रह्मचर्य का अवलंबन करने के लिये समय समय पर व्रत रखना प्रत्येक मनुष्य के लिये परमावश्यक है। कई रोग जिन को एलोपैथी और डाक्टरों ने असाध्य घोषित कर रखा है व्रत या निराहार के द्वारा

Page 108
Page 108 scan

आठवां अध्याय

Page 109
Page 109 scan

६४

ब्रह्मचर्य साधना

जप कीजिये। व्रत अधिकतर धार्मिक किया है। न कि स्वास्थ्य के दृष्टि कोण से केवल शारीरिक स्थूल किया। आप को चाहिये कि आप व्रत के दिनों को उच्चतर आध्यात्मिक साधनों तथा भगवत् चिंतन के काम में लावें। नित्य ईश्वर संबंधी विचारों को ही ग्रहण करें। इस विश्व की उत्पत्ति क्यों और किसलिये हुई इत्यादि जीवन के गंभीर प्रश्नों पर पूर्ण विचार कीजिये। अन्वेषण कीजिये “मैं कौन हूँ ?” “यह आत्मा या ब्रह्म क्या है ?” “ब्रह्म ज्ञान प्राप्त करने की विधि और साधन क्या हैं ?” “भगवान् के समीप किस प्रकार पहुँचाजाय ?” पुनः अपनी नित्यानन्द अवस्था का अनुभव कीजिये और सदा पवित्रता की स्थिति में स्थित रहिये।

ऐ मेरे प्रिय बन्धुओं ! क्या आप इन पक्तियों को पढ़ते ही तत्क्षण व्रत रूपी तपश्चर्या का श्री गणेश करेंगे तथा अपने अनुभव का सही सही वृत्तान्त मुझे लिख भेजने का प्रयत्न करेंगे ? ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः

— : • : —

Page 110
Page 110 scan

ब्रह्मचर्य रक्षण विधि

४७

श्रात्मा है। नाम और रूप मिथ्या है। वे मायिक चित्र हैं। श्रात्मा के अतिरिक्त उनकी कोई भी अपनी स्वयम् सत्ता नहीं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 111
Page 111 scan

६६

ब्रह्मचर्य साधना

सर्वात्तम साधना है ! अन्य जनों के लिये हठ-पौगिक कियाएँ उत्तम हैं ।

आप महीनों और वर्षों पर्यन्त मैथुन से बचे रह सकते हैं, परंतु आप के मन में काम की तनिक भी वासनायें नहीं होनी चाहिए जब आप कभी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के साथ में हो तो आपके मन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 112
Page 112 scan

ब्रह्मचर्य रक्षण विधि

१७

आत्मा है। नाम और रूप मिथ्या है। वे मायिक चित्र हैं। आत्मा के अतिरिक्त उनकी कोई भी अपनी स्वयम् सत्ता नहीं हैं।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in